छत्तीसगढ़
स्कूल वैन सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई:हादसे में 9 बच्चे, 2 शिक्षिका और प्रिंसिपल घायल, सभी जिला अस्पताल में भर्ती
जांजगीर-चांपा। जांजगीर-चांपा जिले के कुथूर गांव में बुधवार सुबह एक स्कूल वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। इस हादसे में वैन में सवार नौ बच्चे, दो शिक्षिकाएं और प्रिंसिपल घायल हो गए। सभी घायलों को जांजगीर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कुथूर में सरस्वती शिक्षा मंदिर संचालित है। बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे स्कूल वैन में नौ बच्चों के साथ दो शिक्षिकाएं और स्कूल के प्रिंसिपल बीपी शर्मा सवार थे। प्रिंसिपल खुद वैन चला रहे थे।
प्रिंसिपल बीपी शर्मा ने बताया कि वे मुड़पार और कुथूर गांवों से बच्चों को बैठाकर स्कूल आ रहे थे। इसी दौरान उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया, जिससे वे घबरा गए और वैन सामने खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराकर सड़क किनारे पलट गई।

ग्रामीणों ने सभी को वैन से बाहर निकाला
हादसे के बाद गांव के लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सभी बच्चों और शिक्षकों को वैन से बाहर निकाला। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया। इनमें दो बच्चों के सिर में चोट लगने के कारण टांके लगाए गए हैं, जबकि सात बच्चों को हल्की चोटें आई हैं। एक शिक्षिका संतोषी शर्मा (30) का हाथ टूट गया है और प्रिंसिपल को भी हल्की चोटें आई हैं।

दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त
घटना की सूचना मिलते ही पामगढ़ पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली को जब्त कर लिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। जिला अस्पताल के सिविल सर्जन ने बताया कि घायल बच्चों की स्थिति सामान्य है और उन्हें ऑब्जर्वेशन में रखा गया है। सभी का उपचार जारी है।

नवागढ़ ब्लॉक शिक्षा अधिकारी (बीईओ) अशोक पाटले ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर वे जिला अस्पताल पहुंचे और घायल बच्चों की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने डॉक्टरों की टीम से बात की और बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है।
उन्होंने आश्वासन दिया कि बच्चों के इलाज का खर्च स्कूल संस्थान की ओर से वहन किया जाएगा और घटना की जांच के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
सभी घायल मुड़पार और कुथूर गांव के रहने वाले
घायलों में आरूसी बरेठ (9), अंकुश बरेठ (6), लक्ष्य खरे (6), रौनक पटेल (6), यश पटेल (7), गुलशन पटेल (8), ईशा साहू (13), प्रभास बरेठ (4), शिक्षिका संतोषी शर्मा (30) और प्रिंसिपल बीपी शर्मा (55) शामिल हैं। सभी घायल मुड़पार और कुथूर गांव के निवासी हैं।

कोरबा
सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को
कोरबा। जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक 20 मार्च को प्रातः 11 बजे जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित किया गया है।
बैठक में वनमंडल, लोक निर्माण, महिला एवं बाल विकास, कृषि विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना तथा जिला पंचायत के वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट का अनुमोदन सहित अन्य विषयों पर चर्चा/समीक्षा होगी।

कोरबा
एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का हुआ शुभारंभ
कोरबा। रानी धनराज कुंवर देवी शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोरबा में गत दिवस एचपीवी वैक्सीनेशन एवं शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ श्रीमती संजू देवी राजपूत महापौर नगर पालिक निगम कोरबा के द्वारा किया गया।
महापौर श्रीमती राजपूत ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि एचपीवी वैक्सीनेशन बालिकाओं को सर्वाईकल कैंसर जैसी गंभीर बिमारी से बचाने में महत्वपूण भूमिका निभाता है तथा शिशु संरक्षण माह के महत्व पर प्रकाश डॉलते हुए कहा इस दौरान बच्चों के संपूर्ण टीकाकरण , विटामिन ए खुराक एवं आयरन फोलिक एसिड एवं पोषण संबंधी सेवाये सुनिश्चित किये जाने से बच्चों का सर्वार्गीण विकास संभव हो पाता है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एचपीवी वैक्सीनेशन तथा शिशु संरक्षण माह के बारे में विस्तार से बताया गया।शिशु संरक्षरण माह के संबंध में उन्होने बताया कि शिशु संरक्षण माह (विटामिन “ए“ अनुपूरण कार्यक्रम )17 मार्च से 21 अप्रेल 2026 तक आयोजित किया जायेगा। इस दौरान शिशु स्वास्थ्य संवर्धन से संबंधित राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रमों की गतिविधियों सफल संचालन व सेवाओं की प्रदायगी का सुदृढ़िकरण किया जाएगा। प्रत्येक मंगलवार तथा शुक्रवार को समस्त शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों के ऑंगबाड़ी केन्द्रो/टीकाकरण केन्द्रों में निर्धारित सत्रों में 9 माह से 59 माह तक के बच्चों को विटामिन “ए“ तथा 6 माह से 59 माह तक के बच्चों को आई.एफ.ए.सीरप पिलाया जायेगा। साथ ही टीकाकरण से छूटे हुए तथा नियमित टीकाकरण के लक्षित बच्चों को टीके, एनिमिया स्क्रीनिंग तथा स्तनपान संवर्धन संबंधित गतिविघियॉ किये जायेगें। बच्चों को विटामिन “ए“की दवा की नियमित खुराक प्रत्येक 6 माह में एक बार 5 वर्ष तक पिलाने से बच्चों में रतौंधी, श्वांस संक्रमण , बुखार तथा कुपोषण की संभावना कम हो जाती है साथ ही आई.एफ.ए.(आयरन फोलिक एसिड) सीरप खून की कमी को दूर करने में सहायक होता है।
जिले के नागरिको और जनप्रतिनिधियों से अपील है कि अपने क्षेत्र के पात्र किशोरियों का एचपीवी वैक्सीनेशन तथा 0 से 59 माह तक के बच्चो (बालक/बालिकाओं) को निर्धारित सत्रों में ऑगनबाड़ी केन्द्र/स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर आयु अनुसार विटामिन “ए“ तथा आई.एफ.ए. की दवा पिलावें।

कोरबा
आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
कोरबा। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा, परियोजना कोरबा(शहरी) के अंर्तगत नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 02 के आंगनबाड़ी केद्र सर्वमंगलापारा एवं वार्ड क्रमांक 22 के आंगनबाड़ी केद्र आरामशीन में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु योग्य महिला उम्मीदवारों से शर्तों के अधीन आवेदन पत्र 23 मार्च 2026 से 07 अपे्रल 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ मे पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी हेतु उक्त पोर्टल में उपलब्ध उपयोगकर्ता मेनुअल की सहायता ली जा सकती है। ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात आवेदन के प्रिन्ट आउट सहित आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर निर्धारित समय सीमा में परियोजना कार्यालय कोरबा(शहरी) में जमा करना अनिवार्य है।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
