Connect with us

छत्तीसगढ़

बीजेपीनेता की हत्या मामले में जांच करेगी एसआईटी

Published

on

कांकेर में दुकानें-यात्री बसें बंद, डिप्टी सीएम शर्मा बोले- कांग्रेसियों-नक्सलियों में मिलीभगत

कांकेर, एजेंसी। छत्तीसगढ़ के कांकेर में भाजपा नेता की हत्या मामले में डिप्टी ष्टरू विजय शर्मा ने कांग्रेसियों-नक्सलियों की मिलीभगत का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि वो कॉम्प्रोमाइज्ड रहे हैं। भाजपा की सरकार आने से नक्सली बौखलाए हुए हैं। पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और भाजपा जिला उपाध्यक्ष असीम राय की रविवार रात गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके विरोध में सोमवार को कांकेर के ज्यादातर इलाके बंद है। इसके चलते सारी दुकानें और यात्री बसों का संचालन भी बंद है।

भाजपा पार्षद के होटल में तोडफ़ोड़

बांदे, पखांजूर, कापसी और बडग़ांव में भी बंद का असर देखने को मिला है। इससे पहले रविवार देर रात गुस्साए लोगों ने भाजपा पार्षद विकास पाल के होटल में तोडफ़ोड़ कर दी थी। आरोप है कि विकास पाल ने नगर पंचायत पखांजूर में अध्यक्ष बनाने के लिए कांग्रेस का साथ दिया था।

जांच के लिए एसआईटी का गठन

हत्या की जांच के लिए पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। अफसरों के मुताबिक, रंजिश के चलते हत्या की आशंका है। फिलहाल अभी तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया गया है। कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, संगठन मंत्री पवन साय और पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा पहुंचे हुए हैं।

घटनास्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज, संदिग्ध हिरासत में

पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल ने बताया कि घटना स्थल से मिले सीसीटीवी फुटेज व अन्य टेक्निकल जानकारी मिली है। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। आठ साल पहले असीम राय पर आपसी रंजिश के चलते किए गए हमले के दोनों आरोपियों से भी पुलिस पूछताछ कर रही है।

जानें पूरा मामला

कांकेर के पखांजूर में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और बीजेपी नेता असीम राय की गोली मारकर हत्या कर दी गई। रविवार देर शाम करीब 8 बजे अज्ञात लोगों ने वारदात को अंजाम दिया। फायरिंग पखांजूर के पुराना बाजार में हुई। गोली लगने के बाद उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां उन्हें डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि रविवार रात 8 बजे असीम राय रोजाना की तरह पखांजूर थाना से महज कुछ दूर पहले स्कूटी से गढ़चिरौली मार्ग तिराहे से गुजर रहे थे, जहां रविवार को छोटा बाजार लगता है। इसी का फायदा उठाते हुए अज्ञात हमलावर बाइक से आए और फायरिंग कर दी।

आईजी बोले- मामले की जांच की जा रही

वहीं पखांजूर में बीजेपी नेता की हत्या को लेकर बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने कहा कि जांच के बाद ही कुछ स्पष्ट हो पाएगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

9 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग

पखांजूर नगर पंचायत में अभी कांग्रेस का कब्जा है। यहां कांग्रेस के बप्पा गांगुली अध्यक्ष हैं, जिनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया गया है। 9 जनवरी को अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग भी होनी है। बीजेपी के पक्ष में 11 पार्षद हैं। कहा जा रहा है कि वोटिंग से पहले किसी ने टारगेट कर वारदात को अंजाम दिया है। बीजेपी के 8 पार्षद जीते थे और कांग्रेस के 7 पार्षद जीते थे, जिसमें से अध्यक्ष चुनाव में बीजेपी के 2 पार्षदों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिससे कांग्रेस ने अपना अध्यक्ष बना लिया था।

8 साल पहले भी आपसी रंजिश में हुआ था हमला

बताया जा रहा है असीम राय पर 8 साल पहले भी आपसी रंजिश में हमला किया गया था। वहीं अभी पखांजूर नगर पंचायत में अध्यक्ष पद को लेकर विवाद चल रहा है।

9 महीने में 9 नेताओं की हत्या

9 महीने में 9 बीजेपी नेताओं की हत्या हुई है। हालांकि अभी असीम राय की हत्या आपसी रंजिश में हुई या नक्सलियों ने की यह साफ नहीं हो पाया है। इससे पहले 8 नेताओं की नक्सलियों ने हत्या की थी। इनमें 3 नारायणपुर जिले से ही थे। 10 फरवरी को नारायणपुर के ही बीजेपी उपाध्यक्ष सागर साहू की हत्या की गई थी। एक महीने पहले छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सलियों ने बीजेपी नेता कोमल मांझी की गला रेत कर हत्या कर दी थी। बताया जा रहा है कि सुबह मंदिर से लौटते वक्त साधारण वेशभूषा में पहुंचे नक्सलियों ने कोमल मांझी को पकड़ लिया और गला रेत दिया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

निगम का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 एम.आई.सी. द्वारा पारित, साधारण सभा की ओर अग्रेषित

Published

on

मेयर इन काउंसिल की बैठक में निगम केे विभिन्न कार्यो से जुडे़ प्रस्तावों को दी गई स्वीकृति

(महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की उपस्थिति में नव निर्मित सभागार मे सम्पन्न हुई मेयर इन काउंसिल की पहली बैठक)

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 एमआईसी द्वारा पारित कर आवश्यक स्वीकृति हेतु साधारण सभा की ओर अग्रेषित किया गया। मेयर इन काउंसिल द्वारा निगम के विभिन्न कार्यो से जुडे़ प्रस्तावों पर विचार विमर्श पश्चात सर्वसम्मति से आवश्यक स्वीकृतियांॅं भी दी गई, साथ ही राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना एवं सामाजिक सहायता कार्यक्रम अंतर्गत संचालित पेेंशन योजना के हितग्राहियों को भी एम.आई.सी. द्वारा अपनी स्वीकृति प्रदान की गई।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत की अध्यक्षता एवं आयुक्त आशुतोष पाण्डेय की विशेष उपस्थिति में निगम की मेयर इन काउंसिल की बैठक आज पं.जवाहरलाल नेहरू सभागार स्थित एम.आई.सी. कक्ष में आयोजित हुई। बैठक में मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, भानुमति जायसवाल, अजय गोंड़, फिरतराम साहू, उर्वशी राठौर, ममता यादव, अजय कुमार चन्द्रा एवं सरोज शांडिल्य आदि उपस्थित थे। नगर पालिक निगम कोरबा का पुनरीक्षित बजट वर्ष 2025-26 एवं बजट वर्ष 2026-27 मेयर इन काउंसिल के समक्ष रखा गया, एमआईसी द्वारा सर्वसम्मति से बजट प्रस्ताव को पारित करते हुए बजट को आवश्यक स्वीकृति हेतु निगम की आगामी साधारण सभा की ओर अग्रेषित किया गया। बैठक के दौरान पेनल लायर की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव, जाति उद्घोषणा की स्वीकृति, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राष्ट्रीय परिवार सहायता व मुख्यमंत्री पेंशन योजना के हितग्राहियों की स्वीकृति, जल आवर्धन फेस-2 अंतर्गत 29 एम.एल.डी. जलउपचार संयंत्र के संधारण संचालन कार्य, वीर सावरकर भवन के आबंटन, अधोसंरचना मद से नगर पालिक निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत 05 करोड़ 93 लाख रूपये से मुख्य सड़कों का डामरीकरण सहित शहर के विभिन्न मार्गो के डामरीकरण कार्य से जुड़े प्रस्तावों, बुधवारी बाजार पुर्नविकास परियोजना, सीबीजी प्लांट एरिया बरबसपुर में विभिन्न निर्माण कार्य, हाई मास्ट लाईट स्ट्रीट लाईट आदि से जुड़े कार्य, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका की नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव, पालना घर कार्यकर्ता एवं सहायिक नियुक्ति संबंधी प्रस्ताव, मुड़ापार बाजार में प्रकाश व्यवस्था, निगम क्षेत्रांतर्गत जल प्रदाय संचालन संधारण हेतु श्रमिक प्रदाय सहित बैठक में प्रस्तुत अन्य प्रस्तावों पर निगम की एमआईसी द्वारा स्वीकृतियाॅं दी गई तथा प्रस्तावों पर आवश्यक निर्णय लिये गये। 

बैठक के दौरान निगम के अधीक्षण अभियंता सुरेश बरूआ, उपायुक्त पवन वर्मा एवं बी.पी.त्रिवेदी,  लेखाधिकारी भवकांत नायक, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, संपदा अधिकारी सचिन तिवारी, जोन कमिश्नर व कार्यपालन अभियंता भूषण उरांव, एन.के.नाथ, अखिलेश शुक्ला, राकेश मसीह, लीलाधर पटेल, सुनील टांडे, स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ.संजय तिवारी, सहायक अभियता पीयूष राजपूत, सुशील चन्द्र सोनी, दीवाकांत जायसवाल, आनंद दुबे, अरूण मिश्रा, अरविंद सिंह, उदय मंडल, आदि के साथ अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
Continue Reading

कोरबा

कोरबा: अडानी पावर परियोजना में हड़ताल पर प्रशासन ने लिया संज्ञान, सहमति के बाद काम शुरू

Published

on

कोरबा। ग्राम पताढ़ी स्थित Korba Power Limited की 2×660 मेगावाट विस्तार परियोजना में मजदूरों की हड़ताल पर जिला प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लिया। मजदूर 14 मार्च से वेतन वृद्धि, ओवरटाइम भुगतान, कार्य अवधि समेत विभिन्न मांगों को लेकर काम बंद कर प्रदर्शन कर रहे थे, जिससे तीन दिनों तक परियोजना कार्य प्रभावित रहा।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने 16 मार्च से वार्ता शुरू कराई और 17 मार्च को प्रशासन, ठेका कंपनी, प्रबंधन व श्रमिक प्रतिनिधियों के बीच बैठक आयोजित की गई। बैठक में मजदूरों की प्रमुख मांगों पर चर्चा कर सहमति बनाई गई।

प्रबंधन की ओर से न्यूनतम मजदूरी लागू रखने, ओवरटाइम का दोगुनी दर से भुगतान, दुर्घटना की स्थिति में वैधानिक मुआवजा, कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं और वेतन पर्ची देने पर सहमति बनी।
सहमति के बाद मजदूरों ने हड़ताल समाप्त कर दी है और 18 मार्च से सभी श्रमिक कार्य पर लौटेंगे। प्रशासन के हस्तक्षेप से ठप पड़ा परियोजना कार्य फिर से शुरू होने की राह पर है। जिसकी जानकारी अडानी पावर परियोजना के अधिकारियों की तरफ से दी गई है।

Continue Reading

कोरबा

80 फीसदी कमाई दे रहे कोरबा की उपेक्षा क्यों : ज्योत्सना, रेलवे बजट में अनुदान मांगों पर बोली कोरबा सांसद

Published

on

कोरबा। कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद ज्योत्सना चरणदास महंत ने लंबे समय से रेल यात्री सुविधाओं को लेकर कोरबा की उपेक्षा का मामला रेल बजट में अनुदान मांगों पर चर्चा के दौरान उठाया। उन्होंने सीधे पूछा कि दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे को 80 फीसदी कमाई कोरबा दे रहा है तो फिर वहां के लोगों को यात्री सुविधाओं के लिए बजट में विशेष प्रावधान क्यों नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस क्षेत्र से राजस्व उस क्षेत्र को न्याय मिलना ही चाहिए।

सांसद ज्योत्सना महंत ने कोरबा में 30 लाख से ज्यादा की लागत से निर्मित पिटलाइन को शुरू कराने के साथ ट्रेनों को मालगाडिय़ों की दया पर न छोडऩे की बात भी कही। सांसद ने कोरबा के मुद्दे को लेकर कहा कि आखिर यहां पर फ्लैगशिप योजना के तहत बनाई गई पिटलाइन को शुरू करने में क्या दिक्कत है। जब तक पिटलाइन पूरी तरह सक्रिय नहीं होगी तब तक नई यात्री ट्रेनें कैसे शुरू होगी। उनका कहना था कि सरकार वंदे भारत के विज्ञापन पर करोड़ों खर्च कर रही है और कोरबा में आम आदमी को लोकल गाड़ी के लिए 4-4 घंटे प्रतिक्षा करनी पड़ रही है।

उन्होंने गेवरा-पेण्ड्रा रेल कॉरिडोर का काम 10 साल बाद भी पूरा न होने पर सवाल खड़े किए। कोरबा से कटनी मार्ग पर एक भी सीधी गाड़ी न होने और कोरबा राउरकेला के बीच बने रेल ट्रैक पर 5 साल में मालगाडिय़ों के संचालन के बावजूद यात्री गाड़ी की कमी पर भी सवाल खड़े किए और कहा कि क्या यहां के लोगों को रेल यात्रा का अधिकार नहीं है। सांसद ने चाम्पा, सक्ती स्टेशन पर गीतांजलि व अहमदाबाद एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की। उन्होंने कोरबा क्षेत्र की जनता को हो रही परेशानी के मसले को लेकर कहा कि स्थिति यह है कि मालगाडिय़ों के लिए यात्री ट्रेनें घंटों लेट कर दी जाती है। क्या सरकार भूल गई है कि रेल लोक कल्याणकारी सेवा है न कि केवल कॉमर्शियल लोडिंग कंपनी। जब अमृत भारत स्टेशन बनाए जा रहे है और नई पटरियां बिछाई जा रही है तो फिर यात्री ट्रेनों का वास्ता इनसे क्यों नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी मांग रखी कि कई महत्वपूर्ण ट्रेनें जैसे नर्मदा एक्सप्रेस, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस और तिरूपति एक्सप्रेस बिलासपुर आकर ठहर जाती है। इनका विस्तार कोरबा तक करने में कोई समस्या नहीं है। इससे यात्रियों को और रेलवे को दोनों को फायदा होगा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677