Connect with us

कोरबा

रीजन एवं जोन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा

Published

on

कोरबा। लायंस क्लब ऑफ कोरबा द्वारा रीजन एवं जोन चेयरमेन की आधिकारिक यात्रा एवं संचालक मंडल की बैठक दिनांक 8 जनवरी को लायंस स्कूल टी.पी. नगर कोरबा में आयोजित की गई। कार्यक्रम में रीजन 2 के रीजन चेयरमेन एमजेएफ लायन एस.के. अग्रवाल एवं एमजेएफ लायन रोहित राजवाड़े जोन चेयरमेन व अध्यक्ष लायंस क्लब ऑफ कोरबा उपस्थित रहे। अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत कर मीटिंग की कार्यवाही की गयी, तत्पश्चात् अधिकारिक यात्रा में क्लब के परमानेंट प्रोजेक्ट एवं स्क्रेप व एलबम बुक का अवलोकन कराया गया। साथ ही क्लब की अन्य गतिविधियों से भी अवगत कराया। क्लब सचिव लायन रविशंकर सिंह द्वारा वर्षभर किये गये कार्यो का सचिव प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। रीजन एवं जोन चेयरमेन द्वारा सारगर्भित उद्बोधन दिया गया। उपस्थित अतिथियों को मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। अंत में सभी लायन साथियों का आभार व्यक्त कर कार्यक्रम का समापन किया गया।


कार्यक्रम में पीएमजेएफ लायन अग्रवाल, लायन सत्येन्द्र वासन, एमजेएफ लायन राजकुमार अग्रवाल (श्वेता), लायन संतोष खरे, लायन नन्दकिशोर अग्रवाल, लायन राजकुमार अग्रवाल (उत्सव), लायन राकेश अग्रवाल, लायन अमरेश सिंघानिया, लायन शिव अग्रवाल, लायन पुरूषोत्तम अग्रवाल, लायन दीपक अग्रवाल की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

तुमान में सजेगा भक्ति का महाकुंभ: 6 मार्च से प्रारंभ होगी श्रीमद्भागवत कथा

Published

on

कोरबा। तुमान की पावन भूमि 6 मार्च से 13 मार्च तक पूर्णतः भक्तिमय वातावरण में डूबी नजर आएगी। श्री वैष्णव निकुंज निवास, तुमान में दिव्य श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का भव्य आयोजन होने जा रहा है। क्षेत्र में इस आयोजन को लेकर व्यापक उत्साह देखा जा रहा है और श्रद्धालु बड़ी संख्या में सहभागिता की तैयारी कर रहे हैं।
इस सात दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव में भगवान श्री कृष्ण के अवतरण से लेकर उनकी बाल लीलाओं, गोपी प्रेम, धर्म स्थापना और भक्तों पर कृपा के प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया जाएगा। कथा का उद्देश्य केवल श्रवण मात्र नहीं, बल्कि जीवन मूल्यों, संस्कारों और भक्ति मार्ग की ओर प्रेरित करना है।
कथा वाचन का दायित्व प्रसिद्ध कथावाचक पंडित बलराम प्रसाद पाण्डेय निभाएंगे, जिनकी मधुर शैली और आध्यात्मिक व्याख्या श्रोताओं को भावविभोर कर देती है। यज्ञ आचार्य के रूप में अखिलेश महाराज सोन लोहर्शी एवं संगीत मे सीमा मानस पार्टी संतोष महेत्तर ललित की गरिमामयी उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यज्ञ एवं हवन संपन्न होंगे।
दैनिक कार्यक्रम
🔸 प्रातः 8 बजे से 11 बजे तक – पूजन, हवन, संकीर्तन, तुलसी परिक्रमा एवं आरती
🔸 दोपहर 3 बजे से – पूज्य महाराज जी द्वारा भागवत कथा श्रवण
आयोजन स्थल को आकर्षक सजावट और आध्यात्मिक परिवेश से सुसज्जित किया जाएगा, जहाँ भजन-कीर्तन की स्वर लहरियाँ निरंतर गूंजती रहेंगी। श्रद्धालुओं के लिए यह आयोजन आत्मिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और प्रभु कृपा प्राप्त करने का विशेष अवसर रहेगा।
इस धार्मिक महोत्सव के आयोजक बलराम वैष्णव एवं संजू वैष्णव (तुमान) द्वारा समस्त क्षेत्रवासियों को सपरिवार उपस्थित होकर धर्मलाभ लेने का सादर आमंत्रण दिया गया है।
6 मार्च से प्रारंभ होने वाला यह भक्ति महोत्सव तुमान को एक सप्ताह तक आध्यात्मिक ऊर्जा से आलोकित कर देगा।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में होली पर रंग बेहिसाब:जगह-जगह मस्ती और उल्लास- छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मनाई होली

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के सभी प्रतिनिधियों ने एक दूसरे के ऊपर रंग-बिरंगे गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया एवं पाठकों को होली की शुभकामनाएं भी दिए।
होली का त्यौहार मुख्य रूप से बुराई पर अच्छाई, अहंकार पर भक्ति और अंधकार पर प्रकाश की विजय के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। यह त्यौहार भगवान विष्णु के भक्त प्रह्लाद को बचाने और उनकी बुआ होलिका के दहन की पौराणिक कथा से जुड़ा है, जो फाल्गुन पूर्णिमा को मनाया जाता है जिसमें पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, तरुण छत्तीसगढ़ के संपादक सुभाष अग्रवाल, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू, सचिव जयसिंह नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, सहसचिव रायसिंह, रामा, कृष्ण निर्मलकर, तपेश्वर राठौर, अनिल गिरी, राजकुमार पटेल, हर्ष नेताम, यस, राहुल ,पप्पू ,विजय, रजत, ,ओमकार, दीपक, सोनू दास, किशन, शिवम, अजय, बजरंग यादव जय दास, दिलीप देव पटेल,प्रहलाद, सोनू,अज्जू ,सहित बड़ी संख्या में संघ के सदस्य उपस्थित रहे।

पूर्व मंत्री को दी बधाई

बच्चों का उल्लास देखते ही बन रहा था

महापौर के घर भी पहुंचे, रंग लगाया, दी शुभकामनाएं

पत्रकारों के साथ मनाई होली

Continue Reading

कोरबा

गोड़ समाज जाग उठा- फिजूल खर्च के खिलाफ बड़ा फैसला: सामूहिक विवाह को मिला बड़ा समर्थन

Published

on

ध्रूव गोड़ का सामूहिक विवाह ग्राम पुटा मे´ 29.03.2026 को

कोरबा। कोरबा-जांजगीर ध्रूव गोड़ समाज पुटा, पाली महासभा मावली गोड़ समाज के द्वारा बैठक ग्राम पुटा मे´ रखा गया, जिसमे´ ग्राम पुटा मे ध्रूव गोड़ समाज का सामूहिक विवाह करने का बहुत बड़ा निर्णय समाज के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिको´ द्वारा लिया गया।

बैठक मे´ गाँव-गाँव मे´ शादी विवाह के खर्च के बारे मे´ खुल कर चर्चा हुई। समाज के वरिष्ठ- जनों एवं युवाओ´ ने साफ कहा – आज शादी मे´ बहुत खर्च हो रहा है। लोगो´ को अपना खेत बेचना पड़ रहा है, जमीन गिरवी रखनी पड़ रही है, कर्ज लेकर शादी करना अब आम बात हो गई है। इससे परिवार वर्षो तक परेशान रहता है। इसी बात को ध्यान मे´ रखते हुए गोड़ समाज ने 13 फरवरी 2026 एवं 28 फरवरी 2026 को लगातार बैठक कर यह फैसला लिया, उत्साह पूर्वक समाज का समर्थन प्राप्त हुआ।
अब फिजूल खर्च पर रोक लगाते हुए सामूहिक विवाह को बढ़ावा दिया जाएगा। कम खर्च मे´ अपनी परम्परा और रीति रिवाज के साथ शादी कर समाज मे एक नई दिशा दी जाएगी।

सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह मे´ सहयोग के लिए प्रत्येक घर से एक किलो चावल एवं 50 रुपए नगद दिया जाएगा। यह समाज की एक जुटता और भाईचारे की पहचान बनेगा।
समाज के पदाधिकारीयो ने कहा कि अब गोड़ समाज जाग चुका है हम दिखावे एवं आडंबर से दूर रहकर सादगी से विवाह करेंगे और समाज को मजबूत बनाएंगे।
साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र मे´ प्रतिभावान बच्चो´ को समाज की ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, इससे समाज आगे बढ़ेगा।
बैठक मे यह भी संदेश दिया गया कि समाज का पैसा समाज के काम आएगा, फिजूल खर्च मे नही´ जाएगा। ध्रूव गोड़ समाज का यह निर्णय गाँव गाँव मे मिसाल बनेगा। एकता जागरुकता और संगठन की ताकत से समाज अब नई पहचान बनाने की ओर बढ़ चला है। अब समय है, बदलाव का, गोड़ समाज संगठित है जागरूक है और आगे बढ़ने को तैयार है।
ध्रूव गोड़ का सामूहिक विवाह ग्राम पुटा मे´ 29.03.2026 दिन को रविवार को संम्पन होगा। समाज के लोगो´ मे भारी उत्साह अभी से है। समाज के लोगो´ द्वारा अतिरिक्त रूप से आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677