कोरबा
निर्वाचन कार्यों में सहभागिता देना एक गर्व का विषय-प्रेक्षक
माइक्रो आब्जर्वरों का प्रशिक्षण संपन्न
कोरबा। सामान्य प्रेक्षक विधानसभा क्षेत्र क्र. 20 रामपुर और 21 कोरबा के प्रेक्षक प्रियतु मंडल 22 कटघोरा तथा 23 पाली-तानाखार के प्रेक्षक सी.के.जमातिया के मार्गदर्शन में आज जिला पंचायत सभाकक्ष में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर माइक्रो आब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया गया। सभी माइक्रो आब्जर्वर को चुनाव कार्य के सुचारू रूप से संचालन हेतु अपने दायित्व का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के निर्देश दिए गये। प्रेक्षकों ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग का उद्देश्य है कि विधानसभा निर्वाचन 2023 अन्तर्गत निर्वाचन की प्रक्रिया निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। आप सभी की ड्यूटी माइक्रो आब्जर्वर के रूप में लगाई गई है तो अपने क्षेत्र में समन्वय बनाकर निर्वाचन कार्य में सहभागिता प्रदान करें। निर्वाचन कार्यों में सहभागिता देना एक गर्व का विषय भी है। प्रेक्षकों ने कहा कि कोरबा जिले के अधिकांश मतदान केन्द्रों का हम लोगों ने अवलोकन किया है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। निर्वाचन कार्य में आप अकेले नहीं हैं, आपके साथ पूरी टीम है। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. एम.एम.जोशी और बी.एस.राव ने मतदान दिवस को माइक्रो आब्जर्वर द्वारा किये जाने वाले कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने माइक्रो आब्जर्वर द्वारा 18 विभिन्न बिंदुओं में दी जाने वाली फीडबैक रिपोर्ट के बारे में अवगत कराया गया। इसमें माइक्रो ऑब्जर्वर का नाम, पदनाम, आवंटित मतदान केन्द्र का नाम व नंबर, मतदान केन्द्र पर पहुंचने का दिनांक एवं समय, पीठासीन अधिकारी का नाम, कुल मतदाताओं की सूची, बनावटी मतदान समय, चुनाव प्रारंभ होने का समय, मतदान केन्द्र में सेक्टर अधिकारियों का भ्रमण मतदान केन्द्र में किसी प्रकार की हिंसा व वाद-विवाद की स्थिति, हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी, मतदान दिवस में शाम 5 बजे पंक्तिबद्ध खड़े मतदाताओं की संख्या, शाम 5 बजे के बाद वोट डाले गए मतदाताओं की संख्या तथा वहां मतदान का प्रतिशत आदि के बारे में अवगत कराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में माइक्रो आब्र्जवरों को मतदान स्थल पर तैयारी ईव्हीएम, बैलेट यूनिट, मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं अन्य मतदान अधिकारियों के कार्य, मतदाता पर्ची, मतपत्र लेखा तथा मॉकपोल, वीवीपैट में 50 वोट मॉक पोल कराने की कार्यवाही के पश्चात सीआरसी, सीलिंग की कार्यवाही, डाक मतपत्र, आदि की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया । इनमें कहीं भी किसी प्रकार की त्रुटि व कमी के बारे में तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। सहभागिता देना एक गर्व का विषय भी है। प्रेक्षकों ने कहा कि कोरबा जिले के अधिकांश मतदान केन्द्रों का हम लोगों ने अवलोकन किया है। किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं है। निर्वाचन कार्य में आप अकेले नहीं हैं, आपके साथ पूरी टीम है। प्रशिक्षण में जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर डॉ. एम.एम.जोशी और बी.एस.राव ने मतदान दिवस को माइक्रो आब्जर्वर द्वारा किये जाने वाले कार्यों के विषय में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने माइक्रो आब्जर्वर द्वारा 18 विभिन्न बिंदुओं में दी जाने वाली फीडबैक रिपोर्ट के बारे में अवगत कराया गया । इसमें माइक्रो आब्जर्वर का नाम, पदनाम, आवंटित मतदान केन्द्र का नाम व नंबर, मतदान केन्द्र पर पहुंचने का दिनांक एवं समय, पीठासीन अधिकारी का नाम, कुल मतदाताओं की सूची, बनावटी मतदान व समय चुनाव प्रारंभ होने का समय, मतदान केन्द्र में सेक्टर अधिकारियों का भ्रमण मतदान केन्द्र में किसी प्रकार की हिंसा व वाद-विवाद की स्थिति, हर दो घंटे में मतदान प्रतिशत की जानकारी, मतदान दिवस में शाम 5 बजे पंक्तिबद्ध खड़े मतदाताओं की संख्या, शाम 5 बजे के बाद वोट डाले गए मतदाताओं की संख्या तथा वहां मतदान का प्रतिशत आदि के बारे में अवगतकराया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में माइक्रो आब्र्जवरों को मतदान स्थल पर तैयारी ईव्हीएम, बैलेट यूनिट, मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं अन्य मतदान अधिकारियों के कार्य, मतदाता पर्ची, मतपत्र, लेखा तथा मॉकपोल, वीवीपैट में 50 वोट मॉक पोल कराने की कार्यवाही के पश्चात सीआरसी, सीलिंग की कार्यवाही, डाक मतपत्र, आदि की प्रक्रिया के बारे में अवगत कराया गया । इनमें कहीं भी किसी प्रकार की त्रुटि व कमी के बारे में तत्काल जानकारी उपलब्ध कराने के लिए कहा गया ।

कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
