Connect with us

देश

पंजाब- AAP मंत्री का नाम लेकर अफसर ने सुसाइड किया:आरोप- पिता के नाम पर जबरन टेंडर मांगा, ऑफिस बुलाकर पीटा, CM ने इस्तीफा लिया

Published

on

अमृतसर,एजेंसी। पंजाब में आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर का नाम लेकर सरकारी एजेंसी, वेयरहाउसिंग कॉरपोरेशन के अमृतसर में तैनात डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (DM) गगनदीप सिंह रंधावा ने सुसाइड कर लिया। रंधावा ने जहर खाकर जान दे दी। मरने से पहले उन्होंने 12 सेकेंड का वीडियो जारी किया। इसमें कहा- खा ली सल्फास, मिनिस्टर लालजीत भुल्लर के डर से, अब मैं नहीं बचता।

इस घटना का पता चलते ही CM भगवंत मान ने मंत्री भुल्लर से इस्तीफा ले लिया। मामले की जांच चीफ सेक्रेटरी केएपी सिन्हा को सौंप दी गई है। वहीं, मंत्री लालजीत भुल्लर ने कहा कि आरोप झूठे हैं। जांच प्रभावित न हो, इसलिए मैंने पद छोड़ा है।

वरिष्ठ अकाली नेता बिक्रम मजीठिया और अमृतसर से कांग्रेस सांसद गुरजीत औजला ने कहा- फूड कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (FCI) ने मंत्री भुल्लर के इलाके में अनाज की स्टोरेज के लिए वेयरहाउस बनाया था। वेयरहाउस कॉर्पोरेशन इसकी नोडल एजेंसी थी। मंत्री लालजीत भुल्लर ने अपने पिता सुखदेव सिंह भुल्लर के नाम पर टेंडर अप्लाई किया।

आरोप है कि जब पॉलिसी के हिसाब से मंत्री के पिता को टेंडर नहीं मिला तो उन्होंने घर बुलाकर DM गगनदीप सिंह रंधावा से मारपीट की। नंगा करके उसकी वीडियो बनाई। पत्नी-बच्चों को गैंगस्टरों से मरवाने की धमकी दी।

वहीं, रंधावा के परिवार ने भुल्लर के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की और ऐसा न होने तक अस्पताल से डेडबॉडी नहीं उठाने का ऐलान किया। अमृतसर पुलिस कमिश्नरेट के ADCP शिरीवेनेला ने कहा कि वह रंधावा परिवार से बात कर रहे हैं।

एमडी गौतम जैन को ट्रांसफर के लिए लिखा पत्र

गगनदीप ने पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के एमडी गौतम जैन को 14 मार्च को ट्रांसफर के लिए पत्र लिखा था।

डीएम का DC को लिखा पत्र आया सामने

बिक्रम मजीठिया ने कुछ पत्र सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। उन्होंने लिखा कि डीएम गगनदीप सिंह ने पंजाब स्टेट वेयरहाउस कॉर्पोरेशन के एमडी गौतम जैन, तरनतारन डीसी और फूड ग्रेन फील्ड इंप्लाइज यूनियन के प्रधान को ये पत्र लिखे थे। डीएम गगनदीप रंधावा ने 16 मार्च को तरनतारन के डिप्टी कमिश्नर को पत्र लिखकर कहा था कि ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने मुझे धमकी दी है। लालजीत भुल्लर ने मुझे पट्टी स्थित अपने दफ्तर में बुलाया और कहा कि सुखदेव सिंह भुल्लर ने जो पीईजी गोदाम के टेंडर भरे थे वह तुमने जानबूझकर और पैसे लेकर बाबा नागा उसमा को दिए हैं। जबकि टेंडर प्रक्रिया में मेरी और कमेटी की तरफ से सांझी निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर मुख्य दफ्तर को भेजी गई थी।

किसका टेंडर पास करना या रद्द करना मेरे अकेले के हाथ में नहीं है। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और बहुत गंदी भाषा के साथ-साथ गलियां दी गईं। उन्होंने धमकियां दीं कि तेरे और तेरे परिवार को मार दिया जाएगा। उन्होंने मेरे साथ मारपीट करके जबरदस्ती वीडियो बनाकर मेरे से कबूल करवाया कि मैंने बाबा नागा उसमा के मालिकों से 10 लाख रुपए रिश्वत ली और उनका टेंडर पास किया। कृपा करके मेरे को इंसाफ दिलाया जाए और मेरे व मेरे परिवार की जान बचाने में सहायता की जाए।

