Connect with us

कोरबा

एसईसीएल ने कोयलांचल के युवाओं को कौशल प्रशिक्षण के लिए अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर से किया समझौता

Published

on

3.12 करोड़ की लागत से एसईसीएल संचालन क्षेत्रों के निवासरत 400 बेरोजगार युवाओं की मिलेगा प्रशिक्षण

कोरबा/बिलासपुर। एसईसीएल ने सीएसआर के तहत कोयलांचल के युवाओं को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण के लिए एसईसीएल ने अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर, गुरुग्राम से किया समझौता किया है। कोयला मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशन में आज दिनांक 12 फरवरी 2025 को अतिरिक्त सचिव, कोयला मंत्रालय सुश्री रूपिंदर बरार की उपस्थिति में शास्त्री भवन, नई दिल्ली में हस्ताक्षर किए गए।

अतिरिक्त सचिव ने कोयलांचल के युवाओं को सशक्त करने के लिए एटीडीसी के साथ व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रम को लागू करने में सक्रिय और दूरदर्शी कदम उठाने के लिए एसईसीएल सीएसआर टीम को बधाई दी।

3.12 करोड़ की इस योजना के तहत एसईसीएल अपैरल ट्रेनिंग एंड डिजाइन सेंटर के माध्यम से 400 बेरोजगार युवाओं को वस्त्र निर्माण के क्षेत्र में व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

एसईसीएल की इस सीएसआर पहल से कोयलांचल के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के युवाओं को लाभ मिलेगा। इस समझौते के तहत, एटीडीसी एसईसीएल बिश्रामपुर, सोहागपुर और कोरबा क्षेत्रों में गैर-आवासीय स्व-नियोजित टेलर प्रोग्राम में 300 उम्मीदवारों के लिए प्रशिक्षण केंद्र स्थापित करेगा। इसके अतिरिक्त, 100 उम्मीदवारों को मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में स्थित एटीडीसी प्रशिक्षण केंद्र में निशुल्क बोर्डिंग और लॉजिंग युक्त आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन उम्मीदवारों का चयन एसईसीएल के संचालन/खनन क्षेत्रों के 25 किलोमीटर के दायरे से किया जाएगा।

आयोजित कार्यक्रम में एसईसीएल के निदेशक (कार्मिक), बिरंची दास; एटीडीसी के वाइस प्रेसिडेंट राकेश वैद; एटीडीसी के महानिदेशक और सीईओ डॉ. विजय माथुर; एसईसीएल सीएसआर विभाग के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending