Connect with us

कोरबा

विशेष पिछड़ी जनजातियों को मिला जनमन अभियान की जानकारी

Published

on

कोरबा। कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा जिले में विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान एवं समाज की मुख्य धारा में लाने के लिए जनमन अभियान के संबंध में निर्देश दिए जाने के पश्चात् आज जनपद सीईओ पोड़ी-उपरोड़ा द्वारा पहुंचविहीन ग्राम समेलीभाठा में बिरहोर जनजातियों को जनमन अभियान अंतर्गत होने वाले लाभ के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने इसके लिए पंजीयन के विषय में भी बताया। इस अभियान के तहत निर्धारित 11 बिंदुओं के प्रारूप के आधार पर जमीनी स्तर पर सर्वे कर विशेष पिछड़ी जनजातियों को योजनाओं से लाभान्वित किया जाएगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कल इन स्थानों पर लगेगा शिविर

कोरबा। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत 21 दिसंबर 2023 को विकासखंड कोरबा के ग्राम चचिया में 10 बजे से, जिल्गा में दोपहर 2 बजे से, विकासखंड कटघोरा के ग्राम कसाईपाली में 10 बजे से और चाकाबुड़ा में 2 बजे से, पोडी उपरोडा ब्लॉक के लेपरा में 10 बजे से, गुरसिया में दोपहर 2 बजे से, करतला विकासखंड अंतर्गत ग्राम नोनदरहा में 10 बजे से, बरकोनहा मे 2 बजे से, विकासखंड पाली के ग्राम इरफ में 10 बजे से और गोपालपुर (नवागांवखुर्द) में दोपहर 2 बजे से विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का आयोजन किया गया है। इसी तरह नगर पालिक निगम कोरबा अंतर्गत अप्पू गार्डन के सामने वार्ड क्रमांक 15 में सुबह 10 बजे से, ओपन थियेटर घण्टाघर कोरबा वार्ड क्रमांक 21 में दोपहर 2 बजे विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर लगाया जाएगा।

जिले के किसानों को होगा लंबित बोनस का भुगतान

वर्ष 2014-15 के 13879 एवं 2015-16 के 12077 किसानों को राशि का होगा भुगतान

कोरबा । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किसान हितैषी लिए गए निर्णय के पश्चात् कोरबा जिले के किसानों को 25 दिसंबर को वर्ष 2014-15 के 13879 एवं 2015-16 के 12077 किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान के लंबित बोनस राशि का भुगतान किया जाएगा। खाद्य अधिकारी जे. के. सिंह ने बताया कि जिले में खरीफ वर्ष 2014-15 में धान बेचने वाले कुल 13879 किसानों से 91714.50 मे.टन धान की खरीदी की गई थी जिसका बोनस राशि 2751.435 लाख रूपये है। इसी प्रकार खरीफ वर्ष 2015-16 में धान बेचने वाले कुल 12077 किसानों से 82052.43 मे.टन धान की खरीदी की गई थी। जिसका बोनस राशि 2461.5729 लाख रूपये भुगतान किसानों के खाते में सीधे समायोजन किया जाएगा। जिले में किसानों को ब्लॉक स्तर एवं समिति स्तर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से बोनस प्रमाण पत्र का वितरण किया जाएगा। किसानों को 300 रूपए प्रति क्विंटल की दर से बोनस का वितरण किया जाएगा।

चार ट्रैक्टर जब्त, अवैध उत्खनन व परिवहन पर की गई कार्यवाही

कोरबा। कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा खनिज विभाग को जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन रोकने के कड़े निर्देश लगातार दिए जा रहे हैं। इसी कड़ी में खनिज विभाग द्वारा अवैध उत्खनन और परिवहन में संलग्न चार ट्रैक्टरों पर कार्यवाही की गई है। खनिज अधिकारी प्रमोद नायक ने बताया कि रात्रि में कार्यवाही के पश्चात् जब्त ट्रैक्टर सीजी 12 यू 0359 सलिहाभाठा, ट्रैक्टर जॉन डियर (बिना नंबर) प्रगति नगर एनटीपीसी, ट्रैक्टर जॉनडियर (बिना नंबर) कुदरमाल, ट्रैक्टर जॉन डियर (बिना नंबर) कुदुरमाल को थाने में रखा गया है। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए खनिज अधिकारी प्रमोद नायक के मोबाइल नंबर 7587350731 में संपर्क किया जा सकता है।

प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 22 दिसंबर को

कोरबा। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र कोरबा द्वारा 22 दिसंबर 2023 को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस कैंप में बॉम्बे इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी इंडिया लिमिटेड शंकर नगर रायपुर में सिक्योरिटी गार्ड के 150 पद, वेदांता स्कील स्कूल बालको कोरबा में फूड एंड बेवरेज के 60 पद, सिविंग मशीन ऑपरेटर के 60 पद, वेल्डर के 30 पद फीटर के 30 पद तथा सोलर पी.वी. इंस्टालर के 30 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। उक्त पदों हेतु 18 से 30 वर्ष की आयु सीमा के साथ 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई डिप्लोमा की शैक्षणिक योग्यता वांछनीय है। इच्छुक आवेदक 22 दिसंबर को प्रात: 11 बजे कार्यालय जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु पोंड़ी उपरोड़ा में प्रशिक्षण का आयोजन 13 फरवरी को

Published

on

कोरबा। आरजीआई पोर्टल से आनलाईन जन्म-मृत्यु पंजीयन हेतु 13 फरवरी को जनपद पंचायत पोंड़ी उपरोड़ा के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक तथा दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक प्रशिक्षण का आयोजन किया गया है। प्रशिक्षण जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय के अधिकारियों द्वारा दिया जायेगा।
जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी ने बताया कि प्रातः 11 बजे से अपरांह 01 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पोंड़ीउपरोड़ा, समस्त प्राथमिक एवं उप स्वास्थ्य केंद्र शामिल रहेंगे और दोपहर 02 बजे से 04 बजे तक आयोजित प्रशिक्षण में जनपद पंचायत पोंड़ीउपरोड़ा अंतर्गत समस्त ग्राम पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों  पर भर्ती हेतु 27 फरवरी तक आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ,जिला कोरबा द्वारा जारी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न रिक्त संविदा पदों पर पात्र इच्छुक अभ्यर्थियों से 27 फरवरी शाम 5.30 बजे तक आवेदन पत्र  आमंत्रित किये गये हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना पटल पर देखा जा सकता है एवं जिला कोरबा के बेबसाईट www.korba.gov. in   में उपलब्ध है जिसका अवलोकन किया जा सकता है।

Continue Reading

कोरबा

शासकीय महाविद्यालय पाली में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का हुआ गठन

Published

on

रोजगार मूलक ट्रेड प्रारंभ कर प्रशिक्षण आयोजित करने के दिए निर्देश

कोरबा। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार जिले के सभी मतदान केंद्रों, सभी हायर सेकेण्डरी स्कूलों, कॉलेजों, उच्च शैक्षणिक संस्थानों में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब गठित की जा रही हैं। इसी कड़ी में  आज 11 फरवरी  को शासकीय नवीन महाविद्यालय पाली में सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह की उपस्थिति में इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ई.एल.सी) का गठन किया गया।
इस अवसर पर मतदाता साक्षरता क्लब (ई.एल.सी.) एवं विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर) के महत्व पर केंद्रित कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में उपस्थित ई.एल.सी. क्लब के मेंबर्स, युवा छात्र -छात्राओं को सम्बोधित करते हुए सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी सतीश प्रकाश सिंह ने मतदाता साक्षरता क्लब के गठन के उद्देश्यों के बारें में बताया। उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (एस.आई.आर.) के महत्व के बारें में जानकारी देते हुए मज़बूत लोकतंत्र के निर्माण में युवाओं को एक मतदाता के रूप में पंजीकृत होकर अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के लिए प्रेरित किये। सहायक जिला स्वीप नोडल अधिकारी ने नवीन मतदाता के रूप में पहली बार मतदाता बनने जा रहें सभी युवाओं को राष्ट्र के प्रति अपने कर्त्तव्य को निभाने के लिए एक मतदाता के रूप में अनिवार्य रूप से अपना नाम पंजीकृत करवाने के लिए अपील की।


इस अवसर पर डॉ. हर्ष पांडेय प्राध्यापक समाजशास्त्र एवं मतदाता साक्षरता क्लब के मेम्बर्स छात्र -छात्राओं ने भी अपने विचार प्रस्तुत किये। महाविद्यालय की छात्राओं के द्वारा आकर्षक रंगोली बनाई गई एवं हाथों में मेंहदी सजाकर मतदाता साक्षरता क्लब एवं एस.आई.आर.के महत्व को प्रदर्शित किया गया।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती रीता पटेल महाविद्यालयीन स्वीप  नोडल अधिकारी के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राध्यापकगण – टी.आर. कश्यप, डॉ.शेख तस्लीम अहमद, डॉ. कविता ठक्कर, संत राम खांडेकर, वर्षा लकड़ा सहित बड़ी संख्या में महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending