Connect with us

छत्तीसगढ़

अब मथुरा में भगवान कृष्ण की बारी:सीजी में एमपी के सीएम मोहन बोले- जैसे रामलला अयोध्या में विराजे, वैसे श्रीकृष्ण भी चमत्कार दिखाएंगे

Published

on

राजनांदगांव, एजेंसी। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राजनांदगांव में कहा कि अब मथुरा में भगवान कृष्ण की बारी है। जिस तरीके से भगवान रामलला अयोध्या में विराजे हैं। वैसे ही भगवान श्रीकृष्ण भी चमत्कार दिखाएंगे। स्वामी विवेकानंद की घोषणा थी कि 21वीं शदी का भारत युवाओं का होगा, वह आज परिलक्षित हो रहा है। मोहन यादव ने कहा कि हमारी बीजेपी सरकार ने 3 महीने में ही छत्तीसगढ़ में विकास के कई कार्य किए हैं। देश में तीसरी बार नरेंद्र मोदी की सरकार बनेगी। मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया में नंबर-1 देश बनेगा। हमारी सरकार जनता की सेवा करना जानती है। मोहन यादव ने कहा कि भारत में दोनों राज्य छत्तीसगढ़ नंबर-1 और मध्यप्रदेश नंबर दो पर स्थित है। छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री मोदी की एक और गारंटी आज पूरी हुई है। बता दें कि, कृषक उन्नति योजना के तहत राजनांदगांव जिले के 1 लाख 23 हजार 131 किसानों को उपार्जित धान के अंतर की राशि 638 करोड़ 23 लाख 84 हजार रुपए जारी की गई है।

मोहन यादव ने कांग्रेस पर बोला हमला

दरअसल, डॉ. मोहन यादव मंगलवार को राजनांदगांव कृषि उपज मंडी में कृषक उन्नति योजना के वितरण समारोह में पहुंचे थे। जहां सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस ने जनता का अपमान किया है। जनता आपको माफ नहीं करेगी। जनता आपको ठुकरा कर वही पहुंचाएगी। जहां आपकी जगह है।

हमारी सरकार बनी, तो राम मंदिर बना

हमारी सरकार बनी, तो हमने उज्जैन में महाकाल लोक बनाया। हमारी सरकार बनी, तो केदारनाथ धाम बन रहा है। अयोध्या से राम मंदिर बना। अब तीसरी बार सरकार बनेगी, तो गोपाल कृष्ण की बारी है। जमुना जी का कृष्ण कन्हैया सबके आंखों का तारा। आप हम सब मिलेंगे। हमारे आराध्य को कैसे भूल सकते हैं।

उंगली बचाकर रखना, मोदी को बुलाने कमाल करेगी

उन्होंने कहा कि अबकी बार अपने सुदर्शन चक्र में भगवान कृष्ण ने अपनी उंगली में टेका लगाकर धर्म युद्ध में फैसला किया था। आप सबसे आह्वान करता हूं कि अपनी उंगली बचाकर चलना। यही उंगली मोदी को बुलाने के लिए कमाल करेगी।

21वीं शताब्दी भारत की होगी

इधर आपने सुदर्शन चक्र दबाया, मशीन के ऊपर बटन दबाया और आने वाले समय में धरासाही कर दें। विश्व में भारत का नाम जय जयकार से गूंजेगा। आने वाले समय में हमारे सनातन धर्म की जय जयकार के लिए, समूची मानवता के लिए और विश्व के सबसे बड़े लोकतंत्र के लिए।

आज छत्तीसगढ़ का ऐतिहासिक दिन- डॉ.रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ का एतिहासिक दिन है। किसानों से समर्थन मूल्य पर खरीदे गए धान के अंतर की राशि का भुगतान किया गया। कृषक उन्नति योजना से किसानों के जीवन में परिवर्तन आएगा।

किसानों, श्रमिकों, महिलाओं की बीजेपी सरकार- सांसद

सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार किसानों, श्रमिकों, महिलाओं की सरकार है। पीएम मोदी ने किसानों को सम्मान देने के लिए किसान सम्मान निधि योजना शुरू की है। जिसके तहत किसानों के खाते में तीन किश्तों में प्रतिवर्ष 6 हजार रुपए की राशि अंतरित की जाती है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

कलेक्टर और एसपी ने किया पाली महोत्सव आयोजन स्थल का निरीक्षण

Published

on

अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

कोरबा। दो दिवसीय पाली महोत्सव 2026 (15 एवं 16 फरवरी) के सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। महोत्सव को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और भव्य रूप से संपन्न कराने हेतु व्यापक एवं समन्वित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। इसी क्रम में कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने पाली के केराझरिया स्थित आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने मंच निर्माण, दर्शक दीर्घा, बैठक व्यवस्था, व्हीआईपी बैठक, विभागीय स्टॉल, पार्किंग एवं बेरिकेडिंग की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए मंच पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग की व्यवस्था,  आपातकालीन स्थिति से निबटने के लिए स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी विभाग की टीम को मुस्तैद रहने हेतु निर्देशित किया साथ ही पेयजल, शौचालय, कलाकारों के ठहरने की व्यवस्था को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर ने 15 फरवरी की प्रातः  साइकिल रेस प्रतियोगिता एवं संध्या को शिव मंदिर घाट पर आयोजित होने वाले भव्य शिव आरती एवं दीपोत्सव की तैयारियों की भी जानकारी ली। उन्होंने आपातकालीन परिस्थितियों  के लिए एम्बुलेंस और अग्निशमन वाहन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए, ताकि आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखी जा सके।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर कटघोरा ओंकार यादव , एसडीएम पाली रोहित कुमार, शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, खाद्य, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

जनपद पंचायत करतला में आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन 18 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 18 फरवरी को जनपद पंचायत करतला के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करतला, विकासखंड करतला अंतर्गत समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह जनपद पंचायत करतला अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का प्रभावी माध्यम

Published

on

कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सलोरा में उपभोक्ता आयोग ने लगाया जागरूकता शिविर

ग्रामीणो को उपभोक्ता कानूनो की दी गई जानकारी

कोरबा। छग राज्य उपभोक्ता आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक जिले के ग्रामीण क्षेत्रो में उपभोक्ता जागरूकता शिविर का आयोजन किया जा रहा है। कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा भी लगातार उर्जाधानी के विभिन्न ग्राम पंचायत मे ग्रामीणो को उपभोक्ता कानून की जानकारी देते हुए उन्हे उनके अधिकारो से अवगत कराया जा रहा है। इसी क्रम में सात फरवरी को कटघोरा विकासखंड के ग्राम पंचायत सलोरा में कोरबा जिला उपभोक्ता आयोग की अध्यक्षा श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने ग्रामवासियों को उनके अधिकारों व हितों की विस्तृत जानकारी दी।