सुसाइड करने वाले अफसर ने चिट्ठियों में क्या लिखा था

वेयरहाउस के डिस्ट्रिक्ट मैनेजर गगनदीप रंधावा ने 16 मार्च को डिप्टी कमिश्नर तरनतारन को पत्र लिखकर कहा था कि ट्रांसपोर्ट मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर ने उन्हें धमकी दी है। रंधावा ने लिखा है कि लालजीत भुल्लर ने उन्हें पट्टी स्थित अपने दफ्तर में बुलाया और कहा कि सुखदेव सिंह भुल्लर ने जो पीईजी गोदाम के टेंडर भरे थे वह तुमने जानबूझकर और पैसे लेकर बाबा नागा उसमा को दिए हैं।

जबकि टेंडर प्रक्रिया में मेरी और कमेटी की तरफ से सांझी निरीक्षण रिपोर्ट बनाकर मुख्य दफ्तर को भेजी गई थी। किसका टेंडर पास करना या रद्द करना मेरे अकेले के हाथ में नहीं है। उन्होंने मेरे साथ मारपीट की और बहुत गंदी भाषा के साथ-साथ गलियां दी गई।

उन्होंने धमकियां दी कि तेरे और तेरे परिवार को मार दिया जाएगा। उन्होंने मेरे साथ मारपीट करके जबरदस्ती वीडियो बनाकर मेरे से कबूल करवाया कि मैंने बाबा नागा उसमा के मालिकों से 10 लाख रुपए रिश्वत ली और उनका टेंडर पास किया। कृपा करके मेरे को इंसाफ दिलाया जाए और मेरे व मेरे परिवार की जान बचाने में सहायता की जाए।

Continue Reading

देश

भारत बिना आमने-सामने की जंग की तैयारी कर रहा:अनंत शस्त्र समेत 6 प्रोजेक्ट्स पर काम शुरू, सरकार इन पर 2.19 लाख करोड़ खर्च करेगी

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। ईरान जंग के बीच भारत अब ‘नॉन-कंटैक्ट वारफेयर’ यानी बिना आमने-सामने आए लड़ी जाने वाली जंग के लिए खुद को तैयार कर रहा है। सरकार अपनी सैन्य शक्ति को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सबसे बेहतर रक्षा तकनीकों पर तेजी से काम कर रही है।

भारत ने न केवल 5th जेनरेशन(AMCA), बल्कि अब आधिकारिक तौर पर 6th जेनरेशन के फाइटर जेट्स के डिजाइन पर भी काम शुरू कर दिया है। साथ ही स्वदेशी एस-400 (LRSAM) जैसी लंबी दूरी की मिसाइल सिक्योरिटी सिस्टम, ड्रोन को तबाह करने वाले ‘अनंत शस्त्र’ (QRSAM) पर भी युद्धस्तर पर काम शुरू हो चुका है।

संसद में पेश की गई रक्षा समिति की रिपोर्ट्स में इसका खुलासा हुआ है। भारत फाइटर जेट्स के लिए शक्तिशाली स्वदेशी इंजन, नौसेना के लिए अभेद सुरक्षा कवच और AI व साइबर डिफेंस जैसे प्रोजेक्ट्स डेवलप कर रहा है। इसके अलावा अस्त्र, नाग और ध्रुवास्त्र जैसी मिसाइलों के मार्क-II वेरिएंट पर काम हो रहा है।

उड़ते हुए कमांड सेंटर की तरह काम कर सकेगा ‘6th जेन’ विमान

देश का रक्षा दृष्टिकोण अब ‘नॉन-कॉन्टैक्ट वॉरफेयर’ की चुनौतियों को देखते हुए आक्रामक और रक्षात्मक प्रौद्योगिकियों के बीच एक सटीक संतुलन बनाने पर केंद्रित है।

भारत ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान अपनी क्षमताओं को साबित किया था। अब 5th जेनरेशन के विमानों और 6th जेनरेशन की सोच (जैसे हाइपरसोनिक स्पीड और सी4आईएसआर सिस्टम) के साथ भविष्य के युद्धक्षेत्र के लिए पूरी तरह तैयार है।

डिफेंस इन्वेस्टेमेंट के लिए 2 लाख करोड़ से ज्यादा आवंटित

देश को मॉडर्न वॉरफेयर में सक्षम बनाने के लिए सरकार ने इसके लिए भारी-भरकम बजट का प्रावधान किया है। रिपोर्ट के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए डिफेंस इन्वेस्टमेंट में खर्च के लिए में 2,19,306.47 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं।

यह पिछले वर्ष के बजट अनुमान से 21.84% अधिक है। इसका बड़ा हिस्सा केवल सशस्त्र बलों के मॉडर्नाइजेशन और नए हथियारों की खरीद के लिए सुरक्षित रखा गया है।

ये टारगेट्स प्राइयॉरिटी पर…

  • AI-साइबर डिफेंस: डीआरडीओ के बजट का बड़ा हिस्सा एआई हथियारों, साइबर सुरक्षा को बेहतर बनाने, दुश्मन के ऐसे ही हमलों को रोकने की तकनीक पर खर्च होगा।
  • नौसेना का सुरक्षा कवच: समुद्र में दुश्मनों के हमलों को नाकाम करने के लिए ‘एडवांस्ड टॉरपीडो डिफेंस सिस्टम’ व ‘एंटी-ड्रोन सिस्टम’ तैयार किया जा रहा है। ‘इलेक्ट्रॉनिक वारफेयर’ सिस्टम पर भी जोर।
  • अनंत शस्त्र: यह एक ‘क्विक रिएक्शन सरफेस-टू-एयर मिसाइल’ सिस्टम है। यह विशेष रूप से दुश्मन के कई ड्रोन्स और कम ऊंचाई पर उड़ने वाले खतरों को पलक झपकते ही नष्ट करने के लिए तैयार की गई है।
  • स्वदेशी S-400: रूस की S-400 की तर्ज पर भारत खुद का ‘लॉन्ग रेंज सरफेस-टू-एयर मिसाइल’ सिस्टम विकसित कर रहा है। यह लंबी दूरी तक दुश्मन के विमानों और मिसाइलों को मार गिराने में सक्षम होगा। इसका उद्देश्य देश को दुश्मन की बैलिस्टिक मिसाइलों और लड़ाकू विमानों से सुरक्षित करना है।
  • 5th जेनरेशन के विमान: स्वदेशी 5th जेनरेशन के विमान ‘एएमसीए’ (एडवांस्ड मीडियम कॉम्बैट एयरक्राफ्ट) का डिजाइन तैयार हो चुका है। संसदीय रिपोर्ट के अनुसार, अब यह ड्राइंग बोर्ड से निकलकर विकास के चरण में है। वर्तमान में इसके निर्माण की जिम्मेदारी तय करने पर विचार चल रहा है।

रक्षा बजट में 10 साल में सबसे बड़ा इजाफा, फाइटर जेट्स और इंजनों के लिए 64 हजार करोड़

1 फरवरी को पेश हुए बजट पर ऑपरेशन सिंदूर का साफ असर दिखा। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षा बजट में पिछले 10 सालों का सबसे बड़ा इजाफा किया है। उन्होंने तीनों सेनाओं के लिए कुल 7.84 लाख करोड़ रुपए दिए हैं। यह 2025-26 के मुकाबले करीब 1 लाख करोड़ रुपए ज्यादा है। यानी कुल 15% की बढ़ोतरी हुई है।

22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर शुरू किया था। सरकार के मुताबिक 6 मई से शुरू हुआ यह ऑपरेशन आज भी चल रहा है। माना जा रहा है कि इसी के चलते डिफेंस बजट में बढोतरी की गई है।

Continue Reading

देश

ममता का ऐलान- SC-ST महिलाओं को हर महीने ₹1700 देंगे:बाकी को ₹1500 मिलेंगे, TMC घोषणापत्र में पक्के घर, बेरोजगारों को सालाना ₹18 हजार का वादा

Published

on

नई दिल्ली/तिरुवनंतपुरम/गुवाहाटी/कोलकाता/चेन्नई,एजेंसी। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (TMC) की प्रमुख ममता बनर्जी ने शुक्रवार को विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। ममता ने लक्ष्मी भंडार योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली सहायता राशि 500-500 रुपए बढ़ाने का वादा किया है।

मेनिफेस्टो को मुताबिक, अगर ममता की सरकार बनी तो बंगाल में जनरल कैटेगरी की महिलाओं को हर महीने रू1500 मिलेंगे। अभी बंगाल सरकार जनरल कैटेगरी की महिलाओं को रू1000 हर महीने देती है।

वहीं SC/ST महिलाओं को ₹1700 प्रति माह दिया जाएगा। अभी SC/ST महिलाओं को ₹1200 रुपए मिलते हैं। इसके अलावा ममता ने बेरोजगार युवाओं को ₹1500 प्रति माह देने का ऐलान किया है। हर परिवार को पक्का घर और हर घर में नल से पीने का साफ पानी पहुंचाने का वादा किया है।

पुडुचेरी में AINRC 16, भाजपा 10 सीटों पर लड़ेगी, AIADMK-LJK को 2-2 सीटें

पुडुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए NDA में सीट शेयरिंग तय हो गई है। भाजपा 10, ऑल इंडिया एन आर कॉन्ग्रेस (AINRC) 16, AIADMK और LJK 2-2 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। राज्य में सिंगल फेज में 9 अप्रैल को वोटिंग होगी। 4 मई को रिजल्ट आएगा। भाजपा ने कहा कि इस फॉर्मूले के साथ पुदुचेरी में एनडीए सरकार की वापसी तय है। विपक्ष में पुडुचेरी प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डीएमके के साथ गठबंधन और सीट शेयरिंग के लिए 7 सदस्यीय कमेटी बनाई है।

पिछला चुनाव: AINRC सबसे बड़ी पार्टी बनी थी

2021 के चुनाव में AINRC को 10 सीटें मिली थीं। DMK को 6 सीटें मिलीं। BJP और कांग्रेस को 6-6 सीटें मिली थीं। मतदान 84.8% रहा था।

TMC ने 18 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, इनमें ममता, अभिषेक शामिल

तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के समर्थन में 18 स्टार प्रचारकों की सूची भी जारी की है। इस लिस्ट में ममता और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी शामिल हैं।

ममता ने कहा- हर बूथ स्तर पर कैंप लगाकर मेडिकल सुविधाएं दी जाएंगी

ममता ने कहा कि राज्य में ‘दुआरे चिकित्सा’ (घर-घर स्वास्थ्य सेवा) शुरू की जाएगी। इसके तहत हर बूथ स्तर पर कैंप लगाकर लोगों को मेडिकल सुविधाएं दी जाएंगी।

उन्होंने कहा कि हजारों स्कूलों को ई-लर्निंग सुविधाओं से आधुनिक बनाया जाएगा। साथ ही आने वाले समय में 7-8 नए जिले, ब्लॉक और नगरपालिकाएं बनाने की योजना भी है।

ममता बोलीं- राज्य में अघोषित राष्ट्रपति शासन शासन

CM ममता बनर्जी ने कहा, ‘जो लोग यहां चुनाव पर्यवेक्षक (ऑब्जर्वर) के तौर पर तैनात किए गए हैं, वे इस क्षेत्र या राज्य को नहीं जानते। उन्हें राज्य के बारे में कुछ भी पता नहीं है। ऐसे में वे अपने कर्तव्य कैसे निभा सकते हैं। राष्ट्रपति शासन को अघोषित राष्ट्रपति शासन से बदल दिया गया है। मोदीजी, आप यहां अघोषित राष्ट्रपति शासन के तहत चुनाव लड़ रहे हैं क्योंकि वे बंगाल से जलते हैं। उन्होंने पूरे सिस्टम को पटरी से उतार दिया है।”

ममता ने कहा- मोदी सरकार दोबार सत्ता में नहीं आएगी

मुख्यमंत्री बनर्जी ने कहा- हम चुनाव के दौरान कई तरह की साजिशें देखते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने सारी हदें पार कर दी हैं। इस चुनाव के बाद परिसीमन (डिलिमिटेशन) होगा, लेकिन मोदी सरकार दोबारा सत्ता में नहीं आएगी, क्योंकि लोगों को बीजेपी सरकार पसंद नहीं है। इसके कारण हैं एनआरसी और परिसीमन है।

ममता बोलीं- बंगाल के लोग राज्य को बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ लड़ें

ममता ने कहा- बंगाल इंडस्ट्री के लिए एक प्रमुख केंद्र है। हम MSME में नंबर एक हैं। 1.5 करोड़ कर्मचारी MSME के तहत काम करते हैं। चमड़ा इंडस्ट्री बंगाल में सबसे बड़ा है। मैं बंगाल के लोगों से अपील करती हूं कि वे एकजुट हों और बंगाल को बचाने के लिए भाजपा के खिलाफ लड़ें।

ममता ने कहा- अगर केंद्रीय एजेंसियां आपको डराने की कोशिश कर रही हैं, तो डरें नहीं। अगर वे आपको पैसे देने की कोशिश कर रहे हैं, तो उसे न लें। वे पैसे और हथियार लाते हैं, सीमा क्षेत्रों से माफिया लाते हैं और यहां अशांति और दंगे फैलाने की कोशिश करते हैं। मैं विभाजनकारी राजनीति नहीं कर रही हूं। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई—सभी एक समान हैं।

ममता ने कहा- सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने 1,500 मिलेंगे

ममता बनजी ने मेनिफेस्टो जारी करते हुए कहा कि लक्ष्मी भंडार योजना के तहत सामान्य वर्ग की महिलाओं को प्रति माह 1,500 रुपए और एससी/एसटी वर्ग की महिलाओं को 1,700 रुपए प्रति माह मिलेंगे। बेरोजगार युवाओं को पॉकेट मनी के रूप में प्रति माह 1,500 रुपए दिए जाएंगे।

बंगाल में IAS-IPS के ट्रांसफर पर TMC सांसद हाईकोर्ट पहुंचे

इधर, पश्चिम बंगाल में चुनाव आयोग की ओर से IAS-IPS के ट्रांसफर के खिलाफ TMC सांसद ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को पक्षकार बनाया गया है।

केरल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को 37 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इससे पहले 17 मार्च को पार्टी ने 55 उम्मदीवारों के नाम की घोषणा की थी। 9 अप्रैल को होने वाले चुनावों में पार्टी ने अपने किसी भी सांसद को चुनाव मैदान में न उतारने का फैसला किया है।

Continue Reading

देश

राष्ट्रपति संत प्रेमानंद से मिलीं, हाथ जोड़कर प्रणाम किया:संत ने राधे-राधे कहा; परिवार के साथ मुर्मू वृंदावन पहुंचीं, 25 मिनट चर्चा की

Published

on

मथुरा,एजेंसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मथुरा में संत प्रेमानंद महाराज से मुलाकात की। उन्होंने 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की। राष्ट्रपति शुक्रवार सुबह 7 बजे बारिश के बीच परिवार के साथ प्रेमानंदजी के वृंदावन आश्रम पहुंचीं। उन्होंने हाथ जोड़कर संत को प्रणाम किया।

संत प्रेमानंद ने राधे-राधे कहकर उनका अभिवादन स्वीकार किया। आश्रम में राष्ट्रपति का संतों ने माला-चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया। राष्ट्रपति ने प्रेमानंदजी को जन्मदिन की भी बधाई दी। गुरुवार यानी 19 मार्च को उनका 56वां जन्मदिन था।

दरअसल, राष्ट्रपति मुर्मू, यूपी के 3 दिन के दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने अयोध्या में रामलला के दर्शन किए थे। फिर शाम को मथुरा पहुंचीं। प्रेमानंदजी से मुलाकात के बाद बाबा नीम करौरी महाराज के आश्रम पहुंचेंगी।

राष्ट्रपति मुर्मू का मथुरा का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह पिछले साल 25 सितंबर को आई थीं। तब बांके बिहारी के दर्शन किए थे।

राष्ट्रपति ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया तो प्रेमानंद जी ने राधे-राधे कहकर अभिवादन स्वीकार किया।

राष्ट्रपति ने हाथ जोड़कर प्रणाम किया तो प्रेमानंद जी ने राधे-राधे कहकर अभिवादन स्वीकार किया।

आश्रम ने संतों ने राष्ट्रपति को माला और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।

आश्रम ने संतों ने राष्ट्रपति को माला और चुनरी ओढ़ाकर स्वागत किया।

आश्रम में राष्ट्रपति और उनके परिवार के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं।

आश्रम में राष्ट्रपति और उनके परिवार के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं।

प्रेमानंद महाराज के दरबार में पूरे परिवार के साथ पहुंची थीं राष्ट्रपति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, दामाद गणेश हेम्ब्रम और दोनों नातिनें आद्याश्री और नित्याश्री मौजूद थीं। केलीकुंज आश्रम में राष्ट्रपति और उनके परिवार के लिए कुर्सियां लगाई गई थीं।

राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, दामाद गणेश हेम्ब्रम और दोनों नातिनें आद्याश्री और नित्याश्री भी थीं।

राष्ट्रपति के साथ उनकी बेटी इतिश्री मुर्मू, दामाद गणेश हेम्ब्रम और दोनों नातिनें आद्याश्री और नित्याश्री भी थीं।

आध्यात्मिक चर्चा के दौरान भाव-विभोर नजर आईं

बताया जा रहा है कि राष्ट्रपति संत प्रेमानंद महाराज के साथ आध्यात्मिक चर्चा के दौरान भाव-विभोर दिखीं। इस दौरान कुटिया में सिर्फ राष्ट्रपति, उनके परिजन और संत के करीबी शिष्य ही मौजूद रहे।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज के साथ 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संत प्रेमानंद महाराज के साथ 25 मिनट तक आध्यात्मिक चर्चा की।

रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैंसर यूनिट का उद्घाटन किया

संत प्रेमानंद से मुलाकात के बाद राष्ट्रपति, रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल पहुंची। वहां पश्चिमी यूपी की सबसे आधुनिक कैंसर यूनिट ‘नंदकिशोर सोमानी ऑन्कोलॉजी ब्लॉक’ का उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, यूपी के मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण भी मौजूद रहे।

राष्ट्रपति मुर्मू ने रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति मुर्मू ने रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कैंसर अस्पताल का उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति ने अयोध्या राम मंदिर में रामयंत्र की स्थापना की थी

यूपी पहुंचीं राष्ट्रपति ने अपने दौरे के पहले दिन गुरुवार को अयोध्या पहुंचकर रामलला के दर्शन किए। मंदिर में रामदरबार में राम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने राम मंदिर परिसर का भी भ्रमण किया। योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति को मंदिर निर्माण से जुड़े कार्यों की जानकारी दी थी।

इस दौरान राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा था- अयोध्या में प्रभु श्रीराम ने जन्म लिया था। इस पवित्र भूमि पर कदम रखना ही मेरे लिए सौभाग्य की बात है। गुरुवार शाम को वह अयोध्या से मथुरा पहुंचीं। वहां वृंदावन में इस्कॉन मंदिर गईं, जहां राधा-श्याम सुंदर का पूजन-अर्चन किया।

उन्होंने मंदिर की साज-सजावट की तारीफ की। इस्कॉन में बच्चों से बातचीत की और उन्हें चॉकलेट दी। करीब आधा घंटा इस्कॉन में रुकने के बाद राष्ट्रपति ने प्रेम मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

राष्ट्रपति ने गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर में रामयंत्र की स्थापना की थी।

राष्ट्रपति ने गुरुवार को अयोध्या राम मंदिर में रामयंत्र की स्थापना की थी।

देर शाम को राष्ट्रपति मथुरा पहुंचीं और प्रेम मंदिर में राधा-कृष्ण का आशीर्वाद लिया।

देर शाम को राष्ट्रपति मथुरा पहुंचीं और प्रेम मंदिर में राधा-कृष्ण का आशीर्वाद लिया।

संत प्रेमानंद महाराज की कहानी, 13 साल की उम्र में घर छोड़ा

वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद जी महाराज प्रवचन करते हैं।

वृंदावन के राधा केली कुंज आश्रम में प्रेमानंद जी महाराज प्रवचन करते हैं।

प्रेमानंद महाराज का जन्म यूपी में कानपुर जिले की नरवल तहसील के अखरी गांव में हुआ था। पिता शंभू नारायण पांडे और मां रामा देवी हैं। 3 भाई हैं, प्रेमानंद मंझले हैं। बचपन में प्रेमानंद जी का नाम अनिरुद्ध कुमार पांडे था। वह बचपन से ही आध्यात्मिक रहे। कक्षा 8 तक पढ़ाई की है।

जब 13 साल के हुए तो उन्होंने ब्रह्मचारी बनने का फैसला किया। शुरुआत में प्रेमानंद महाराज का नाम ‘आर्यन ब्रह्मचारी’ रखा गया। काशी में उन्होंने करीब 15 महीने बिताए। उन्होंने गुरु गौरी शरण जी महाराज से गुरुदीक्षा ली। फिर वह मथुरा आ गए। तब से वृंदावन में ही रह रहे हैं।

काशी में प्रवास के दिनों में प्रेमानंद महाराज। संन्यासी जीवन की दिनचर्या में प्रेमानंद महाराज ने कई दिन बिना कुछ खाए बिताए।

काशी में प्रवास के दिनों में प्रेमानंद महाराज। संन्यासी जीवन की दिनचर्या में प्रेमानंद महाराज ने कई दिन बिना कुछ खाए बिताए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677