Connect with us

कोरबा

नीरज का होगा स्कूल फीस माफ, गुलाब बाई बरेठ का बना नया राशन कार्ड

Published

on


जनचौपाल में कलेक्टर ने किया समस्याओं का निराकरण: जनचौपाल में 52 आवेदन हुए प्राप्त
कोरबा। कलेक्टर जनचौपाल में अपने नाती नीरज का स्कूल से फीस माफ कराने के लिए आवेदन देने वाली वृद्धा केरोबाई के प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर अजीत वसंत ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्कूल प्रबंधन से चर्चा कर विद्यार्थी की फीस माफ कर उन्हें पढ़ाई के प्रति प्रोत्साहित किया जाए। उन्होंने नीरज को फीस की वजह से स्कूल से अनुपस्थित न होने और ध्यान लगाकर अच्छे से पढ़ाई करने कहा। जनचौपाल में नया राशन कार्ड बनाने का आवेदन लेकर पहुंची वार्ड क्रमांक 18 की गुलाब बाई बरेठ ने जब अपनी समस्याएं बताई तो कलेक्टर ने खाद्य अधिकारी को निराकरण के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देश के पश्चात् गुलाब बाई का नया राशन कार्ड बनाकर प्रदान किया गया। इसी तरह जनचौपाल में किसान पुस्तिका बनवाने आवेदन देने वाले पाली के किसान हनुमान सिंह के आवेदन का निराकरण करने के निर्देश तहसीलदार को दिए गए।
आज कलेक्टर जनचौपाल में कलेक्टर अजीत वसंत ने दूर दराज के इलाकों, पहाड़ी क्षेत्रों, वनांचलों से अपनी समस्याओं, शिकायत लेकर आने वाले लोगों की परेशानियों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को निराकरण करने के निर्देश दिए। जनचौपाल में आर्थिक सहायता, नया राशन कार्ड बनाने, पेंशन, स्कूल फीस माफ करने, त्रुटि सुधार कराने, मुआवजा, अतिक्रमण हटाने सहित अन्य समस्याओं के संबंध में आवेदन प्राप्त हुए, जिसमें ग्राम राहाडीह पाली के किसान हनुमान सिंह ने किसान पुस्तिका, नोनबिर्रा के किसान दुकालु सिंह ने अपनी पुत्रियों का जाति प्रमाण पत्र बनाने ग्राम भरूहामुड़ा, चैतमा के किसान मुरीतराम ने त्रुटि सुधार, नक्शा काटने, ग्राम करतला के इंदलमति राठिया ने फोरलेन निर्माण के दौरान राखड़ खेत में बहने से हुए नुकसान का मुआवजा देने, बुधवारी बाजार बस्ती में खंभे से तार खिंचवाने, भिलाई बाजार से छेदुराम महिलांगे ने वृद्धा पेंशन दिलाने, ग्राम पड़निया के किसान बनवारी लाल ने मानदेय भुगतान, उरगा निवासी ग्रामीणों ने होटल रिलैक्स इन से निकलने वाले विषैले पानी पर रोकथाम और आवश्यक कार्यवाही के संबंध में आवेदन दिया। जनचौपाल में गेवरा बस्ती के गंगाराम ने डीएवी पब्लिक स्कूल कुसमुंडा में आरटीई के तहत प्रवेश में गड़बड़ी होने, बेलगिरी बस्ती के धनकुंवर ने बारिश से मकान गिरने पर मुआवजा, ग्राम पण्डरीपानी गोपालपुर के सरपंच ने साप्ताहिक बाजार लगाने के संबंध में कलेक्टर को आवेदन दिया। जनचौपाल में आज अलग-अलग समस्याओं के निराकरण हेतु कुल 52 आवेदन प्राप्त हुए। इस दौरान अपर कलेक्टर दिनेश नाग, सहायक आयुक्त आदिम जाति विकास विभाग श्रीकांत कसेर, जिला खाद्य अधिकारी घनश्याम सिंह कंवर, डीएमसी मनोज पाण्डेय, कृषि अधिकारी देवेन्द्र कंवर सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
स्कूली बच्चों को लेकर न आएं अभिभावक-


आज जनचौपाल में ग्राम हरनमुड़ी के नाकापारा प्राथमिक शाला से शिक्षिका की शिकायत करने अपने बच्चों के साथ पहुंचने पर कलेक्टर ने नाराजगी जाहिर करते हुए पालकों को समझाइश दी कि वे किसी भी स्थिति में जनचौपाल में अपने बच्चों को लेकर न आएं। उन्होंने पालकों से कहा कि जो भी समस्याएं हैं, उसे एक-दो अभिभावक आकर भी बता सकते हैं। आवेदन की गंभीरता के अनुसार जो भी निराकरण किया जा सकता है, वह किया जाएगा। उन्होंने स्कूल से जुड़ी समस्याओं के लिए सभी पालकों से अपील की है कि वे बच्चों को लेकर जनचौपाल में न आएं। स्कूल से संबंधित समस्याओं का निराकरण के लिए सर्वप्रथम संबंधित क्षेत्र के बीईओ और जिला शिक्षा अधिकारी को आवेदन दें। आवेदन का निराकरण नहीं होने पर जनचौपाल में आवेदन कलेक्टर को दिया जा सकता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बालको में महिला क्रेन पायलट की तैनाती, महिला नेतृत्व को मिला बढ़ावा

Published

on

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) में पहली बार महिला क्रेन पायलट्स की तैनाती की गई है। यह पहल देश के सबसे उन्नत, तकनीक-संचालित स्मेल्टर क्षेत्र में महिला-प्रथम ऑपरेटिंग मॉडल को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसमें कुल 30 महिलाओं को तैनात किया गया है, जिनमें 10 बीम-रेजिंग ऑपरेटर और 20 पीटीएम पायलट शामिल हैं। यह उपलब्धि बालको के लिए एक मील का पत्थर है, जो इसके ‘मिलियन टन क्लब’ में प्रवेश के साथ जुड़ी हुई है।

इन महिला पायलट्स ने सिमुलेटर सत्र और ऑन-द-जॉब प्रशिक्षण के माध्यम से एक सख्त प्रशिक्षण प्रक्रिया पूरी की है। अब वे पॉट रूम के महत्वपूर्ण कार्य, जैसे एनोड बदलना, कवरिंग करना, पिघले हुए एल्यूमिनियम की टैपिंग और बीम-रेजिंग, का संचालन कर रही हैं। इससे इलेक्ट्रोलाइटिक रिडक्शन सेल्स का संचालन तय मानकों के भीतर स्थिर और निरंतर बना रहता है। साथ ही सभी पॉटलाइनों में बीम-रेजिंग गतिविधियां अब पूरी तरह महिलाओं द्वारा संचालित की जा रही हैं, जहां प्रत्येक पॉट रूम में महिला बीम-रेजिंग प्रभारी नियुक्त की गई हैं।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि बालको में हम मैन्युफैक्चरिंग के काम को बेहतर बनाने के समावेशिता को बढ़ावा देने पर जोर दे रहे हैं। महिला क्रेन पायलट्स की तैनाती सिर्फ एक उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह काम करने के तरीके में एक बड़ा बदलाव है। हम नई तकनीक, अच्छे प्रशिक्षण और समान अवसर प्रदान कर अपने कर्मचारियों की पूरी क्षमता को आगे ला रहे हैं। जैसे ही हम 1 मिलियन टन उत्पादन के स्तर तक पहुंच रहे हैं, यह बदलाव दिखाता है कि हम एक ऐसा कार्यस्थल बना रहे हैं जो बेहतर प्रदर्शन करने वाला, समानता वाला और भविष्य के लिए तैयार है।

पीटीएम पायलट नाज़ फातिमा ने कहा कि पीटीएम पायलट के रूप में काम करना चुनौतीपूर्ण होने के साथ-साथ बेहद संतोषजनक भी है। सबसे खास बात यह है कि कंपनी हम पर भरोसा करती है और हमारे विकास में निवेश करती है। यह गर्व की बात है कि हमारा काम सीधे बालको की प्रगति में योगदान देता है और हम औद्योगिक क्षेत्र में महिलाओं के लिए एक नया भविष्य बना रहे हैं।

बालको ने 2022 से ट्रांसजेंडर पेशेवरों को भी अपने संयंत्र के मुख्य कार्यों में शामिल किया, जिसकी शुरुआत फोर्कलिफ्ट ऑपरेशन और सुरक्षा सेवाओं से हुई थी। इसके बाद इसका विस्तार किया गया और जेंडर री-अफर्मेशन नीतियों के तहत 30 दिन का वेतन सहित अवकाश और वित्तीय सहायता जैसी सुविधाएं भी प्रदान की गईं। इस प्रकार बालको छत्तीसगढ़ में ट्रांसजेंडर सहयोगियों को एल्यूमिनियम संचालन में शामिल करने वाली अग्रणी औद्योगिक कंपनियों में से एक बन गया है। ये सभी पहल पारंपरिक रूप से मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्रों को अधिक समावेशी बनाने और भविष्य के लिए तैयार औद्योगिक कार्यबल के निर्माण की दिशा में कंपनी की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं।

Continue Reading

कोरबा

मनोकामना ज्योति कलशों से जगमग हुआ माँ सर्वमंगला देवी का दिव्य दरबार

Published

on

कोरबा । चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083, 19 मार्च 2026 को नवरात्रि के प्रथम दिन माँ सर्वमंगला देवी मंदिर में 9 दिन तक चलने वाला आध्यात्मिक महापर्व नवरात्रि घट स्थापना के साथ प्रारंभ हो गया। शुभ नक्षत्र में माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक/पुजारी एवं राजपुरोहित नमन पाण्डेय (नन्हा महाराज) ने सपत्नीक विद्वान आचार्यों एवं पंडितों, बैगाओं की उपस्थिति में परिसर में स्थित कलश कक्षों में स्थापित मनोकामना ज्योति कलशों को दिव्य मंत्रोच्चार के साथ प्रज्ज्वलित किया। मनोकामना ज्योति कलशों से परिसर दमक उठा।
7000 तैल्य कलश एवं 750 घृत कलशों से दैदिव्यमान हुआ परिसर

प्रबंधक नमन पाण्डेय ने बताया कि नवरात्रि के प्रथम दिन 7000 तैल्य ज्योति कलशों को प्रज्ज्वलित किया गया, वहीं 750 घृत कलश जलाए गए। 7750 ज्योति कलशों के दिव्य प्रकाश पूंज से परिसर दमक उठा। श्री पाण्डेय ने बताया कि ज्योति कलशों के प्रकाश पूंज से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और ज्योति कलशों के दर्शन से मन में पवित्रता का भाव जागृत होता है। कोरबा, छत्तीसगढ़ सहित देश के अन्य राज्यों एवं विदेशों से भी श्रद्धालु मनोकामना ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराए हैं।
प्रथम दिन अभूतपूर्व भीड़

नवरात्रि प्रारंभ होते ही शक्ति की उपासना में लोग डूब जाते हैं। प्रथम दिन माँ शैलपुत्री स्वरूपा माँ सर्वमंगला देवी का दर्शन करने परिसर में अभुतपूर्व भीड़ देखी गई। परिसर से सड़क तक श्रद्धालुओं की लंबी लाईन लगी हुई थी और श्रद्धा का सैलाब देखने को मिला। परिसर में प्रबंधन द्वारा भोग प्रसाद की व्यवस्था रखी गई है और श्रद्धालु यहां तृप्त भी हो रहे हैं।
संध्या महाआरती

मन पर विजय प्राप्ति का महापर्व है नवरात्रि- नन्हा महराज

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा के प्रबंधक एवं पुजारी नमन पाण्डेय (नन्हा महराज) ने सभी प्रदेशवासियों को चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत् 2083 हिन्दू नववर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सभी की मंगलकामनाओं का शुभ संदेश दिया है और बताया कि माँ आदिशक्ति की उपासना का महापर्व नवरात्रि मुख्यरूप से मन पर विजय प्राप्ति का महापर्व है।
माँ सर्वमंगला की असीम कृपा हम पर बरसती रहे और कोरबा सुख समृद्धि के साथ विकास का नया आयाम गढ़े और क्षेत्रवासी खुशहाल बनें। उन्होंने कहा कि आदिशक्ति की उपासना एवं विधि विधान से की गई पूजा से घर में सुख समृद्धि का वास होता है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। उन्होंने बताया कि यह पर्व नारी के सम्मान का महापर्व है, यह पर्व मन में विजय प्राप्ति का महान पर्व है। आत्म संयम और इंद्रियों पर नियंत्रण के लिए उपासना प्रभावी साधन है और माँ के दर्शन मात्र से ही मन को असीम शांति मिलती है। घर का कलह दूर होता है और सुख समृद्धि का वास होता है। मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने के साथ नवरात्रि में घर-घर भी ज्योत जलना चाहिए, इससे घर में सात्विक ऊर्जा का संचार होता है और चारों तरफ खुशहाली आती है।

Continue Reading

कोरबा

डीएमएफ परियोजनाओं में परिणाम आधारित कार्य करें सुनिश्चितः- कलेक्टर कुणाल दुदावत

Published

on

जिले में कृषि विकास को गति व कृषक हितों को सशक्त बनाने कलेक्टर ने कृषि एवं संबद्ध विभागो की ली बैठक

विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता व जवाबदेही के साथ काम करने हेतु किया निर्देशित

सभी शासकीय फार्म्स में धागाकरण यूनिट प्रारम्भ करने प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने के दिए निर्देश

लाख पालन विकास हेतु ठोस रूपरेखा के साथ प्रस्ताव बनाने के निर्देश

पपीता व ऑयल पाम प्लांटेशन के लिए स्थान सुनिश्चित करने हेतु किया निर्देशित
जिले में द्विफसली क्षेत्र विस्तार, मिलेट, दलहन तिलहन के उत्पादन बढ़ाने हेतु किया निर्देशित

कोरबा। जिले में कृषि विकास को गति देने व कृषक हितों को सशक्त बनाने हेतु कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज कृषि एवं संबद्ध विभागों के अधिकारियों की  बैठक ली। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति, आगामी वर्ष की रणनीति और डीएमएफ से स्वीकृत कार्यों की वर्तमान स्थिति की गहन समीक्षा की।  कलेक्टर ने सभी विभाग प्रमुखों को विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन में पूरी गंभीरता एवं जवाबदेही के साथ काम करने हेतु निर्देशित किया, जिससे योजनाओं का प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित हो और निर्धारित लक्ष्यों में शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल की जा सके और किसानों को वास्तविक लाभ प्राप्त हो।

कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए कृषि अधिकारियों को योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से किसानों के उत्पादन में सुधार सुनिश्चित करने  एवं उनकी  आय में बढ़ोत्तरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जिले में द्विफसली क्षेत्र के विस्तार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।  किसानों को खरीफ मौसम में फसल विविधीकरण और रबी के फसलों का क्षेत्र विस्तार सुनिश्चित करने निर्देशित किया। जिले में मक्का, रागी, कोदो जैसे मिलेट एवं दलहन- तिलहन फसलों के उत्पादन को भी बढ़ावा देने की बात कही।
कलेक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत शत-प्रतिशत किसानों को लाभान्वित करने एवं ई-केवाईसी, आधार सीडिंग, लैंड सीडिंग एवं एग्रीस्टेक पंजीकरण के निर्धारित लक्ष्यों को पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया। उन्होंने विभागीय योजनाओं की प्रगति हेतु जमीनी स्तर पर एसएडीओ और आरईओ की जवाबदेही तय करने एवं आने वाले दिनों में कैम्प लगाकर लक्ष्य हासिल करने निर्देश दिए। उन्होंने नए एफपीओ गठन में वृद्धि लाने की बात कही। उन्होंने खरीफ सीजन के लिए अग्रिम खाद एवं बीज के उठाव में तेजी लाने के निर्देश दिए।

उद्यानिकी विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने सभी शासकीय रोपणियों की स्थिति और रोपित पौधों की अद्यतन जानकारी ली तथा उनसे होने वाली आय में वृद्धि के उपायों पर जोर दिया। उन्होंने ऑयल पाम के पौधारोपण के लिए प्रस्ताव तैयार कर स्थान चिन्हांकन करने, जिले के एक ब्लॉक में वृहद स्तर पर पपीता प्लांटेशन विकसित करने, मधुमक्खी पालन के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने तथा मसाला फसलों के क्षेत्र विस्तार को बढ़ावा देने के निर्देश दिए।
पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने कृत्रिम गर्भाधान के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को पशु नस्ल सुधार के लिए पशुपालकों को जागरूक एवं प्रेरित करने की बात कही।  कलेक्टर ने विभागीय योजनाओं के तहत बैकयार्ड कुक्कुट, नर बकरा एवं सुकरत्रयी वितरण की प्रगति की जानकारी लेते हुए पशु टीकाकरण में प्रगति लाने के निर्देश दिए। साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर पशु स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए मोबाइल यूनिट के माध्यम से सेवाओं का विस्तार और प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। मत्स्य संपदा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में संचालित हैचरी की स्थिति, स्पान उत्पादन एवं निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्पान उत्पादन में वृद्धि कर लक्ष्य की शत-प्रतिशत पूर्ति सुनिश्चित की जाए।
कलेक्टर ने  मत्स्य पालकों को अधिक से अधिक किसान क्रेडिट कार्ड  से जोड़ने हेतु निर्देशित किया। इससे उन्हें आर्थिक सशक्तिकरण में मदद मिलेगी। साथ ही विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों को मछली पालन के लिए प्रेरित कर उनकी आय वृद्धि के अवसर सृजित करने के निर्देश भी दिए।
रेशम विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने नर्सरियों की स्थिति एवं संचालित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने टसर एवं मलबरी रेशम उत्पादन की प्रगति की समीक्षा करते हुए इसके क्षेत्र विस्तार के लिए सर्वे कर उपयुक्त स्थानों का चिन्हांकन करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने सभी शासकीय फार्म्स में धागाकरण यूनिट प्रारंभ करने हेतु प्रभावी कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया, साथ ही कार्यरत स्व-सहायता समूहों की आय बढ़ाने के लिए ठोस पहल करने के निर्देश भी दिए।
कलेक्टर ने जिले में लाख उत्पादन को बढ़ावा देने की दिशा में ठोस पहल करने के निर्देश देते हुए कहा कि इसके लिए सुव्यवस्थित कार्ययोजना तैयार कर शीघ्र प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाए, ताकि इस क्षेत्र में आय सृजन के नए अवसर विकसित किए जा सकें।
कलेक्टर ने कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों को जिले में कृषि विकास की संभावनाओं पर गंभीरता व व्यक्तिगत रुचि के साथ कार्य करने तथा नवाचारों और वैज्ञानिक तकनीकों के माध्यम से किसानों को लाभान्वित करने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएं हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे विभागीय योजनाओं की लक्ष्यपूर्ति के लिए पूरी गंभीरता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करें। उन्होंने आगामी वित्तीय वर्ष के लिए ठोस और परिणाममुखी कार्ययोजना तैयार करने तथा परंपरागत योजनाओं के लक्ष्यों की समयबद्ध पूर्ति हेतु अभी से तैयारी शुरू कर आवश्यक प्रकरण तैयार करने को कहा।

कलेक्टर श्री दुदावत ने डीएमएफ अंतर्गत आउटपुट एवं आउटकम आधारित कार्यों के लिए प्रस्ताव प्रस्तुत करने, फील्ड स्तर पर वास्तविक आवश्यकताओं का आकलन करने और यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि योजनाओं का लाभ सीधे किसानों तक पहुंचे। साथ ही उन्होंने डीएमएफ से स्वीकृत एवं अपूर्ण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा पूर्ण हो चुके कार्यों का तत्काल पूर्णता प्रमाण पत्र प्रेषित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य पालन, उद्यानिकी विभाग, रेशम, नोडल कोआपरेटिव बैंक, कृषि विज्ञान केंद्र सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677