Connect with us

देश

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने की कांग्रेस नेता की हत्या-दंतेवाड़ा में पूर्व जनपद सदस्य का गला रेता,10 साल पहले भी बेटे का किया था मर्डर

Published

on


दंतेवाड़ा, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में नक्सलियों ने कांग्रेस नेता और पूर्व जनपद सदस्य जोगा पोडिय़ाम की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने सीएएफ कैंप से करीब 500 मीटर की दूरी पर धारदार हथियार से गला रेत कर वारदात को अंजाम दिया। 10 साल पहले इनके बेटे को माओवादियों ने जिंदा जला दिया था। घटना अरनपुर थाना क्षेत्र की ह

जानकारी के मुताबिक, जोगा पोडिय़ाम अपने गांव पोटाली में अपने घर में परिवार के साथ थे। शुक्रवार देर रात सादे कपड़ों में करीब 10 नक्सली इनके घर आ धमके। जोगा को जबरन उठाकर घर से बाहर लाए और परिवार वालों के सामने ही गला रेत दिया।वारदात के बाद सारे नक्सली जंगल की तरफ लौट गए। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। इलाके की सर्चिंग की जा रही है।

पहले से टारगेट पर थे, 2018 में मिली थी धमकी

जोगा पोडिय़ाम पिछले कई सालों से नक्सलियों के टारगेट पर थे। 2018 के विधानसभा चुनाव के समय नक्सलियों ने बीजेपी नेता नंदलाल मुडामी पर हमला किया था, उसी समय इन्हें भी चेतावनी दी गई थी। गांव में सडक़, पुलिस कैंप और विकास के कामों से नक्सली बौखलाए हुए थे।

तगड़ी सुरक्षा के बीच गांव में ही हुई वोटिंग

दरअसल, पोटली गांव एक समय में नक्सलियों का सबसे सेफ जोन हुआ करता था। धीरे-धीरे इस इलाके को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर कैंप स्थापित किया। इलाके में सडक़ बनी। नक्सली विधानसभा और लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करते थे।यहां के पोलिंग बूथ को पहले दूसरे गांव में शिफ्ट किया जाता था। लेकिन इसी गांव में ही तगड़ी सुरक्षा के बीच बूथ बने और पिछले चुनाव से ग्रामीण अपने ही गांव में मतदान करने लगे। जिससे नक्सलियों में बौखलाहट है।

एसपी बोले- नक्सली वारदात या आपसी रंजिश के एंगल से जांच

दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने कहा कि हमें रात में ही सूचना मिली थी कि पूर्व जनपद सदस्य की हत्या की गई है। रात में ही जवानों को मौके के लिए रवाना किया गया था। फिलहाल हत्या के बाद घटनास्थल से किसी तरह का कोई पर्चा बरामद नहीं हुआ है।अब यह नक्सली वारदात है या फिर आपसी रंजिश, इस संबंध में जांच की जा रही है। परिवार वालों से पूछताछ, ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

नीतीन गडकरी ने जताया भरोसा: असम और बंगाल में भाजपा की होगी जीत, जानें चुनाव की तारीखें और कब होगी वोटों की गिनती

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता नीतीन गडकरी ने आगामी असम और पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भाजपा का मकसद समावेशी विकास है और वह किसी भी धार्मिक समुदाय के खिलाफ नहीं है।

चुनाव की तारीखें और वोटों की गिनती
बता दें कि असम में मतदान 9 अप्रैल को निर्धारित है, जबकि पश्चिम बंगाल में चुनाव दो चरणों में होंगे – 23 और 29 अप्रैल को। वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

भाजपा की नीति: समावेश और विकास
गडकरी ने एक इंटरव्यू में कहा कि भाजपा की रणनीति एकता और प्रगति पर केंद्रित है। उन्होंने कहा, “मुझे पूरा भरोसा है कि हम असम और बंगाल दोनों में जीतेंगे। भाजपा की नीति सभी को साथ लेकर चलने की है, चाहे किसी का धर्म कुछ भी हो। हम अवैध घुसपैठ के खिलाफ हैं, लेकिन मुस्लिम समुदाय के खिलाफ नहीं।”

उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी का मुख्य फोकस विकास पर है, खासकर पूर्वोत्तर क्षेत्र में। गडकरी ने कहा कि इस क्षेत्र में पहले ही भारी निवेश किए जा चुके हैं और आगे भी योजनाएं जारी हैं। उन्होंने विस्तार से बताया, “पूर्वोत्तर में लगभग 5 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स लागू किए जा रहे हैं। 1.5 लाख करोड़ रुपये के इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पूरे हो चुके हैं, जबकि 1.5 से 2 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स निर्माणाधीन हैं। इसके अलावा, लगभग 2 लाख करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन में हैं।” गडकरी ने कहा कि ये प्रयास, खासकर सड़क, हाईवे और लॉजिस्टिक्स के क्षेत्र में, कनेक्टिविटी सुधारने और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने में मदद करेंगे।

पार्टी की नीति को स्पष्ट करते हुए गडकरी ने कहा, “भाजपा की नीति सभी को साथ लेकर चलने की है। हमारी आपत्ति अवैध घुसपैठ के खिलाफ है, किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं।” असम में हाल ही में एक रैली के दौरान उन्होंने कहा कि भारत साझा सांस्कृतिक विरासत वाले लोगों को शरण दे सकता है, लेकिन अनियंत्रित अवैध प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा सकती, अन्यथा देश एक धर्मशाला बन जाएगा।

पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बदलाव की संभावना
पश्चिम बंगाल के बारे में गडकरी ने कहा कि वहां के मतदाताओं में राजनीतिक बदलाव की बढ़ती प्रवृत्ति दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा का ध्यान टकराव की बजाय शासन और विकास पर रहेगा, भले ही चुनाव चुनौतीपूर्ण हो। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा विशेष संवेदनशील नामावली (SIR) पर उठाए गए सवालों के जवाब में गडकरी ने कहा कि भाजपा राष्ट्रीय हित को सर्वोपरि मानती है। उन्होंने कहा, “हम राष्ट्रीय मुद्दों पर राजनीति नहीं करना चाहते। हमें SIR जैसे मामलों में राष्ट्रहित को प्राथमिकता देनी चाहिए।”

Continue Reading

देश

पेट्रोल-LPG की किल्लत पर सरकार का बड़ा बयान, पैनिक बायिंग न करने की अपील

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच भारत सरकार ने देशवासियों को ईंधन सप्लाई को लेकर जनता को भरोसा दिलाया है कि देश में पेट्रोल, डीजल गैस की कोई कमी नहीं है इस बीच पैनिक बायिंग से बचे। 

पीटीआई की एक रिपोर्ट के अनुसार, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने एक आधिकारिक संदेश जारी करते हुए लोगों से अपील की है कि वे पेट्रोल, डीजल या रसोई गैस की कमी की अफवाहों पर ध्यान न दें और घबराहट में आकर जरूरत से ज्यादा खरीदारी (पैनिक बायिंग) न करें। सरकार ने स्पष्ट किया है कि भले ही अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होर्मुज स्ट्रेट जैसे महत्वपूर्ण समुद्री रास्तों पर संकट के बादल मंडरा रहे हों, लेकिन भारत के पास पेट्रोलियम उत्पादों और कुकिंग गैस का पर्याप्त भंडार मौजूद है।  मंत्रालय की ओर से साफ कहा गया है कि सिर्फ आधिकारिक जानकारी पर ही भरोसा करें और ऊर्जा को बचाएं।

सरकार की ओर से यह भी बताया गया है कि ईंधन की सप्लाई चेन को बिना किसी रुकावट के चालू रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। घरेलू उपभोक्ताओं, अस्पतालों और अन्य अनिवार्य सेवाओं के लिए रसोई गैस और PNG की सप्लाई को प्राथमिकता दी गई है। बाजार में मांग और आपूर्ति का संतुलन बनाए रखने के लिए रिफाइनरियों में उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं और LPG रिफिलिंग की प्रक्रिया को भी सुधारा गया है ताकि हर किसी को समय पर सिलेंडर मिल सके।

जमाखोरी या कालाबाजारी पर सख्त एक्शन
इसी बीच प्रशासन उन लोगों पर भी सख्त नजर रख रहा है जो इस स्थिति का फायदा उठाकर जमाखोरी या कालाबाजारी करने की कोशिश कर रहे हैं। अब तक देशभर में 3,700 से अधिक जगहों पर छापेमारी की गई है और नियमों का उल्लंघन करने वाले 27 गैस वितरकों व डीलरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए उनके लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इशके अलावा एलपीजी डिस्ट्रिब्यूटर्स को लगभग 1,000 कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

Continue Reading

देश

Multibagger Stock: 1 लाख को बना दिया ₹4 करोड़… पैसे छापने की मशीन बना ये Stock, 5 सालों में दिया छप्परफाड़ रिटर्न

Published

on

मुंबई, एजेंसी। जोखिमों से भरे शेयर बाजार में अगर सही चुनाव किया जाए तो निवेशकों की किस्मत पूरी तरह बदल सकती है। मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड एक ऐसा ही नाम बनकर उभरा है जिसने अपने निवेशकों को बहुत ही कम समय में धमाकेदार मुनाफा दिया है। पांच साल पहले कौड़ियों के भाव बिकने वाला यह स्टॉक आज हजारों रुपये की कीमत पर पहुंच गया है, जिससे इसमें पैसा लगाने वाले अब करोड़पति बन चुके हैं।

11 रुपये से 4600 के पार का सफर
इस कंपनी के शेयरों में आई तेजी किसी चमत्कार से कम नहीं है। 16 अप्रैल 2021 को जहां इसके एक शेयर की कीमत मात्र 11 रुपये थी, वहीं हाल ही में इसकी कीमत 4679 रुपये के स्तर को छू गई है। पिछले 5 सालों के दौरान इस शेयर ने लगभग 42,437 प्रतिशत का छप्परफाड़ रिटर्न दिया है। इसका मतलब है कि 5 साल पहले किया गया महज 1 लाख रुपये का निवेश आज 4.25 करोड़ रुपये से ज्यादा के फंड में तब्दील हो चुका है।

कम समय में भी की पैसों की बारिश
यह शेयर सिर्फ लंबे समय के लिए ही नहीं, बल्कि शॉर्ट टर्म में भी शानदार साबित हुआ है। पिछले एक साल के आंकड़ों को देखें तो इसने अपने निवेशकों के पैसे को 13 गुना तक बढ़ा दिया है। एक साल में इस स्टॉक ने 1283 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की है, जिसके चलते एक साल पहले लगाए गए 1 लाख रुपये आज 13.83 लाख रुपये बन चुके हैं। वैश्विक तनाव और बाजार की अस्थिरता के बावजूद पिछले छह महीनों में भी कंपनी ने 83 प्रतिशत का सकारात्मक रिटर्न देकर अपनी मजबूती साबित की है।

कंपनी का परिचय और कारोबार
मिडवेस्ट गोल्ड लिमिटेड की शुरुआत साल 1990 में हुई थी। शुरुआती दौर में इस कंपनी को नोवा ग्रेनाइट इंडिया लिमिटेड के नाम से जाना जाता था। साल 2010 में इसका नाम बदलकर मिडवेस्ट गोल्ड कर दिया गया। कंपनी मुख्य रूप से ग्रेनाइट ब्लॉक के साथ-साथ कीमती धातुओं की माइनिंग और रिफाइनिंग के क्षेत्र में काम करती है। वर्तमान में इस कंपनी का कुल मार्केट कैपिटलाइजेशन (बाजार पूंजीकरण) 6,040 करोड़ रुपये के स्तर पर है। 

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677