कोरबा
विकसित भारत संकल्प यात्रा के सम्बंध में अतिरिक्त सचिव ने व्हीसी के माध्यम से अधिकारियो की ली बैठक
एनआईसी कक्ष से कलेक्टर सौरभ कुमार सीईओ विश्वदीप सहित अन्य अधिकारी वर्चुअली रूप से बैठक में हुए शामिल
विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु जिले में आवश्यक सभी तैयारियां कर ली गई है पूर्ण- कलेक्टर
कोरबा। भारत सरकार, पंचायती राज मंत्रालय के अतिरिक्त सचिव एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य प्रभारी अधिकारी सीएस कुमार ने वीडियो कान्फ्रेंसिंग के जरिये भारत सरकार के प्रमुख योजनाओं के लिए आउटसोर्सिंग गतिविधियों के माध्यम से जागरूकता बढ़ाने हेतु विकसित भारत संकल्प यात्रा आयोजन के सम्बन्ध में सभी जिला कलेक्टरों की समीक्षा बैठक लेकर जरूरी निर्देश दिए। अतिरिक्त सचिव व विकसित भारत संकल्प यात्रा के राज्य प्रभारी अधिकारी सीएस कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 9 वर्षों से जनहित के अनेक कार्य हुए हैं। इसी कड़ी में विगत माह से विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाया जा रहा है ताकि आमजन को हुए लाभ और जनहितकारी योजनाओं से तत्काल मौके पर निराकरण किए जायेंगे। उन्होंने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 16 दिसंबर को आईईसी वैन को हरी झंडी दिखा कर रवाना करेंगे जिसमे छत्तीसगढ़ के नवनियुक्त मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी जुड़ेंगे। उन्होंने सभी कलेक्टरों से विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु सभी आवश्यक तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए जिससे केन्द्र सरकार के प्रमुख योजनाओं का लाभ, लक्षित लाभार्थियों, खास तौर से वंचित लोगों मे समयबद्ध तरीके से पहुंचाया जा सके। जिला कार्यालय के एनआईसी कक्ष से कलेक्टर सौरभ कुमार सीईओ जिला पंचायत विश्वदीप, निगम आयुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू व दिनेश नाग, सभी सीएमओ नगरीय निकाय, शिक्षा, स्वास्थ्य, खाद्य, कृषि सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। बैठक में कलेक्टर सौरभ कुमार ने अतिरिक्त सचिव व राज्य प्रभारी अधिकारी सीएस कुमार को जानकारी देते हुए बताया कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु जिले में आवश्यक सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। इस हेतु जिला, विकासखण्ड व ग्राम पंचायत स्तर पर समिति का गठन कर लिया गया है। साथ ही हर ग्राम पंचायत में जागरूकता वाहन के स्वागत-सत्कार और अभियान के बेहतर क्रियान्वयन हेतु स्वागत समिति एवं उत्सव समिति का गठन भी किया गया है। साथ ही आईईसी जागरूकता वाहन के यात्रा हेतु रूट चार्ट भी तैयार कर लिया गया है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने वीडियों कान्फ्रेंसिग के पश्चात् जिले में विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु उपस्थित संबंधित अधिकारियों से इस अभियान के संबंध में चर्चा की। उन्होंने कहा कि जिले के सभी गांवों व कस्बो में विकसित भारत संकल्प यात्रा” के प्रचार प्रसार गम्भीरता से करें। कलेक्टर ने इस दौरान जनभागीदारी गतिविधि, ग्राम पंचायत, स्थानीय हितग्राहियों को आमंत्रण, सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारी, स्व-सहायता समूह, कृषि गतिविधियों के आयोजन, केन्द्र सरकार के विभिन्न योजनाओं के सफल लाभार्थियों द्वारा उनका अनुभव साझा करना तथा पोर्टल में जानकारी अपलोड कराने के संबंध में आवश्यक निर्देश भी दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों के जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाएं आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, किसान सम्मान निधि, किसान क्रेडिट कार्ड, स्वच्छ भारत अभियान, जल जीवन मिशन अंतर्गत हर घर जल योजना, जन धन योजना, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा, अटल पेंशन योजना जैसी शासन की महत्वपूर्ण योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने की बात कही। साथ ही टीबी स्क्रीनिंग, सिकल सेल, एनीमिया उन्मूलन मिशन, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आदिवासी विद्यार्थियों के पंजीयन, वन धन विकास केंद्र जैसी योजनाओं के बारे में भी लोगों को जागरूक करने के लिए कहा। जिससे इन योजनाओं के लाभ देश के हर कोने तक पहुंचे।
कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
