छत्तीसगढ़
दंतेवाड़ा में 71 नक्सलियों का सरेंडर…30 पर 64 लाख इनाम:इसमें DVCM-ACM रैंक के 21 महिला और 50 पुरुष नक्सली, कई वारदातों में रहे शामिल
दंतेवाड़ा,एजेंसी। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर कुल 71 माओवादियों ने सरेंडर किया है। इनमें 21 महिला और 50 पुरुष नक्सली शामिल हैं। 30 नक्सलियों पर 64 लाख रुपए का इनाम घोषित है। सरेंडर करने वालों में DVCM और ACM रैंक के नक्सली हैं। कई नक्सली ऐसे हैं जो कई बड़ी मुठभेड़ों में भी शामिल रहे हैं।
छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के तहत हर आत्मसमर्पित नक्सली को 50 हजार रुपए की तत्काल सहायता, स्किल डेवलपमेंट प्रशिक्षण, कृषि भूमि आवंटन जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि, इन अभियानों का मकसद नक्सलियों को हिंसा छोड़कर सामाजिक मुख्यधारा और आत्मनिर्भर जीवन की ओर लाना है।

दंतेवाड़ा पुलिस के सामने एक साथ 71 नक्सलियों ने सरेंडर किया है।
बड़े इनामी नक्सली भी शामिल
- बामन मड़काम (इनाम ₹8 लाख) – प्लाटून 02 का डिप्टी कमांडर, 2011 से 2024 तक दमपाया, मटलाचेरू, दुगईगुड़ा, अम्बेली, वेलगाड़रम और गुण्डम के जंगलों में हुई कई बड़ी पुलिस-नक्सली मुठभेड़ों में शामिल।
- शमिला उर्फ सोमली कवासी (इनाम ₹5 लाख) – 2023 में भैरमगढ़ ओरछापारा में मोबाइल टावर में आगजनी और 2024 में बोड़गा पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में शामिल।
- गंगी उर्फ रोहनी बारसे (इनाम ₹5 लाख) – 2024 में भामरागढ़ एरिया कमेटी अंतर्गत ग्राम परादी की मुठभेड़ में शामिल।
- देवे उर्फ कविता माड़वी (इनाम ₹5 लाख) – 2024 में दक्षिण बस्तर डिवीजन के ग्राम जिरम की मुठभेड़ में शामिल।
- जोगा मड़काम (इनाम ₹2 लाख) – 2018 में ग्राम मार्जूम और 2021 में गोगुंडा डुंगीनपारा जंगल की मुठभेड़ों में शामिल।
- बाकी नक्सली अपने-अपने इलाके में नक्सली बंद सप्ताह के दौरान सड़क काटने, पेड़ गिराने, बैनर-पोस्टर लगाने और पर्चे बांटने जैसी गतिविधियों में शामिल रहे थे।
क्या है लोन वर्राटू
लोन वर्राटू का मतलब होता है घर वापस आइए। इस अभियान के तहत दंतेवाड़ा पुलिस अपने जिलों के ऐसे युवाओं को पुनर्वास करने और समाज की मुख्य धारा में लौटने का संदेश देती है, जो नक्सलियों के साथ हो गए हैं।
पुलिस की इस योजना के तहत गांवों में उस इलाके के नक्सलियों की सूची लगाई जाती है। उनसे घर वापस लौटने की अपील की जाती है। उन्हें पुनर्वास योजना के तहत कृषि उपकरण, वाहन और आजीविका के दूसरे साधन दिए जाते हैं, जिससे वे नक्सल विचारधारा को छोड़कर जीवन यापन कर सकें।
71 सरेंडर नक्सलियों के नाम, उम्र और इनामी
शंकर उर्फ भारत ओयाम (25) – डोडीतुमनार RPC जनताना सरकार गुरूजी, गंगालूर।
