Connect with us

छत्तीसगढ़

रायपुर : राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 : एकलव्य विद्यालयों की राष्ट्रीय क्रीडा प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ को देश में दूसरा स्थान

Published

on

प्रदेश के प्रतिभागियों को मिला 55 स्वर्ण, 43 रजत एवं 64 कांस्य पदक

मुख्यमंत्री और आदिम जाति मंत्री ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। एकलव्य आवासीय विद्यालयों के विद्यार्थियों की राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता 2025 में छत्तीसगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस प्रतियोगिता में प्रदेश के एकलव्य विद्यालयों के प्रतिभागियों ने 55 स्वर्ण, 43 रजत एवं 64 कांस्य पदकों के साथ कुल 162 पदक प्राप्त किया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं आदिम जाति विकास मंत्री रामविचार नेताम ने इस उपलब्धि के लिए सभी विद्यार्थियों और खिलाड़ियों तथा शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

आदिम जाति विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों की चौथी राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन 11 नवंबर 2025 से 15 नवंबर 2025 तक ओड़िशा राज्य के सुंदरगढ़ में सम्पन्न हुआ। इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के लगभग 7000 खिलाड़ियों ने भाग लिया। छत्तीसगढ़ राज्य के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में विद्यालय, जिला, संभाग एवं राज्य स्तर की प्रतियोगिता से उत्कृष्ट विद्यार्थियों का चयन कर 466 प्रतिभागियों सहित कुल 516 सदस्यीय दल, राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में शामिल हुए। छत्तीसगढ़ राज्य द्वारा राष्ट्रीय क्रीड़ा प्रतियोगिता में पूरे देश में द्वितीय स्थान प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। प्रदेश के एकलव्य विद्यालयो के प्रतिभागियों द्वारा 55 स्वर्ण, 43 रजत एवं 64 कांस्य पदकों के साथ कुल 162 पदक प्राप्त कर देश में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसमें एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयो  के विद्यार्थियों द्वारा स्वीमिंग में 10 स्वर्ण, 09 रजत व 07 कांस्य, कुश्ती एवं एथलेटिक्स में 07-07 स्वर्ण, ताईक्वांडो एवं तीरंदाजी में 05-05 स्वर्ण, जूडो एवं बैडमिंटन में 04-04 स्वर्ण प्राप्त कर उल्लेखनीय प्रदर्शन किया गया। 

ओड़िशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी एवं केन्द्रीय मंत्री जुएल ओराम प्रदेश के प्रतिभागियों को ट्राफी प्रदान की। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 75 एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में 27300 से अधिक विद्यार्थी प्रवेश प्राप्त कर अध्ययनरत हैं। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयो में बेहतर शिक्षा के साथ-साथ, विद्यार्थियों के मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य का पूरा ध्यान दिया जाता है। इसी का परिणाम है कि आज यहां के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग के साथ-साथ पूरे प्रदेश को गौरवान्वित किया है। इस अवसर पर आदिम जाति विकास विभाग के प्रमुख सचिव सोनमणि बोरा, आयुक्त डॉं. सरांश मित्तर ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने पर एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों के समस्त छात्र-छात्राओं, शिक्षकों सहित पूरी टीम को बधाई दी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

गोड़ समाज जाग उठा- फिजूल खर्च के खिलाफ बड़ा फैसला: सामूहिक विवाह को मिला बड़ा समर्थन

Published

on

ध्रूव गोड़ का सामूहिक विवाह ग्राम पुटा मे´ 29.03.2026 को

कोरबा। कोरबा-जांजगीर ध्रूव गोड़ समाज पुटा, पाली महासभा मावली गोड़ समाज के द्वारा बैठक ग्राम पुटा मे´ रखा गया, जिसमे´ ग्राम पुटा मे ध्रूव गोड़ समाज का सामूहिक विवाह करने का बहुत बड़ा निर्णय समाज के सभी जिम्मेदार पदाधिकारी जन प्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिको´ द्वारा लिया गया।

बैठक मे´ गाँव-गाँव मे´ शादी विवाह के खर्च के बारे मे´ खुल कर चर्चा हुई। समाज के वरिष्ठ- जनों एवं युवाओ´ ने साफ कहा – आज शादी मे´ बहुत खर्च हो रहा है। लोगो´ को अपना खेत बेचना पड़ रहा है, जमीन गिरवी रखनी पड़ रही है, कर्ज लेकर शादी करना अब आम बात हो गई है। इससे परिवार वर्षो तक परेशान रहता है। इसी बात को ध्यान मे´ रखते हुए गोड़ समाज ने 13 फरवरी 2026 एवं 28 फरवरी 2026 को लगातार बैठक कर यह फैसला लिया, उत्साह पूर्वक समाज का समर्थन प्राप्त हुआ।
अब फिजूल खर्च पर रोक लगाते हुए सामूहिक विवाह को बढ़ावा दिया जाएगा। कम खर्च मे´ अपनी परम्परा और रीति रिवाज के साथ शादी कर समाज मे एक नई दिशा दी जाएगी।

सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि सामूहिक विवाह मे´ सहयोग के लिए प्रत्येक घर से एक किलो चावल एवं 50 रुपए नगद दिया जाएगा। यह समाज की एक जुटता और भाईचारे की पहचान बनेगा।
समाज के पदाधिकारीयो ने कहा कि अब गोड़ समाज जाग चुका है हम दिखावे एवं आडंबर से दूर रहकर सादगी से विवाह करेंगे और समाज को मजबूत बनाएंगे।
साथ ही साथ शिक्षा के क्षेत्र मे´ प्रतिभावान बच्चो´ को समाज की ओर से नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा, इससे समाज आगे बढ़ेगा।
बैठक मे यह भी संदेश दिया गया कि समाज का पैसा समाज के काम आएगा, फिजूल खर्च मे नही´ जाएगा। ध्रूव गोड़ समाज का यह निर्णय गाँव गाँव मे मिसाल बनेगा। एकता जागरुकता और संगठन की ताकत से समाज अब नई पहचान बनाने की ओर बढ़ चला है। अब समय है, बदलाव का, गोड़ समाज संगठित है जागरूक है और आगे बढ़ने को तैयार है।
ध्रूव गोड़ का सामूहिक विवाह ग्राम पुटा मे´ 29.03.2026 दिन को रविवार को संम्पन होगा। समाज के लोगो´ मे भारी उत्साह अभी से है। समाज के लोगो´ द्वारा अतिरिक्त रूप से आर्थिक सहयोग भी दिया जा रहा है।

Continue Reading

कोरबा

सूत सारथी समाज के सामुदायिक भवन का विधायक तुलेश्वर ने किया भूमिपूजन

Published

on

कोरबा। सूत सारथी समाज विकास समिति के सामुदायिक भवन का भूमिपूजन 1 मार्च को ग्राम कुटेलामुड़ा में हुआ। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम, सरपंच कुटेलामुड़ा चंद्रिका पैकरा, सत्यनारायण, जनपद सदस्य दिलहरण कश्यप, उप सरपंच हर प्रसाद पाटले, समाज के जिलाध्यक्ष डॉ.चंद्रसेन कन्हैया सारथी, जोहनराम सारती संरक्षक बालको, मुरारीलाल सारथी एनटीपीसी जमनीपाली, लक्ष्मी सारथी सलाहकार, चमरा राम सारथी उपाध्यक्ष ने ब्रह्मर्षी सूत जी की पूजा कर भूमिपूजन किया।

कार्यक्रम के पूर्व ब्रम्हर्षि सूत जी महाराज के चित्र पर मल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित किया गया। उपस्थित अतिथियों का स्वागत, अभिनंदन किया गया। सामुदायिक भवन निर्माण की लागत 10 लाख रुपए है। जिसकी आधारशिला रखते हुए विधायक मरकाम ने कहा कि सामुदायिक भवन समाज के सभी वर्ग के लिए है।

समाज में एकता बनी रहने से असंभव कार्य भी संभव हो जाता है। जिसका उदाहरण सूत सारथी समाज में देखने को मिला। सामुदायिक भवन में सामाजिक कार्यक्रम या अपने समाज की विकास की बातों पर चर्चा परिचर्चा करने के लिए एक निश्चित जगह मिलेगी। उन्होंने समाज में शिक्षा को बढ़ावा देने पर विशेष दिया। समाज के जिलाध्यक्ष डॉ.सारथी ने कहा कि आपसी तालमेल भाईचारे के साथ रहने से संगठन को बल मिलता है तथा बड़े से बड़े कार्य करने में आसानी होती है। इस मौके पर दीनबंधु सारथी, मिलूराम, कया राम सारथी, इंद्रसेन मौजूद रहे।

Continue Reading

कोरबा

चित्रा टॉकीज प्रांगण में बिखरेंगे रंग, गोपाल मोदी के संग होली का उमंग

Published

on

रंगों के पावन पर्व पर होली की भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को दी शुभकामनाएं

कोरबा। रंगों के पावन पर्व होली के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी द्वारा 4 मार्च 2026, बुधवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। यह कार्यक्रम चित्रा टॉकीज प्रांगण, कोरबा में प्रातः 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा।इस आयोजन का उद्देश्य रंगों के इस पावन पर्व पर समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द, भाईचारे और एकता का संदेश देना है। समारोह में पार्टी पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं शहरवासी शामिल होंगे। इस होली मिलन समारोह में उपस्थितजन एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं देंगे तथा आपसी समरसता का संदेश प्रसारित करेंगे।

भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने दी होली की शुभकामनाएं

रंगों के पावन पर्व होली के इस खास अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि होली केवल रंगों का उत्सव नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। यह पर्व हमें पुराने मतभेदों को भुलाकर एक-दूसरे के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कह कि रंगों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677