कोरबा
प्रेसवार्ता: आम बजट, जनकल्याण और जनता का बजट-सौरभ सिंह
Published
4 hours agoon
By
Divya Akashकोरबा। 02 फरवरी को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने केन्द्रीय बजट पेश किया। इस मुद्दे को लेकर भाजपा पूरे देश में प्रचार-प्रसार कर रही है। केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर शनिवार को प्रेस क्लब तिलक भवन में अकलतरा के पूर्व विधायक एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम (केबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) सौरभ सिंह ने प्रेसवार्ता लेकर केन्द्रीय बजट का जमकर महिमामंडन किया और कहा कि पहले बजट को लोकलुभावन बजट कहा जाता था, लेकिन जब से केन्द्र में मोदी सरकार बनी है, तब से अब तक जो बजट पेश हो रहा है, वह सिर्फ जनकल्याण का बजट होता है। 02 फरवरी को जो बजट पेश किया गया, वह विकसित भारत 2047 की लक्ष्य प्राप्ति के लिए एक नींव है। श्री सिंह ने कहा कि यह मोदी की सरकार है जो 12 वर्ष पूर्व भारत विश्व का 9वीं अर्थव्यवस्था था, जो आज 4थे नम्बर पर पहुंच गया है। भारत पूरे विश्व की सबसे दु्रतगति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है और हम शीघ्र ही सबसे बड़ी तीसरी अर्थव्यवस्था बनने जा रहे हैं।
हमारा बजट रोजगार सृजन करने वाला, युवा शक्ति को आगे बढ़ाने वाला जनता का बजट है। यह जनकल्याण का बजट है। आज प्रधानमंत्री मोदी रिफार्म पर विश्वास करते हैं। हमारा जीडीपी 7प्रतिशत पर है और हमारी अर्थव्यवस्था काफी रफ्तार से आगे बढ़ रही है। दुनिया भी चकित है, भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था पर।
उन्होंने कहा कि आपरेशन सिंदूर के बाद भारत का रक्षा बजट काफी बढ़ा है और हम समर्थ भारत-सक्षम भारत बनने जा रहे हैं। श्री मोदी का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक हमारे उत्पादों का निर्यात हो और हम आत्मनिर्भर भारत बन सकें। उन्होंने कहा कि भारत के बजट का विश्व ने वेलकम किया।
यह बजट देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ और विशेष रूप से कोरबा के लिए नए अवसरों के द्वार खोलने वाला है। उन्होंने कहा कि बजट में बुनियादी ढांचे, खनिज क्षेत्र, उद्योग विस्तार और रोजगार सृजन को प्राथमिकता दी गई है, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी और युवाओं को बड़े स्तर पर रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। प्रेसवार्ता में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, सह संभाग प्रभारी रायपुर डॉ. राजीव सिंह, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक चालवाली उपस्थित रहे।
युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़े ऐलान
सौरभ सिंह ने कहा कि यह बजट किसानों की आय बढ़ाने, महिलाओं को समान अवसर देने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने वाला है। उन्होंने बताया कि देश में नए रेलवे कॉरिडोर बनाए जाएंगे, जिससे हाई स्पीड ट्रेनों के माध्यम से लोगों का सफर कम समय में पूरा होगा और औद्योगिक विकास को भी गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि यह बजट सिर्फ घोषणाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि गांव, गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के समग्र विकास का रोडमैप प्रस्तुत करता है, जो देश को तेज गति से विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में मजबूत कदम है। देश की अर्थव्यवस्था आज वैश्विक स्तर पर मजबूती के साथ उभरकर सामने आई है। भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में स्थापित हो चुका है। लगभग 7′ की जीडीपी वृद्धि दर यह दर्शाती है कि भारत की आर्थिक नीतियाँ सशक्त और दूरदर्शी रही हैं।
इस अवसर पर प्रदेश मंत्री सुश्री रितु चौरसिया, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, वरिष्ठ पार्षद नरेंद्र देवांगन, जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नवदीप नंदा, अर्जुन गुप्ता, शैलेंद्र यादव, एमआईसी मेंबर हितानंद अग्रवाल, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा प्रिती स्वर्णकार, जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा रामनारायण सराफ, जिला अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा उत्तम सिंह रनधावा, प्रदीप सिंह, नीरज ठाकुर, मनोज मिश्रा, दीपक चावड़ा व उदय श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया के पत्रकार उपस्थित रहे।

