विश्व विख्यात भागवत कथा वाचक पंडित विजय शंकर मेहता आ रहे कोरबा मातनहेलिया परिवार द्वारा पितृमोक्षार्थ कराया जा रहा श्रीमद भागवत कथा ज्ञानयज्ञ 24 को भव्य शोभायात्रा/कलश यात्रा का आयोजन प्रात: 9.30 बजे से श्याम मंदिर मिशनरोड कोरबा से शोभायात्रा होगी प्रारंभ- कथा स्थल जश्न रिसोर्ट में होगी सम्पन्न 31 अगस्त रविवार को हवन-पूजन, पूर्णाहुति के साथ भागवत कथा ज्ञानयज्ञ पर लगेगा विराम कोरबा। कोरबा की पावनधरा में मातनहेलिया परिवार कोरबा, गोंविदगढ़ पंजाब एवं मातनहेल (हरियाणा) परिवार द्वारा 24 अगस्त से 30 अगस्त तक पितृमोक्षार्थ गयाश्राद्ध अंतर्गत संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ का आयोजन राताखार स्थित जश्न रिसोर्ट में आयोजन किया जा रहा है। सात दिन तक विश्वप्रसिद्ध भागवत प्रवक्ता एवं जीवन प्रबंधन गुरू पंडित विजय शंकर मेहता (उज्जैन) द्वारा अपने श्रीमुख से कोरबावासियों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे। मातनहेलिया परिवार द्वारा इसकी तैयारी तेज कर दी गई है। आयोजक राजबीर प्रसाद अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, भगवानदास अग्रवाल, राकेश सिंगला, अनिल अग्रवाल एवं श्रीनिवास अग्रवाल ने बताया कि 24 अगस्त की प्रात: 9.30 बजे कथा से पूर्व विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा मिशनरोड कोरबा स्थित श्याम मंदिर से कथास्थल जश्न रिसोर्ट तक निकाली जाएगी। प्रथम दिवस 24 अगस्त रविवार को भागवत महात्म्य, आत्मदेय प्रसंग, महाभारत प्रसंग से भागवत कथा का श्रीगणेश किया जाएगा। 25 अगस्त सोमवार को कपिलगीता, शिव सती चरित्र एवं भरत चरित्र का वर्णन किया जाएगा। 26 अगस्त मंगलवार को जड़भरत कथा, अजामिल प्रसंग, प्रहलाद कथा एवं नृसिंह अवतार का वर्णन किया जाएगा। 27 अगस्त बुधवार को गजेंद्र मोक्ष, समुद्र मंथन, वामन अवतार, श्रीराम कथा एवं श्रीकृष्ण प्राकट्य उत्सव का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर झांकी भी प्रदर्शित की जाएगी। 28 अगस्त गुरूवार को भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का संगीतमय झांकी के साथ वर्णन किया जाएगा। श्रीकृष्ण का मथुरा गमन, कंस वध, श्रीकृष्ण-रूक्मिणी विवाह उत्सव की कथा झांकी के साथ सुनाई जाएगी। 29 अगस्त शुक्रवार को श्रीकृष्ण की अन्य लीला, राजसूय यज्ञ, सुदामा चरित्र का वर्णन किया जाएगा। 30 अगस्त शनिवार को उद्धव गीता, भगवान का स्वधाम गमन एवं परीक्षित मोक्ष की कथा की जाएगी। 31 अगस्त को भगवद कथा ज्ञानयज्ञ पर विराम लगेगा और हवन के साथ पूर्णाहुति एवं भोग भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजक परिवार ने कोरबावासियों से विनम्र अपील करते हुए 24 अगस्त से जश्न रिसोर्ट में भगवद् कथा का श्रवण करने का आमंत्रण दिया है। अपरान्ह 3 बजे से कथा प्रारंभ जश्न रिसोर्ट में भागवद् कथा प्रवक्ता विजय शंकर मेहता श्रद्धालुओं को रोजाना अपरान्ह 3.00 से भगवान श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं एवं कथाओं का श्रवण कराएंगे। साथ ही वे जीवन प्रबंधन के गुर भी सिखाएंगे। 8 दिन तक भगवान श्रीकृष्ण कथा की रसधारा बहेगी।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।