छत्तीसगढ़
रायपुर : छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव – संस्कृति और गौरव का होगा भव्य उत्सव : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
Published
1 month agoon
By
Divya Akash
राज्य के हर वर्ग, हर समाज और हर उम्र के लोगों की सहभागिता होगी छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव में – मुख्यमंत्री साय
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का किया शुभारंभ – 15 अगस्त से अगले 25 सप्ताह तक पूरे प्रदेश में होगा आयोजन



रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर स्थित मुक्ताकाशी मंच से छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव का भव्य शुभारंभ किया। यह महोत्सव 15 अगस्त 2025 से शुरू होकर आगामी 6 फरवरी 2026 तक पूरे 25 सप्ताह तक पूरे प्रदेश में हर्षोल्लास और जनभागीदारी के साथ मनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह महोत्सव केवल शासकीय आयोजन न होकर हम सभी प्रदेशवासियों का महोत्सव है, जिसमें राज्य के हर वर्ग, हर समाज और हर उम्र के लोगों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने जन सहभागिता का आह्वान करते हुए कहा कि हम सब विकसित छत्तीसगढ़ और विकसित भारत के सपने और दृढ़ संकल्प को लेकर आगे बढ़ेंगे तो मंज़िल ज़रूर मिलेगी।
मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री अटल के प्रयासों से ही छत्तीसगढ़ राज्य का गठन संभव हुआ। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और अब लक्ष्य वर्ष 2047 तक विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण का है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि रजत महोत्सव के दौरान प्रदेश के लोकप्रिय ‘बस्तर ओलंपिक’ और ‘बस्तर पंडुम’ जैसे पारंपरिक आयोजन भी होंगे, जो स्थानीय खेलों और लोक-संस्कृति को नई ऊर्जा देंगे। जनभागीदारी, सांस्कृतिक विरासत के सम्मान और विकास की भावना के साथ मनाया जाने वाला यह रजत महोत्सव राज्य के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय के रूप में दर्ज होगा।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य गठन से पहले किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिलता था। सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) का आदर्श मॉडल विकसित किया, जिसके माध्यम से आज लाखों परिवार निःशुल्क खाद्यान्न का लाभ ले रहे हैं और कोई भी भूखा नहीं सोता।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में धान 3,100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से 21 क्विंटल प्रति एकड़ तक खरीदा जा रहा है। पिछले दो वर्षों में किसानों के खातों में एक लाख करोड़ रुपए से भी अधिक की राशि सीधे स्थानांतरित की गई है।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य निर्माण के बाद आईआईटी, आईआईएम, आईआईआईटी और नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं की स्थापना छत्तीसगढ़ में हुई। आर्थिक विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य की जीएसडीपी 21 हज़ार करोड़ रुपए से बढ़कर 5 लाख करोड़ रुपए तक पहुंच चुकी है, जिसे अगले पाँच वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपए तक ले जाने का लक्ष्य है।
उन्होंने कहा कि फार्मा, सेमीकंडक्टर, टेक्सटाइल जैसे नये युग के उद्योगों में नई औद्योगिक नीति लागू करने के बाद अब तक 6 लाख करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आकर्षित किया गया है।
25 सप्ताह तक विविध कार्यक्रमों का आयोजन
महोत्सव के दौरान आगामी 25 सप्ताह तक राज्य के विभिन्न विभागों, सामाजिक, व्यावसायिक और सांस्कृतिक संगठनों की सहभागिता से विविध कार्यक्रम आयोजित होंगे। मुख्यमंत्री साय ने जनता से अपील की कि वे पूरे उत्साह के साथ इसमें शामिल हों।
विशेषांक, लोगो और वेब पोर्टल का लोकार्पण
शुभारंभ कार्यक्रम में रजत महोत्सव विशेषांक पुस्तक का विमोचन, लोगो और वेब पोर्टल का अनावरण भी किया गया।
संस्कृति विभाग के सचिव रोहित यादव ने स्वागत उद्बोधन में कहा कि यह अवसर हमारे इतिहास को दोबारा जीने और अपनी संस्कृति पर गर्व करने का है। उन्होंने विशेष रूप से इस महोत्सव में गरीबों, युवाओं, आम नागरिकों और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने बताया कि सरकार ने सभी विभागों को एक-एक सप्ताह का समय आबंटित किया है, जिसके दौरान विभागीय गतिविधियों का ग्राम स्तर तक आयोजन कर जनता को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक मोतीलाल साहू, गुरु खुशवंत साहेब एवं पुरंदर मिश्रा, राज्य खाद्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा, केशकला बोर्ड की अध्यक्ष सुश्री मोना सेन, अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अमरजीत छाबड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष रायपुर नवीन अग्रवाल, संस्कृति विभाग के संचालक विवेक आचार्य, कलेक्टर गौरव कुमार, संस्कृति विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, गणमान्य नागरिक तथा स्कूली छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

You may like
कोरबा
भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा के दर्शन
Published
19 hours agoon
September 18, 2025By
Divya Akash
माँगा जिलेवासियों के लिए आशीर्वाद
कोरबा। देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती के अवसर पर जिला असंगठित विद्युत कामगार कल्याण समिति कोरबा द्वारा घंटाघर के पास देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा जी की प्रतिमा स्थापना कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया था, जिसमें पूरे विधिविधान के साथ पूजा अर्चना की गई। साथ ही इस कार्यक्रम में भजन संध्या का भी आयोजन किया गया था, जिसमे भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, आमंत्रित किए गए थे। उनका कामगार संगठन के पदाधिकारी द्वारा स्वागत किया गया। श्री मोदी ने कार्यक्रम में शामिल होकर शिल्प देव भगवान विश्वकर्मा का दर्शन लाभ लिया और जिले वासियों के लिए सुख शांति समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद माँगा। भजन संध्या कार्यक्रम मे गायकों ने भजन, जसगीत और भक्ति गीतों की मधुर प्रस्तुति देकर पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया।

कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों और श्रोताओं ने तालियों और जयघोष से कलाकारों का उत्साह बढ़ाया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा किया गया। उन्होंने उपस्थित जनों को विश्वकर्मा जयंती की बधाई देते हुए कहा कि भगवान विश्वकर्मा द्वारा इस सृष्टि का निर्माण किया गया है, जिसमे पेड़, पौधे, नदी नाले, पहाड़ जैसे विभिन्न प्रकार के निर्माण शामिल है´, जिनका सृजन हमसे पहले किया गया है और इन सब के बाहर जो चीजे हमें देखने को मिल रही है जैसे भवन, सड़क इत्यादि वह कामगार संगठन जैसे लोगों के द्वारा बनाया गया है जिसमें भगवान विश्वकर्मा का अंश है।

इस संध्या भजन कार्यक्रम में नगर पालिका निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेंद्र देवांगन, महामंत्री अजय विश्वकर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर,जिला मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, मंडल महामंत्री मिलाप बरेठ, नीरज ठाकुर, प्रवीण रत्नपारखी, रामकुमार राठौर, दीपक यादव, असंगठित विद्युत कामगार कल्याण समिति कोरबा के अध्यक्ष राजेश कुमार दुबे, समिति के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण सहित भारी संख्या में श्रद्धालुजन शामिल हुये।

कोरबा
350 साला शहीदी शताब्दी नगर कीर्तन में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी
Published
19 hours agoon
September 18, 2025By
Divya Akash
गुरु ग्रंथ साहेब मे माथा टेक मांगी दुआएं
कोरबा । सिख पंथ के 9 वे´ गुरु श्री तेग बहादर साहिब जी के 350 साला शहीदी शताब्दी के पावन अवसर पर राष्ट्रीय पावन धार्मिक यात्रा हिंद दी चादर का आयोजन सिख समाज द्वारा किया गया। यह ऐतिहासिक नगर कीर्तन का आज कोरबा में आगमन हुआ। यह यात्रा 21 अगस्त से गुरुद्वारा डुमरी साहिब असम से प्रारंभ होकर कई राज्यों से होते हुए कोरबा पहुंची है।

इस पवित्र यात्रा में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी शामिल हुए और गुरु ग्रन्थ साहेब मे´ माथा टेक कर जिले वासियों के लिए दुआएं मांगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी की उपाध्यक्ष श्रीमती कमला बरेठ, महामंत्री अजय विश्वकर्मा, मंत्री सतीश झा, मीडिया प्रभारी अर्जुन गुप्ता, भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सिख समाज के लोग भारी संख्या में शामिल रहे।

कोरबा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कोरबा में मनाया गया स्वच्छता व सेवा का महापर्व
Published
19 hours agoon
September 18, 2025By
Divya Akash
भाजपा ने स्वच्छता संग किया रक्तदान
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा सेवा पखवाड़ा का आगाज़ स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर के साथ किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के कुशल मार्गदर्शन व नेतृत्व में सभी कार्यकर्ता व पदाधिकारीयो ने झाड़ू लेकर एम.पी. नगर स्थित कटहल गार्डन सहित विभिन्न स्थानो में स्वच्छता अभियान चलाकर साथ ही जैन मंदिर में रक्तदान शिविर आयोजित कर सेवा पखवाड़ा की शुरुआत की गई । साथ ही स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।
जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दिया स्वच्छता का संदेश

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भारतीय जनता पार्टी 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में विभिन्न कार्यक्रम चला रही है, जिसमें कई कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। कटहल गार्डन में सभी भाजपा कार्यकर्ता यहां आकर के साफ-सफाई स्वच्छता का कार्य किया गया, इसी प्रकार रक्तदान शिविर, मैराथन दौड़ और देश की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर प्रदर्शनी और डॉक्यूमेंट्री और बहुत सारे ऐसे खेल के आयोजन भी है इन सब को लगातार करते हुए और गांधी जयंती 2 अक्टूबर के दिन इसका समापन किया जाएगा। इस अवसर पर भाजपा यह अपील करती है कि अपने नगर को अपने मोहल्ले को अपने शहर को आप स्वच्छ रखें और इसके लिए महात्मा गांधी जी का जो संदेश था जिसको आगे चरितार्थ करते हुए नरेंद्र मोदी ने 2014 के बाद में एक मिशन चलकर स्वच्छता का और जगह-जगह पूरे देश में स्वच्छता का वातावरण बनाकर के रखें।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह के साथ मनाया सेवा पखवाड़ा
जिले में प्रधानमंत्री का जन्मदिवस भाजपा कार्यकर्ताओं ने बड़े उत्साह और सेवा भावना के साथ सेवा पखवाड़ा मनाते हुये स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर में शामिल हुए। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, कार्यक्रम संयोजक डॉ. राजीव सिंह, एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, प्रदेश मंत्री रीतू चौरसिया, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष मंजू सिंह, योगेश जैन, ज्योति वर्मा, महामंत्री अजय विश्वकर्मा, राकेश नागरमल अग्रवाल, जिला मंत्री अजय कंवर, विवेक मार्कण्डेय, अजय चन्द्रा, अजय दुबे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और नागरिक गण शामिल हुये।


भाजपा जिला अध्यक्ष ने किया देवशिल्पी भगवान विश्वकर्मा के दर्शन

350 साला शहीदी शताब्दी नगर कीर्तन में शामिल हुए भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर कोरबा में मनाया गया स्वच्छता व सेवा का महापर्व

कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश

कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर

ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
Trending
- कोरबा2 years ago
कटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
- कोरबा1 year ago
कुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
- कोरबा1 year ago
ग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
- कोरबा1 year ago
श्रीमती स्वाति दुबे का निधन
- कोरबा2 years ago
कटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
- कोरबा2 years ago
दर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
- कोरबा2 years ago
वरिष्ठ भाजपा नेता दुष्यंत शर्मा कोरबा लोकसभा उम्मीदवार के लिए प्रबल दावेदार
- छत्तीसगढ़2 years ago
बिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट