कोरबा
15वें वित्त की राशि में लाखों का घोटाला:लालपुर सचिव मोहम्मद हसन सस्पेंड
सचिव, सरपंच, पूर्व सरपंच से 8.64 लाख रूपए की होगी वसूली
15वें वित्त की राशि में भारी गड़बड़ी की हुई थी शिकायत
जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने कराई जांच: जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर कार्यवाही
कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। जिले में शासन-प्रशासन से लाखों रूपए की स्वीकृति के बाद काम न करने वाले, बिना काम की राशि आहरण कर भ्रष्ट कार्यशैली वाले सचिवों-सरपंचों पर जिला पंचायत सीईओ द्वारा लगाम कसा जा रहा है। इससे भ्रष्ट सरपंच -सचिवों की शामत आ गई है और भ्रष्ट सरपंच-सचिवों पर हड़कम्प मच गया है।
इसी कड़ी में जिले की जनपद पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर सचिव मोहम्मद हसन को आज जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने संस्पेंड कर दिया।
अपने आदेश में श्री नाग ने कहा है कि निलंबन अवधि में मोहम्मद हसन का मुख्यालय जनपद पंचायत करतला निधारित किया जाता है और निलंबन अवधि में हसन को जीवन निर्वाहभत्ता की पात्रता होगी। आदेश जारी होते ही यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू हो गया।
15वें वित्त की राशि का फर्जी आहरण: शिकायत सहीं मिली
ग्राम पंचायत लालपुर के सचिव द्वारा 15वें वित्त की राशि को निर्माण कार्यों के नाम पर खर्च कर दिया लेकिन काम का अता-पता नहीं। शिकायत होने के बाद सचिव हसन को नोटिस जारी किया गया था, लेकिन संतोषप्रद जवाब नहीं मिला। आरईएस के कार्यपालन अभियंता ए के जोगी की अध्यक्षता में सीईओ ने जांच टीम का गठन किया और रिपोर्ट मिलने के बाद वित्तीय अनियमितता की पुष्ठि हुई और सीईओ ने मोहम्मद हसन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।
8.64 लाख रूपए की होगी वसूली
ग्राम पंचायत लालपुर जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा में सचिव मोहम्मद हसन के साथ सरपंच धनेश्वर सिंह ओडेकेरा, पूर्व सरपंच संतोषी नेटी ने 15वें वित्त की राशि का जमकर बंदरबांट किया। सीईओ ने जांच कराई और जांच टीम ने 8 लाख 64 हजार 353 रूपए की अनियमितता पाई।
सीईओ दिनेश नाग ने पोड़ी-उपरोड़ा एसडीएम को वसूली के लिए पत्र लिखा है
दिव्य आकाश ने प्रमुखता से किया था प्रकाशित और दिव्य आकाश डिजीटल में 17 नवम्बर को अनियमितता का समाचार प्रकाशित किया था।






ग्राम पंचायत लालपुर में गोठान निर्माण मेें लाखों का बंदरबांट
Published4 weeks ago
onNovember 17, 2025

- फर्जी जियो टेक कर एक ही व्यक्ति के नाम पर लाखों का भुगतान, सरपंच-सचिव संदेह के दायरे में
- कोरबा/पोड़ी-उपरोड़ा। जिले की जनपद पंचायत पोड़ी-उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत लालपुर में गोठान, सीसीरोड, पानी टंकी, चारागाह के लिए भूमि समतलीकरण, फेंसिंग, गड्ढा खुदाई सहित कई कार्यों का फर्जी जियो टेक कर लाखों का बंदरबांट करने का मामला प्रकाश में आया है, इसके पूर्व यहां के ग्रामीणों ने जिला पंचायत सीईओ को ज्ञापन देकर साढ़े आठ लाख के फर्जी आहरण करने की शिकायत की थी, जिस पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग के निर्देश पर आरईएस के ईई ए के जोगी की अध्यक्षता में बनी टीम ने जांच प्रारंभ कर दी है।
- एक ही व्यक्ति के नाम पर मजदूरी से लेकर निर्माण कार्यों का भुगतान
- फर्जी जियो टेक कर किया गया लाखों का बंटरबांट
- सचिव एवं नेता मो.हसन अली एवं पूर्व सरपंच श्रीमती संतोषी एवं उसके पति धनेश्वर सिंह ओरकेरा (वर्तमान सरपंच) ने मजदूरी से लेकर सप्लायर के रूप में एक ही व्यक्ति को भुगतान किया गया है। गोठान में शेड निर्माण के लिए रामशेखर पाण्डेय को रूपए 49,995, रनिंग वाटर कार्य में नल, पाईप एवं सिनटेक्स फिटिंग के लिए रामशेखर पाण्डेय को ही रूपए 15000 का भुगतान, पानी टंकी निर्माण के लिए रामशेखर पाण्डेय को ही रूपए 20 हजार का भुगतान, चारागाह के लिए भूमि समतलीकरण के नाम पर रामशेखर पाण्डेय को ही रूपए 60 हजार का भुगतान, गोठान के लिए तिरपाल खरीदी एवं गड्ढा खुदाई के लिए रामशेखर पाण्डेय को ही रूपए 30 हजार का भुगतान, चारागाह के लिए जमीन जुताई के नाम पर रामशेखर पाण्डेय को ही रूपए 25 हजार का भुगतान, गोठान में फेंसिंग के लिए रामशेखर पाण्डेय को ही रूपए 25 हजार का भुगतान किया गया। इसके अलावा कई संदेही भुगतान रामशेखर पाण्डेय को किया गया।
- सचिव कम नेतागिरी ज्यादा करते हैं सचिव मो. हसन अली
- पूरे जिले में लालपुर के सचिव मो. हसन अली काफी चर्चा में रहते हैं। वे सचिव के रूप में कितना काम करते हैं, इस विषय से ज्यादा नेतागिरी में चर्चित रहते हैं। सचिव का ट्रांसफर से लेकर अधिकारियों द्वारा फर्जी कामों की जांच कराने पर भी ये साहबजादे नेतागिरी में उतर आते हैं।
- तानाखार सचिव मोहन कौशिक पर सामान्य स्थानांतरण पर पूरे जिले में काम ठप्प करने की धमकी
- तानाखार सचिव मोहन कौशिक के खिलाफ जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह के नेतृत्व में सरपंच, पंच एवं ग्रामीण कलेक्टर को स्थानांतरण के लिए आवेदन दिया और सचिव मोहन कौशिक पर मनमानी, ग्रामीणों की अनदेखी एवं मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर कथरीमाल से आना-जाना करना और महीने में एक या दो बार कार्यस्थल पहुंचना शामिल था।
- कलेक्टर के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग ने सचिव मोहन कौशिक को तानाखार से अन्यत्र स्थानांतरित कर दिया था, इसके बाद सचिव मो. हसन अली के नेतृत्व में सचिव संघ ने जिला पंचायत सीईओ को धमकीभरा ज्ञापन सौंपा, जिसमें कहा गया था कि सचिवों का स्थानांतरण अवैधढंग से किया जा रहा है। सचिवों का स्थानांतरण रोकें, अन्यथा पूरे जिले में काम ठप्प कर दिया जाएगा।
- भ्रष्टाचार का मास्टर माइंड और ईमानदारी का ढिंढोरा
- लालपुर सचिव मो.हसन अली पर ग्रामीणों ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं, जिस पर कार्यपालन अभियंता-ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कोरबा ए के जोगी की नेतृत्व वाली जांच टीम लालपुर पहुंची और जांच प्रारंभ कर दी है। अब नया मामला सामने आया है, जिस पर दूसरे काम की फोटो खिंचकर जियो टेक किया गया और गोठान निर्माण से लेकर कई कार्यों का फर्जी जियो टेक कर पहले से निर्मित सीसी रोड, पानी टंकी सहित दर्जनों कामों का फर्जी आहरण करने के लिए एक ही व्यक्ति के नाम पर भुगतान किया गया।






कोरबा
7 अप्रैल को ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस के साथ मनाया जाएगा आवास दिवस
मोर-गांव-मोर-पानी “नवा तरिया – आय के जरिया” अभियान के तहत नवा तरिया निर्माण हेतु बनेगी कार्ययोजना
कोरबा। शासन के निर्देशों के अनुपालन में आगामी 07 अप्रैल 2026 को जिले की सभी ग्राम पंचायतों में चावल महोत्सव के साथ-साथ “रोजगार दिवस” एवं “आवास दिवस” का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर ग्रामीण विकास एवं आजीविका संवर्धन से जुड़ी विभिन्न जनहितकारी गतिविधियों को गति देने पर विशेष जोर दिया जाएगा।

सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने सभी जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित किया है कि आयोजन के पूर्व ग्राम पंचायत, विकासखंड स्तर पर लंबित समस्याओं एवं विषयों का निराकरण सुनिश्चित करते हुए योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए।
आवास योजनाओं पर विशेष फोकस
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) सहित अन्य आवास योजनाओं के अंतर्गत स्वीकृत शत-प्रतिशत आवासों को अधिकतम 90 दिनों में पूर्ण कराने के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। हितग्राहियों को अब तक प्राप्त राशि की जानकारी दी जाएगी तथा उनकी समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

स्व-सहायता समूह (SHG) की महिलाओं को निर्माण सामग्री आपूर्ति एवं आजीविका गतिविधियों से जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही, हितग्राहियों को रेन वाटर हार्वेस्टिंग अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा लंबित जियो-टैगिंग कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त शिकायतों का त्वरित निराकरण भी सुनिश्चित किया जाएगा।
मनरेगा एवं जल संरक्षण पर जोर
महात्मा गांधी नरेगा के अंतर्गत प्रगतिरत कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा मांग आधारित नए कार्य प्रारंभ करने पर चर्चा की जाएगी। “मोर-गांव-मोर-पानी” के तहत संचालित “नवा तरिया – आय के जरिया” अभियान में सभी सीएलएफ के लिए नवा तरिया निर्माण हेतु उपयुक्त स्थलों का चिन्हांकन कर दो माह के भीतर कार्य पूर्ण करने की कार्ययोजना बनाई जाएगी।

कार्य प्रारंभ एवं प्रगति के दौरान जनप्रतिनिधियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी तथा स्लोगन, नारे एवं जिंगल के माध्यम से व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।
आजीविका संवर्धन एवं तकनीकी नवाचार
आजीविका डबरी के माध्यम से आयवर्धन गतिविधियों पर चर्चा कर योजनाएं बनाई जाएंगी। नागरिक सूचना पटल पर स्व-सहायता समूह से जुड़े परिवार की महिला सदस्य का नाम अंकित किया जाएगा।
महात्मा गांधी नरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के कार्यों के प्रचार-प्रसार के लिए QR कोड का उपयोग किया जाएगा। अमृत सरोवरों के सूचना पटल या निकटस्थ स्थानों पर भी QR कोड के माध्यम से जानकारी उपलब्ध कराई जाएगी।
युवाओं की भागीदारी से होगा जल संरक्षण
जल संरक्षण एवं संवर्धन को बढ़ावा देने के लिए युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने हेतु विशेष कार्ययोजना तैयार की जाएगी, जिससे गांवों में जल संसाधनों का सतत विकास संभव हो सके।

कोरबा
न्यू कोरबा हॉस्पिटल में मानसिक स्वास्थ्य व नशा मुक्ति सेवाएं सशक्त, डॉ. रजनी के नेतृत्व में मिल रहा बेहतर उपचार
कोरबा। बदलती जीवनशैली, बढ़ते तनाव और सामाजिक दबाव के बीच मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं तेजी से बढ़ रही हैं। अवसाद, चिंता, अनिद्रा और नशे की लत जैसी बीमारियां अब हर उम्र के लोगों को प्रभावित कर रही हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार हर 8 में से 1 व्यक्ति किसी न किसी मानसिक समस्या से जूझ रहा है, लेकिन समय पर सही इलाज सभी को नहीं मिल पाता।

इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए न्यू कोरबा हॉस्पिटल में वरिष्ठ न्यूरो-मनोचिकित्सक डॉ. रजनी वर्मा के नेतृत्व में आधुनिक और समग्र मानसिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यहां मरीजों की स्थिति को समझकर व्यक्तिगत ट्रीटमेंट प्लान तैयार किया जाता है, जिसमें काउंसलिंग, साइकोथेरेपी और आवश्यकतानुसार दवाओं के जरिए उपचार किया जाता है। अस्पताल में अवसाद, एंग्जायटी, अनिद्रा, तनाव और व्यवहार संबंधी समस्याओं का प्रभावी इलाज किया जा रहा है।
बढ़ती नशे की प्रवृत्ति को देखते हुए अस्पताल में विशेष नशा मुक्ति सेवाएं भी शुरू की गई हैं। इसमें शराब, तंबाकू, निकोटिन और ड्रग्स की लत से जूझ रहे मरीजों का वैज्ञानिक तरीके से इलाज किया जाता है। डिटॉक्सिफिकेशन, बिहेवियर थेरेपी, काउंसलिंग और रिलैप्स प्रिवेंशन जैसी सुविधाएं मरीजों को सुरक्षित और स्थायी रूप से नशा मुक्त बनाने में मदद कर रही हैं। डॉ. रजनी वर्मा द्वारा अब तक 200 से अधिक मरीजों का सफल उपचार किया जा चुका है, जो उनकी विशेषज्ञता और समर्पण को दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि मानसिक समस्याओं और नशे की लत को नजरअंदाज करना खतरनाक हो सकता है, जबकि समय पर उपचार से व्यक्ति सामान्य जीवन में तेजी से वापसी कर सकता है। न्यू कोरबा हॉस्पिटल की ये सेवाएं कोरबा सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए राहत और उम्मीद का केंद्र बनकर उभर रही हैं।

कोरबा
हनुमान जन्मोत्सव पर श्री सप्तदेव मंदिर एवं मोदी परिवार द्वारा आयोजन
कोरबा। 2 अप्रैल 2026, गुरुवार को भगवान श्री हनुमान जी के प्राकट्य दिवस (हनुमान जन्मोत्सव) के पावन अवसर पर पूरे देश एवं विश्व में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ उत्सव मनाया गया। इसी क्रम में श्री सप्तदेव मंदिर, कृष्णा ग्रुप एवं मोदी परिवार द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया तथा विभिन्न स्थानों पर आमंत्रणानुसार उपस्थित होकर अपनी श्रद्धा अर्पित की गई।

प्रमुख कार्यक्रमों की झलक इस प्रकार रही—
प्रातः 7:00 से 8:00 बजे के मध्य श्री सप्तदेव मंदिर में भगवान हनुमान जी का जन्मोत्सव विधिवत मनाया गया। पूजन, आरती, आतिशबाजी के साथ प्रसाद वितरण एवं बधाइयों का आदान-प्रदान किया गया।
तत्पश्चात पुनः मंदिर में विशेष पूजन-अर्चन, हनुमान चालीसा पाठ एवं आरती का आयोजन किया गया।
सायं 4:00 से 6:00 बजे तक श्री सप्तदेव मंदिर में सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ हुआ, जिसके पश्चात आरती, शर्बत एवं प्रसाद वितरण किया गया।
मोदी निवास में सायं 5:00 से 7:00 बजे तक भव्य संगीतमय सुंदरकांड, हनुमान चालीसा एवं आरती का आयोजन कर श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
बिलासपुर स्थित नए शोरूम में हनुमान जी की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा, हवन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया।
अर्दा स्थित मोदी फार्म हाउस (संजय कृषि केंद्र) में हनुमान जी के साथ-साथ भगवान कार्तिकेय एवं नंदी जी की मूर्तियों की स्थापना की गई।
पंचमुखी हनुमान मंदिर, जिसकी प्राण-प्रतिष्ठा पूर्व में अशोक मोदी द्वारा कराई गई थी, वहां मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित होकर भव्य आरती में सहभागिता की गई।
गिरिजा दीदी के निवास में हनुमान जी के दरबार में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
रूपेश अग्रवाल के निवास पर भी हनुमान जी के दर्शन एवं आशीर्वाद ग्रहण किए गए।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया गया।
इस प्रकार श्री सप्तदेव मंदिर, कृष्णा ग्रुप एवं मोदी परिवार द्वारा हनुमान जन्मोत्सव को अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं सेवा भाव के साथ मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर पुण्य लाभ अर्जित किया गया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
