छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ में 1 नवंबर को नहीं होगा राज्योत्सव:इस बार 4 से 6 नवंबर तक लगेगा मेला; बॉलीवुड सिंगर शान-नीति मोहन देंगे परफॉर्मेंस
रायपुर,एजेंसी। छत्तीसगढ़ में इस बार 1 नवंबर को राज्योत्सव का आयोजन नहीं किया जाएगा। बल्कि 4 से 6 नवंबर तक राज्योत्सव मेला नवा रायपुर में होगा। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि, सभी शहरों और गांव की जनता एक नवंबर की शाम अपने घरों में दीप जलाकर दीपोत्सव के साथ-साथ राज्योत्सव भी मनाएं।
राज्योत्सव पर नवा रायपुर अटलनगर में साय सरकार की तरफ से 10 हजार दीप प्रज्ज्वलित किए जाएंगे। सरकार रियायती दरों पर आम लोगों के लिए राज्योत्सव तक जाने बस की सुविधा उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने निवास कार्यालय में राज्योत्सव 2024 की तैयारियों की समीक्षा की।
जानिए कब कौन सिंगर आएगा
संस्कृति संध्या में बॉलीवुड के सिंगर शान, नीति मोहन, इंडियन आइडल विनर पवनदीप और अरुनिदिता परफॉर्मेंस देंगे। इससे पहले भी राज्योत्सव में शान और नीति परफॉर्म कर चुके हैं।
नवंबर को सभी जिलों में कार्यक्रम
- सरकार ने सभी कलेक्टर्स को कहा कि, जिला मुख्यालयों पर 5 नवंबर को एक दिन कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसमें विकास विभागों की विभागीय प्रदर्शनी और स्थानीय कलाकारों की परफॉर्मेंस होंगी।
- 1 नवंबर से 6 नवंबर तक जिला मुख्यालयों के सभी सरकारी दफ्तरों में लाइटिंग की जाएगी। जिला स्तर पर होने वाले कार्यक्रमों में मंत्री, सांसदों, विधायक, जन-प्रतिनिधि को अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जाएगा।
6 नवंबर को अलंकरण समारोह
6 नवंबर को राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों और संस्थाओं को राज्य अलंकरण से सम्मानित किया जाएगा।
विभागों की तरफ से प्रदर्शनी लगाई जाएगी
राज्योत्सव स्थल पर कई विभागों की तरफ से प्रमुख विभागीय योजनाओं पर केंद्रित प्रदर्शनी लगाई जाएगी। निजी संस्थानों और पीएसयू संस्थानों के लिए भी हैंगर बनाया जाएगा। कृषि और जल संसाधन विभाग भी प्रदर्शनी लगाएगी। प्रदर्शनी में विभागों की नई योजनाएं प्रमुखता से दिखाए जाएंगे।
शिल्पग्राम, फूड कोर्ट, फैन पार्क होंगे आकर्षण का केंद्र
राज्योत्सव आयोजन स्थल पर शिल्पग्राम, फूड कोर्ट भी बनाया जाएगा। यहां ट्राइबल फूड भी उपलब्ध होगा। बच्चों के लिए फन पार्क भी बनाया जाएगा, जहां कई झूले होंगे।
राज्योत्सव का नाम बदला गया
बता दें कि छत्तीसगढ़ राज्य का निर्माण 1 नवंबर 2000 को हुआ था। हर साल इसी दिन राज्योत्सव मनाया जाता है। इस बार ‘अमृतकाल- छत्तीसगढ़ विजन @2047’ नाम के इस कार्यक्रम में कई तरह के स्टॉल लगेंगे। प्रदेश सरकार ने एक विजन डॉक्यूमेंट तैयार किया है। इसमें बताया गया है कि 2047 तक कैसे प्रदेश में विकास के काम होंगे।
कोरबा
सायबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना की गुणवत्ता में सुधार पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन:गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी नवीन SOP पर हुई चर्चा
तकनीकी सत्र कार्यशाला का किया गया आयोजन
पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने आयोजित की रेंज के पुलिस अधिकारियों की कार्यशाला

कोरबा। दिनांक 24.03.2026 को श्रीराम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज के द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए साइबर अपराधों की रोकथाम एवं विवेचना की गुणवत्ता के सुधार विषय पर रेंज स्तरीय एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन स्थानीय चेतना हाल में किया गया।कार्यशाला में रजनेश सिंह (भा.पु.से.) उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर एवं विजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा की गरिमामयी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम की उद्घाटन एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज के द्वारा किया गया, जिसमें उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर रजनेश सिंह ने अपने संबोधन में आज के परिप्रेक्ष्य में साइबर क्राइम की रोकथाम एवं विवेचना के तकनीक के उपयोग की महत्ता बताई। पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों को बताया कि तकनीक ही भविष्य है, और इसमें दक्षता ही पुलिस को अपराधियों से आगे रख सकती है। पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री पाण्डेय ने भी विवेचना के स्तर को आधुनिक चुनौतियों के अनुरूप उन्नत करने हेतु मार्गदर्शित किया ।
कार्यशाल के दौरान अलग अलग सत्रों में विभिन्न टॉपिक्स पर विषय विशेषज्ञों ने प्रकाश डाला।जिसमें ठगी के द्वारा गए पैसों के होल्ड एवं वापसी की प्रक्रिया पर जानकारी हेतु गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जनवरी 2026 में जारी नई SOP के सम्बंध में गगन कुमार (भा.पु.से.), नगर पुलिस अधीक्षक (कोतवाली) द्वारा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन दिया गया।
▪️ नेटग्रिड - नेटग्रिड के उपयोग और इसकी महत्ता पर मयंक मिश्रा नगर पुलिस अधीक्षक रायगढ़ द्वारा प्रकाश डाला गया।

▪️ सायबर फॉरेंसिक- दुर्ग से आए साइबर expert आरिफ खान ने सायबर क्राइम और फॉरेंसिक साक्ष्यों के संकलन पर तकनीकी बारीकियों को साझा किया गया।उन्होंने विभिन्न प्रकार के साइबर फ्रॉड को लाइव डेमो के जरिए प्रतिभागियों को दिखाया और डार्क नेट की भी विस्तृत जानकारी अपने सत्र के दौरान दी।
▪️ आधुनिक टूल्स और सशक्त एपः- सी डी आर एनालिसिस, सी-ट्रेस और बिलासपुर रेंज में संचालित सशक्त एप के उपयोग कर, इंजन और चेसिस नंबर से चोरी या गुम वाहनों की पहचान तथा त्रिनयन के माध्यम से अपराधियों की तत्काल लोकेशन प्राप्त कर विवेचना में सहयोग कैसे प्राप्त हो सकता है, इसकी जानकारी प्रसाद सिन्हा (साइबर सेल प्रभारी, मुंगेली) और आरक्षक नवीन एक्का द्वारा जानकारी साझा की गई।

प्रशिक्षण के अंत में प्रतिभागियों के लिए एक शंका समाधान/प्रश्नोत्तर काल रखा गया जिसमें अधिकारी/कर्मचारी अपनी विवेचना के दौरान आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयॉ प्रस्तुत की गई जिस पर श्रीराम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज द्वारा सायबर अपराधों की विवेचना में आने वाली समस्याओं का समाधान किया गया।ज्ञात हो कि पुलिस महानिरीक्षक श्री गर्ग स्वयं साइबर और तकनीक के विशेषज्ञ हैं, और देश भर में इस दिशा में कई नवाचार उनके द्वारा किए गए हैं।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों और विवेचकों को नवीनतम सायबर तकनीकों और भारत सरकार के नए दिशा-निर्देशों से अवगत कराना है, ताकि सायबर ठगी के मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए आम जनता के पैसे सुरक्षित वापस कराए जा सकें और अपराधियों तक पहुँचा जा सके। आने वाले समय में पुलिस को सायबर के क्षेत्र में उन्नत किया जा सके। आधुनिक तकनीकों का उपयोग और पारंपरिक पुलिसिंग का समन्वय ही सुरक्षित समाज की कुंजी है इस पर श्री पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस कार्यशाला का आयोजन उन्नत साइबर पुलिसिंग के उद्देश से किया गया। उक्त सायबर कार्यशाला में बिलासपुर रेंज के सभी जिलों से लगभग 100 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित होकर प्रशिक्षण प्राप्त किये।

