Connect with us

कोरबा

प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) से राधिका के जीवन में आई नई रोशनी

Published

on

पक्का आवास बनने से परिवार हुआ खुशहाल

मनरेगा से मिला 90 दिन का रोजगार

कोरबा। शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण पिछड़े वर्ग के लोगों के लिए खुशियों के वरदान की तरह साबित हो रही है। जनपद पंचायत करतला के ग्राम पंचायत गिधौरी निवासी राधिका वैष्णव के यहां पक्का आवास बन जाने से परिवार में खुशहाली छा गई है। 

संघर्ष के दिनों से सपनों के आशियाने तक का सफर


ग्राम पंचायत गिधौरी की निवासी राधिका वैष्णव, जो अन्य पिछड़ा वर्ग से आती हैं, एक समय कच्चे एवं जर्जर मकान में अत्यंत कठिन परिस्थितियों में जीवन व्यतीत कर रही थीं। बरसात के मौसम में टपकती छत और भीगी दीवारों से उनका जीवन हर पल संकट में रहता था। पुराने मकान की कमजोर दीवारें किसी भी समय ढह जाने का खतरा पैदा करती थीं। विषैले जीव-जंतु जैसे सांप और बिच्छुओं का भय उनके परिवार के जीवन का स्थायी हिस्सा बन चुका था। आर्थिक समस्याओं के चलते पक्का मकान बनाना उनके लिए एक असंभव सपना था। किंतु प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत उनका आवास स्वीकृत होने से उनकी जिंदगी में नई रोशनी आई।
आवास स्वीकृति से जीवन में आया नया सवेरा
हितग्राही राधिका वैष्णव ने बताया कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पक्का एवं सुरक्षित आवास प्राप्त हुआ है। पक्का आवास बन जाने से उनके परिवार में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है। अब वे स्वयं के पक्के घर में सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन यापन कर रही हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना ने न केवल उनके सिर पर सुरक्षित छत प्रदान की, बल्कि उनके आत्मसम्मान एवं सामाजिक स्थिति में भी महत्वपूर्ण सुधार किया है। हितग्राही का कहना है कि “पहले हर बरसात डर के साए में बीतती थी, अब अपने पक्के घर में चैन की नींद आती है। प्रधानमंत्री आवास योजना ने हमें नया जीवन दिया है। अब मेरे बच्चों का भविष्य सुरक्षित है।“ उन्होंने बताया कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना से उनके परिवार को 90 दिन का रोजगार भी मिला जिससे उन्हें आर्थिक बल मिला।
नवीन संभावनाओं की ओर बढ़ते कदम
राधिका वैष्णव की सफलता इस बात का प्रमाण है कि सरकार की योजनाएं जब जमीनी स्तर तक प्रभावी रूप से क्रियान्वित होती हैं, तो गरीब एवं वंचित वर्गों के जीवन में भी सकारात्मक एवं स्थायी परिवर्तन संभव है। उनकी यह कहानी आज कई अन्य जरूरतमंद परिवारों को अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित कर रही है।
सरकार के प्रति आभार
प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने राधिका वैष्णव के जीवन में स्थायी सकारात्मक परिवर्तन लाकर एक नया उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित किया है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश की विष्णुदेव सरकार को धन्यवाद दिया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छत्तीसगढ़ में 10 जिलों के DEO बदले:13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला, बिलासपुर-सरगुजा के प्रभारी उपसंचालक भी बदले गए

Published

on

रायपुर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ शासन के स्कूल शिक्षा विभाग ने प्रशासनिक आधार पर 13 प्राचार्यों और अधिकारियों का तबादला किया गया है। विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। आदेश के तहत संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारी स्तर के अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया गया है।

इस फेरबदल में बिलासपुर और सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली की गई है। इसके अलावा बिलासपुर, जांजगीर-चांपा, सूरजपुर, दुर्ग, मुंगेली, बलौदाबाजार-भाटापारा और खैरागढ़-छुईखदान-गंडई समेत कई जिलों में DEO स्तर पर जिम्मेदारियां बदली गई हैं।

बिलासपुर-सुरगुजा संभाग प्रभारी उप संचालकों की अदला-बदली

आदेश के अनुसार राजेश सिंह प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर को सरगुजा संभाग के प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।

वहीं अश्वनी भारद्वाज प्रभारी उप संचालक, शिक्षा संभाग सरगुजा को बिलासपुर संभाग का प्रभारी उप संचालक बनाया गया है। उन्हें संभागीय संयुक्त संचालक, शिक्षा संभाग बिलासपुर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारियों की भी बदली जिम्मेदारी

ए.के. सिन्हा, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी सूरजपुर बनाया गया है। वहीं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला खिसोरा, बलौदा के प्राचार्य मनोहर प्रताप सिंह को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर-चांपा की जिम्मेदारी दी गई है।

लोक शिक्षण संचालनालय, नवा रायपुर में सहायक संचालक जगजीत धीर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली *एल.पी. डहीरे* को सहायक संचालक, संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर के कार्यालय में पदस्थ किया गया है।

डॉ. मोहन लाल पटेल प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजेन्द्र नगर, बिलासपुर को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मुंगेली की जिम्मेदारी दी गई है।

बिलासपुर, बलौदाबाजार समेत कई जिलों में नए प्रभारी DEO

प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर रामेश्वर जायसवाल को प्रतिनियुक्ति पर लेते हुए जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा जांजगीर-चांपा बनाया गया है। वहीं संदीप कुमार पांडे प्राचार्य, कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी करतला, को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर की जिम्मेदारी मिली है।

उपेंद्र कुमार देवांगन, प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला विचारपुर, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी खैरागढ़-छुईखदान-गंडई बनाया गया है। शिव कुमार गेंदले प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला धरमपुरा, मुंगेली को प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बलौदाबाजार-भाटापारा बनाया गया है।

मोहला-मानपुर और खैरागढ़ में भी बदलाव

पुरुषोत्तम लाल साहू प्राचार्य शासकीय कन्या शिक्षा परिसर चौकी, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को इसी जिले का प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। वहीं वर्तमान प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी योगदास साहू को प्रतिनियुक्ति पर लेकर जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), खैरागढ़-छुईखदान-गंडई में प्राचार्य बनाया गया है।

Continue Reading

कोरबा

जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति नगोईखार का मतदाता सूची प्रकाशित

Published

on

दावा- आपत्ति 15 सितंबर तक आमंत्रित

कोरबा 09 सितंबर 2026। जनता प्राथमिक उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति मर्यादित नगोईखार पंजीयन क्रमांक 3584 के सदस्यों के मतदाता सूची को अंतिम रूप देने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित किया गया है। मतदाता सूची के संबंध में सदस्यों से दावा-आपत्ति 15 सितंबर 2026 तक आमंत्रित किया गया है।
रजिस्ट्रीकरण अधिकारी श्रीमती सुष्मिता लकड़ा ने बताया कि दावा- आपत्ति लिखित में मय प्रमाण के साथ सोसायटी कार्यालय नगोईखार में समिति प्रबंधक विजय कुमार अग्रवाल के पास  15 सितंबर 2026 तक कार्यालयीन समय पर  प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा- आपत्तियों का निराकरण 16 सितंबर को 12 बजे से किया जायेगा। निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा।

Continue Reading

कोरबा

रोजगार मेला के आयोजन हेतु नियोजकों से रिक्त पदों की मंगाई गई जानकारी

Published

on

कोरबा 09 सितंबर 2026। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के माध्यम से जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ का आयोजन शासकीय ई.व्ही.पी.जी.कॉलेज, कोरबा में किया जायेगा। जो नियोजक अपने संस्थाओं के रिक्त पदों को रोजगार मेला के माध्यम से पूर्ति करना चाहते हैं, वे अपने रिक्त पदों की जानकारी 15 सितंबर 2026 तक रोजगार कार्यालय कोरबा के ई-मेल पर उपलब्ध करा सकते हैं या जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। ताकि जिला स्तरीय ”रोजगार मेला“ में  शामिल किया जा सके।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677