Connect with us

छत्तीसगढ़

बस्तर में प्रधानमंत्री बोले- जनता ने मोदी की गारंटी पर मुहर लगाई:कांग्रेसी मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे, मैं इनसे डरने वाला नहीं

Published

on

जगदलपुर, एजेंसी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी मोदी का सिर फोड़ने की धमकी दे रहे हैं। मोदी इन धमकियों से डरने वाला नहीं है। आप ही बताए गरीबों को जिन्होंने लूटा उन्हें सजा मिलनी चाहिए की नहीं। मोदी ने भ्रष्टाचार खत्म किया उन्होंने बचाने का काम किया।

वे छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के आमाबाल गांव में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार महेश कश्यप हैं। यह इलाका भाजपा के दिवंगत नेता बलिराम कश्यप और कश्यप परिवार का कहा जाता है।

दिल्ली से 1 रुपए निकलता था 15 पैसे गांव तक पहुंचता था

इससे पहले प्रधानमंत्री ने सभा के दौरान कहा कि कांग्रेस कार्यकाल में भ्रष्टाचार देश की पहचान बन गई थी। पहले दिल्ली से 1 रुपए निकलता था और 15 पैसे गांव तक पहुंचता था। कांग्रेसियों को लगा था कि इन्हें लूट का लाइसेंस मिल गया है। लेकिन भाजपा की सरकार आते ही ये लाइसेंस कैंसिल कर दिया। अब लूट का लाइसेंस कैंसिल कर दिया तो ये मुझे गाली देते हैं। कांग्रेस के भ्रष्टाचार पर आज कड़ी कार्रवाई हो रही है।

कोराना काल में मैं देश के साथ खड़ा रहा

कोरोना काल में मैंने कहा था मैं देश के हर गरीब के साथ खड़ा हूं। मोदी सरकार ने आपको मुफ्त टीका लगवाया, गरीबों को मुफ्त राशन की दुकानें खुलवाई। मुफ्त राशन और मुफ्त वैक्सीनेशन के लिए 4 लाख करोड़ खर्च किए गए। आगे भी मुफ्त राशन की योजना जारी रहेगी। मैंने 34 लाख करोड़ रुपए लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजे हैं। दिल्ली से पूरा पैसे निकलकर लोगों के खातों में पहुंचा।

मेरी पहली प्राथमिकता गरीबों की चिंता

भाजपा की पहली प्राथमिकता गरीबों की चिंता है। जब तक गरीब की चिंता दूर नहीं करूंगा चैन से नहीं बैठूंगा। 18 लाख गरीबों को आवास की स्वीकृति दी। छत्तीसगढ़ में रामलला दर्शन योजना शुरू की गई। सीजीपीएससी घोटाले की जांच शुरू कर दी गई। आयुष्मान योजना की शुरुआत से लोगों को लाभ मिल रहा।

घर-घर जाना और कहना मोदी जी ने राम-राम कहा है

मेरा लक्ष्य देश को विकसित बनाना है। यहां के पूरे परिवार को विकसित बनाना है। छत्तीसगढ़ से मेरा इतना प्यार है कि देश में हुए दूसरे प्रधानमंत्री से भी ज्यादा बार मैं यहां आया हूं। मेरा एक काम करना, घर-घर जाना और लोगों से मेरा राम-राम कहना।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को

Published

on

कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
बैठक में वनमंडल, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर चर्चा/समीक्षा होगी।

Continue Reading

कोरबा

एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का हुआ शुभारंभ

Published

on

कोरबा। रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में गत दिवस एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा किया गया।
महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन बालिकाओं को सर्वाईकल कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाने में महत्वपूण भूमिका निभाता है तथा शिशु संरक्षण माह के महत्व पर प्रकाश डॉलते हुए कहा इस दौरान बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण , विटामिन ए खुराक एवं आयरन फोलिक एसिड एवं पोषण संबंधी सेवाये सुनिश्चित किये जाने से बच्चों का सर्वार्गीण विकास संभव हो पाता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एचपीवी वैक्सीनेशन तथा शिशु संरक्षण माह के बारे में विस्तार से बताया गया।शिशु संरक्षरण माह के संबंध में उन्होने बताया कि शिशु संरक्षण माह (विटामिन “ए“ अनुपूरण कार्यक्रम )17 मार्च से 21 अप्रेल 2026 तक आयोजित किया जायेगा। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़िकरण किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑंगबाड़ी केन्द्रो/टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन “ए“ तथा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आई.एफ.ए.सीरप पिलाया जायेगा। साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों को टीके, एनिमिया स्क्रीनिंग तथा स्तनपान संवर्धन संबंधित गतिविघियॉ किये जायेगें। बच्चों को विटामिन “ए“की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार 5 वर्ष तक पिलाने से बच्चों में रतौंधी, श्वांस संक्रमण , बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है साथ ही आई.एफ.ए.(आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है।

  जिले के नागरिको और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि अपने क्षेत्र के पात्र किशोरियों का एचपीवी वैक्सीनेशन तथा  0 से 59 माह तक के बच्चो (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रों में ऑगनबाड़ी केन्द्र/स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर आयु अनुसार विटामिन “ए“ तथा आई.एफ.ए. की दवा पिलावें।

Continue Reading

कोरबा

आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा, परियोजना कोरबा(शहरी) के अंर्तगत नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 02 के आंगनबाड़ी केद्र सर्वमंगलापारा एवं वार्ड क्रमांक 22 के आंगनबाड़ी केद्र आरामशीन में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु योग्य महिला उम्मीदवारों से शर्तों के अधीन आवेदन पत्र 23 मार्च 2026 से 07 अपे्रल 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/  मे पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी हेतु उक्त पोर्टल में उपलब्ध उपयोगकर्ता मेनुअल की सहायता ली जा सकती है। ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात आवेदन के प्रिन्ट आउट सहित आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर निर्धारित समय सीमा में परियोजना कार्यालय कोरबा(शहरी) में जमा करना अनिवार्य है।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677