Connect with us

छत्तीसगढ़

राजनाथ बोले- कांग्रेस का कोयले से दोस्ताना रिश्ता

Published

on

सीतापुर में रक्षामंत्री ने कहा- इनके नेताओं को जहां कोयला दिखता है मुंह-हाथ काला कर लेते हैं

सरगुजा (एजेंसी)। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का कोयला से इतना दोस्ताना रिश्ता है कि इन्हें जहां भी कोयला दिखता है अपने हाथ और मुंह काला करा लेते हैं। राजनाथ सिंह ने दावा किया है कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बन रही है। राजनाथ सिंह ने ये बातें सीतापुर में सभा के दौरान कही। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार के भ्रष्टाचार और घोटाले से छत्तीसगढ़ की जनता परेशान हो चुकी है। अब तो यहां महादेव ने तय कर लिया है कि कांग्रेस की सरकार जाने वाली है।

पीएससी घोटाले की जांच कराएंगे

छत्तीसगढ़ की सरकार ने पीएससी तक को नहीं छोड़ा। यहां युवाओं के साथ धोखा किया गया। पीएससी की परीक्षा में कांग्रेस अपने रिश्तेदारों को भर दिया। भाजपा की सरकार आएगी तो पीएससी घोटाले की जांच कराएंगे।

पार्टी फंडिंग का पैसा दिल्ली जाता है

लोग कहते हैं छत्तीसगढ़ में पार्टी फंडिंग का पैसा दिल्ली जाता है। यहां घोटाले ही घोटाले हो रहे हैं। चावल का घोटाला, गौठान घोटाला, शराब और कोयला घोटाला। इस बार जनता सब जान चुकी है। चुनाव में सबक सिखाएगी।

मोदी जी के नेतृत्व में भारत का मान बढ़ा

मोदीजी ने दुनिया में भारत का नाम बढ़ाया है। पहले भारत को दुनिया के लोग गंभीरता से नहीं लेते थे। लेकिन आज दुनिया देखना चाहती है कि भारत में क्या होने वाला है। देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। पहले कभी भी पाकिस्तान से आतंकियों की घुसपैठ हो जाती थी। लेकिन मोदीजी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अब ?सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक कर रहे हैं।

छत्तीसगढ़ में धड़ल्ले से धर्मांतरण हुआ

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस की सरकार में धड़ल्ले से धर्मांतरण किया गया। हमारी सरकार बनने के बाद इस पर रोक लगाएंगे। कांग्रेस ने गरीबों के घर के लिए राज्यांश नहीं दिया। 16 लाख घर नहीं बनने दिया।

कांग्रेस को खदेडऩे की जरूरत

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची। हत्या, मारपीट की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। गरीब परिवारों की बेटियां घर से गायब हो रही हैं। मानव तस्करी और नशे का कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। कांग्रेस को यहां से खदेडऩे की जरूरत है। आम छत्तीसगढिय़ा यहां खुद को असुरक्षित समझ रहा है। कारोबार नहीं है, यहां से लोग रोजगार के लिए बाहर जाने को मजबूर हो रहे हैं।

तीस टक्का सीधे ऊपर जाता है

मोदी जी का नया छत्तीसगढ़ बनाने का सपना साकार नहीं हुआ। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार इतना बढ़ गया है कि तीस टक्का सीधे ऊपर जाता है। सट्टे के आरोपियों की जांच हो रही है। कुछ दिन में दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। भ्रष्टाचारियों को भाजपा कभी माफ नहीं करेगी चाहे वो कहीं का भी हो। कांग्रेस नेताओं का रिपोर्ट कार्ड जीरो बटे सन्नाटा है, फिर भी कांग्रेसी कहते हैं हम ही हीरो हैं लेकिन ये जीरो हैं।

दो साल के अंदर सभी घरों में नल कनेक्शन देंगे

छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनती है तो दो साल के अंदर सभी घरों में नल का कनेक्शन देंगे। आदिवासियों के लिए भाजपा की सरकार संवेदनशील रही है। पहली बार दिल्ली में आदिवासियों के लिए केंद्र में मंत्रालय बनाने का काम अटल जी ने किया था। 75 सालों में किसी आदिवासी को राष्ट्रपति भी भाजपा की सरकार ने बनाया है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह छत्तीसगढ़ के कांकेर में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, छत्तीसगढ़ में लगातार धर्मांतरण हो रहा है। बस्तर की माटी वीरों की माटी है। रमन सिंह के 15 साल के कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की तस्वीर बदली है। छत्तीसगढ़ बनाने की सबसे बड़ी वजह थी कि, आदिवासी भाइयों को विकास की यात्रा में आगे बढ़ाना।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

भक्ति के बीच ईमानदारी का उजाला: कथा स्थल में मिला 3 लाख का सोने का चेन लौटाकर महिलाओं ने जीता दिल

Published

on

आदर्श नगर की प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने पेश की सत्यनिष्ठा की मिसाल, पत्रकार ओम गवेल और समिति के सहयोग से सुरक्षित लौटा लाखों का गहना
कोरबा। ग्राम ढपढप में चल रही भव्य हनुमंत कथा के बीच एक ऐसी प्रेरक घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में ईमानदारी, संस्कार और मानवता की नई मिसाल कायम कर दी है। जहां एक ओर कथा स्थल पर भारी भीड़ के बीच कुछ महिलाओं के सोने के आभूषण चोरी होने की खबरों से चिंता का माहौल बना हुआ था, वहीं दूसरी ओर दो महिलाओं ने लगभग 3 लाख रुपए कीमत का सोने का चेन लौटाकर यह साबित कर दिया कि आज भी समाज में सच्चाई और नेकनीयती जिंदा है।

जानकारी के अनुसार, आदर्श नगर निवासी प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता कथा स्थल पर मौजूद थीं और श्रद्धा भाव से कथा श्रवण कर रही थीं। इसी दौरान उन्हें परिसर में एक सोने का चेन मिला। सामान्यतः ऐसी स्थिति में लोग चुप्पी साध लेते हैं, लेकिन इन दोनों महिलाओं ने लालच से ऊपर उठकर ईमानदारी का रास्ता चुना और चेन को उसके असली मालिक तक पहुंचाने का निश्चय किया।

दोनों महिलाओं ने इस संबंध में कुसमुंडा क्षेत्र के पत्रकार ओम गवेल से संपर्क कर पूरी जानकारी साझा की। अगले दिन उन्होंने स्वयं कथा स्थल पहुंचकर चेन लौटाने का प्रयास भी किया, लेकिन अत्यधिक भीड़ और व्यवस्थागत कारणों से वे कथा पंडाल तक नहीं पहुंच सकीं। इसके बाद पत्रकार ओम गवेल ने सक्रियता और जिम्मेदारी दिखाते हुए आयोजन समिति से संपर्क स्थापित किया और चेन को सुरक्षित रूप से समिति के सुपुर्द कर दिया।
बताया जा रहा है कि यह सोने का चेन लगभग दो तोला वजनी है। वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार इसकी कीमत करीब 3 लाख रुपए आंकी जा रही है। इतनी बड़ी कीमत का आभूषण बिना किसी स्वार्थ के लौटाना न केवल ईमानदारी की दुर्लभ मिसाल है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि आध्यात्मिक वातावरण व्यक्ति के चरित्र को भी प्रकाशित करता है।
यह घटना अब कथा स्थल और आसपास के क्षेत्रों में चर्चा का प्रमुख विषय बनी हुई है। हर कोई प्रीति मिश्रा, रेणु गुप्ता और पत्रकार ओम गवेल की सराहना कर रहा है। लोगों का कहना है कि जब समाज में इस तरह के उदाहरण सामने आते हैं, तो मानवता पर विश्वास और मजबूत होता है।
भक्ति केवल पूजा नहीं, आचरण भी है
इस प्रेरक घटना ने यह भी साबित कर दिया कि सच्ची भक्ति केवल कथा सुनने, पूजा करने या जयकारे लगाने तक सीमित नहीं होती, बल्कि वह व्यवहार, चरित्र और कर्मों में भी दिखाई देती है। ढपढप की इस पावन कथा से निकली यह खबर लोगों को यह संदेश दे रही है कि धर्म का वास्तविक अर्थ सदाचार, सेवा और सत्यनिष्ठा है।
चोरी की घटनाओं के बीच आई सकारात्मक खबर
जहां कथा स्थल पर कुछ महिलाओं के आभूषण चोरी होने की घटनाओं ने लोगों को चिंतित किया, वहीं यह घटना एक सकारात्मक और प्रेरणादायक संदेश बनकर सामने आई। इसने आयोजन की गरिमा को और अधिक ऊंचाई दी है।
समाज के लिए प्रेरणा बनीं दोनों महिलाएं
आज के समय में जब लोग छोटी-छोटी बातों में भी स्वार्थ खोजने लगते हैं, ऐसे दौर में तीन लाख रुपए कीमत का सोना लौटाना निस्संदेह असाधारण ईमानदारी का परिचायक है। प्रीति मिश्रा और रेणु गुप्ता ने अपने इस कार्य से यह सिद्ध कर दिया कि संस्कार और सच्चाई अभी भी समाज की सबसे बड़ी पूंजी हैं।
संक्षेप में कहें तो — ढपढप की कथा में केवल भक्ति ही नहीं, बल्कि ईमानदारी, संस्कार और मानवता का भी अद्भुत दर्शन हुआ।

Continue Reading

कोरबा

पूर्व मंत्री अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की कोरबावासियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

Published

on

कोरबा। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने भगवान श्री हनुमान प्रकटोत्‍सव पर्व की पावन अवसर पर कोरबावासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है ।  श्री अग्रवाल ने अपने संदेश में कहा है कि भगवान श्री हनुमान जी का यह जयंती पर्व हम सभी के जीवन से कष्‍टों का नाश करे तथा बल, बुद्धि, भक्ति, सुख – शांति, अमन – चैन, समृद्धि, प्रसिद्धि, उन्‍नति, वैभव, ऐश्‍वर्य, दीर्घायु एवं आरोग्‍यता प्रदान करे।

पूर्व मंंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि महाबली हनुमान जी के प्रकटोत्‍सव के पावन बेला पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजन एवं व्रत, उपवास से भगवान वीर हनुमान अपने भक्‍तों की समस्‍त बाधाएं दूर करते हैं तथा बुद्धि का विकास और शारीरिक बल की प्राप्ति होती है ।  

Continue Reading

कोरबा

दक्षिणेश्‍वर हनुमान मंदिर में हनुमान जन्‍मोत्‍सव धुमधाम से मनाया जावेगा

Published

on

कोरबा। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु के द्वारा भगवान श्री हनुमान जयंती के पावन अवसर पर हनुमान जन्‍मोत्‍सव धुमधाम के साथ मनाया जावेगा । नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु ने बताया कि वार्ड क्र.44 नेहरू नगर में स्‍थापित दक्षिणेश्‍वर हनुमान मंदिर में 2 अप्रैल, दिन गुरूवार को सुबह 9 बजे से पूजा अर्चना, हवन किया जावेगा तत्‍पश्‍चात दोपहर 1 बजे से भण्‍डारा प्रसाद का वितरण किया जावेगा । श्री साहु ने इस अवसर पर हनुमान भक्‍तों को आमंत्रित किया है ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677