कोरबा
मतदान कर्मियों को दिया गया द्वितीय चरण का प्रशिक्षण, कलेक्टर ने कहा अनुपस्थित कर्मियों पर होगी कड़ी कार्यवाही
कोरबा । लोकसभा निर्वाचन 2024 के सफल निष्पादन हेतु कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजीत वसंत के निर्देशन में जिले के सभी विकास खंडों में मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कोरबा के विद्युत गृह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आज मतदान कर्मियों को द्वितीय चरण का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें पीठासीन अधिकारी, मतदान अधिकारी क्रमांक 01, 02 व 03 शामिल हैं। यह प्रशिक्षण दो पालियों में आयोजित हुआ। प्रथम पाली प्रात: 9:30 से 12:30 बजे तक एवं द्वितीय पाली दोपहर 1 बजे से सायं 4 बजे तक आयोजित हुई। इसी प्रकार जिले के अन्य विकासखण्डों में भी मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराया गया।
गौरतलब है कि विगत 02 अप्रैल 2024 से मतदान कर्मियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण दिया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को समय पर उपस्थित होकर प्रशिक्षण प्राप्त करने हेतु निर्देशित किया है। साथ ही अकारण अनुपस्थित रहने वाले प्रशिक्षणार्थियों पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए है।
कोरबा
आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
कोरबा। कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास सेवा, परियोजना कोरबा(शहरी) के अंर्तगत नगर पालिका निगम कोरबा के वार्ड क्रमांक 02 के आंगनबाड़ी केद्र सर्वमंगलापारा एवं वार्ड क्रमांक 22 के आंगनबाड़ी केद्र आरामशीन में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु योग्य महिला उम्मीदवारों से शर्तों के अधीन आवेदन पत्र 23 मार्च 2026 से 07 अपे्रल 2026 तक ऑनलाईन पोर्टल के माध्यम से आमंत्रित किया गया है। निर्धारित तिथि के पश्चात् आवेदन स्वीकार नहीं होगा। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https://aww.e-bharti.in/ मे पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। पंजीयन प्रक्रिया की जानकारी हेतु उक्त पोर्टल में उपलब्ध उपयोगकर्ता मेनुअल की सहायता ली जा सकती है। ऑनलाईन आवेदन करने के पश्चात आवेदन के प्रिन्ट आउट सहित आवश्यक दस्तावेजों को संलग्न कर निर्धारित समय सीमा में परियोजना कार्यालय कोरबा(शहरी) में जमा करना अनिवार्य है।

कोरबा
एचआईवी/एड्स जागरूकता हेतु स्ट्रीट वेंडर्स को दिया गया प्रशिक्षण
कोरबा। एचआईवी/एड्स बचाव एवं नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के स्ट्रीट वेंडर्स(फुटपाथ विक्रेताओं) के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।
रमा पटेल सहायक संचालक छत्तीसगढ़ राज्य एड्स नियंत्रण समिति रायपुर, तथा डॉ.रविकांत सिंह राठौर, नोडल अधिकारी, जिला एड्स नियंत्रण समिती कोरबा के द्वारा एचआईवी/ एड्स के कारण लक्षण, संक्रमण के तरीके एवं बचाव के उपायों की विस्तार से जानकारी दिया गया तथा स्ट्रीट वेंडर्स को सुरक्षित व्यवहार अपनाने, नियमित जॉच कराने एवं आवश्यकता होने पर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में परामर्श लेने के लिए प्रेरित किया गया तथा एचआईवी एक्ट 2017 की के बारे में बताते हुए टोलफ्री नंबर 1097 पर कॉल करके एचआईवी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्राप्त करने की जानकारी दी गई । प्रशिक्षण में उपस्थित स्ट्रीट वेंडर्स(फुटपाथ विक्रेताओं)का आभा आईडी बनाया गया।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.एस.एन.केशरी द्वारा एचआईवी/ एड्स के संबंध में जानकारी देते हुए कहा गया कि एचआईवी/एड्स एक गंभीर लेकिन पूरी तरह रोके जाने योग्य संक्रमण है। जागरूकता , सुरक्षित व्यवहार और समय पर जाँच ही इससे बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है। स्ट्रीट वेंडर्स(फुटपाथ विक्रेता ) समाज के महत्वपूर्ण हिस्से हैं, इनके माध्यम से हम जनसमूह तक जानकारी पहुंचा सकते हैं उन्होंने एचआईवी संक्रमित व्यक्तियों को समाज में समान अधिकार प्रदान करने, भेदभाव न करने के संबंध में बताया और बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जाँच , परामर्श एवं उपचार कि सुविधा उपलब्ध है। व्यक्ति बिना किसी डर या झिझक के एन सेवाओं का लाभ ले सकते हैं।

कोरबा
रोजगार कार्यालय में प्लेसमेन्ट कैम्प कल
कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में 19 मार्च को प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजनें किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों – परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स गुड़गांव, एन.आई.आई.टी. लिमिटेड भिलाई, आर.आर सिस्टम कोरबा, वेदांता स्कील स्कूल बालको कोरबा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन – 150, रिलेशनशीप मैनेजर-15,डाटा एण्ट्री ऑपरेटर – 07, मोबाईल रिपेयरिंग-30, सिविंग मशीन ऑपरेटर-30, होटल मैनेजमेंट-30, फिटर- 30 योग्यता- 8वीं 10वी, 12वीं, आई.टी.आई. आयुसीमा- 18-35 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 10,000 से 30,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद समस्त छत्तीसगढ़ के लिए है।
प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु वेबसाईट www.erojgar.cg.gov.in मेंं आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप- https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ सकते हैं।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
