छत्तीसगढ़
NEET गड़बड़ी…भूपेश बोले- हजारों करोड़ का महाघोटाला:रायपुर में बघेल ने कहा-10 साल में 70 पेपर लीक, वर्तमान शिक्षा मंत्री की जेल में होगी जगह
रायपुर , एजेंसी। NEET UG-2024 रिजल्ट में गड़बड़ी के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस रायपुर के सुभाष स्टेडियम के सामने राजीव गांधी चौक पर धरना दे रही है। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि ये छोटा-मोटा घोटाला नहीं है, हजारों करोड़ का घोटाला है। प्रदर्शन में भूपेश बघेल, पूर्व गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू समेत सैकड़ों नेता कार्यकर्ता मौजूद हैं।
बघेल ने कहा कि 10 साल में 70 पेपर लीक हुए हैं। ये पेपर लीक का मामला नहीं है, ये महा घोटाला है। खरीदने वाले ने 32 लाख में खरीदकर 40 लाख में बेचा। लाखों छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ किया गया है। ये रैकेट गुजरात से संचालित हो रहा है। बिहार और हरियाणा में चल रहा है। इसमें कोई छोटे-मोटे आदमी नहीं हैं, बड़े लोग शामिल हैं, जिसे छिपाया जा रहा है।
वर्तमान शिक्षा मंत्री की जगह जेल में होगी
भूपेश बघेल ने कहा कि MP में व्यापम घोटाले में 70 लोगों की हत्याएं हुई। ठीक से जांच हुई तो वर्तमान शिक्षा मंत्री की जगह जेल में होगी। यह ऐसा घोटाला है, जिसमें बीस से तीस हजार छात्रों का सेंटर बदला है, जिसमें यही छात्र टॉप में आए हैं। इस बार 67 बच्चों ने टॉप किया है, जो छात्र टॉप में आए हैं, उन्हें माइनस मार्किंग से लेकर सबको पता है, मार्किंग में भी घोटाला हुआ है।
भूपेश बोले- प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं
बिहार में FIR हुई है, वहां चार लोग पकड़े गए, लेकिन केंद्र सरकार कहती है कोई घोटाला नहीं, ना जांच ना जानकारी। इस पूरे मामले को दबाने जांच अधिकारी को दिल्ली तलब किया गया है। प्रधानमंत्री चुप क्यों हैं। परीक्षा के पहले और बाद में मन की बात करते हैं, जब बच्चों के भविष्य का सवाल है तो चुप्पी क्यों।
यूनिवर्सिटी में बीजेपी अपने लोगों को बैठा रही- भूपेश बघेल
भूपेश बघेल ने कहा कि देशभर के यूनिवर्सिटी में जो जिम्मेदार लोगों को बैठाया जा रहा है, वह सभी एक ही विचारधारा के हैं। बीजेपी अपने लोगों को बैठा रही, फिर सवाल इस बात को लेकर है कि जांच क्यों नहीं। बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है, जो बच्चा 12वीं में फेल वो मेरिट में टॉप कर रहा है, धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए।
छत्तीसगढ़ के बीजेपी के नेता मौन क्यों
बिहार में FIR हुई फिर इसकी ED, CBI से जांच क्यों नहीं करा रहे। आज छत्तीसगढ़ के बीजेपी के नेता मौन क्यों हैं। छात्रों के लिए बोल क्यों नहीं रहे, यह परीक्षा चाहे छत्तीसगढ़ के माध्यम से या लोकसभा के माध्यम से रद्द होनी चाहिए।
सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को NEET UG-2024 रिजल्ट को चुनौती देने वाली 4 याचिकाओं पर सुनवाई हुई। इनमें 3 मांगें की गई हैं।
- परीक्षा में शामिल 1563 स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स दिए गए, जो गलत है।
- मौजूदा रिजल्ट के बेस पर हो रही काउंसिलिंग को रोका जाए।
- NEET परीक्षा रद्द की जाए और एग्जाम दोबारा कराया जाए।
इनमें से 13 जून को ग्रेस मार्क्स के मुद्दे पर सुनवाई हुई है। वहीं, पेपर लीक के आरोप की याचिका पर 8 जुलाई को सुनवाई होगी।
20 हजार स्टूडेंट्स ने याचिका लगाई है
देशभर में NEET UG 2024 को लेकर अलग-अलग राज्यों में लगभग 20 हजार स्टूडेंट्स ने परीक्षा में गड़बड़ी के खिलाफ याचिकाएं दायर की हैं। ग्रेस मार्क्स के खिलाफ दायर की गई याचिका में कहा गया कि NTA ने अब तक ये नहीं बताया कि उन्होंने स्टूडेंट्स को ग्रेस मार्क्स देने के लिए क्या तरीका अपनाया।
वहीं, एग्जाम के पहले NTA की तरफ से जारी इन्फॉर्मेशन बुलेटिन में भी ग्रेस मार्क्स देने के प्रावधान का जिक्र नहीं था। ऐसे में कुछ कैंडिडेट्स को ग्रेस मार्क्स देना सही नहीं है।
इस साल 24 लाख कैंडिडेट्स ने दिया था एग्जाम
NEET UG यानी नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेस टेस्ट, अंडरग्रेजुएट राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है। NEET मेडिकल और डेंटल कोर्सेज में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है। इस साल लगभग 24 लाख स्टूडेंट्स ने ये एग्जाम दिया था। इसके जरिए भारत और रूस, यूक्रेन समेत कुछ अन्य देशों में MBBS, BDS और दूसरे मेडिकल कोर्सेज में एडमिशन मिलता है।
44 स्टूडेंट्स को मिले 5 बोनस मार्क्स, स्कोर पहुंचा 720/720
इस वजह से NTA ने उन सभी स्टूडेंट्स को 5 नंबर दिए, जिन्होंने दोनों में से किसी भी स्टेटमेंट को मार्क किया था। NTA के एक सीनियर ऑफिसर ने कहा कि इस वजह से कम से कम 44 स्टूडेंट्स जो 715 स्कोर कर रहे थे, उनके 5 मार्क्स बढ़ाकर 720 कर दिए गए।
2019 के बाद NEET UG में कभी नहीं आए 3 से ज्यादा टॉपर्स
2019 से किसी भी साल NEET UG एग्जाम में तीन से ज्यादा स्टूडेंट्स टॉपर नहीं बने हैं। 2019 और 2020 में हर साल सिर्फ एक स्टूडेंट ने एग्जाम में टॉप किया। जबकि 2021 में तीन स्टूडेंट्स, 2022 में एक और 2023 में दो स्टूडेंट्स ने टॉप किया। NEET UG देश के मेडिकल कॉलेजों में MBBS कोर्सेज में एडमिशन के लिए होने वाला एक मात्र एंट्रेंस एग्जाम है।
कोरबा
खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त
- वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)
कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।
वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।
जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

कोरबा
आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त
कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

कोरबा
शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक
कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।
शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
