छत्तीसगढ़
स्टेशन पर रेलवे शुरू कर रहा पेड वेटिंग हाल, 25 यात्री बैठ सकेंगे, 1 घंटे के लिए देने होंगे 50 रुपए
रायपुर,एजेंसी। ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को अब ट्रेनों का इंतजार प्लेटफॉर्म में रुककर नहीं करना पड़ेगा। रायपुर रेलवे स्टेशन में पहली बार पेड वेटिंग हॉल शुरू किया जा रहा है।
यात्रियों को इसके लिए 50 रुपए प्रति घंटे का शुल्क देना होगा। यहां यात्री रुकने के साथ ही फ्रेश भी हो सकेंगे। ट्रेन लेट हो या प्लेटफॉर्म में लोगों की भीड़ ज्यादा हो जाए तो लोग यहां बिना किसी परेशानी के आराम कर सकते हैं। स्टेशन में बनने वाले इस प्रीमियर लॉज में एयर कंडीशन वाला वेटिंग हॉल होगा।
यात्रियों को यहां आरामदायक कुर्सी के साथ खाने-पीने, टीवी देखने जैसी हर तरह की सुविधा मिलेगी। पहले घंटे के 50 रुपए देने के बाद बाकी के घंटों के लिए प्रति घंटे केवल 25 रुपए का ही शुल्क देना होगा। हॉल के अंदर ही यात्रियों को खाने-पीने की सुविधा मिलेगी। इससे यात्रियों को बार-बार प्लेटफॉर्म या दुकानों में भी जाने की जरूरत नहीं होगी। इसके अलावा इस प्रीमियम लॉज में वाई-फाई, मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट समेत कई अन्य तरह की भी सुविधाएं होंगी।
अभी वेटिंग हॉल में कम पड़ती है जगह हावड़ा-मुंबई रेलमार्ग पर रायपुर रेलवे स्टेशन का प्रमुख स्थान है। अभी यहां चार वेटिंग हॉल हैं। इसमें दो एसी और दो नॉन एसी हैं। चारों वेटिंग हॉल में 1200 से ज्यादा यात्री एक साथ रुक सकते हैं। स्टेशन से एक दिन में करीब 70 हजार यात्री सफर करते हैं। यहां रायपुर के अलावा अन्य जिलों से भी यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए आते हैं।
इस वजह से अधिकतर बार यात्रियों के लिए वेटिंग हॉल में जगह कम पड़ जाती है। ट्रेनें लेट होने पर उन्हें घंटों स्टेशन में जहां जगह मिले वहां बैठने के लिए मजबूर होना पड़ता है। इसलिए रेलवे नया वेटिंग हाल बना रहा है। रेल अफसरों का दावा है कि एक माह के भीतर इसे तैयार कर लिया जाएगा।
कोरबा
युवक को बीच सड़क लात-घूंसों से पीटा:नाक-मुंह लहूलुहान, कोरबा में शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेची थी
कोरबा। कोरबा में युवक ने शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद उसकी नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की गई। अब मारपीट का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला 27 मार्च है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई है। घटना दर्री थाना क्षेत्र की है।

युवक ने शराब के लिए दोस्त की बाइक बेच दी थी।

दोस्त ने युवक को नग्न कर सड़क पर जमकर पीटा।

सड़क पर लोगों को घटना की जानकारी देकर मदद मांगता रहा युवक।
शराब का आदी है युवक
जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम अमरदास (36) है, जो शराब पीने का आदी है। वह कावेरी विहार के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, जबकि पत्नी अधिकारियों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है।
बताया जा रहा है कि 27 मार्च को अमरदास अपने दोस्त सरोज कुमार के पास पहुंचा और उसकी बाइक लेकर शराब पीने चला गया। बाद में जब अमरदास वापस लौटा, तो उसके पास बाइक नहीं थी। पता चला कि वह शराब के लिए बाइक बेच दी है।
कपड़े उतारकर नग्न कर पीटा
इसके बाद दोस्त ने उसकी जमकर पिटाई की, उसे कपड़े उतारकर नग्न कर दिया गया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। राहगीरों ने जब यह देखा तो उन्होंने युवक को रुकवाया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।
आरोपी दोस्त की तलाश जारी
लोगों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी दोस्त मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए घायल को अस्पताल पहुंचाया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक खून से लथपथ इधर-उधर भागता हुए दिखाई दे रहा है।
फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
पुलिस बोली- बिलासपुर का रहने वाला आरोपी
दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना 27 मार्च की है। पीड़ित ने मारपीट की शिकायत की थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पहले यह स्पष्ट नहीं था कि पिटाई हुई है, लेकिन अब वीडियो के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
कोरबा
कोरबा में पेड़ पर लटका मिला पति का शव:पत्नी से विवाद के बाद किराए के घर से निकला था, जांच में जुटी पुलिस
कोरबा/कुसमुंडा। कोरबा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती, बरपाली गांव का है।
मृतक की पहचान रामपुर, करतला थाना क्षेत्र निवासी नरेश चौहान (30) के रूप में हुई। नरेश बरपाली में मनीराम खरे के मकान में किराए पर रहता था और मजदूरी करता था।

बताया गया कि नरेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। रविवार को वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी लगातार उसकी तलाश करती रही।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद नरेश घर से निकला और फिर नहीं लौटा। कुसमुंडा थाना पुलिस ने नरेश की पत्नी का बयान दर्ज किया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

छत्तीसगढ़
सुकमा : मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता
जिला अस्पताल में मौत के मुंह से लौटाई महिला की सांसें
सुकमा। सुकमा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा की तत्परता और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. एमआर कश्यप से प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदगढ़ विकासखंड के कुन्ना निवासी 38 वर्षीय श्रीमती पाली कवासी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया गया।

देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण थी और तत्काल सर्जरी आवश्यक हो गई। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा ने बिना समय गंवाए तुरंत एलएससीएस (सीजर) ऑपरेशन कर मरीज का उपचार प्रारंभ किया। हालांकि ऑपरेशन के दौरान मृत बच्चा पैदा होने से महिला की स्थिति और अधिक जटिल हो गई।
महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान महिला का श्वास बंद सा हो गया, साथ ही नाड़ी और हृदय की धड़कन भी थम सी गई। ऐसे संकट की घड़ी में जिला अस्पताल की मेडिकल टीम ने त्वरित निर्णय लेते हुए महिला को दो बार सीपीआर दिया और तत्काल वार्ड में शिफ्ट कर आधुनिक वेंटीलेटर की सहायता से उपचार शुरू किया गया। इसके बाद महिला को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया।
डॉक्टरों की सतर्कता और उपलब्ध संसाधनों के कारण महिला की जान बचा ली गई। आज श्रीमती पाली कवासी पूरी तरह स्वस्थ हैं और जिला अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ के प्रयासों की सराहना कर रही हैं।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