बामन मड़काम (30) – प्लाटून 02 PPCM/डिप्टी कमांडर, निवासी पंगुड़, मोदकपल्ली (₹8 लाख इनामी)
मनकी उर्फ समीला मण्डावी (20) – कम्पनी 01 सदस्य, ताड़नार, ओरछा (₹8 लाख)
शमिला उर्फ सोमली कवासी (25) – ACM/इन्द्रावती एरिया कमेटी जनमिलिशिया कमांडर, रेखावाया, ओरछा (₹5 लाख)
गंगी उर्फ रोहनी बारसे (25) – भामरागढ़ एरिया कमेटी ACM, कंगालतोंग, किस्टाराम (₹5 लाख)
संतोष मण्डावी (30) – ACM/कुतुल एरिया कमेटी जनमिलिशिया कमांडर, पल्लेवाया तुतपारा, भैरमगढ़ (₹5 लाख)
देवे उर्फ कविता माड़वी (25) – ACM/बायपर एरिया मेडिकल टीम कमांडर, तमोड़ी, गंगालूर (₹5 लाख)
रानू उर्फ गडरू वेको (35) – माड़ डिवीजन टेलर टीम कमांडर, ताकीलोड़, भैरमगढ़ (₹3 लाख)
हिड़मे कारम (24) – प्लाटून 02 सदस्य, बेलमनेन्ड्रा, आवापल्ली (₹2 लाख)
विष्णु उर्फ गुड्डी ओयाम (38) – इन्द्रावती एरिया कमेटी CNM कमांडर, रेखावाया, ओरछा (₹2 लाख)
जोगा मड़काम (30) – प्लाटून 24 सदस्य, मुनगा, कटेकल्याण (₹2 लाख)
हाथी राम उर्फ राजेश वेको (35) – मिलिशिया कमांडर, कोहकाबेड़ा, बारसूर (₹2 लाख)
सुक्को बाई अट्टामी (51) – पल्लेवाया RPC KAMS अध्यक्ष, भैरमगढ़ (₹2 लाख)
धसनी कश्यप (55) – तोड़मा RPC KAMS अध्यक्ष, पदनार/कुवे
परमेष कोरसा (20) – इन्द्रावती एरिया मेडिकल टीम सदस्य, ताकिलोड़, भैरमगढ़ (₹1 लाख)
वेल्ला सोड़ी (24) – पामेड़ एरिया पार्टी सदस्य, गुण्डम/चुटवाया, तर्रेम (₹1 लाख)
कुमारी पारो उर्फ कमला पोयाम (18) – पूर्वी बस्तर डिवीजन सप्लाई टीम, तोड़मा स्कूलपारा, बारसूर (₹1 लाख)
रामसू उर्फ मनीराम लेकाम (22) – SZCM गार्ड, मोहनार, ओरछा (₹1 लाख)
सोमड़ी उर्फ मनीषा वेको (23) – कम्पनी 01 सदस्य, बोन्डोस, ओरछा (₹1 लाख)
सन्नी माड़वी (27) – दरभा डिवीजन टेलर टीम, गुमियापाल, किरन्दुल (₹1 लाख)
मोटू राम तामो (26) – इन्द्रावती एरिया पार्टी सदस्य/गार्ड, ताकीलोड़, भैरमगढ़ (₹1 लाख)
अजय अलामी (40) – जनताना सरकार अध्यक्ष, परलनार, ओरछा (₹1 लाख)
सन्नू ओयाम (35) – डोडीतुमनार RPC जनताना सरकार अध्यक्ष, गंगालूर (₹1 लाख)
मुन्ना राम वेको (25) – पल्लेवाया RPC CNM सदस्य, भैरमगढ़ (₹50 हजार)
उर्मिला तामो (25) – पल्लेवाया RPC CNM सदस्य, भैरमगढ़ (₹50 हजार)
सुनिता मण्डावी (25) – पल्लेवाया RPC CNM सदस्य, भैरमगढ़ (₹50 हजार)
संतोष पोयाम (21) – पल्लेवाया RPC CNM सदस्य, भैरमगढ़ (₹50 हजार)
चैतराम पोयाम (27) – पल्लेवाया RPC CNM सदस्य, भैरमगढ़ (₹50 हजार)
चैतराम अट्टामी (25) – पल्लेवाया RPC CNM सदस्य, भैरमगढ़ (₹50 हजार)
कुमारू वेको (21) – पल्लेवाया RPC CNM सदस्य, भैरमगढ़ (₹50 हजार)
भीमसोन तामो (30) – पल्लेवाया RPC CNM सदस्य, भैरमगढ़ (₹50 हजार)
आयतु मण्डावी (25) – DAKMS सदस्य, कुवेम, बारसूर
मड़काम गुड्डी (19) – मिलिशिया सदस्य, ककाड़ी कामापारा, अरनपुर
