Connect with us

कोरबा

जिला कांग्रेस कमेटी की पत्रकारवार्ता, सुरेन्द्र जायसवाल ने कहा इलेक्ट्रोरल बांड के जरिये भाजपा ने किया देश का सबसे बड़ा घोटाला

Published

on

कोरबा। सुप्रीम कोर्ट द्वारा इलेक्ट्रोरल बांड कानून को असंवैधानिक करा देने के बाद सियासत बढ़ गई है। चुनाव आयोग द्वारा अपने वेब साइड पर डाले गए डाटा के हिसाब से इलेक्ट्रोरल बांड के जरिये भाजपा को 12 अप्रैल 2019 से 11 जनवरी 2024 तक 6060 करोड़ मिले हैं, जबकि कांग्रेस को 1422 करोड़ मिले हैं। सुप्रीम कोर्ट की झाड़ के बाद एसबीआई द्वारा डेटा जारी किया गया है, जो अधूरा है। 21 मार्च तक सुप्रीम कोर्ट ने एसबीआई को डेड लाईन दिया है। डेटा सार्वजनिक होने के बाद सियासत बढ़ गई है। देश, राज्य और जिला स्तर पर कांग्रेस भाजपा पर हमलावर हो गई है। आज जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा तिलक भवन में पत्रकारवार्ता लेकर भाजपा पर हमला बोला गया। ग्रामीण जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल ने बताया कि भाजपा ने ईडी, सीबीआई की धमकी-चमकी देकर उद्योग घरानों से अवैध उगाही की। 2019 में भाजपा ने चंदा के नाम पर घोटाला करने के लिए इलेक्ट्रोरल बांड लाया, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने असंवैधानिक बता दिया और भाजपा का असली मुखौटा सामने आ गया। मोदी सरकार ने भाजपा को लाभ पहुंचाने के लिए इलेक्ट्रोरल बांड लाया और घोटाला करने के लिए केन्द्रीय एजेंसियों का दुरूपयोग किया। श्री जायसवाल ने कहा कि जिन कंपनियों ने चंदा दिया, उनके यहां जांच रूकवा दी। एसबीआई द्वारा जारी डेटा के अनुसार 1300 से अधिक कंपनियों एवं व्यक्तियों ने इलेक्ट्रोरल बांड के रूप में दान दिया। उन्होंने कहा कि जब इलेक्ट्रोरल बांड मोदी सरकार ने लाया, तभी हमारे नेता राहुल गांधी ने इसे घोटाला करने के लिए भाजपा बांड बताया। आज सबके सामने भाजपा का भ्रष्ट चेहरा सामने आ गया है। श्री जायसवाल ने कहा कि इस मुद्दे को हम जन-जन तक पहुंचाएंगे और भाजपा का असली चेहरा जनता को बताएंगे। एक प्रश्र के जवाब में कहा कि डॉ. महंत और जयसिंह अग्रवाल बड़े चेहरे हैं, डॉ. महंत द्वारा भाजपा पर लगाए गए आरोप के बारे में बोलने का हमें अधिकार नहीं है। एक और प्रश्र के जवाब में कहा कि महापौर राजकिशोर प्रसाद के जाति प्रमाण पत्र को अनुविभागीय दंडाधिकारी ने ऐसे समय शून्य किया है जब मामला हाई कोर्ट लंबित है। उन्होंने कहा कि कोरबा लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा विधायकों के अधिक होने से भी हमें फर्क नहीं पड़ेगा और हम इस सीट को दोबारा जीतेंगे। सांसद जनता चुनती है, न कि विधायक। कांग्रेस सांसद ने लोकसभा क्षेत्र कोरबा के लिए कितना काम किया है, इसे जनता जानती है। हमें जनता पर भरोसा है और हम इस सीट को जनता के भरोसे जीतेंगे, न कि भाजपा विधायकों के। प्रेस कॉन्फें्रस में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष सपना चौहान, कोरबा ब्लाक अध्यक्ष संतोष राठौर, दर्री ब्लाक अध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी, कुसमुंडा ब्लाक अध्यक्ष, सनिष कुमार सहित अन्य नेता मौजूद थे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending