Connect with us

कोरबा

राजकुमार हो या छबिलाल, सरकार की योजना से हुए खुशहाल

Published

on

रियायती दरों पर समय पर मिला खाद-बीज, किसान राजकुमार के लिए बना राहत की राह

कोरबा।  मेघों की गूंज के संग गूँज उठे खेतों के गीत, हर बूँद में छुपा था परिश्रम का संगीत, इधर बारिश ने राह दिखाई, उधर सरकार ने राहत पहुँचाई। कोरबा जिले के करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम चोरभट्टी के मेहनती किसान राजकुमार ने खरीफ फसल की शुरुआत आत्मविश्वास और उत्साह के साथ की है। यह संभव हो पाया है सरकार द्वारा किसानों को दी जा रही रियायती दरों पर खाद और बीज की समय पर आपूर्ति के कारण।

राज्य शासन द्वारा किसानों को रियायती दरों पर खाद-बीज की समय पर आपूर्ति सुनिश्चित करने की पहल अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम देने लगी है। राजकुमार ने हाल ही में सहकारी समिति करतला से 4 बोरी यूरिया, डीएपी एवं उन्नत किस्म के बीज समय पर प्राप्त किए। वे बताते हैं कि शासन द्वारा दी जा रही इस सुविधा ने उनकी खेती को संबल प्रदान किया है। अब उन्हें खाद-बीज के लिए बाजार की दौड़ नहीं लगानी पड़ती और महंगे दामों से भी राहत मिली है। समय पर खाद और बीज मिल जाने से हमें खेती की शुरुआत में कोई दिक्कत नहीं हुई। बाहर महंगे दामों पर खरीदने की जरूरत नहीं पड़ी। इससे न केवल समय की बचत हुई, बल्कि पैसों की भी।
राज्य शासन के निर्देशों के अनुरूप जिले की सभी प्राथमिक सहकारी समितियों में खरीफ सीजन हेतु पर्याप्त मात्रा में खाद और बीज का भंडारण सुनिश्चित किया गया है। सहकारी समिति करतला भी इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभा रही है। समिति द्वारा किसानों की जरूरतों को देखते हुए उर्वरकों एवं बीजों का सुचारु वितरण किया जा रहा है। राजकुमार जैसे किसान अब योजना का लाभ उठाकर अपने खेतों की तैयारी समय से कर पा रहे हैं। शासन की इस पहल से खेती की लागत घट रही है और उत्पादन बढ़ने की संभावना भी बन रही है।
जिला प्रशासन कोरबा द्वारा समितियों को निर्देशित किया गया है कि किसानों को कोई कठिनाई न हो और उन्हें उचित मात्रा में खाद-बीज समय पर प्राप्त हो। मॉनिटरिंग की नियमित व्यवस्था की गई है जिससे वितरण प्रक्रिया पारदर्शी बनी रहे।
राजकुमार कहते हैं, “पहले बाजार में भटकना पड़ता था, अब समिति में सब कुछ आसानी से मिल जाता है। सरकार की यह व्यवस्था हमें आत्मनिर्भर बना रही है मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभारी हूं जो उन्होंने हमारी इतनी फिक्र की है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ ने मंत्री लखन लाल देवांगन का जताया आभार

Published

on

कोरबा। गत मार्च में दो दिवसीय छत्तीसगढ़ अखबार वितरक संघ के अधिवेशन में बतौर मुख्य अतिथि कोरबा विधायक एवं मंत्री लखन लाल देवांगन अखबार वितरक संघ के भवन विस्तार के लिए अपने मद से रूपए 10.00 लाख रूपए की घोषणा की थी, जिसकी स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है। 10 लाख रूपए की स्वीकृति प्रदान करने के लिए संघ ने मंत्री लखन लाल देवांगन का कोटि-कोटि आभार व्यक्त किया। संघ के सदस्य आज उनके निज निवास पहुंच कर अभिनंदन किया और अधिवेशन का फोटो फ्रेम सप्रेम भेंट किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

मंत्री श्री देवांगन का अभिनंदन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह चंदेल, संरक्षक रेशम साहू, जिला अध्यक्ष विपेन्द्र कुमार साहू ,जिला सचिव जय कुमार नेताम, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी राठौर, मीडिया प्रभारी रामायण सिंह (रामा), अनिल गिरी, राय सिंह, दिलीप यादव, राकेश साहू, रविंदर, दीपक , कृष्णा निर्मलकर, विजय देवांगन , बजरंग यादव, दिलबाग, रंजीत पटेल, फिरत यादव ,हर्ष नेताम ,पप्पू ,श्याम, लकी,निखिल ,अर्जुन , ओमकार ,चंद्र दादू पटेल, कुनाल, रमेश, कृष्ण सारथी, शिवम, असलम, नरेश कंवर, रवि, मुकेश कुमार, अमन, राहुल देवांगन सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे। मंत्री लखन लाल देवांगन ने सभी का अभिवादन किया और आगे भी सबसे गरीब वर्ग में आने वाले अखबार वितरकों की समृद्धि के लिए सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को कांग्रेसियों ने किया स्मरण

Published

on

कोरबा। गांधी चौक कोरबा, गांधी प्रतिमा बुधवारी, शास्त्री प्रतिमा कोसाबाड़ी एवं जिला कांग्रेस कार्यालय कोरबा में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के जयंती कार्यक्रम में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि व माल्यार्पण अर्पित कर उन्हे´ स्मरण किया।
इस मौके पर नेता प्रतिपक्ष डॉ.चरण दास महंत ने कहा कि मोहन दास करमचंद गांधी एक ऐसा नाम है जो दुनियाभर में अपने दृढ़ निश्चय, सत्य के लिये अटल-अडिग और अहिंसा के रास्ते पर चलकर विजय हासिल करने के लिए जाना जाता है। उनके जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, स्कूल में औसत विद्यार्थी होने के बावजूद उन्हो´ने भारत में ब्रिटिश शासन को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया था। वे असाधारण बुद्धि और सिद्धांतों वाले व्यक्तित्व थे। महात्मा गांधी का जीवन और शिक्षाएं सभी उम्र के लोगों, विशेषकर स्कूली छात्रों को प्रेरित करती है। डॉ.महंत ने शास्त्री जी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि स्वतन्त्रता की लड़ाई में शास्त्री जी ने ‘मरो नहीं मारो’ का नारा दिया, जिसने पूरे देश में स्वतन्त्रता की ज्वाला को तीव्र कर दिया।. शास्त्री जी एक ‘गाँधीवादी’ नेता थे, जिन्होंने सम्पूर्ण जीवन देश और गरीबो´ की सेवा में लगा दिया।

पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि महात्मा गांधी सभी धर्मों के लिये सम्मान का रवैय्या और उनकी अच्छी बातों को समझने की इच्छा उनके दिमाग में प्रारंभिक जीवन में घर कर गई थी। उनके व्यक्तित्व के नैतिक प्रभाव और अहिंसा की तकनीक की तुलना नही´ की जा सकती और ना ही इसकी कीमत किसी देश या पीढ़ी तक सीमित है। यह मानवता के लिये उनका अविनाशी उपहार है। श्री अग्रवाल ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा भारत में ब्रिटिश शासन का समर्थन कर रहे भारतीय राजाओं की महात्मा गांधी द्वारा की गई निंदा से अत्यंत प्रभावित हुए। लाल बहादुर शास्त्री जब केवल 11 वर्ष के थे, तब से ही उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर कुछ करने का मन बना लिया था।
रामपुर विधायक फुलसिंह राठिया ने कहा, महात्मा गांधी भारत एवं भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक प्रमुख राजनैतिक एवं आध्यात्मिक नेता थे। सत्याग्रह के माध्यम से अत्याचार का प्रतिकार के अग्रणी नेता थे। उनकी इस अवधारणा की नींव सम्पूर्ण अहिंसा के सिद्धांत पर रखी गई थी, जिसमें भारत को भारतीय स्वतंत्रता संग्राम दिलाकर पूरे विश्व में जनता के नागरिक अधिकारों एवं स्वतन्त्रता के प्रति आंदोलन के लिये प्रेरित किया।
पूर्व विधायक मोहित केरकेट्टा ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा गांधी विश्व के युगपुरुषों में से थे । उन्हें किसी एक भौगोलिक परिधि के सीमित दायरे में अथवा किसी जाति विशेष, सम्प्रदाय या परम्परा के अंतर्गत रखे जाने का विचार भी लाना असंगत होगा। युगपुरुष महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के व्यापक महत्व को समझा और अपने आप में आत्मसात किया। वे समग्र मानवता के कल्याण और सर्वोदय के लिए प्रयास करते रहे।
इस मौके पर जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर, मनोज चौहान, प्रदेश कांग्रेस सचिव बी एन सिंह, पूर्व जिलाध्‍यक्ष सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, पूर्व सभापति श्याम सुंदर सोनी, पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, अजा प्रकोष्‍ठ के जिलाध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व सभापति संतोष राठौर, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष पालुराम साहु, ए डी जोशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, पार्षद रवि चंदेल, अविनाश बंजारे, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, बद्री किरण, पुष्‍पा पात्रे, संगीता श्रीवास, द्रोपति तिवारी, सुखनंदन सिंह, रमेश वर्मा, माधुरी ध्रुव, सुभद्रा सिंह, हिमांशु सिंह, हरविंदर सिंह, संतोष यादव, गिरधारी बरेठ, अनिल सिंह, शांता मंडावे, डॉ.रामगोपाल यादव, गजानंद साहु, रवि खुंटे, बनवारी पाहुजा, झलकुंवर, ममता अग्रवाल आदि ने भी पुष्‍पांजलि अर्पित कर महात्‍मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्‍त्री के जीवन पर प्रकाश डाला।

Continue Reading

कोरबा

तिलक भवन में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री को किया गया नमन

Published

on

कोरबा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर आज शुक्रवार 02 अक्टूबर को कोरबा प्रेस क्लब व पत्रकार गृह निर्माण सहकारी समिति मर्यादित, कोरबा द्वारा उन्हें नमन किया गया। इस दौरान दोनों संस्था के पदाधिकारियों समेत कार्यकारिणी एवं सदस्य उपस्थित रहें।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677