सातगढ़ कँवर समाज के सम्मेलन और वीर शहीद सीताराम कँवर के पुण्यतिथि समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री
समाज के लिए भवन हेतु एक करोड़ रुपये, प्रतिमा के लिए 10 लाख की राशि देने की घोषणा की
भगवान सहस्त्रबाहु के प्रतिमा के लिए 25 लाख और कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड की घोषणा की
कोरबा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज कटघोरा में सातगढ़ कँवर समाज के सामाजिक सम्मेलन-1857 के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी वीर शहीद सीताराम कँवर के पुण्य तिथि समारोह सहित रामपुर चौक में शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा अनावरण तथा ग्राम कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्रबाहु के नाम पर चौक का नामकरण, मूर्ति स्थापना और प्रवेश द्वार सह उद्यान निर्माण के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड और कँवर समाज के लिए भवन हेतु एक करोड़, भगवान सहस्त्रबाहु के मूर्ति, प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख, शहीद सीताराम कँवर के प्रतिमा के लिए 10 लाख की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कंवर समाज एवं कल्चुरी समाज के लोगों को मूर्ति अनावरण, मूर्ति स्थापना, भूमि पूजन सहित अन्य विकास कार्यों के लिये बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
कँवर समाज के सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि किसी भी समाज के लोगो का आगे बढने का शिक्षा ही एकमात्र रास्ता है। वे चाहते हैं कि सभी समाज के लोग शिक्षा को अपनाएं और विकास की राह में आगे बढ़े और छत्तीसगढ़ सहित देश का मान बढ़ाए। उन्होंने बताया कि स्कूल शिक्षा से लेकर उच्च शिक्षा को बढ़ावा देने सरकार काम कर रही है। छत्तीसगढ़ के अनुसूचित जनजाति के लोग भी कलेक्टर-एसपी, डॉक्टर-इंजीनियर बने यही हमारी मंशा है। मुख्यमंत्री ने वीर शहीद सीताराम कंवर को समाज का गौरव बताते हुए कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में समाज के अनेक लोगों ने अपना बलिदान दी है। मुझे खुशी है कि आज मैंने शहीद सीताराम कंवर के प्रतिमा का अनावरण किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के विकास व उत्थान के लिये शिक्षा आवश्यक है। उन्होंने समाज के लोगों से अपने सभी बच्चों को पढ़ाने के लिए प्रेरित किया और युवाओं को नशा से दूर रहने तथा सड़क में यातायात नियमों का पालन करते हुए हेलमेट पहनने तथा जागरूक बनकर शासन की योजनाओं का लाभ उठाने कहा। उन्होंने बताया कि राज्य में उच्च शिक्षण संस्थान की बेहतर व्यवस्था है। वर्तमान में राज्य में मेडिकल कॉलेज, एम्स, आईआईआईटी, विश्वविद्यालय, लॉ कॉलेज संचालित है। यहाँ के विद्यार्थी चाहे तो राज्य में रहकर भी उच्च शिक्षा हासिल कर सकते हैं। उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य के स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर रजत जयंती फरवरी 2026 तक मनाए जाने की बात कहते हुए सभी को बधाई दी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हमारा राज्य विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में सरकार गठन के साथ ही 18 लाख पीएम आवास की स्वीकृति प्रदान की गई। किसानों से 3100 रुपए प्रति क्विंटल एवं 21 क्विंटल प्रति एकड़ की दर से धान की खरीदी की जा रही है। 13 लाख किसानों को दो साल के धान का बकाया बोनस वितरित किया गया। महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपए सहायता राशि उनके खाते में दी जा रही है। 5500 रुपए मानक बोरे की दर से तेंदूपत्ता की खरीदी की जा रही है , चरण पादुका योजना का संचालन फिर से प्रारम्भ किया गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि श्री राम लला दर्शन योजना के माध्यम से राज्य से प्रतिमाह हजारों भक्तों को सरकारी खर्च से अयोध्या धाम में श्री राम के दर्शन का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार गठन के 20 माह के भीतर ही 10 हजार से अधिक युवाओं को शासकीय नौकरी प्रदान की गई है। जल्द ही 5 हजार शिक्षक, 700 से अधिक पदों पर सहायक प्राध्यापक की भर्ती की जाएगी। नई औद्योगिक नीति के तहत भी युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने समाज के सभी पात्र व्यक्तियों को शासकीय योजनाओं से जुड़कर लाभ उठाने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट अंक हासिल करने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया। इससे पूर्व उन्हांने कार्यक्रम स्थल पर आदिवासी समाज के आराध्य ठाकुर देव स्थल पर पूजा अर्चना भी की। समाज के प्रतिनिधियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को तीर-धनुष भेंट कर अभिवादन किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल ने 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में वीर शहीद सीताराम कँवर के योगदान को महान बताया। उन्होंने क्षेत्र के विकास के लिए हाइटेक बस स्टैंड के मांग भी रखी। समाज के केंद्रीय अध्यक्ष छत्रपाल सिंह कँवर ने शहीद सीताराम के योगदान को बताया और समाज के गतिविधियों को बताते हुए मुख्यमंत्री से कई मांगे रखी। इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष नंदलाल कंवर, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह कँवर, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, गणराज सिंह कँवर,त्रिवेंद्र सिंह, राजीव सिंह, श्रीमती झुलबाई कँवर, राज जायसवाल, श्रीमती माया रूपेश कँवर, आईजी संजीव शुक्ला, कलेक्टर अजीत वसंत सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री साय द्वारा की गई प्रमुख घोषणा
मुख्यमंत्री श्री साय ने सातगढ़ कंवर समाज के सामाजिक भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ रुपए प्रदान करने और कंवर समाज के बनने वाले समाजिक भवन में डीएमएफ से बाउंड्रीवाल निर्माण कराने घोषणा की। उन्होंने रामपुर चौक में शहीद सीताराम कंवर की नए मूर्ति स्थापना के लिए 10 लाख, कसनिया मोड़ में भगवान सहस्त्र बाहु की मूर्ति स्थापना एवं प्रवेश द्वार निर्माण के लिए 25 लाख देने तथा कटघोरा में हाईटेक बस स्टैंड निर्माण की घोषणा की।
कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।
स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन
कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।
कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है। प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।