Connect with us

छत्तीसगढ़

सुकमा : भटके कदमों को नई दिशा: सुकमा में पुनर्वास से विकास की कहानी लिख रही है सरकार

Published

on

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन, पुनर्वासितों से किया आत्मीय संवाद

मोबाइल, आवास की चाबी और नियुक्ति पत्र का वितरण, ‘पुनर्वास से विकास तक’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन, पुनर्वासितों से किया आत्मीय संवाद
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन, पुनर्वासितों से किया आत्मीय संवाद

सुकमा। नक्सल आतंक से लंबे समय तक प्रभावित रहे सुकमा में अब शांति, विश्वास और विकास की नई तस्वीर उभर रही है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुकमा जिला मुख्यालय स्थित पुनर्वास केंद्र का दौरा कर वहां संचालित पुनर्वास एवं कौशल विकास गतिविधियों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने पुनर्वासित लोगों से आत्मीय संवाद कर उनके अनुभव जाने और उन्हें मुख्यधारा से जुड़कर नया जीवन प्रारंभ करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन, पुनर्वासितों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी सरकार भटके हुए लोगों को मुख्यधारा से जोड़कर उन्हें सम्मानजनक जीवन, रोजगार और आगे बढ़ने के समान अवसर देने के लिए दृढ़संकल्पित है। उन्होंने कहा कि पुनर्वासितों की आंखों में दिखता आत्मविश्वास इस बात का प्रमाण है कि यदि सही अवसर और मार्गदर्शन मिले, तो हर भटका हुआ कदम नई दिशा और नया जीवन प्राप्त कर सकता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने पुनर्वास केंद्र का किया अवलोकन, पुनर्वासितों से किया आत्मीय संवाद

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार की प्रभावी नक्सल पुनर्वास नीति के चलते सुकमा सहित बस्तर क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। अब तक 2392 नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ने का निर्णय लिया है, जिनमें से 361 पुनर्वासितों ने नया जीवन प्रारंभ कर आत्मनिर्भरता की दिशा में कदम बढ़ाए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल पुनर्वास तक सीमित नहीं है, बल्कि इन नागरिकों को सम्मानजनक जीवन, स्थायी रोजगार और समाज में बराबरी का अवसर प्रदान करना है। पुनर्वास केंद्र में राजमिस्त्री, कपड़ा सिलाई, कृषि उद्यमिता और वाहन चालक जैसे विभिन्न ट्रेडों में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। 

उन्होंने कहा कि वर्ष 2026 में अब तक 307 हितग्राहियों को प्रशिक्षण दिया गया है, वहीं मुख्यधारा में लौटे 313 युवाओं को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जा रहा है। जिला प्रशासन द्वारा 107 पुनर्वासित हितग्राहियों को मोबाइल फोन वितरित किए गए हैं, जिससे वे डिजिटल और संचार माध्यमों से जुड़कर आधुनिक जीवनशैली की ओर अग्रसर हो सकें। विशेष रूप से 115 महिलाएं प्रशिक्षण एवं तकनीकी सहयोग के माध्यम से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल प्रस्तुत कर रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय  ने कहा कि नक्सल हिंसा से प्रभावित परिवारों के आश्रितों को भी राहत प्रदान करते हुए अनुकंपा नियुक्ति के तहत पुलिस विभाग में 20 तथा जिला प्रशासन द्वारा 95 लोगों को शासकीय सेवा में रोजगार के अवसर दिए गए हैं। 

कार्यक्रम के दौरान ग्राम ढोंडरा कोंटा निवासी मौसम संजना, नागारास जगरगुंडा निवासी भरत कुमार हेमला सहित अन्य हितग्राहियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त शिक्षा विभाग के अंतर्गत 10 नव नियुक्त शिक्षकों को भी नियुक्ति पत्र वितरित किए गए।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री साय ने पुनर्वासित हितग्राहियों को मोबाइल, राजमिस्त्री किट, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की चाबियां तथा पूर्णता प्रमाण पत्र वितरित किए।  इस अवसर पर 25 हितग्राहियों को आवास की चाबी सौंपकर उन्हें सम्मानित किया गया।

मुख्यमंत्री ने नक्सल पुनर्वास की सफलता की प्रेरणादायक कहानियों को दर्शाती ‘बदलते सुकमा की बदलती तस्वीर: पुनर्वास से विकास तक’ कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया। साथ ही, पुनर्वास केंद्र के कला केंद्र में कलाकारों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि यह परिवर्तन केवल भौतिक नहीं, बल्कि सामाजिक और मानसिक बदलाव का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, सांसद बस्तर महेश कश्यप  सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Continue Reading

कोरबा

BALCO Inaugurates Safety Park, Engages 5,000+ stakeholders in Safety Awareness Drive

Published

on

Balconagar. Bharat Aluminium Company Limited (BALCO), India’s iconic aluminium producer and a unit of Vedanta Aluminium, has inaugurated a Safety Park at its operations, reinforcing its deep-rooted commitment to building strong, safety-first culture across the workforce. The Safety Park features interactive models, experiential modules, and visual installations that demonstrate the company’s standard operating procedures (SOPs), enabling practical and hands-on understanding of safe operational practices.

Aligned with the Safety Month theme “Engage, Educate & Empower People to Enhance Safety,” the initiative reached and engaged more than 5,000 employees, business partners, community members, and students. The campaign was notably led by women employees, reflecting BALCO’s focus on inclusive leadership and empowering women as key drivers of safety excellence across operations.

With a strong focus on enhancing awareness and encouraging behavioural change, a wide range of interactive activities were conducted to strengthen safety consciousness among the workforce. These included drawing and slogan competitions, safety quizzes, and the ‘Kaun Banega Safety Champion’ contest, which encouraged participants to think critically about safety and test their knowledge of workplace safety protocols.

Gamified activities such as Snake & Ladder and Hazard Hunt further reinforced safety awareness through engaging formats. The campaign also recognised outstanding performers and teams across operations through initiatives such as Best Safety Performers and ‘Family Connect with Safety Champions,’ celebrating individuals and teams demonstrating exemplary commitment to safety.

Speaking on the initiative, Rajesh Kumar, CEO & Director, BALCO, said, “At BALCO, safety is a deeply embedded value that guides every aspect of our operations. Through sustained engagement and continuous awareness, we aim to build a strong culture where every individual takes ownership of safety. Initiatives such as National Safety Month help strengthen behavioural change and reinforce our commitment to making BALCO and its surrounding ecosystem a safe and responsible environment for all.”

In addition, platforms such as ‘Voice of Safety’ and ‘Real-Life Hero Stories’ enabled employees and business partners to share insights, experiences, and suggestions, further embedding safety ownership across operations. The ‘Best Safety Zone Exhibition’ and health check-up camps further deepened engagement by showcasing safety innovations, best practices, and a focus on employee wellbeing across various sub-business units.

BALCO has remained steadfast in its commitment to enhancing safety awareness among local communities and families through various training initiatives. These include fire safety workshops, road safety programs, and the installation of retro-reflective safety signboards to improve visibility to avoid potential mishaps. Recognising its dedication to workplace and community safety, BALCO has been honoured with the International Safety Award from the British Safety Council for 2026 and the Platinum Award for Excellence in Fire & Safety by Grow Care India. These accolades are a testament to BALCO’s commitment to fostering a culture of safety excellence.

Continue Reading

कोरबा

बालको ने किया सेफ्टी पार्क का उद्घाटन, 5,000 लोगों तक पहुंचा जागरूकता अभियान

Published

on

बालकोनगर। वेदांता समूह की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपने परिसर में एक सेफ्टी पार्क का उद्घाटन किया। यह पहल कंपनी की मजबूत ‘सेफ्टी फर्स्ट’ संस्कृति को उत्कृष्ट करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस सेफ्टी पार्क में इंटरैक्टिव मॉडल, प्रैक्टिकल मॉड्यूल और विजुअल डिस्प्ले लगाए गए हैं, जिनसे कर्मचारी आसानी से सुरक्षित कार्य प्रक्रियाओं को समझ सकें।

इस वर्ष के सेफ्टी मंथ की थीम “सुरक्षा बढ़ाने के लिए लोगों को शामिल करें, शिक्षित करें और सशक्त बनाएं” के तहत 5,000 से अधिक कर्मचारियों, बिजनेस पार्टनर, समुदाय के लोगों और छात्रों को इस अभियान से जोड़ा गया। खास बात यह रही कि इस अभियान का नेतृत्व महिला कर्मचारियों ने किया, जो कंपनी में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और नेतृत्व को दर्शाता है।

सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने और व्यवहार में बदलाव लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित की गईं। इनमें ड्राइंग और स्लोगन प्रतियोगिता, सेफ्टी क्विज और ‘कौन बनेगा सेफ्टी चैंपियन’ जैसे कार्यक्रम शामिल रहे, जिनसे लोगों ने सुरक्षा से जुड़े विषयों को बेहतर तरीके से समझा।

इसके अलावा, सांप एवं सीढ़ी और ‘हैजर्ड हंट’ जैसे गेम्स के माध्यम से भी सुरक्षा संदेश को आसान तरीके से समझाया गया। अभियान के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों और टीमों को ‘बेस्ट सेफ्टी परफॉर्मर’ और ‘फैमिली कनेक्ट विद सेफ्टी चैंपियन’ जैसे सम्मान देकर प्रोत्साहित किया गया।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं निदेशक राजेश कुमार ने कहा कि कंपनी में में सुरक्षा हमारी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकता है जो हमारे हर कार्य को दिशा देता है। निरंतर सहभागिता और जागरूकता के माध्यम से हम ऐसी मजबूत संस्कृति का निर्माण करना चाहते हैं, जहाँ हर व्यक्ति सुरक्षा की जिम्मेदारी समझे और उसका पालन करे। राष्ट्रीय सुरक्षा माह जैसे प्रयास व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाने में मदद करते हैं तथा बालको एवं इसके आसपास के पूरे क्षेत्र को सुरक्षित और जिम्मेदार वातावरण बनाने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूत करते हैं।

अभियान के दौरान ‘वॉयस ऑफ सेफ्टी’ और ‘रियल लाइफ हीरो स्टोरीज’ जैसे प्लेटफॉर्म भी बनाए गए, जहां कर्मचारियों और बिजनेस पार्टनर ने अपने अनुभव और सुझाव साझा किए। ‘बेस्ट सेफ्टी जोन एग्जीबिशन’ और हेल्थ चेक-अप कैंप्स ने भी लोगों को सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

बालको आसपास के समुदाय और परिवार में भी सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहा है। इसके तहत फायर सेफ्टी वर्कशॉप, रोड सेफ्टी प्रोग्राम और सड़कों पर रेट्रो-रिफ्लेक्टिव साइन बोर्ड लगाए गए हैं, जिससे दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के लिए बालको को 2026 में ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल का इंटरनेशनल सेफ्टी अवार्ड और ग्रो केयर इंडिया द्वारा फायर एंड सेफ्टी में प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ये उपलब्धियां बालको की उत्कृष्ट सेफ्टी संस्कृति को दर्शाती हैं।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जगदलपुर : विकास की नींव रखने वाले हाथों का सम्मान

Published

on

श्रमिक सम्मेलन में योजनाओं की सौगात से खिले श्रमिकों के चेहरे

जगदलपुर। जगदलपुर के वीर सावरकर भवन में  बीते दिनों निर्माण श्रमिकों के सशक्तिकरण और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से एक श्रमिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। श्रम विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मण्डल के मार्गदर्शन में आयोजित इस गरिमामयी कार्यक्रम में विकास की रीढ़ कहे जाने वाले श्रमिकों का न केवल सम्मान किया गया, बल्कि उन्हें विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित भी किया गया। इस सम्मेलन में समूचे  बस्तर जिले के सुदूर अंचलों से आए बड़ी संख्या में श्रमिकों ने हिस्सा लिया, जिससे पूरा परिसर उनकी उत्साहजनक उपस्थिति से सराबोर नजर आया।

       कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित सांसद बस्तर महेश कश्यप और नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने दीप प्रज्वलित कर आयोजन का शुभारंभ किया। इस अवसर पर जन प्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में श्रमिकों को राष्ट्र का असली निर्माता बताते हुए कहा कि सरकार का मुख्य लक्ष्य अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार लाना है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद महेश कश्यप ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रमिक केवल मजदूरी करने वाला व्यक्ति नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण का आधार है। उन्होंने श्रमिकों को उनके अधिकारों के प्रति सजग रहने का आह्वान करते हुए विश्वास दिलाया कि सरकार सदैव उनके साथ खड़ी है। श्री कश्यप ने शासन द्वारा श्रमिकों के लिए चलाए जा रहे विभिन्न 31 योजनाओं की जानकारी और अन्य सुरक्षा योजनाओं के लाभ पर जोर देते हुए कहा कि हर श्रमिक का पंजीकरण होना अनिवार्य है ताकि शासन की मदद उन तक बिना किसी बाधा के पहुँच सके। इस अवसर पर नगर निगम सभापति खेमसिंह देवांगन ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

       मंच से जनप्रतिनिधियों के कर-कमलों द्वारा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न विभागीय योजनाओं के तहत सहायता राशि के चेक वितरित किए गए, जिसे पाकर श्रमिकों के चेहरों पर संतोष और खुशी के भाव स्पष्ट नजर आए। इस सम्मेलन की सबसे बड़ी विशेषता मौके पर ही समाधान की रही, जहाँ श्रम विभाग द्वारा लगाए गए विशेष पंजीकरण शिविरों के माध्यम से नए श्रमिकों का तत्काल पंजीयन किया गया। श्रम पदाधिकारी भूपेंद्र नायक ने बताया कि इस मुहिम का उद्देश्य बस्तर के उन मेहनतकश लोगों को विभागीय योजनाओं के दायरे में लाना है जो अब तक जागरूकता के अभाव में लाभ से वंचित थे। इस सार्थक प्रयास से बस्तर के दुर्गम क्षेत्रों में रहने वाले श्रमिक भी अब सरकार की कल्याणकारी नीतियों से सीधे जुड़ सकेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक और श्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में श्रमिक उपस्थित थे।

Continue Reading

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677