You may like
कोरबा
आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु प्रशिक्षण का आयोजन जनपद पंचायत कोरबा में कल
Published
1 hour agoon
February 15, 2026By
Divya Akashकोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 16 फरवरी को जनपद पंचायत कोरबा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय कोरबा, शहरी प्राथमिक केन्द्र ढोढ़ीपारा, एसईसीएल कोरबा (मुड़ापार), सीएसईबी पूर्व, ईएसआईसी अस्पताल कोरबा, समस्त सामुदायिक, प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र विकासखंड कोरबा के लिए प्रशिक्षण का आयोजन प्रातः 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक किया जायेगा। इसी तरह नगर पालिका कोरबा एवं जनपद पंचायत कोरबा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों के लिए प्रशिक्षण का आयोजन दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक किया जायेगा।
कोरबा
स्व. केशवलाल मेहता स्मृति क्रिक्रेट का 16 फरवरी को होगा रंगारंग आगाज
Published
1 hour agoon
February 15, 2026By
Divya Akashडॉ भीमराव अंबेडकर घंटाघर मैदान में छक्का-चौकों की होगी बरसात
रोज हजारों की संख्या में पहुंचेंगे दर्शक, कोरबा प्रेस क्लब ने पूरी की तैयारी
22वें वर्ष में प्रवेश करेगा स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट
कोरबा। जिले में क्रिक्रेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट कहे जाने वाला स्व. केशव लाल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 16 फरवरी की शाम 7 बजे किया जाएगा इसके लिए कोरबा प्रेस क्लब के द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। रंगारंग कार्यक्रम व आतिशबाजियों के बीच इस स्पर्धा का शुभारंभ होगा। इसके लिए डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम घंटाघर को पूरी तरह से तैयार कर लिया गया है। सभी मैच धूधिया रौशन में खेला जाएगा।
विगत 22 वर्षों से अंचल के वरिष्ठ पत्रकार स्व केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष भी इस प्रतियोगिता को आकर्षक बनाने के लिए कोरबा प्रेस क्लब ने तैयारी पूरी की है। कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह 16 फरवरी शाम 7 बजे से डॉ. भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम निहारिका क्षेत्र घंटाघर चौक में आयोजित किया गया है। इस प्रतियोगिता में अंचल की 16 टीम हिस्सा ले रही हैं। ऊर्जाधानी कोरबा के साथ ही पूरे छत्तीसगढ़ में टेनिस बॉल क्रिकेट के सबसे बड़े आयोजनों में शामिल स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट का मंच सज चुका है। कोरबा प्रेस क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट इस बार अपने 22वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। सभी मैच धुधिया रौशनी में खेले जाएंगे। इस टूर्नामेंट हर वर्ष कॉर्पोरेट घरानों के साथ ही समस्त शासकीय विभागों की टीम को एक मंच पर लेकर आता है। स्व. केएल मेहता स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में इस बार भी कलेक्ट्रेट 11, एसपी 11, बालको 11, मेयर 11, कमिश्नर 11, एनटीपीसी, सीएसईबी और अडानी पावर, एसईसीएल कोरबा, एसईसीएल कुसमुंडा, सीएसपीडीसीएल, फॉरेस्ट 11, मेडिकल कॉलेज 11, एजुकेशन 11, अधिवक्ता 11 और प्रेस क्लब कोरबा की टीम शिरकत करेगी।

कोरबा
तैरने का दावा कर नहर में कूदा 9-साल का नाबालिग:तेज बहाव में बहा, 7 किलोमीटर दूर मिला शव
Published
2 hours agoon
February 15, 2026By
Divya Akashकोरबा। कोरबा जिले के उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम तरदा मोहल्ला जंगलपारा में रविवार दोपहर एक 9 वर्षीय बालक की नहर में डूबने से मौत हो गई। बालक का नाम रोशन कंवर था। घटना की सूचना मिलने पर उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
रोशन कंवर कोथारी कचोरा का निवासी था। उसके पिता विष्णु कंवर मजदूरी और खेती का काम करते हैं। रोशन कुछ दिनों पहले तरदा आया हुआ था। रविवार दोपहर वह अपनी मामी और नानी के साथ नहाने गया था। नहाते समय रोशन ने कथित तौर पर कहा कि उसे तैरना आता है और वह अचानक तेज बहाव वाली नहर में कूद गया।



तेज बहाव में बहा रोशन, बचाने की कोशिश नाकाम
मौजूद लोग उसे बहते हुए देखते रह गए। पानी का बहाव इतना तेज था कि रोशन तुरंत आगे बह गया। लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए।
घटना के बाद पुलिस ने बालक के शव की तलाश शुरू की। लगभग तीन घंटे की मशक्कत के बाद जांजगीर जिले के पंतोरा के पास उसका शव बरामद किया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की।
उरगा थाना प्रभारी राजेश तिवारी ने बताया कि इस मामले में मृतक के परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
घटनास्थल पर मृतक के माता-पिता और ग्रामीण भी पहुंचे। इस दुखद घटना से परिवार में शोक का माहौल है।


ईशान किशन जयपुर की मॉडल से शादी करेंगे:क्रिकेटर के दादा ने अदिति हुंडिया का नाम बताया, बोले- ईशान की पसंद ही मेरी पसंद
भिलाई में पुलवामा के शहीदों को श्रद्धांजलि:1 लाख दीये जलाकर सीआरपीएफ के जवानों की शहादत को किया गया याद
पेंड्रारोड-गेवरा रोड रेलवेलाइन का काम ठप:भुगतान विवादों में उलझा प्रोजेक्ट, ठेकेदार अनिश्चितकालीन अनशन पर
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
Uncategorized5 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
कोरबा1 year agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई