Connect with us

कोरबा

एसईसीएल की 4 माईन्स को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मिला स्टार रेटिंग पुरस्कार

Published

on

कोरबा। नई दिल्ली में कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी एवं कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चन्द्र दुबे द्वारा विजेताओं को किया गया पुरस्कृत

कोयला और खान मंत्री जी. किशन रेड्डी के मुख्य आतिथ्य एवं कोयला और खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे के विशिष्ट अतिथ्य में कोयला मंत्रालय द्वारा दिनांक 21 अक्टूबर, 2024 को स्कोप कन्वेंशन सेंटर, स्कोप कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली में स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया।

आयोजन में कोयला उत्पादन से जुड़े विभिन्न मानकों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए एसईसीएल की 4 माईन्स को स्टार रेटिंग पुरस्कार दिया गया। इसके तहत अंडरग्राउंड श्रेणी में एसईसीएल की हल्दीबाड़ी यूजी माईन (एसईसीएल हसदेव क्षेत्र) को प्रथम पुरस्कार, भटगाँव कोलियरी (एसईसीएल भटगांव क्षेत्र) को द्वितीय पुरस्कार एवं खैरहा यूजी माईन (एसईसीएल सोहागपुर क्षेत्र) को एचीवर पुरस्कार दिया गया वहीं ओपनकास्ट श्रेणी में एसईसीएल की गेवरा माईन को एचीवर अवार्ड प्रदान किया गया।

इस अवसर पर कोयला सचिव विक्रम देव दत्त, अपर सचिव श्रीमती विस्मिता तेज, अपर सचिव श्रीमती रूपिन्दर बरार, कोल इंडिया चेयरमैन पीएम प्रसाद की गरिमामयी उपस्थिति में एसईसीएल सीएमडी डॉ प्रेम सागर मिश्रा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) एन फ्रैंकलिन जयकुमार, एवं क्षेत्रीय महाप्रबंधकों द्वारा पुरस्कार ग्रहण किए गए।

स्टार रेटिंग पुरस्कार समारोह के आयोजन के साथ-साथ कार्यक्रम में खान डेवलपर्स सह संचालकों (एमडीओ) के संबंध में हितधारकों से परामर्श और भारत की कोयला निर्देशिका का विमोचन भी किया गया।

कोयला मंत्रालय द्वारा प्रौद्योगिकी की मदद से हरित, सुरक्षित और टिकाऊ खनन प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए कोयला खदानों की स्टार रेटिंग की शुरुआत की गई है। कोयला नियंत्रक संगठन, कोयला मंत्रालय खनन कार्यों से जुड़े विभिन्न नियमों और विनियमों के पालन, मुख्य रूप से सुरक्षा, पर्यावरण, परियोजना प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, श्रमिकों के कल्याण आदि से संबंधित बिन्दुओं पर खदानों के प्रदर्शन के आधार पर देश भर की कोयला एवं लिग्नाइट खदानों को रेटिंग प्रदान करता है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

बेलाकछार में  हेल्थ कैंप का हुआ आयोजन, 238 लोगों को मिला निःशुल्क उपचार

Published

on

कोरबा। कोरबा के बेलाकछार गाँव में हेल्पेज इंडिया द्वारा बालकों सीएसआर के तत्वावधान मे हेल्थ कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गईं।

कैंप में शिशु रोग, अस्थि रोग, त्वचा रोग, स्त्री रोग एवं दंत रोग विशेषज्ञों के साथ जनरल मेडिसिन चिकित्सकों की सेवाएं प्रदान की गईं। इसके अलावा लैब जांच और फिजियोथेरेपी की सुविधाएं भी उपलब्ध रहीं। सभी लाभार्थियों को निःशुल्क स्वास्थ्य जांच के साथ नेचुरल दवाइयों का वितरण किया गया।

इस हेल्थ कैंप में 238 लाभार्थियों ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं का परामर्श एवं उपचार प्राप्त किया। साथ ही हेल्पेज इंडिया एवं बालकों सीएसआर के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों को वॉकर और स्टिक का भी वितरण किया गया, जिससे उन्हें दैनिक जीवन में सहूलियत मिलेगी। कार्यक्रम में ग्राम के पंच-सरपंच सहित सीएसआर टीम के सदस्य उपस्थित रहे। सभी के सहयोग से यह स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Continue Reading

कोरबा

जनदर्शन में सुनी गई आमजनो´ की समस्याएं,  त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

Published

on

कोरबा। कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन  में निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय ने आम नागरिकों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना। दूरस्थ एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी विभिन्न समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

जनदर्शन के दौरान कुल 78 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रमुख रूप से बिजली बिल में सुधार, स्वास्थ्य उपचार के लिए आर्थिक सहायता, प्रधानमंत्री आवास योजना की किश्त की जानकारी, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, मुआवजा, नक्शा दुरुस्ती और सीमांकन से जुड़े मामले शामिल रहे।
निगमायुक्त श्री पाण्डेय  ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को प्राप्त आवेदनों को प्रेषित करते हुए शीघ्रता से निराकरण सुनिश्चित करने निर्देशित किया।  जिससे आमजन को राहत मिल सके। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading

कोरबा

एसटी, एससी व ओबीसी वर्ग के छात्रों से पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन पंजीयन की तिथि बढ़ी

Published

on

कोरबा। जिले में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय महाविद्यालयों, मेडिकल कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलिटेक्निक, नर्सिंग कॉलेज, आईटीआई एवं डाईट आदि के प्राचार्य, संस्था प्रमुख, छात्रवृत्ति प्रभारी एवं संस्थान में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के ऐसे विद्यार्थी जो राज्य शासन द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हैं, तथा संस्थाओं के प्राचार्यों/संस्था प्रमुखों, छात्रवृत्ति प्रभारियों को सूचित किया गया है कि  शिक्षा सत्र 2025-26 के लिए ऑनलाइन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण कार्यवाही वेबसाइट http://postmatric-scholarsip.cg.nic.in  पर ऑनलाईन की जा रही है, की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।
सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कोरबा ने बताया कि राज्य शासन द्वारा वर्ष 2025-26 छात्रवृत्ति हेतु विद्यार्थी द्वारा ऑनलाइन आवेदन/पंजीयन (नवीन/नवीनीकरण) हेतु  अंतिम तिथि 27 मार्च 2026 तक, संस्थाओं द्वारा प्रपोजल लाक कर सहाय आयुक्त आदिवासी विकास को प्रेषित करने की तिथि 29 मार्च 2026, शासकीय संस्था/जिला कार्यालय द्वारा सेन्शन आर्डर लाक करने की तिथि 30 मार्च 2026 तक निर्धारित की गई है।
सहायक आयुक्त ने बताया कि  निर्धारित तिथि के पश्चात् शिक्षा सत्र 2025-26 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति ऑनलाईन आवेदन हेतु पोर्टल बंद कर दिया जायेगा। निर्धारित तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं तो इसके लिए संस्था प्रमुख जिम्मेदार होंगे। छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से किया जा रहा है। इस हेतु सभी विद्यार्थी ऑनलाइन आवेदन करते समय एक्टिव बचत खाता एवं आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करें। अनुसूचित जाति व अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों को एनएसपी पोर्टल से ओटीआर (वन टाईम रजिस्ट्रेशन) प्राप्त करना आवश्यक है। इस हेतु राज्य छात्रवृत्ति पोर्टल में प्रदाय निर्देशों का अवलोकन किया जा सकता है। वर्ष 2025-26 में नवीन संस्था के संस्था प्रमुख एवं संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी का बायोमैट्रिक-एथेंटिकेशन किया जाना आवश्यक है।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677