Connect with us

छत्तीसगढ़

कांग्रेस कार्यकाल में हवा में उड़ाए 300 करोड़

Published

on

प्राइवेट हेलीकॉप्टर, चार्टर प्लेन पर भूपेश सरकार ने 3 अरब खर्चे,सीएम साय ने दी जानकारी

रायपुर, एजेंसी। कांग्रेस कार्यकाल में छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार ने करीब 300 करोड़ रुपए हवा में उड़ा दिए, यानी कि अपनी हवाई यात्रा पर खर्च किए हैं। यह तथ्य निकाल कर आया है छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पिछली सरकार के समय हुए सरकारी, प्राइवेट, हेलीकॉप्टर और चार्टर प्लेन के खर्च का लिखित ब्योरा दिया है। विधानसभा में विधायक राजेश मूणत ने सवाल पूछा कि प्रदेश में 1 जनवरी 2019 से नवंबर 2023 तक हेलीकॉप्टर और विमान के लिए कुल कितना भुगतान किया गया। इसमें निजी हेलीकॉप्टर और विमान सेवा के लिए कितनी राशि दी गई। मूणत ने जानकारी मुख्यमंत्री से इस वजह से मांगी क्योंकि वर्तमान में विमानन विभाग सीएम साय के पास ही है। लिखित जवाब में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश में अलग-अलग एजेंसी को दी गई रकम की जानकारी दी। 1 जनवरी 2019 से नवंबर 2023 तक दिल्ली, गुडग़ांव, रायपुर की कई प्राइवेट एजेंसी से भी चार्टर प्लेन और हेलीकॉप्टर तब की कांग्रेस सरकार ने किराए पर लिए थे। प्रदेश के सरकारी हेलीकॉप्टर में भी मेंटेनेंस, उसके कुछ पाट्र्स खरीदने में बड़ा खर्च किया गया है।

किन कामों में खर्च हुए करीब 300 करोड़

1 जनवरी 2019 से नवंबर 2023 तक प्रदेश में सरकार कांग्रेस की थी। इसी दौरान चुनावी अभियान भी थे। प्रदेश के हर हिस्से में खूब हैलीकॉप्टर लैंड और टेकऑफ हुए। जानकारी के मुताबिक कांग्रेस सरकार ने इस अवधि में सरकारी हेलीकॉप्टर के मरम्मत स्पेयर पार्ट की खरीदी और मेंटेनेंस में 19 करोड़ 62 लाख 33560 रुपए खर्च हुए किए। सरकारी विमान (प्लेन) में इसी दौरान 14 करोड़ 76 लाख 15 हजार 520 मेंटनेंस और पाट्र्स पर खर्च किए गए। कांग्रेस सरकार ने निजी हेलीकॉप्टर को शासकीय यात्राओं में इस्तेमाल करने दौरे के लिए ले जाने पर किराए के रूप में 1 अरब 90 करोड़ 61 लाख 93 हजार 891 रुपए खर्चे हैं। प्राइवेट चार्टर विमान में सरकारी यात्राओं और प्रवास के लिए 73 करोड़ 65 लाख 54 हजार 800 दिए गए हैं। कुल लगभग 2 अब 98 करोड़ 65 लाख 97 हजार 771 रुपए हवाई मामले में खर्चे गए हैं।

इन प्राइवेट एजेंसियों को करोड़ों का भुगतान

ब्लैकबर्ड एवियशन प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, ओसएसएस एयर मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली, एयर किंग चार्टर प्राइवेट लिमिटेड दिल्ली, ढिल्लन नेविगेशन प्राइवेट लिमिटेड गुडग़ांव हरियाणा, आईएफएसएएल इंडिया फ्लाइसेफ एवियशन लिमिटेड नई दिल्ली, विंग्स एवियशन प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद, सीजी एविएटर रायपुर को पिछली सरकार ने सरकारी कार्यक्रमों, चुनावी दौरों के लिए करोड़ों में भुगतान किया है।

बस्तर कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड बंद

विधानसभा में एक और सवाल के जवाब में मुख्यमंत्री ने जो जवाब दिया वो अहम है। बस्तर कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड की कार्ययोजना पर भी सवाल उठा। विधानसभा में कांग्रेस से विधायक लखेश्वर बघेल ने पूछा कि क्या मुख्यमंत्री बताने की कृपा करेंगे कि बस्तर क्षेत्र के शिक्षित युवा बेरोजगारों को स्थानीय स्तर पर तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर रोजगार उपलब्ध कराने के लिए स्थापित किए गए बस्तर कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड को निरंतर रखने का क्या सरकार विचार कर रही है। इस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव ने कहा है कि बस्तर कनिष्ठ सेवा चयन बोर्ड को जारी रखने के लिए सरकार विचार नहीं कर रही है। ये बोर्ड अब बंद कर दिया जाएगा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री साय ने हाटकेश्वर जयंती पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाटकेश्वर जयंती के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने अपने संदेश में कहा है कि हाटकेश्वर जयंती आस्था, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का प्रतीक पर्व है, जो हमें धर्म, संस्कृति और लोक परंपराओं से जोड़ता है। यह दिवस समाज में सद्भाव, समरसता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

उन्होंने भगवान हाटकेश्वर से प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए कहा कि यह पर्व सभी के जीवन में शांति और प्रगति  लेकर आए।

Continue Reading

कोरबा

राज्यपाल रमेन डेका 1 अप्रैल को रहेंगे कोरबा जिले प्रवास पर

Published

on

सामूहिक विवाह हनुमंत कथा में होंगे शामिल

कोरबा। राज्यपाल रमेन डेका कल 1 अप्रैल को कोरबा जिले के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार श्री डेका रायपुर लोकभवन से सवेरे 7.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा मुंगेली जिले के चंदखुरी विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे। ततपश्चात राज्यपाल सुबह 9 बजे कोरबा जिले के कटघोरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम ढपढप बांकीमोंगरा के लिए रवाना होंगे। यहां वे प्रातः 11 बजे आयोजित “दिव्य श्री हनुमंत कथा एवं 108 दिव्यांग एवं निर्धन कन्याओं के सामूहिक विवाह” कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात राज्यपाल श्री डेका दोपहर 12:30 बजे रतनपुर (बिलासपुर) स्थित विश्राम गृह के लिए प्रस्थान करेंगे।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

रायपुर : नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री साय ने किया नमन

Published

on

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोककला परंपरा के संवाहक और ‘नाचा’ के जनक माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि दाऊ मंदराजी ने ‘नाचा’ जैसी लोकविधा को न केवल पुनर्जीवित किया, बल्कि उसे जन-जन तक पहुँचाकर सामाजिक चेतना का सशक्त माध्यम बनाया। उन्होंने गांवों के लोक कलाकारों को संगठित कर ‘नाचा’ को नई पहचान और गरिमा प्रदान की। उनके प्रयासों से यह लोककला केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं रही, बल्कि समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव का प्रभावी मंच बनी।

उन्होंने कहा कि दाऊ मंदराजी ने अपने समर्पण और साधना से छत्तीसगढ़ की लोकसंस्कृति को जीवंत बनाए रखा और उसके संरक्षण के लिए जीवनपर्यंत कार्य किया। उनका योगदान प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर के रूप में सदैव स्मरणीय रहेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा लोक कला और शिल्प के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कलाकारों को ‘दाऊ दुलार सिंह मंदराजी सम्मान’ प्रदान किया जाता है, जो उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

उन्होंने कहा कि दाऊ मंदराजी का व्यक्तित्व और कृतित्व आज भी नई पीढ़ी को अपनी जड़ों से जुड़ने और लोकसंस्कृति को आगे बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677