सफल प्रशिक्षण के लिए प्रशिक्षकों को स्मृति चिन्ह (मोमेंटो) देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर श्रीमती मधुलिका सिंह (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण बिलासपुर) ने आभार प्रदर्शन करते हुए कहा कि निश्चित ही कार्यशाला से साइबर अपराधों की जानकारी एवं विवेचना की गुणवत्ता में सुधार होगा। उन्होंने साइबर विवेचना में निरंतर सुधार का विश्वास दिलाते हुए आज के इस सायबर कार्यशाला की सफल आयोजन हेतु रामगोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, रजनेश सिंह ssp बिलासपुर, विजय पाण्डेय पुलिस अधीक्षक जांजगीर, प्रशिक्षकों एवं उपस्थिति प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन उमाशंकर पाण्डेय के द्वारा किया गया।
कोरबा
कोरबा के करुमोहा गांव में अविश्वास प्रस्ताव रद्द:दो पंच लापता, गांव में माहौल तनावपूर्ण, गांव में भारी पुलिसबल तैनात
कोरबा। कोरबा जिले के रजगामार चौकी अंतर्गत करूमोहा गांव में बुधवार को सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर होने वाली वोटिंग रद्द कर दी गई। दो पंचों के लापता होने और गांव में तनावपूर्ण माहौल के बाद तहसीलदार ने यह निर्णय लिया। गांव में किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा और मतदान आज होना था। सुबह ही एक और महिला पंच के लापता होने की खबर सामने आई, जिससे गांव में तनाव बढ़ गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों और पंचों ने अधिकारियों को स्थिति बताई गई।

गांव में है तनाव का माहौल
एक पांच को पहले ही अगवा
वार्ड नंबर 10 के पंच नेमा पैकरा ने बताया कि सरपंच कविता खांडे के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित हुआ था और 25 तारीख को सभी पंचों को मतदान करना था। उन्होंने पहले ही एक पंच के सरपंच द्वारा अपहरण किए जाने की शिकायत पुलिस से की थी। पुलिस ने मतदान की तारीख पर पंच को वापस लाने का आश्वासन दिया था, लेकिन उनके न आने पर फिर से आपत्ति दर्ज कराई गई, जिसके बाद मतदान निरस्त कर दिया गया।
16 तारीख से अगवा है दूसरी पंच
लापता पंच निर्मला बाई की सास उषा बाई ने जानकारी दी कि उनकी बहू, बेटा और बच्चे 16 तारीख से सरपंच कविता और अन्य साथियों के साथ चंद्रपुर देवी दर्शन के लिए निकले थे, लेकिन अब तक वापस नहीं आए हैं। उनके पास मोबाइल भी नहीं है।
इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद रजगामार चौकी प्रभारी लक्ष्मण खूंटे ने उन्हें आज वापस लाने की बात कही थी, लेकिन वे नहीं लौटे। उषा बाई ने अपहरण की आशंका जताई है।

तहसीलदार ने अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही को रद्द कर दिया गया है।
अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही रद्द
मतदान कराने पहुंचे भैसमा तहसीलदार के.के. लहरे बताया कि ने सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने के बाद वे तय समय पर मतदान के लिए पहुंचे थे। पंचों ने उन्हें एक आवेदन दिया, जिसमें दो पंचों के अपहरण की शिकायत और पुलिस में दर्ज मामले का जिक्र था। गांव में तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही को रद्द कर दिया गया है। आगे का निर्णय सक्षम अधिकारी द्वारा लिया जाएगा।
कोरबा
रैम्प योजना के अंतर्गत स्टार्टअप छत्तीसगढ़ कार्यशाला का सफल आयोजन
कोरबा। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, द्वारा जिप्सा कॉलेज, टी.पी. नगर, कोरबा में आरएएमपी योजना के अंतर्गत “स्टार्टअप छत्तीसगढ़” विषय पर जागरूकता एवं मार्गदर्शन कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में विशेषज्ञों द्वारा स्टार्टअप की अवधारणा, नवीन व्यावसायिक विचारों के विकास, इन्क्यूबेशन, फंडिंग तथा मार्केटिंग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ सरल एवं व्यवहारिक तरीके से प्रस्तुत की गईं। प्रतिभागियों को यह बताया गया कि किस प्रकार वे अपने नवाचार को व्यवसाय में परिवर्तित कर सकते हैं और शासन द्वारा प्रदान की जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की तथा विभिन्न प्रश्नों के माध्यम से अपने विचार एवं जिज्ञासाएँ साझा कीं।
कार्यक्रम के दौरान सुश्री चंचल श्रीवास्तव, प्रबंधक, जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र, ने स्टार्टअप छत्तीसगढ़ के अंतर्गत मिलने वाली सब्सिडी, मार्गदर्शन, सुविधाएँ एवं स्टार्टअप पंजीयन की प्रक्रिया के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।
-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
