कोरबा
कार्तिक पूर्णिमा पर राजिम स्नान कर लौटे तीर्थयात्रियों का सम्मान किया आरती, विकास अग्रवाल ने
अतिथि विकास अग्रवाल, आरती अग्रवाल, मथुरा बाई चंद्रा ने किया सम्मान
पार्षद श्रीमती चंद्रा के नेतृत्व में वार्ड-3 साकेत नगर के तुलसीनगर से 150 तीर्थयात्री गए थे राजिम स्नान को
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के वार्ड क्र.-3 साकेत नगर में अब निर्दलीय पार्षद श्रीमती मथुरा बाई चंद्रा हैं, लेकिन विकास अग्रवाल अपने वार्ड के लोगों के प्रति आज भी पूर्व की भांति लगाव और वार्ड विकास के प्रति लगन देखने को मिला। छोटे-छोटे अवसरों में भी वे वार्डवासियों के साथ जहां खुशियां मनाते दिख जाते हैं, वहीं लोगों के हर सुख-दुख में शामिल होकर अपने वार्डवासियों का हौसला बढ़ाते हैं। अगहन कृष्ण पक्ष प्रथमा दिन गुरूवार 06 नवम्बर की देर शाम 8.00 बजे तुलसीनगर हनुमान मंदिर का प्रांगण खचाखच भरा था। 8.30 बजे विकास अग्रवाल अपनी धर्मपत्नी श्रीमती आरती अग्रवाल के साथ हनुमान मंदिर पहुंचे। कुछ देर में कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। आतिथ्य स्वीकार करने के बाद विकास अग्रवाल, आरती अग्रवाल, मथुरा चंद्रा, मनमोहन पाण्डेय के साथ मंच पर विराजमान हुए। अवसर था राजिम स्नान कर लौटे तीर्थयात्रियों का सम्मान।
माईक हाथ में लिए और कहा – मैं सभी तीर्थयात्रियों को प्रणाम करता हूं। कार्तिक पूर्णिमा को पूण्य स्नान करने से आत्मा जहां पुष्ट होती है, वहीं घर में समृद्धि आती है। मेरे वार्ड से तीर्थयात्रा का यह पहला सार्वजनिक कार्यक्रम है, आगामी वर्षों में इसे और वृहद किया जाएगा और तीर्थयात्रा रवाना होने से एक माह पूर्व ही इसकी तैयारी की जाएगी और स्थल चयन किया जाएगा और बढ़ी हुई सुविधा के साथ तीर्थयात्रा कराई जाएगी।
ट्रिपल इंजन से होगा वार्ड का विकास

विकास अग्रवाल ने अपने लोगों से मन की बात करते हुए कहा कि चुनाव में प्रतिनिधि बदलते रहते हैं। चुनाव में हार-जीत लगी रहती है। हम सब एक हैं और जो जीता वे हमारे प्रतिनिधि। हालांकि अभी हमारे पार्षद हैं श्रीमती मथुरा बाई चंद्रा, लेकिन हम आज भी इस वार्ड को और अधिक विकसित बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। इस बार ट्रिपल इंजन से विकास होगा। पार्षद मथुरा चंद्रा, आरती और मैं, हम सब मिलकर वार्ड विकास के लिए प्रयास करेंगे, ताकि पूरे निगम क्षेत्र में यह वार्ड मॉडल के रूप में ही जाना जाता रहेगा। उन्होंने कहा कि 2014 से लेकर 2024-25 तक मैं और मेरी धर्मपत्नी आरती अग्रवाल ने वार्ड विकास के लिए हर संभव प्रयास किया और मुझे खुशी है कि पूरे नगर निगम क्षेत्र में सबसे अधिक पिछड़ा और स्लम बस्ती वाला वार्ड साकेत नगर पूरे नगर निगम क्षेत्र में मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाने में कामयाब हुआ।
पांच साल में बचे हुए घर बनेंगे पक्के छत वाले
विकास अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में गरीबों की झोपड़ियां अब पक्की छत वाली बनेंगी और हमारे वार्ड में अब इस योजना के तहत कोई भी झोपड़ी, झोपड़ी नहीं रहेगी और सबको पक्की छत मिलेगी। ट्रिपल इंजन से इसे हम संभव करेंगे।
आत्मानंद हायर सेकेंडरी स्कूल के लिए होगा प्रयास
तुलसीनगर में अभी 5वीं तक कक्षाएं संचालित हो रही हैं, हम इसके उन्नयन के लिए प्रयास कर रहे हैं। हम प्रयास कर रहे हैं कि इस वार्ड में आत्मानंद विद्यालय खुले, ताकि क्षेत्र की स्लम बस्तियों में अच्छी शिक्षा मिल सके और गरीब बच्चे भी बड़े अफसर बन सकें।
पार्षद मथुरा ने कहा-सभी के आशीर्वाद से आपकी सेविका बनी हूं

पार्षद मथुरा चंद्रा ने कहा कि आप सभी ने हमें आशीर्वाद दिया और पार्षद बनाया। मैं आपकी सेविका बन कर विकास भैय्या के मार्गदर्शन में काम करूंगी और मेरा प्रयास रहेगा कि वार्ड का समुचित विकास और आगे बढ़े और सभी को बुनियादी सुविधाएं मुहैय्या हो। स्लम बस्ती में आत्मानंद विद्यालय की स्थापना हो, यह मेरी भी इच्छा है, ताकि गरीब बच्चों को भी बेहतर शिक्षा मिल सके। हम विकास भैय्या के मार्गदर्शन में इसके लिए प्रयास करेंगे। वार्ड विकास में आप सभी की भागीदारी भी होनी चाहिए।
कार्यक्रम छोटा था, लेकिन जीवन का उल्लास देखने को मिला



अवसर छोटा हो या बड़ा, विकास अग्रवाल लोगों की अधरों पर मुस्कान बिखेरने के लिए ऐसा करते हैं, ताकि लोगों के जीवन में रंग भरे। भले ही खुशियां कुछ पलों का हो, लेकिन सामुहिक खुशियों से जीवन के क्षण यादगार बन जाते हैं। तीर्थयात्रियों का सम्मान समारोह दो-ढाई घंटे चले, लेकिन यह समारोह वार्डवासियों के लिए यादगार बन गया। सभी का सम्मान होने के बाद उपस्थित जनों ने सामुहिक रूप से प्रसाद (भोजन) ग्रहण किया। सम्मान समारोह में तीर्थयात्रियों को घरेलू उपयोग की सामग्री दी गई और सम्मान किया गया। सम्मान पा कर तीर्थयात्री खुश दिखाई दे रहे थे।
पार्षद मथुरा चंद्रा के नेतृत्व में तीर्थयात्रा

साकेत नगर वार्ड की मुखिया पार्षद मुथरा चंद्रा के नेतृत्व में 150 के लगभग तीर्थयात्री राजिम स्नान कर सकुशल लौटे और सभी का सम्मान किया गया।
खुशियों का डेरा बना हनुमान मंदिर




तुलसीनगर में हनुमान मंदिर आज खुशियों का डेरा बन गया है। इस मोहल्ले के लोग हर खुशियों में इसी पुण्य स्थल को चुनते हैं। विकास अग्रवाल-आरती अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में मंदिर प्रांगण में डोम सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराए थे और अब यह मंदिर परिसर लोगों को खुशियां बांट रहा है। विकास अग्रवाल ने कहा कि रामभक्त हनुमान सबकी रक्षा करता है और यहां पूजा-पाठ से लोगों का जीवन खुशहाल बनता है। यहां की खुशहाली बढ़ाने के लिए उन्होंने लोगों से अपील की- कि जो भी छोटे-मोटे कार्यक्रम हों, इसी परिसर में सम्पन्न कराएं और यहां की मंदिर समिति को और सक्षम बनाएं।
इन तीर्थयात्रियों का किया गया सम्मान





मोहन पाण्डेय/श्रीमती शकुंतला, पूजा सोनी/सुषमा सोनी, दुर्गा रजक/पुष्पा रजक, संध्या साहू/भानू साहू, रमेश ठाकुर/गायत्री ठाकुर, सुरेश साहू/संतोषी साहू/आंचल, होरीलाल जायसवाल/पुष्पा देवी, भागमनी, सावत्री यादव, जगदिशिया पटेल, संतकुमार गुप्ता, लोकनाथ साहू/चंद्रिका साहू, दीपा पाण्डेय, रूक्मणी पाण्डेय, दुवास राम साहू/सुंद्रिका साह, प्रिया साहू/ज्योति/पिंकी/दुर्गा, गंगोत्री साहू/उमेश साहू, रामबाई साहू/केवल प्रसाद, महेन्द्र निर्मलकर/जूली, जवाहर निर्मलकर/कैलाश्वरी, राजेश्वरी निर्मलकर/दीनानाथ, जयशंकर प्रसाद साहू/लक्ष्मी, मिनीबाई साहू, कृष्णा बाई यादव, नीरा जायसवाल, यशोदा/योगेन्द्र चौहान, सुनीता गुप्ता, बबीता निर्मलकर, रेवती बाई, कमला बाई जायसवाल, सागर बाई, छाया यादव, गणेश बाई, प्रेमलाल/नरेश बाई, करा बाई, कमला बाई, सम्मत गुप्ता/श्रीमती गुप्ता, अरूण अग्रवाल/शिखा अग्रवाल, दीपक अग्रवाल/मंजू अग्रवाल, जानकी महराजीन, रिंकू गुप्ता, भुवनेश्वरी/आरती, राजेश्वरी, नवधा दास, मनोज गुप्ता/रिंकू गुप्ता, माला सिन्हा/सुषमा, मीना, जोगेन्द्र, रामकुमार, गंगोत्री/चंद्रिका रजक, उषा यादव, पिन बाई चंद्रा, भागीरथी चंद्रा/उर्मिला चंद्रा, मथुरा चंद्रा/रामप्रकाश चंद्रा, क्रांति, साहेबलाल, पटेल गुरूजी, मीना चंद्रा/मंजू चंद्रा, शांति, गीता विश्वकर्मा/गायत्री, पिंकी निर्मलकर, हीरालाल केशरवानी/विमला केशरवानी, रविन्द्र शर्मा, दिलेश्वरी बाई, संतोषी यादव, पीतर, श्रीमती मजूमदार, दिलेश्वरी खूंटे, सुलोचनी गुप्ता सहित अन्य तीर्थयात्री एवं उनके परिवार शामिल हुए।




कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
