Connect with us

छत्तीसगढ़

पं. रविशंकर यूनिवर्सिटी में जल्द शुरू होगा ऑनलाइन-कोर्स:MA इकोनॉमिक्स से होगी शुरूआत, UGC से अप्रुवल बाकी, अगले सेशन से अप्लाई कर पाएंगे स्टूडेंट

Published

on

रायपुर,एजेंसी। पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय (PRSU) जल्द ही ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के साथ पहली बार ऑनलाइन कोर्स भी स्टार्ट कर सकता है। हाल ही में हुई कार्यपरिषद की बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी मिली है। इस महीने के अंत तक कोर्स शुरू करने के लिए फॉर्मल ड्राफ्ट तैयार कर यूनिवर्सिटी UGC को भेजेगी।

फरवरी तक UGC इस पर फैसला ले सकता है। इसके बाद ही ऑनलाइन कोर्स शुरू होगा। यूनिवर्सिटी एडमिनिस्ट्रेशन के मुताबिक एमए इकोनॉमिक्स को सबसे पहले ऑनलाइन कोर्स के तौर पर शुरू किया जाएगा। रिस्पांस सही मिला तो दूसरे कोर्स शुरू किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन के मुताबिक हाल ही में NAAC से A+ ग्रेड मिलने के बाद ऑनलाइन कार्यक्रम चलाने की योग्यता मिल गई है।

पूरी पढ़ाई 100% ऑनलाइन होगी

UGC को फॉर्मल ड्राफ्ट के साथ यूनिवर्सिटी को साथ में डेमो लेक्चर, स्टडी मटेरियल, असाइनमेंट भी भेजने होंगे। सब कुछ ठीक रहा तभी UGC इसकी अनुमति देगा। हालांकि अनुमति मिलने में वक्त लग सकता है।

इसके बाद सिलेबस का डिजिटलीकरण, ऑनलाइन क्लास प्लेटफॉर्म की सेटिंग और दूसरी तकनीकी तैयारी में भी समय लगेगा। ऐसे में अगले सेशन से ही पढ़ाई ये कोर्स उपलब्ध हो पाएगा।

कोर्स को अनुमति मिलती है तो लेक्चर, स्टडी मटेरियल, असाइनमेंट अपलोड, इंटरनल असेसमेंट, प्रोजेक्ट वर्क और फाइनल एग्जाम सब कुछ ऑनलाइन ही लिया जाएगा।

नियमित कक्षाओं में शामिल न हो पाने वाले, नौकरीपेशा, गृहिणी और दूरदराज के विद्यार्थियों को इस कोर्स से फायदा मिलेगा।

ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कोर्स भी शुरू होगा

PRSU में ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग (ODL) कोर्स भी शुरू हो सकता है। कार्यपरिषद की बैठक में तय किया गया कि विश्वविद्यालय ODL को लेकर भी UGC को औपचारिक आवेदन भेजेगा। अनुमति मिलने के बाद यह कोर्स अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू किए जा सकते हैं।

किन कोर्सों में मिलेगी पढ़ाई की सुविधा

ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग के तहत किन पाठ्यक्रमों का संचालन होगा, इसका निर्धारण विवि ही करेगा जाएगा। इसके बाद विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर कोर्स से जुड़ी जानकारी अपलोड कर आवेदन प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

आमतौर पर ODL में वही कोर्स शामिल होते हैं जिनमें प्रायोगिक या लैब वर्क की आवश्यकता नहीं होती। जिन विषयों में लैब कार्य जरूरी है, उन्हें इस पद्धति में शामिल नहीं किया जाता।

इस संबंध में यूजीसी ने अलग से दिशा-निर्देश बनाए हुए हैं, जिनके आधार पर रविवि अपने कोर्स तय करेगा।

क्या है ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग

ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग कोर्स में छात्रों को कक्षाओं में उपस्थित रहना अनिवार्य नहीं होता। पारंपरिक कोर्सों की तरह इसमें 75% उपस्थिति की बाध्यता नहीं है। छात्र घर बैठे डिग्री, डिप्लोमा या सर्टिफिकेट कोर्स में दाखिला लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर सकते हैं।

यह व्यवस्था खास तौर पर नौकरीपेशा और समयाभाव वाले छात्रों के लिए उपयोगी है। राष्ट्रीय शिक्षा नीति के तहत हालांकि स्वाध्यायी छात्रों के लिए कुछ दिनों की कक्षाएं अनिवार्य की गई हैं, लेकिन यह संख्या बहुत सीमित है।

इसलिए जरुरी है ODL

रविवि में पहले से ही हजारों छात्र नियमित कोर्सों में अध्ययनरत हैं। ओपन एंड डिस्टेंस लर्निंग शुरू होने से अधिक छात्रों को उच्च शिक्षा तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। साथ ही विवि को ऑनलाइन एजुकेशन प्लेटफॉर्म को मजबूत करने का मौका भी मिलेगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ वन विभाग में 18 रेंजरों को प्रमोशन, बने सहायक वन संरक्षक

Published

on

रायपुर/कोरबा। CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को प्रमोशन दिया है।

CG Forest Department Pramotion: छत्तीसगढ़ के वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग (Forest and Climate Change Department) ने 18 वन क्षेत्रपालों को पदोन्नति दी है। इन अधिकारियों को वन क्षेत्रपाल (Forest Ranger) से सहायक वन संरक्षक यानी ACF (Assistant Conservator of Forests) के पद पर प्रमोशन दिया गया है। विभाग ने 7 सितंबर 2026 को इसका आदेश जारी किया।

18 रेंजरों को मिला प्रमोशन

जारी आदेश के अनुसार 18 अधिकारियों की पदोन्नति (CG Forest Department Pramotion) की गई है। इनमें विभिन्न वन मंडलों में तैनात वन क्षेत्रपाल शामिल हैं। प्रमोशन के बाद इन्हें सहायक वन संरक्षक (CG Forest Department Pramotion) के पद पर नियुक्त किया जाएगा।

किन अधिकारियों को मिली पदोन्नति

पदोन्नति पाने वालों में राममूर्ति घघेल, मृत्युंजय शर्मा, जोगेश्वर भट, राजेंद्र कुमार रावत, कुंवर बहादुर सिंह, अभिषेक कुमार दुबे, देव सिंह ठाकुर, निखिल सक्सेना, पुष्पेंद्र चंद्र गोस्वामी, प्रतीक वर्मा, मनीष सिंह, अनुराग वर्मा, ज्योति गुप्ता, तीरथराज साहू, किशोर कुमार साहू, धीरेंद्र साहू, सौरभ रजक और ऋषि माधुरी सिंह शामिल हैं।

Continue Reading

कोरबा

1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज

Published

on

कोरबा 08 सितंबर 2026। कोरबा जिले में एक जून से आज तक कुल 1028.3 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई।
अधीक्षक भू-अभिलेख से मिली जानकारी के अनुसार उक्त अवधि में जिले की तहसील अजगरबहार में 918.1, कोरबा 1384.1 मिलीमीटर, भैंसमा, 1148.2, करतला 1132.9, बरपाली 895.6, कटघोरा 1001.2, दीपका 1090.6, दर्री 1119.6, पाली 1017.3, हरदीबाजार 797.8, पोंड़ी उपरोड़ा 976.8, और पसान तहसील में 856.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। इसी तरह पिछले 24 घंटे में जिले में 1.7 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है।

Continue Reading

कोरबा

ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

Published

on

ध्यानचंद चौक से बजरंग चौक एवं रिसदा से रिसदी चौक तक सड़क निर्माण का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी लिया जायजा, डायवर्सन और सड़क निर्माण को लेकर दिए आवश्यक निर्देश
कोरबा, 08 सितम्बर 2026। कलेक्टर कुणाल दुदावत एवं पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने आज ध्यानचंद चौक से रूमगरा होते हुए बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा चौक से रिसदी चौक तक निर्माणाधीन सड़क का पैदल निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति एवं सड़क की वर्तमान स्थिति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सड़क निर्माण कार्य में तेजी लाने तथा शीघ्रता से कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य के दौरान आम नागरिकों एवं अन्य वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए उचित डायवर्सन की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री दुदावत ने सड़क पर उतरकर निर्माण कार्य का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क के प्रभावित हिस्सों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग तथा विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि सड़क निर्माण कार्य पूर्ण होने तक आम नागरिकों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दी जाए। सड़क की स्थिति का नियमित निरीक्षण करते हुए जहां आवश्यक हो, तत्काल मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू बना रहे और नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि ध्यानचंद चौक से रिसदी चौक तक लगभग 5.74 किलोमीटर लंबी निर्माणाधीन टू-लेन सीसी सड़क का निर्माण निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सड़क निर्माण कार्य की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने निर्माण कार्य में तेजी लाते हुए निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सड़क तैयार करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर एवं एसपी ने निरीक्षण के दौरान ढेंगुरनाला-बेलगिरी पुल का भी अवलोकन किया। कलेक्टर ने पुल पर सड़क की स्थिति तथा आवश्यक मरम्मत कार्यों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक मरम्मत शीघ्र कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सेतु लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को रिसदा-बेलगिरी पुल पर आवागमन को सुचारू बनाने तथा पुल के आसपास बने गड्ढों की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बजरंग चौक परसाभाठा क्षेत्र में भी आवागमन सुचारू रखने के लिए सड़क निर्माण के दौरान बेहतर डायवर्सन व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।
उल्लेखनीय है कि ध्यानचंद चौक से बालको के बजरंग चौक तथा रिसदा से रिसदी चौक तक कुल 5.74 किलोमीटर सड़क को टू-लेन सीसी सड़क के रूप में विकसित करने के लिए जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद से लगभग 29 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्रदान की गई है। सड़क निर्माण कार्य वर्तमान में प्रगति पर है। वहीं ढेंगुरनाला एवं बेलगिरी पुल के मरम्मत कार्य के लिए भी कार्यादेश जारी किया जा चुका है तथा शीघ्र ही मरम्मत कार्य प्रारंभ किया जाएगा।
निरीक्षण के दौरान नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता जी.आर. जांगड़े, परिवहन अधिकारी अतुल कुमार असैय्या, एसडीओ राकेश द्विवेदी सहित नगर निगम, सेतु लोक निर्माण विभाग एवं बालको के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677