छत्तीसगढ़
सनी लियोनी बोलीं- छत्तीसगढ़ में मेरे नाम का गलत इस्तेमाल:महतारी वंदन से हर महीने 1 हजार ट्रांसफर; एक्ट्रेस जैसे अब-तक 15000 फॉर्म रिजेक्ट
रायपुर,एजेंसी। एक्ट्रेस और पूर्व पोर्न स्टार सनी लियोनी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा है कि छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना में उनकी आइडेंटिटी और नाम का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। सनी ने मामले की जांच में सहयोग करने की बात कही है।
सनी लियोनी की आईडी बनाकर महतारी वंदन का पैसा लिया गया है। मामले में बस्तर के युवक को गिरफ्तार किया गया है। वीरेंद्र कुमार जोशी के खाते में महतारी वंदन के पैसे ट्रांसफर हुए हैं। युवक ने उसके दस्तावेजों का दुरुपयोग कर फंसाने की बात कही है। योजना का लाभ अपात्र लोग लंबे समय से ले रहे हैं। आरोप सार्वजनिक होने के बाद 15 हजार से ज्यादा आवेदन निरस्त किए गए हैं। पैसा लेने वाले कई अपात्रों से अब रिकवरी भी की जा रही है।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों के अनुसार आवेदन फॉर्म जमा करने के दौरान आवेदनकर्ताओं से शपथ पत्र लिया गया था। इसी एफिडेविट को आधार बनाकर अपात्रों से रिकवरी की जा रही है। अपात्रों के साथ ही योजना की मॉनिटरिंग में लापरवाही बरतने वाले विभागीय कर्मचारियों और अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई है।
3 केस से समझिए…योजना में कैसे गड़बड़ी हुई

बस्तर जिले के तालुर गांव में सन्नी लियोनी के नाम से आवेदन किया गया था।
- केस 1- सनी लियोनी के नाम से आवेदन
बस्तर जिले के तालुर गांव में महतारी वंदन योजना के लिए सनी लियोनी, पति जॉनी सीन्स के नाम का आवेदन डाला था। इस आवेदन को सुपरवाइजर और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने सत्यापित कर आगे फॉरवर्ड भी किया था।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देवमती जोशी की ID से आवेदन रजिस्टर्ड हुआ। आरोपी का नाम वीरेंद्र जोशी जिसने सनी के नाम का फर्जी आवेदन और बैंक खाता दिया था उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस केस में तीन अधिकारी-कर्मचारियों पर कार्रवाई की गई।
- केस 2- उपसरपंच की अविवाहित रिश्तेदारों को लाभ
बस्तर जिले में ही विधायक प्रतिनिधि के अविवाहित रिश्तेदारों पर इस योजना का लाभ लेने का आरोप है। ग्राम पंचायत टलनार के उप-सरपंच ने इसकी शिकायत भी एसडीएम से की है। उप सरपंच ने बताया, कि विधायक प्रतिनिधि के तीन अविवाहित रिश्तेदार इस योजना का लाभ ले रहे हैं, इसकी जांच होनी चाहिए। मामले में जांच शुरू कर दी गई है।

पेंड्रा निवासी कलम सिंह कंवर ने योजना के तहत भरा था।
- केस 3- पत्नी नहीं तो पेंड्रा के कलम सिंह ने भरा था फॉर्म
महतारी वंदन योजना के तहत पुरुष के आवेदन फॉर्म भरने का मामला भी सामने आ चुका है। हालांकि उनका आवेदन उसी समय रिजेक्ट हो गया था। पेंड्रा निवासी कलम सिंह कंवर ने न केवल फॉर्म भरा, बल्कि उसे लेने के लिए कर्मचारियों पर दबाव भी बनाया था। उसने कहा था कि, उनके घर में महिला नहीं है, इसलिए वे फॉर्म भर रहे हैं।
इस तरह की शिकायत मिली नोडल अधिकारियों को
- पुरूष आवेदक महिला के नाम से आवेदन भर कर योजना का फायदा ले रहे हैं।
- जिन युवतियों की शादी नहीं हुई, उनको भी योजना का फायदा मिल रहा है।
- सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों की पत्नी योजना का फायदा ले रही हैं।
- आवेदक के द्वारा 2 जगह से फॉर्म भरकर योजना का फायदा लिया जा रहा है।
- योजना के तहत आवेदन करने वाले व्यक्ति की मृत्यु हो चुकी है, फिर भी योजना का फायदा उसके परिवार को मिल रहा है।

योजना के तहत 70 लाख से ज्यादा आवेदन भरे गए थे।
21 हजार से ज्यादा लाभार्थियों की हो चुकी मौत
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया, कि महतारी वंदन योजना का फायदा लेने वाले 21 हजार से ज्यादा लाभार्थियों की मौत हो चुकी है। इस बात की जानकारी सर्वे के दौरान सामने आने पर इनके खाते को ब्लॉक किया गया है। योजना के तहत आवेदन करने वाले लाभार्थियों के खिलाफ जांच जारी होने की बात भी कही जा रही है।
नोडल अधिकारियों ने इस तरह के आवेदन रिजेक्ट किए
महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बताया, कि ऐसी महिलाएं जो अपने पति के साथ रह रही हैं, लेकिन उन्होंने परित्यक्ता का सर्टिफिकेट लगा दिया है उनके फॉर्म रिजेक्ट हुए हैं। इसके अलावा जिन युवतियों की शादी नहीं हुई है उन लोगों ने भी आवेदन फॉर्म भरा है।
साथ ही कुछ जिलों में पुरुषों ने भी आवेदन फॉर्म भरा जिन्हें जांच के दौरान ही निरस्त कर दिया गया था। इनकम टैक्स देने वाले और सरकारी नौकरी वालों के परिजन भी अगर आवेदनकर्ता हैं तो उनका फॉर्म भी रिजेक्ट किया गया है।
70 लाख से ज्यादा आवेदन मिले योजना के तहत
महतारी वंदन योजना का फायदा लेने के लिए प्रदेशभर से 70 लाख 26 हजार 352 महिलाओं ने आवेदन फॉर्म भरा है। योजना के तहत फॉर्म भरने की अंतिम तारीख 20 फरवरी 2023 थी। विभागीय अधिकारियों के अनुसार आवेदन करने वाले आवेदकों में से 70 लाख 14 हजार 581 आवेदनकर्ताओं का फॉर्म सिलेक्ट हुआ है। यानी महज 15 हजार से ज्यादा आवेदन ही रिजेक्ट हुए।
छत्तीसगढ़
रायपुर : छत्तीसगढ़ के पर्यटन रिसॉर्ट्स में मिलेगा विश्वस्तरीय भोजन
आतिथ्य सेवाओं को उत्कृष्ट बनाने के लिए आईएचएम रायपुर का विशेष प्रशिक्षण संपन्न




रायपुर। छत्तीसगढ़ के पर्यटन स्थलों पर आने वाले सैलानियों को अब वैश्विक स्तर का खान-पान और शानदार आतिथ्य अनुभव मिलेगा। इस दिशा में एक बड़ी पहल करते हुए छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के रिसॉर्ट कर्मचारियों के लिए आयोजित द्वितीय कलिनरी स्किल प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन हो गया है। इंस्टीट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट (आईएचएम) नवा रायपुर द्वारा आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के पर्यटन रिसॉर्ट्स की सेवाओं को अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप अपग्रेड करना है।

आधुनिक पाक कला और स्वच्छता मानकों का मिला व्यावहारिक ज्ञान
इस प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न रिसॉर्ट्स से आए कर्मचारियों को आधुनिक कुकिंग तकनीकों, फूड प्रेजेंटेशन (खाद्य प्रस्तुतीकरण), लागत नियंत्रण और रसोई संचालन (किचन मैनेजमेंट) के गुर सिखाए गए। साथ ही, पर्यटकों की सेहत और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए हाइजीन (स्वच्छता) एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। आईएचएम रायपुर के अनुभवी संकाय सदस्यों और विशेषज्ञ प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को भारतीय, क्षेत्रीय और समकालीन व्यंजनों को तैयार करने की बारीकियां सिखाईं।
आतिथ्य सेवाओं से मजबूत होगी छत्तीसगढ़ की राष्ट्रीय पहचान- डॉ. भारती दासन
आईएचएम रायपुर परिसर में आयोजित समापन एवं प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारती दासन उपस्थित रहे। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि पर्यटन उद्योग में गुणवत्तापूर्ण भोजन और उत्कृष्ट सेवाएं किसी भी पर्यटक के सफर को यादगार बनाती हैं। यदि प्रशिक्षित कर्मचारी इन तकनीकों को अपने रिसॉर्ट्स में लागू करेंगे, तो इससे न केवल पर्यटकों की संतुष्टि बढ़ेगी बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन की प्रतिष्ठा और मजबूत होगी।
बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच सर्विस क्वालिटी ही सफलता की कुंजी- विवेक आचार्य
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के प्रबंध संचालक तथा आईएचएम रायपुर के प्राचार्य विवेक आचार्य ने कौशल विकास के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सेवाओं की गुणवत्ता ही सबसे बड़ा अंतर पैदा करती है। यह प्रशिक्षण कर्मचारियों में नवाचार, दक्षता और व्यावसायिकता लाने में मील का पत्थर साबित होगा।
यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल और आईएचएम रायपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। समापन समारोह में पर्यटन मंडल मुख्यालय के वरिष्ठ अधिकारी, विभिन्न रिसॉर्ट्स के प्रतिनिधि और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए। प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने वाले सभी प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि द्वारा प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
छत्तीसगढ़
रायपुर : टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों एवं मुख्य सचिवों से की चर्चा
रायपुर। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जे.पी. नड्डा ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये नई दिल्ली से देश के सभी राज्यों के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रियों से टीबी मुक्त भारत अभियान को लेकर व्यापक चर्चा की। छत्तीसगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंस से स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने भाग लिया और उन्होंने टीबी मुक्त भारत के तहत छत्तीसगढ़ शासन द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ में तेजी से कई गांव एवं ग्राम पंचायतें टीबी मुक्त हुए है। वीडियो कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव विकासशील भी छत्तीसगढ़ से शामिल हुए। वीडियो कॉन्फ्रेंस में सभी राज्यों के मुख्य सचिव भी शामिल हुए।
श्री नड्डा ने कहा कि टीबी मुक्त भारत के लिए हम सभी केन्द्र एवं राज्यों की सरकारें आपसी समन्वय से कार्य कर रहे है। टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को सभी के सहयोग से पूरा कर लिया जाएगा। केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री ने टीबी के मरीजों की तेजी से पहचान करने, इलाज में नियमिता, हाई रिस्क वाले क्षेत्रों में मरीजों की जांच एवं ईलाज तथा त्वरित स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना जरूरी है। इसी तरह से जनप्रतिनिधियों के सहयोग एवं जनसहभागिता से कार्य करने पर बल दिया है। वीडियो कॉन्फ्रेंस में केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण के अधिकारी भी शामिल हुए।
कोरबा
हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी रज्जाक अली गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया
आदतन अपराधी एवं गुंडा बदमाश रज्जाक अली के विरुद्ध कोरबा पुलिस की सख्त कार्रवाई
कोरबा। दिनांक 15.06.2026 को थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 550/2026 धारा 296, 351(3), 109(1), 3(5) बीएनएस एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत आरोपी रज्जाक अली एवं उसके साथियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया।
प्रार्थी शिवबालक सिंह तोमर द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि जिला जेल कोरबा के समीप पुरानी रंजिश के चलते आरोपी रज्जाक अली एवं उसके साथियों द्वारा रास्ता रोककर गाली-गलौज की गई तथा हथियार दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों द्वारा लोहे के डंडे एवं अन्य हथियारों से हमला कर प्रार्थी को गंभीर चोट पहुंचाई गई, जिससे उसके दोनों पैरों सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा आरोपी रज्जाक अली को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया, जहां से आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।
गवाहों को धमकाने एवं न्यायिक प्रक्रिया प्रभावित करने के प्रयास पर पृथक अपराध दर्ज
विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपी रज्जाक अली द्वारा प्रकरण के गवाहों एवं संबंधित व्यक्तियों को लगातार धमकाया जा रहा था तथा बयान बदलने एवं न्यायिक प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया जा रहा था। इस संबंध में आरोपी के विरुद्ध पृथक से धारा 296, 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
तीन दशकों से अधिक समय से गंभीर अपराधों में संलिप्त रहा है आरोपी
आरोपी रज्जाक अली के विरुद्ध थाना कोतवाली, करतला, उरगा सहित जिले के विभिन्न थानों में विगत लगभग तीन दशकों से हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, बलवा, मारपीट, जान से मारने की धमकी, आगजनी, अवैध हथियार रखने, आर्म्स एक्ट, नारकोटिक्स एक्ट, लोक सेवक के कार्य में बाधा एवं संपत्ति संबंधी अपराध सहित अनेक गंभीर अपराध दर्ज हैं।
जिला बदर एवं राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की तैयारी
आरोपी की लगातार आपराधिक गतिविधियों, समाज में भय एवं आतंक का वातावरण निर्मित करने तथा लोक शांति व्यवस्था के लिए खतरा बनने वाली गतिविधियों को देखते हुए कोरबा पुलिस द्वारा आरोपी के विरुद्ध जिला बदर (Externment) हेतु प्रतिवेदन तैयार कर जिलाधीश कार्यालय भेजा गया है।
साथ ही उपलब्ध तथ्यों एवं आरोपी की आपराधिक पृष्ठभूमि के आधार पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के अंतर्गत भी प्रभावी कार्रवाई हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है।
कोरबा पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया है कि जिले में कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले एवं आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
-
Uncategorized9 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा3 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा3 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा3 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
