कोरबा
राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का शुभारंभ 29 अगस्त को
कलेक्टर ने की 01 से 19 वर्ष के बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को कृमि नाशक दवा खिलाने अपील की
कोरबा। शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस वर्ष में हर छः माह के अंतराल में दो बार आयोजित किया जाता है। इसी क्रम में 29 अगस्त 2024 को राज्य के आंगनबाड़ी केन्द्रों, शासकीय अनुदान प्राप्त शालाओं, केन्द्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, मदरसा, निजी स्कूलों, अनुदान प्राप्त निजी स्कूलों, महाविद्यालयों एवं तकनीकी शिक्षा संस्थानों के माध्यम से 1 से 19 वर्षीय बच्चों को कृमिनाशक दवा एलबेंडाजॉल की गोली खिलायी जाएगी। छुटे हुए बच्चों को 04 सितंबर 2024 मॉप-अप दिवस को दवा सेवन कराया जाएगी। जिससे कि बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर, एनीमिया की रोकथाम से बौद्धिक विकास तथा शाला में उपस्थिति में सुधार हो सके। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर अजीत वसंत ने स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों को कृमि मुक्ति दिवस पर बच्चों को सावधानी से कृमिनाशक गोली सेवन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को अलर्ट रहने तथा गोली खाने के पश्चात् किसी प्रकार का साइड इफेक्ट होने पर तत्काल नजदीक के स्वास्थ्य अधिकारियों को सूचित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री वसंत ने आम जनता से अपील की है कि 01 वर्ष से 19 वर्षीय बच्चों, किशोर-किशोरियों को 29 अगस्त 2024 तथा छूटे हुए बच्चों को मॉप अप दिवस 04 सितंबर 2024 को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल का गोली खिलाये जाने की जानकारी अपने आस-पास के जनता को देने में महती भूमिका का निर्वहन करें तथा कार्यक्रम की शत प्रतिशत सफलता हेतु अपना योगदान दें। सीएमएचओ डॉ. एस.एन. केसरी ने बताया कि एलबेंडाजोल की गोली 01 वर्ष से 02 वर्ष तक के बच्चों को आधी गोली पीस करके पानी के साथ मिलाकर चम्मच से पिलाया जाना है। 02 वर्ष से 03 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली पीस करके पानी के साथ सेवन कराया जाना है तथा 03 वर्ष से अधिक 19 वर्ष तक के बच्चों को पूरी एक गोली चबा करके पानी के साथ सेवन कराया जाएगा। उक्त कार्यक्रम का क्रियान्वयन स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग, तकनीकी शिक्षा विभाग, पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के समन्वय से किया जाना है।
कोरबा
भाईचारे का संदेश देता है झूलेलाल जयंती: जयसिंह अग्रवाल
कोरबा। पूज्य सिंधी समाज कोरबा की ओर से सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव और चेट्रीचंड्र महोत्सव के अवसर पर शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा झूलेलाल मंदिर, रानी रोड से प्रारंभ होकर गोदड़ी धाम, डीडीएम रोड तक पहुंची। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं का उत्साह और आस्था देखने को मिली।

शोभायात्रा जब पुराना बस स्टैंड क्षेत्र पहुंची, तब इसमें पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया और समाजजनों को झूलेलाल जयंती की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि भगवान झूलेलाल का जीवन हमें भाईचारे, प्रेम और सद्भाव का संदेश देता है। उनके आदर्शों को अपनाकर समाज में एकता को और मजबूत किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि सिंधी समाज ने अपनी संस्कृति और परंपराओं को सहेजते हुए हमेशा समाज सेवा में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
उन्होंने कहा कि ऐसे पर्व हमें अपनी जड़ों से जोड़ते हैं और नई पीढ़ी को संस्कारों से परिचित कराने का अवसर प्रदान करते हैं। समाज की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है।
शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाजजन पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुए। भक्ति गीतों और झांकियों के साथ निकली यह शोभायात्रा शहरवासियों के लिए आकर्षण का केंद्र रही। पूरे आयोजन के दौरान धार्मिक उल्लास और श्रद्धा का वातावरण बना रहा।

कोरबा
खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त
- वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।
वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कोरबा
आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त
कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
