कोरबा
कोरबा निगम आयोजित कर रहा रामलीला:28 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक घंटाघर ओपन थियेटर में होगा आयोजन
कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा पहली बार रामलीला का भव्य आयोजन करने जा रहा है। बनारस की देवशक्ति लीला मंडली द्वारा 28 सितम्बर से घंटाघर ओपन थियेटर में रामलीला का भव्य मंचन किया जाएगा और रामलीला 01 अक्टूबर तक चलेगी और 02 अक्टूबर को भव्य रूप से दशहरा मेला का आयोजन होगा और शाम को रावण दहन का कार्यक्रम होगा। आज पे्रस क्लब तिलक भवन में आयोजित पे्रसवार्ता में रामलीला आयोजन समिति के सचिव अशोक चावलानी ने उक्ताशय की जानकारी दी।
इस ऐतिहासिक महोत्सव को सफल बनाने के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसमें संरक्षक के रूप में महापौर संजूदेवी राजपूत, अध्यक्ष आयुक्त अशुतोष पाण्डेय, सचिव अशोक चावलानी, नोडल अधिकारी ए पी शुक्ला, सहायक नोडल अधिकारी पवन वर्मा, सदस्यों में सभी पार्षदों को लिया गया है।
नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने आयोजन के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला और कहा कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य हमारी संस्कृति और विरासत को आगे बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में 500 साल के इंतजार के बाद भव्य राममंदिर का निर्माण कराया और यह देश के लिए ऐतिहासिक कार्य है। हमारे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हमारे बुजूर्गों को रामलला का दर्शन नि:शुल्क करा रहे हैं। इसी कड़ी हम नगर पालिक निगम कोरबा की ओर से पहली बार कोरबावासियों के लिए एक नई पहल करते हुए 28 सितम्बर से ओपन थियेटर घंटाघर में रामलीला का आयोजन करने जा रहे हैं।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि नगर पालिक निगम कोरबा की यह पहल प्रशंसनीय है और यह समाज में सद्भाव और भाईचारा को बढ़ाने के लिए अद्भूत पहल है। रामलीला के प्रथम दिन शुभारंभ करने का सौभाग्य निगम ने मुझे दिया है, यह मेरे लिए बड़ी बात है।
रामलीला आयोजन के नोडल अधिकारी, नगर पालिक निगम के कार्यपालन अभियंता ए पी शुक्ला ने बताया कि हम देश की कई लीला मंडलियों से सम्पर्क किया और बनारस की लीला मंडली को फाइनल किया। हम मंच को अच्छा स्वरूप दे रहे हैं और डबल आकार का बना रहे हैं।
दिखेगी राम की जीवंत लीला
28 सितम्बर को प्रथम दिन राम के अवतार की लीला के साथ रामलीला प्रारंभ होगी और 5 दिन तक जन्म से लेकर भगवान राम के राज्याभिषेक तक हर प्रसंग को जीवंत बनाकर लीला दिखाई जाएगी।
02 अक्टूबर को लेजर दशहरा मनाया जाएगा और रावण दहन को अद्भूत और आकर्षक ढंग से सम्पन्न कराया जाएगा।
समाज प्रमुखों का होगा सम्मान
मंत्री लखनलाल देवांगन ने बताया कि इस 6 दिवसीय आध्यात्मिक समारोह में एक दिन कोरबा के सभी समाजों के प्रमुखों का सम्मान किया जाएगा, जिससे सामाजिक एकता को बल मिलेगा और सद्भाव का संचार होगा।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी, डॉ. राजीव सिंह, नरेन्द्र देवांगन, आरीफ खान, रूक्मिणी नायर, राकेश नागरमल अग्रवाल, पप्पू जैन, प्रफूल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, अनील यादव, वैभव शर्मा, पवन वर्मा, राघवेन्द्र सिंह, सचिन तिवारी, आकाश श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
अतिथि के रूप में शामिल होंगे कई मंत्री, सांसद, विधायक
महापौर संजूदेवी राजपूत ने बताया कि इस ऐतिहासिक महोत्सव में मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रियों, सांसदों एवं जिले के विधायकों को आमंत्रित किया गया है और कई मंत्री अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
