Connect with us

छत्तीसगढ़

नक्सलियों ने कहा-देशभर में 320 साथी मारे गए:इनमें 8 सेंट्रल कमेटी, 15 राज्य समिति के सदस्य, बसवा राजू के एनकाउंटर को माना बड़ा नुकसान

Published

on

जगदलपुर,एजेंसी। नक्सलियों की सेंट्रल कमेटी ने माना है कि पिछले 11 महीने में देशभर में उनके कुल 320 साथी मारे गए हैं। इनमें 8 सेंट्रल कमेटी के सदस्य हैं, जबकि 15 राज्य समिति मेंबर्स हैं। पोलित ब्यूरो मेंबर और महासचिव बसवा राजू के एनकाउंटर को नक्सल संगठन ने बड़ा नुकसान माना है। नक्सलियों ने 2 से 8 दिसंबर तक PLGA की 25वीं वर्षगांठ मनाने की बात कही है।

दरअसल, नक्सल संगठन की सेंट्रल कमेटी ने 17 पेज का एक बुकलेट जारी किया है। इस बुकलेट में लिखा है कि दिसंबर 2024 से नवंबर 2025 तक इन 11 महीनों में देशभर में पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। जो 320 साथी मारे गए हैं उनमें 187 पुरुष और 117 महिलाएं हैं। हालांकि, अन्य 20 लोगों का विवरण केंद्रीय कमेटी के पास भी नहीं है।

नक्सलियों के मुताबिक किस राज्य में कितने मारे गए

नक्सलियों के मुताबिक, बिहार-झारखंड में 22, ओडिशा में 33, महाराष्ट्र-मध्यप्रदेश-छ्त्तीसगढ़ (MMC) बॉर्डर पर 6, तेलंगाना में 8, AOB में 6, दंडकारण्य (दक्षिण बस्तर) में 243 साथी मारे गए हैं। इनमें 8 CCM, 15 SCM, 25 जिला कमेटी स्तर, 73 ACM, 116 पार्टी सदस्य, 13 PLGA सदस्य, 33 स्थानीय जन निर्माण के सदस्य शामिल हैं। अन्य 37 कैडर्स की जानकारी केंद्रीय समिति के पास नहीं है।

नक्सलियों ने कहा कि भूपति और सतीश गद्दार हैं। उनके नेतृत्व में 299 लोगों ने आत्मसमर्पण किया है। नक्सल संगठन के 227 हथियार पुलिस को सौंप दिए हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

दर्दनाक हादसा मां की मौके पर मौत,पिता गंभीर,बेटियां बचीं:कोरबा में ईद मनाकर लौट रहा था परिवार, सड़क पर गिरे सामान उठाते वक्त हुआ हादसा

Published

on

कोरबा/पाली। कोरबा के पाली थाना क्षेत्र में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से 39 वर्षीय शबीना तरन्नुम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति शेख सद्दाम (40) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहत की बात यह रही कि उनकी दोनों बेटियां सुरक्षित बच गईं।

जानकारी के अनुसार, मानिकपुर बस्ती में रहने वाला परिवार ईद मनाकर बिलासपुर से कोरबा लौट रहा था। पाली मुख्य मार्ग पर चलते समय बाइक से कुछ सामान सड़क पर गिर गया। शबीना उसे उठाने के लिए जैसे ही आगे बढ़ीं, पीछे से आए तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। इसके बाद वाहन की चपेट में उनके पति भी आ गए।

एक्सीडेंट का शिकार हुआ परिवार

एक्सीडेंट का शिकार हुआ परिवार

बच्चियों की परीक्षा थी इस लिए लौट रहा था परिवार

हादसा इतना भयावह था कि शबीना ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल शेख सद्दाम को तुरंत बिलासपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है, वहीं वाहन चालाक फरार है।

दोनों बच्चियों की सोमवार को परीक्षा थी, इसी वजह से परिवार रविवार को ही वापस लौट रहा था। हादसे के बाद बच्चियां सहमी हुई हैं, लेकिन सुरक्षित हैं।

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पाली थाना प्रभारी नागेंद्र तिवारी ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है।

इस हादसे ने एक खुशहाल परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। ईद की खुशी पल भर में मातम में बदल गई।

Continue Reading

कोरबा

महापौर संजू देवी के नेतृत्व में बदल रहा कोरबा:पीएम आवास और बिजली के कामों के साथ बुनियादी सुविधाओं पर फोकस तेज

Published

on

कोरबा। किसी भी शहर की पहचान केवल उसके ढांचों से नहीं, बल्कि वहां की स्वच्छता, सुविधाओं और सुव्यवस्थित जीवनशैली से बनती है। कोरबा की महापौर संजू देवी सिंह राजपूत ने इसी सोच को आधार बनाकर शहर को नई दिशा देने का काम किया है।

उन्होंने यह साबित किया है कि स्वच्छता सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि सतत विकास की मजबूत नींव है। प्रशासनिक दृढ़ता, जनसहभागिता और निरंतर प्रयासों के जरिए कोरबा को बदलाव की राह पर आगे बढ़ाया।

उनके नेतृत्व में शहर में न केवल स्वच्छता को प्राथमिकता मिली, बल्कि सड़क, पानी, नाली और अन्य बुनियादी सुविधाओं को भी व्यवस्थित रूप से मजबूत किया गया। अब पीएम आवास और बिजली से जुड़े कार्यों की शुरुआत के साथ शहर के विकास को और गति मिलने जा रही है। उनका दृष्टिकोण स्पष्ट है—विकास तभी सार्थक है जब वह आम नागरिक के जीवन में सीधे सुधार लाए।

संजू देवी सिंह राजपूत का यह प्रयास दर्शाता है कि मजबूत नेतृत्व और स्पष्ट विज़न के साथ कोई भी शहर नई ऊंचाइयों को छू सकता है, और कोरबा इसी बदलाव की मिसाल बनता जा रहा है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

घट स्थापना और ज्योत कलश के साथ 9 दिनों तक आराधना

Published

on

देवरी-चांपा। चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर नगर पंचायत और ग्रामीण अंचल के देवी मंदिरों में भक्तिभाव से पूजा-अर्चना की जा रही है। चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू होकर 27 मार्च तक चलने वाले इस पर्व के दौरान श्रद्धालु भक्तगण मंदिरों में दीप प्रज्ज्वलित कर माता की आराधना कर रहे हैं।

ग्राम देवरी के प्रमुख देवी मंदिरों मां चंडी दाई मंदिर, भगवती दाई मंदिर, नौ दुर्गा मंदिर, ठाकुर देव और बजरंग बली मंदिर में घट स्थापना कर श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से पूजा की जा रही है। वहीं नगर पंचायत सारागांव के माता चौरा, गायत्री मंदिर, मुरकट्टी दाई, शनि देव मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शीतला माता, मनका दाई और ठाकुर देव मंदिर में भी भक्तजनों ने ज्योत कलश स्थापित कर देवी की आराधना की जा रही है। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया है, जिसमें रंग-बिरंगी रोशनी की झालरें और फूलों की आकर्षक सजावट शामिल है। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रद्धालु भजन-कीर्तन कर माता का गुणगान कर रहे हैं। कई स्थानों पर भागवत महापुराण का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे भक्तों में विशेष उत्साह है। नवरात्रि पर्व की विशेष पूजा ग्राम अमरूवा, सोनियापाठ, कुम्हारीखुर्द, कुम्हारीकला, कड़ारी, हनुमंता, लछनपुर, बाघौदा, पचोरी और चोरिया सहित अन्य गांवों के देवी मंदिरों में भी विधिवत पूजा चल रही है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677