Connect with us

कोरबा

पीएम सूर्यघर बिजली में पीवीटीजी घरों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृत कराने के दिए निर्देश : कलेक्टर

Published

on

पीवीटीजी परिवारों को ऊर्जा के उपभोक्ता के साथ उत्पादक भी बनायें

कलेक्टर दुदावत ने पीएम सूर्यघर के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने के दिए निर्देश

समग्र शिक्षा मद अंतर्गत स्वीकृत कार्यों में प्रगति नहीं होने पर जताई नाराजगी

कमजोर विद्यार्थियों में शिक्षा का स्तर सुधारने चलेगा अभियान

समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर ने की फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत ने आज समय-सीमा की बैठक लेकर शासन की फ्लैगशिप योजनाओं तथा पीएमओ-जन शिकायत, मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन अंतर्गत लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन फील्ड स्तर पर सुनिश्चित हो तथा संबंधित अधिकारी इसकी नियमित मॉनिटरिंग करें।
पीएमओ-जन शिकायत, मुख्यमंत्री जनदर्शन और कलेक्टर जनदर्शन के लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने एक सप्ताह के भीतर गंभीरता से कार्यवाही कर योग्य रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों के आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

कलेक्टर श्री दुदावत ने जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति (पीवीटीजी) परिवारों के आवासों में पीएम सूर्यघर योजना अंतर्गत कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए कहा कि लक्ष्य के अनुरूप सोलर सिस्टम निर्धारित समय सीमा में स्थापित किए जाएं। उन्होंने विद्युत मीटर स्थापना के लिए जोनल टेंडर जारी करने और विद्युत-विहीन गाँवों की जनसंख्या सहित जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश विद्युत विभाग को दिए।
कोरबा और कटघोरा डिवीजन के पीवीटीजी परिवारों में सूर्यघर योजना हेतु बैंक लोन स्वीकृति की प्रगति की समीक्षा करते हुए उन्होंने लीड बैंक मैनेजर को निर्देशित किया कि पीवीटीजी घरों में निवास करने वाले परिवारों के लोन प्राथमिकता से स्वीकृत किए जाएं। पीवीटीजी परिवार के घरों में स्थापित होने वाले पीएम सूर्यघर योजना अंतर्गत सोलर सिस्टम के लागत राशि में से हितग्राही का अंशदान जिला खनिज संस्थान न्यास निधि से दिया जा रहा है। उन्होंने निर्देशित किया कि पीएम सूर्यघर योजना से पीवीटीजी परिवार को अधिक से अधिक लाभान्वित करें ताकि आने वाले समय में वे ऊर्जा के उपभोक्ता होने के साथ-साथ उत्पादक भी बन सकें।
उन्होंने विद्युत विभाग को शिविर लगाकर लोगों को योजना के फायदे बताने तथा उन्हें कनेक्शन के लिए प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने 400 यूनिट और 200 यूनिट से अधिक विद्युत खपत वाले उपभोक्ताओं की सूची तैयार कर इच्छुक उपभोक्ताओं को योजना से जोड़ने अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। साथ ही डिवीजन के जूनियर अभियंताओं को भी लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने नगर निगम व नगर पालिकाओं को पार्षदों के साथ समन्वय कर इच्छुक हितग्राहियों को योजना के प्रति प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने पीएम-श्री विद्यालयों तथा समग्र शिक्षा मद के अंतर्गत स्वीकृत कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। कई कार्यों में अत्यंत धीमी प्रगति पाई जाने पर उन्होंने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए बालवाड़ी, अतिरिक्त कक्ष, शौचालय निर्माण, सेजेस आदि कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने की सख्त हिदायत दी।
कलेक्टर श्री दुदावत ने डीईओ को निर्देशित किया कि 60 प्रतिशत से कम और 30 प्रतिशत से कम अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों तथा ऐसे विद्यालयों की सूची तैयार की जाए। जनवरी के पहले सप्ताह में प्राचार्यों की बैठक आयोजित कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के शेष जर्जर विद्यालयों की सूची उपलब्ध कराने तथा पंचायत, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और शिक्षा विभाग के माध्यम से सत्यापन कराने के निर्देश भी दिए।
आंगनबाड़ी से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के अपार आईडी बनाने के निर्देश
कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी से स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के अपार आईडी बनाने हेतु सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाएं। एक सप्ताह के भीतर फॉर्मेट तैयार कर बीईओ और एसडीएम के समन्वय से इन आईडी का निर्माण सुनिश्चित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने आगामी सत्र में आंगनबाड़ी से स्कूल जाने वाले बच्चों के जाति प्रमाणपत्र भी समय पर तैयार कराने हेतु आवश्यक समन्वय बनाने के निर्देश दिए।
युक्तिकरण अंतर्गत जॉइन नहीं करने वाले शिक्षकों पर कार्यवाही के निर्देश
कलेक्टर श्री दुदावत ने शासन द्वारा अपनाई गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया के अंतर्गत अभी तक निर्धारित विद्यालयों में जॉइन नहीं करने वाले शिक्षकों के विरुद्ध नोटिस जारी कर निलंबन की कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
निर्माण कार्यों की निगरानी के निर्देश
कलेक्टर ने डीएमएफ अंतर्गत स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों तथा अन्य महत्वपूर्ण निर्माण कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने निर्देशित किया कि सभी निर्माणाधीन कार्यों की सतत मॉनिटरिंग की जाए। निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न किया जाए और लापरवाही पाए जाने पर कड़ी कार्यवाही की जाए।
चार्जिंग स्टेशन स्थापना सहित अन्य कार्यों की समीक्षा
समय-सीमा की बैठक में कलेक्टर श्री दुदावत ने शहर में ईवी (बैटरी) वाहनों के चार्जिंग स्टेशन पॉइंट के संबंध में निर्देश दिए कि इन स्टेशनों में विद्युत के साथ-साथ सोलर सिस्टम का विकल्प भी शामिल किया जाए। ईवी चार्जिंग हेतु स्थान सुरक्षित कर निःशुल्क चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के इच्छुक निजी संस्थानों से चर्चा करने के निर्देश निगमायुक्त को दिए।
उन्होंने बाल संप्रेषण गृह, स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत ईएमटी भर्ती प्रक्रिया, ब्लड डोनेशन वाहन, एक्स-रे मशीन खरीदी, नगर पंचायत पाली में बोर खनन,इमलीछापर-तरदा  मार्ग के भू-अर्जन राशि वितरण, रेडी टू ईट निर्माण मशीन संचालन, हाईटेक नर्सरी निर्माण, मातृ वंदना योजना तथा जनपद सीईओ अंतर्गत प्रकरणों की भी समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में डीएफओ कटघोरा कुमार निशांत, डीएफओ कोरबा श्रीमती प्रेमलता यादव, जिला पंचायत सीईओ दिनेश कुमार नाग, निगमायुक्त आशुतोष पांडेय, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल सहित एसडीएम एवं सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।

कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार

दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।

जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री

दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।

धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की

बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।

वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।

धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी

इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

Continue Reading

कोरबा

श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन

Published

on

कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Continue Reading

कोरबा

एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी

Published

on

बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।

शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।

सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677