ग्राम पंचायत सलोरा के सभागृह में आयोजित कार्यक्रम का प्रारंभ दीप प्रज्वलन एवं माँ सरस्वती के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके पश्चात् उपस्थित अतिथियो का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया। इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए जिला उपभोक्ता आयोग कोरबा की अध्यक्ष श्रीमती रंजना दत्ता, सदस्यगण- सुश्री ममता दास एवं पंकज कुमार देवड़ा ने संयुक्त रूप से बताया कि शिविर का उद्देश्य ग्रामीण उपभोक्ताओं को उनके अधिकारों, कर्तव्यों तथा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम के प्रावधानों से अवगत कराना है। उपभोक्ता जागरूकता ही शोषण से बचाव का सबसे प्रभावी माध्यम है। उनके द्वारा उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 की जानकारी देते हुए बताया कि उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण वस्तु एवं सेवाएं प्राप्त करना उनका कानूनी अधिकार है। उपभोक्ताओं को किसी वस्तु की कीमत, गुणवत्ता की जांच, मात्रा की जांच, सेवा व संविदा शर्तें, बीमा, मेडिकल क्लेम फाइनेंस कंपनियां, बैंक, यातायात वाहन, आनलाइन खरीददारी सोच समझकर करनी चाहिए। किसी भी प्रकार की धोखाधड़ी, मिलावट, अधिक मूल्य वसूली या सेवा में कमी की स्थिति में उपभोक्ता आयोग में शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ग्रामीणों को ई-जागृति पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया तथा ई-हियरिंग प्रणाली की विस्तृत जानकारी दी गई। ई जागृति एवं ई हियरिंग से अब उपभोक्ता घर बैठे ही डिजिटल माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं तथा सुनवाई में भी ऑनलाइन शामिल हो सकते हैं, जिससे समय और संसाधनों की बचत होती है।
शिविर में ग्रामीणों को दैनिक जीवन में सतर्कता बरतने की अपील करते हुए यह भी बताया गया कि किसी भी वस्तु को क्रय करते समय उसकी अवसान तिथि/एक्सपायरी डेट, एमआरपी, गुणवत्ता चिन्ह (आईएसआई, एगमार्क आदि) का अवलोकन अवश्य करें। क्रय की गई प्रत्येक वस्तु का पक्का बिल लेना अनिवार्य बताया गया, ताकि आवश्यकता पड़ने पर उपभोक्ता अपने अधिकारों का संरक्षण कर सके। जिला आयोग में शिकायत दायर करने के लिए वाद मूल्य के आधार पर पंजीयन शुल्क 5 लाख तक शून्य, 5 लाख से अधिक और 10 लाख से कम पर 200 रू फीस, 10 लाख से अधिक 20 लाख से कम की फीस 400 रू, 20 लाख से अधिक और 50 लाख से कम की फीस 1000 रू होगी। उपभोक्ताओं को अपने अधिकारों एवं हितों के लिए सतर्क रहना होगा एवं स्वयं जागरूक होना होगा, तभी जागो ग्राहक जागो की सार्थकता सिद्ध होगी। इस दौरान उपस्थित शिक्षिका, महिलाएं एवं अन्य ग्रामीणों के प्रश्रों के उत्तर देकर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। शिविर मे अधिवक्ता संघ कटघोरा के पूर्व अध्यक्ष सुनील वर्मा ने उपभोक्ता आयेग द्वारा लगाये जा रहे जागरूकता शिविर की सराहना करते हुए उपस्थितजनो से उपभोक्ता संरक्षरण कानून का लाभ लेने की अपील की। कार्यक्रम का संचालन महिला अधिवक्ता संतोषी निषाद ने किया। उपभोक्ता जागरूकता शिविर के दौरान आयोग के कर्मचारीगण संजय शर्मा, नूतन राजपूत, राजेश्वर इंग्ले, दुर्गा चौबे, ग्राम पंचायत सलोरा के सरपंच उमेश तंवर लाल, अधिवक्तागण पवन कुमार नेटी, विभा गोस्वामी, हेमचंद रात्रे, रामकुमार निषाद,छतराम केंवट, ऋषभ कुमार मंहत, उपसरपंच धीरज कुमार, पंचगण बलराम, प्रदीप कुमार, शिक्षिका माया कल्याणी, फत्तेराम केंवट, शकुनतला कैवर्त, बचन बाई, सीता आदिले, दर्रीभांठा की सरपंच प्रेमलता कंवर, कमल देवांगन, शांति बाई, देहुती केंवटा, गायत्री बाई, गिरजा कंवर, लता कंवर, सरस्वती केंवट, शिवकुमारी, रजमत बाई गांव के वरिष्ठ नागरिकगण मितानिन सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाएं, बच्चे व ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending