Connect with us

कोरबा

मतगणना के दौरान मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, कैलकुलेटर अन्दर ले जाने की नहीं होगी अनुमति

Published

on

मतगणना हॉल में शांति व्यवस्था बनाए रखने और नियमों का पालन करने की अपील

मतगणना स्थल पर प्रवेश हेतु पास अनिवार्य

कलेक्टर ने ली राजनीतिक दलों के अभ्यर्थियों की बैठक

कोरबा । लोकसभा निर्वाचन 2024 अतंर्गत 04 जून को होने वाले मतगणना को लेकर आयोजित बैठक में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत ने चुनाव लड़ रहे सभी अभ्यर्थियों एवं उनके अधिकृत राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।
    कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर किये गये व्यवस्थाओं की जानकारी देते हुए बताया कि आईटी कॉलेज झगरहा में मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए अधिकृत प्रवेश पत्र की व्यवस्था की गई है। मतगणना परिसर पर बिना पास के प्रवेश नहीं दी जायेगी। मतगणना कक्ष पर मोबाइल सभी के लिए वर्जित है। मतगणना स्थल पर सम्पूर्ण गतिविधियों की वीडियो रिकार्डिंग की जायेगी।
       प्रत्याशी, मतगणना एजेंट, मतगणना कर्मी सहित किसी भी अधिकारी या कर्मचारी या मीडिया प्रतिनिधि मतगणना स्थल में मोबाइल फोन सहित कोई भी इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, स्मार्ट वॉच, पेन ड्राइव, पेन, तम्बाकू, पान, सिगरेट नहीं ले जा सकेंगे। आयोग द्वारा प्रदत्त प्राधिकार पत्रधारी मीडिया प्रतिनिधियों के लिए मतगणना केन्द्र में एक मीडिया सेंटर भी होगा जबकि विधानसभावार बनाए गए मतगणना कक्ष में प्रवेश हेतु निर्वाचन अभिकर्ताओं को अलग-अलग रंगों के पास के आधार पर प्रवेश दी जाएगी। कलेक्टर वसंत ने बताया कि गणना कक्ष में अभिकर्ताओं के लिए बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की गई है जिसमें प्राथमिकता अनुसार मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय दलों के अभ्यर्थियों के अभिकर्ता, मान्यता प्राप्त राज्य दलों के अभ्यर्थियों के अभिकर्ता, अन्य राज्यों के मान्यता प्राप्त राज्य दलों के अभ्यर्थियों के अभिकर्ता जिन्हें आरक्षित प्रतीक के उपयोग की अनुमति प्राप्त हो। पंजीकृत अमान्यता प्राप्त दलों के अभ्यर्थियों के अभिकर्ता, निर्दलीय अभ्यर्थियों के अभिकर्ता बैठेंगे। गणना हाल में अभिकर्ता आवंटित टेबल पर बैठेंगे। गणना परिसर में आरओ/प्रेक्षक के अतिरिक्त मोबाइल फोन ले जाने की अनुमति किसी को नहीं होगी। अभिकर्ताओं को हाल में घूमने की अनुमति नहीं होगी। प्रतिभागी अभ्यर्थी के स्थान पर केवल एक व्यक्ति-अभ्यर्थी/अभिकर्ता ही टेबल पर उपस्थित होना चाहिए। यदि आरओ को किसी व्यक्ति पर संदेह हो तो अधिकृत पत्र होने के बावजूद आरओ उसकी तलाशी ले सकता है। पुलिसकर्मी गणना हाल के द्वार पर तैनात रहेंगे। आरओ की अनुमति के बिना कोई भी व्यक्ति हाल में प्रवेश अथवा निकास नहीं कर सकता।
कलेक्टर ने प्रातः स्ट्रांग रूम खोलने के संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि मतगणना दिवस को प्रातः 8 बजे से गणना प्रारंभ की जायेगी। सर्वप्रथम ईटीपीबीएस/डाक मतपत्रों की गणना प्रारंभ की जायेगी। इससे पहले डाक मत पत्रों को लिफाफे से अलग किया जायेगा। डाक मत पत्रों के लिए प्रत्याशियों को अलग से एजेंट नियुक्त करना होगा। प्रातः 08ः30 बजे से प्रारंभ होने वाले कंट्रोल यूनिट के वोटो की गणना के लिये कुल 14 टेबल विधानसभावार लगायी जायेगी। इसके लिये अभ्यर्थी प्रत्येक टेबल पर अपना एक निर्वाचन अभिकर्ता नियुक्त कर सकता है। रेण्डम आधार पर हर विधानसभा के किसी पांच मतदान केंद्र के वीवीपैट मषीन की पर्चियों की गणना अनिवार्य रूप से की जायेगी। बैठक में आग्रह किया गया कि मतगणना स्थल पर प्रत्याशी, एजेंट सभी नियमों का पालन करे। बैठक में डाकमतपत्रों की गणना एवं इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन से होने वाली गणना में उपस्थित होने वाले एजेंट के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि प्रत्येक राउण्ड की गिनती समाप्त होने के पश्चात ही दूसरे राउण्ड की गिनती प्रारंभ की जायेगी। इस दौरान किसी प्रकार की आपत्ति होने पर अन्य राउंड शुरू होने से पूर्व दर्ज कराई जा सकेगी। कलेक्टर ने बताया कि कोरबा लोकसभा अंतर्गत सभी आठों विधानसभा के ईटीपीबीएस एवं डाक मतपत्रों की गणना कोरबा में होगी। जबकि ईवीएम के मतों की गणना संबंधित विधानसभा के जिला मुख्यालयों में होगी। उन्होंने गणना प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व काउंटिंग एजेंट को निर्धारित स्थान पर बैठने के निर्देश दिए। उन्होंने राजनीतिक दल के पदाधिकारियों को बताया कि प्रत्येक राउंड में प्राप्त मतों का टेबुलेशन करने के साथ ही की जानकारी आरओ, एआरओ के माध्यम से अनाउंस करने के साथ ही एक कॉपी उपलब्ध कराई जाएगी। प्रत्येक राउंड में प्रेक्षक द्वारा दो मशीनों का रेण्डमली जांच किया जाएगा। उन्होंने मतगणना कक्ष में किसी भी मशीन के खराब होने या बटन काम नहीं करने की दशा में मशीन को सुरक्षित रिटर्निंग अधिकारी के पास रखने तथा इन मशीनों के मतों की गणना निकटतम प्रत्याशियों के बीच कम मतों का अंतर होने के आधार पर निर्णय लेते हुए वीवीपैट के पर्चियों की गणना की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रत्याशी हर टेबल पर जा सकते हैं। उनके बैठने की व्यवस्था मतगणना कक्ष के अलावा स्टेज में भी होगी।

बैठक में बताया गया कि मतगणना परिसर के बाहर चारों ओर 100 मीटर परिधि के क्षेत्र को पैदल यात्री क्षेत्र के रूप में निर्धारित कर गणना परिसर के प्रवेश द्वारों को विधिवत अवरूद्ध किया जायेगा साथ ही इस क्षेत्र में किसी भी वाहन को पार करने की अनुमति नही होगी। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना की प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के तहत पारदर्शी तरीके से होने की जानकारी देते हुए सभी से आग्रह किया कि मतगणना परिसर एवं मतगणना कक्ष में सभी शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे ताकि मतगणना का कार्य समय पर सुचारू रूप से संपन्न हो सके। बैठक में लोकसभा के प्रत्याशियों द्वारा अधिकृत राजनीतिक दल के पदाधिकारी एवं जिला पंचायत सीईओ संबित मिश्रा, अपर कलेक्टर दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर मनोज बंजारे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती सीमा पात्रे,डिप्टी कलेक्टर गौतम सिंह उपस्थित थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

नवाडीह के जंगल में युवती का शव मिला:20 दिन से लापता थी, शव के पास जहर की शीशी भी मिली, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

कोरबा। कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र के नवाडीह जंगल में एक युवती का शव संदिग्ध अवस्था में मिला है। शव मिलने की सूचना के बाद बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

पुलिस को शव मिलने की जानकारी सरपंच पति राय सिंह कंवर ने दी थी। घटनास्थल घने जंगल के भीतर और दुर्गम रास्ते पर होने के कारण पुलिस टीम को वहां तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।

20 दिन पहले दर्ज हुई गुमशुदगी रिपोर्ट

मृतका की पहचान 20 वर्षीय सपना धनुवार, पिता हरिराम धनुवार के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि सपना की गुमशुदगी की रिपोर्ट कुसमुंडा थाना क्षेत्र में लगभग 20 दिन पहले दर्ज कराई गई थी। पुलिस और परिजन तब से उसकी तलाश कर रहे थे।

घटनास्थल से पुलिस को मृतका के पास से जहर की एक शीशी भी मिली है। इससे मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की जांच शुरू कर दी है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम और फॉरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

आत्महत्या है या हत्या, पुलिस कर रही जांच

पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है, जिसमें यह आत्महत्या है या हत्या, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो पाएगा। जंगल के आसपास के क्षेत्र में भी तलाशी अभियान जारी है।

ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की तह तक जाया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

बालको रिंग रोड पर ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर: 1 की मौत, 1 गंभीर घायल , ड्राइवर फरार, CCTV से तलाश में जुटी पुलिस

Published

on

कोरबा। कोरबा के बालको थाना क्षेत्र के रिंग रोड पर सोमवार को तेज रफ्तार भारी वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बाइक से रिंग रोड से गुजर रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवक उछलकर सड़क पर जा गिरे। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया।

112 की टीम ने पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना राहगीरों ने डायल-112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को शुरुआती इलाज के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया।

इस हादसे के बाद गंभीर रूप से घायल बहरता सिह (38) चेक पोस्ट भद्रापारा लालघाट वार्ड 38 की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, वही दूसरे घायल बिरेंद्र का बालको अस्पताल में इलाज जारी है।

हेलमेट नहीं पहनने से सिर में आई गंभीर चोट

बताया गया है कि घायलों में से एक युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर में गंभीर चोट आई थी और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई थी। दूसरे युवक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

बालको पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि वाहन और चालक की पहचान की जा सके।

स्थानीय लोगों ने उठाई सुरक्षा की मांग

स्थानीय लोगों का कहना है कि रिंग रोड पर कोयला और अन्य सामान ढोने वाले भारी वाहनों की लगातार आवाजाही रहती है। तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण इस मार्ग पर अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं। लोगों ने प्रशासन से स्पीड ब्रेकर लगाने, नियमित वाहन चेकिंग कराने और भारी वाहनों की रफ्तार नियंत्रित करने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की है।

कोरबा के बालको थाना क्षेत्र स्थित रिंग रोड पर सोमवार को एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इनमें से एक की हालत नाजुक बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बाइक सवार युवक रिंग रोड से गुजर रहे थे, तभी पीछे से आए एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भेजा गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना 112 डायल पर दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया।

पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। बालको पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि चालक का पता लगाया जा सके।

बताया गया है कि बाइक सवार दोनों युवकों में से एक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण उसके सिर पर गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरे युवक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर और शरीर पर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, रिंग रोड पर भारी वाहनों का दबाव लगातार बना रहता है। कोयला और अन्य सामान ढोने वाले ट्रक व डंपर इस मार्ग से दिन-रात गुजरते हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण इस मार्ग पर कई बार हादसे हो चुके हैं। प्रशासन की चेतावनियों के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों में आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि रिंग रोड पर स्पीड ब्रेकर लगाए जाएं, चेकिंग बढ़ाई जाए और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए जाएं।

Continue Reading

कोरबा

हाथी के हमले से ग्रामीण की मौत:कटघोरा वन मंडल में गाय चराने गए व्यक्ति को हाथी ने कुचला, 18 हाथियों का दल मौजूद

Published

on

कोरबा/कटघोरा। कटघोरा वन मंडल के जटगा वन परिक्षेत्र में हाथी के हमले से 40 वर्षीय ग्रामीण संतोष की मौत हो गई। यह घटना धवलपुर जंगल में हुई, जहां हाथी ने संतोष को कुचल दिया।

जानकारी के अनुसार, संतोष बीती रात अपनी गायों को चराने के लिए धवलपुर जंगल गया था। उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि जंगल में 18 हाथियों का एक दल विचरण कर रहा है। अचानक एक हाथी ने उस पर हमला कर दिया और उसे जमीन पर पटक दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाथी के लगातार हमले से संतोष की मौके पर ही मौत हो गई।

18 हाथियों का यह झुंड लगातार घूम रहा है

ग्रामीणों ने बताया कि जटगा वन परिक्षेत्र में पिछले कई दिनों से 18 हाथियों का यह झुंड लगातार घूम रहा है। यह दल फसलों को नुकसान पहुंचाने के साथ-साथ स्थानीय लोगों के लिए भी खतरा बना हुआ है। संतोष की मौत के बाद ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों को जंगल की ओर भगाने और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

हाथी फसल नुकसान के साथ जनहानि भी कर रहे हैं

इस घटना ने वन विभाग की चिंताएं बढ़ा दी हैं। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, कटघोरा वन मंडल में कुल 49 हाथी अलग-अलग क्षेत्रों में विचरण कर रहे हैं। इतनी बड़ी संख्या में हाथियों की मौजूदगी से आसपास के गांवों में खतरा लगातार बढ़ रहा है। हाथी फसल नुकसान के साथ-साथ जनहानि की घटनाओं को भी अंजाम दे रहे हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और परिजनों को आवश्यक सहायता देने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग ने आसपास के सभी गांवों में अलर्ट जारी करते हुए ग्रामीणों को रात के समय, अंधेरे में या अकेले जंगल की ओर न जाने की सख्त हिदायत दी है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677