वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन महिला इकाई बिलासपुर ने धूमधाम से मनाया भव्य सावन झूला उत्सव
सावन उत्साह की विजेता दिव्या चतुर्वेदी व उप विजेता नेहा शुक्ला रहीं
बिलासपुर। वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन महिला इकाई बिलासपुर ने सावन के पवित्र माह में ‘सावन झूला उत्सव’ का भव्य आयोजन किया। इसमें वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन और ब्राह्मण समाज की बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर इकाई की महिला अध्यक्ष प्रभा तिवारी ने बताया कि यह उत्सव हमारी समृद्ध परंपराओं और संस्कृति को जीवंत रखने के उद्देश्य से प्रतिवर्ष मनाया जाता है, जिससे नई पीढ़ी अपनी जड़ों से जुड़ी रहे। प्रभा तिवारी ने कहा कि सावन का मास भगवान शिव को समर्पित है । यह प्रकृति के सौंदर्य, हरियाली और नवजीवन का प्रतीक है। सावन मास में धरती पर चारों ओर हरियाली की चादर बिछ जाती है और वातावरण में एक अद्भुत सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह ऊर्जा हमारे मन को शांति और सकारात्मकता प्रदान करती है, जिससे हम आध्यात्मिक रूप से भी सशक्त महसूस करते हैं। उन्होंने कहा कि झूला उत्सव हमारी प्राचीन परंपरा का एक अभिन्न अंग है, जो हमें अपनी जड़ों से जोड़े रखता है। यह उत्सव न केवल मनोरंजन का माध्यम है, बल्कि यह आपसी सौहार्द, प्रेम और एकता का संदेश भी देता है। एक साथ मिलकर उत्सव मनाने से हमारे बीच की दूरियां मिटती हैं और आपसी संबंध प्रगाढ़ होते हैं। ऐसे आयोजनों से हमारी युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति और मूल्यों को गहराई से समझती कर प्रेरणा लेती है तथा उन्हें भविष्य में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित होती है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपनी गौरवशाली विरासत को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाएं।
इस अवसर पर पारंपरिक गीत-संगीत का भी शानदार आयोजन किया गया। महिलाओं ने सावन के मनमोहक लोकगीत गाए और लोकनृत्य प्रस्तुत किए, जिससे पूरा समस्त वातावरण भक्तिमय और उल्लासपूर्ण हो गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने सावन झूले का भरपूर आनंद लिया। इस अवसर पर सभी ने एक-दूसरे को सावन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और प्राकृतिक को ध्यान में रख कर मॉं के नाम एक पौधा उपहार दिया गया । इस सावन उत्साह की विनर दिव्या चतुर्वेदी और रनर नेहा शुक्ला रही । कार्यक्रम के अंत में सभी ने स्वादिष्ट भोजन प्रसादी का आनंद उठाया ।
वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन बिलासपुर ऐसे सामाजिक और सांस्कृतिक आयोजनों के माध्यम से समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है, जिससे पारंपरिक मूल्यों, आपसी सद्भाव और सामाजिक एकता को बढ़ावा मिल सके। यह फेडरेशन निरंतर ऐसे प्रयास कर रहा है, जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं और हमारी सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखें।
इस आयोजन को सफल बनाने में डॉ आरती पांडे ने अहम भूमिका निभा कर प्रभा तिवारी का साथ दिया । आज के आयोजन में प्रमुख रूप से प्रभा तिवारी, डॉ. आरती पांडे, विमलेश तिवारी, दिव्या चतुर्वेदी, रेखा दुबे, अर्चना शुक्ला, शशि तिवारी, मनीषा मिश्रा, श्वेता पांडे, प्रेमलता दुबे, ऋचा दुबे, सुषमा पांडे, रश्मि चौबे, ज्योति तिवारी, ज्योति शुक्ला, संध्या शर्मा, साधना दुबे, प्रभा मिश्रा, नेहा शुक्ला, पिंकी पांडे, श्रुति भार्गव, श्रुति पांडे, श्वेता शुक्ला, गायत्री शुक्ला, अंशुल पांडे बॉबी, रेखा तिवारी, नंदिनी दुबे, बीना मिश्रा, रानी पांडे, रेनू तिवारी, करुणा तिवारी, पूर्णिमा दुबे आदि विप्रजन उपस्थित थे।
कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा। जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश
कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में आज 11 फरवरी को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया। इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।
इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।