कुमारी रामवती कोवासी (17) – मिलिशिया सदस्य, तोड़मा, बारसूर
सुधरू वेको (40) – जनताना सरकार उपाध्यक्ष, कोहकाबेड़ा, बारसूर
बामन पदामी (23) – मिलिशिया सदस्य, कोहकाबेड़ा, बारसूर
बुधराम कश्यप (52) – जनताना सरकार सदस्य, कोहकाबेड़ा, बारसूर
श्यामबती मण्डावी (30) – मिलिशिया सदस्य, बुरदूम, बारसूर
बुधरी पदाम (27) – मिलिशिया सदस्य, कोहकाबेड़ा, बारसूर
मोंगड़ी कश्यप (50) – KAMS सदस्य, कोहकाबेड़ा, बारसूर
जोगा कुंजाम (32) – मिलिशिया प्लाटून सेक्शन कमांडर, नेलाकाकेर, उसूर
धनी कश्यप (46) – DAKMS उपाध्यक्ष, कुर्सिंगबहार स्कूलपारा, बारसूर
मुन्ना अकाली (36) – DAKMS सदस्य, कुर्सिंगबहार, बारसूर
मासे अट्टामी (38) – पल्लेवाया RPC KAMS सदस्य, भैरमगढ़
मनी कुंजाम (26) – नेतुरवायापारा DAKMS सदस्य, भैरमगढ़
सोनारू अट्टामी (26) – पल्लेवाया RPC जनताना सरकार/डॉक्टर शाखा अध्यक्ष, भैरमगढ़
शंकर वेको (38) – पल्लेवाया RPC आर्थिक शाखा अध्यक्ष, भैरमगढ़
भीमसेन बारसा (36) – पल्लेवाया RPC कृषि शाखा अध्यक्ष, भैरमगढ़
मासे वेको (50) – पल्लेवाया RPC KAMS सदस्य, भैरमगढ़
सोमारू सोड़ी (35) – ग्राम करकावाड़ा GRD सदस्य, भैरमगढ़
रामलाल कुंजाम उर्फ डेंगल (35) – ग्राम एकेली GRD डिप्टी कमांडर, भैरमगढ़
फगनू राम वेको (21) – पल्लेवाया RPC मिलिशिया सदस्य, भैरमगढ़
मोटू राम वेको (17) – पल्लेवाया RPC मिलिशिया सदस्य, भैरमगढ़
लखू माड़वी (26) – पल्लेवाया RPC DAKMS सदस्य, भैरमगढ़
बामन मण्डावी (25) – पल्लेवाया RPC पंच कमेटी सदस्य, भैरमगढ़
मंगल वेको (38) – पल्लेवाया RPC DAKMS सदस्य, भैरमगढ़
सोनारू बारसा (38) – पल्लेवाया RPC जंगल कमेटी सदस्य, भैरमगढ़
संतोष उज्जी (25) – पल्लेवाया RPC मिलिशिया सदस्य, भैरमगढ़
मनी पोयाम (30) – पल्लेवाया RPC जंगल कमेटी सदस्य, भैरमगढ़
लक्ष्मण अट्टामी (35) – पल्लेवाया RPC DAKMS सदस्य, भैरमगढ़
पाण्डू मड़काम (38) – मातालूरपारा GRD कमांडर, भैरमगढ़
नाड़ी उर्फ सोमारू कश्यप (48) – तोड़मा RPC DAKMS सदस्य, बारसूर
रतु मण्डावी (48) – तोड़मा RPC जनताना सरकार सदस्य, बारसूर
रमलू राम मण्डावी (36) – तोड़मा RPC जनताना सरकार सदस्य, बारसूर
सुखराम मड़काम (30) – मिलिशिया सदस्य, बेलनार पोनाड़वायापारा, बांगापाल
रैयो तामो (21) – मूलवासी बचाओ मंच सदस्य, बेलनार कसावेड़ापारा, बांगापाल
बबीता अटामी (16) – मूलवासी बचाओ मंच सदस्य, बांगोली, बांगापाल
बेलती डोडी (40) – मिलिशिया सदस्य, बेलनार पोनाड़वायापारा, बांगापाल
मैतू कश्यप (27) – मिलिशिया सदस्य, बेलनार पोनाड़वायापारा, बांगापाल
दुमो राम मण्डावी (45) – बेलनार RPC जनताना सरकार सदस्य, बेलनार कसाबेड़ापारा, बांगापाल
सुखराम ताती (30) – डोडीतुमनार RPC मिलिशिया सदस्य, गंगालूर

कोरबा
धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे:मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी, पंडाल में झूपने लगे महिलाएं-पुरुष
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा में 583 लोगों की ‘घर वापसी’ हुई। इनमें एक मुस्लिम परिवार भी शामिल है, जिन्होंने सनातन धर्म अपनाया है। वहीं, दरबार में महिलाएं और पुरुष झूमते नजर आए।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने धर्मांतरण कराने वालों को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि, जब तक जिएंगे, हिंदुओं को न कटने देंगे, न बंटने देंगे और न मिटने देंगे। उन्होंने यह भी बताया कि लालच में आकर जिन लोगों ने हिंदू धर्म छोड़कर दूसरा मजहब अपनाया था, उनमें से सैकड़ों लोग अब ‘घर वापसी’ कर रहे हैं।

धीरेंद्र शास्त्री बोले-जब तक जिएंगे, हिंदुओं को कटने-बंटने-मिटने नहीं देंगे।

मुस्लिम परिवार समेत 583 लोगों की घर वापसी।

दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का इलाज किया गया।
कथा के चौथे दिन लगा दिव्य दरबार
दरअसल, कोरबा के ढपढप में 5 दिवसीय हनुमंत कथा का आयोजन किया गया है। आज चौथे दिन पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के दिव्य दरबार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। चौथे दिन 2 लाख से ज्यादा लोग पहुंचे थे।
दावा है कि दरबार में भूत-प्रेत बाधा से पीड़ित लोगों का विशेष इलाज किया गया। पर्चा लिखकर लोगों की समस्याओं का समाधान किया। पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे। कुछ लोग जमीन पर लोटते और झूमते हुए दिखाई दिए।
जरूरतमंदों को दो रुपए – धीरेंद्र शास्त्री
दरबार के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक गरीब बुजुर्ग की मदद के लिए यजमानों और जनप्रतिनिधियों से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि, लोग नाचने वाली स्त्रियों पर तो पैसे लुटाते हैं, लेकिन जरूरतमंदों की मदद के लिए भी आगे आना चाहिए।

मंत्रोच्चार शुरू करते ही, दरबार में मौजूद कई महिला-पुरुष असामान्य व्यवहार करने लगे।
धीरेंद्र शास्त्री ने बुजुर्ग की आर्थिक मदद की
बुजुर्ग ने धीरेंद्र शास्त्री को बताया कि, वो पाली मुनगाडीह का रहने वाला है। अपने घर से पैदल सुबह निकला था। इस दरबार में शामिल हो गया। उसकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। जिस पर धीरेंद्र शास्त्री ने तत्काल 50 हजार दिए।
वहीं, सामने बैठे वीआईपी लोगों को आर्थिक मदद करने को कहा। जिसके बाद कुल 1 लाख 20 हजार रुपए बुजुर्ग को दिए गए। इसके बाद उन्होंने अपने टीम के वाहन से सुरक्षित घर तक छोड़ने को कहा।
धीरेंद्र शास्त्री बोले- हालेलुया वालों की ठठरी मारी जाएगी
इससे पहले कोरबा में ही बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने धर्मांतरण पर कहा था कि, यहां आसपास हालेलुया वाले भी रहते हैं, उनकी भी ठठरी मारी जाएगी। अब यह खेल नहीं चलेगा। उन्होंने कहा कि जो लोग राह भटक गए हैं, उनकी घर वापसी कराई जाएगी। इसके अलावा उन्होंने खुद को छत्तीसगढ़ का भांचा बताया।

कोरबा
श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में हनुमान जन्मोत्सव पर विविध धार्मिक आयोजन
कोरबा। श्री सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर, आर.पी. नगर फेज-2 में भगवान श्री हनुमान के पावन जन्मोत्सव के अवसर पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मंदिर समिति द्वारा दी जानकारी के अनुसार 1 अप्रैल को दोपहर 2:00 बजे से अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया जाएगा, जो निरंतर चलता रहेगा।

2 अप्रैल को प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन किया जाएगा। इसके पश्चात दोपहर 12:00 बजे से 1:30 बजे तक हवन कार्यक्रम संपन्न होगा। हवन के उपरांत दोपहर 1:30 बजे से श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है।

मंदिर समिति ने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।

कोरबा
एसईसीएल मुख्यालय के 4 कर्मियों को सेवानिवृत्ति पर भावभीनी विदाई दी गयी
बिलासपुर/कोरबा। 31.03.2026 को एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मियों को 30 . 03.2026 को निदेशक (मानव संसाधन) बिरंची दास, निदेशक (वित्त) डी सुनील कुमार, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) रमेश चन्द्र महापात्र एवं विभिन्न विभागाध्यक्षों, श्रम संघ प्रतिनिधियों, अधिकारियों और कर्मचारियों की उपस्थिति में मुख्यालय बिलासपुर स्थित सीएमडी कक्ष में शाल, श्रीफल, पुष्पहार से सम्मानित कर समस्त भुगतान का चेक प्रदान कर भावभीनी विदाई दी गयी।

सेवानिवृत्त होने वालों में सी.डी.एन सिंह महाप्रबंधक (वित्त) वित्त विभाग, जी श्यामला राव महाप्रबंधक (मा.सं) कल्याण विभाग, राम विनय कुमार, महाप्रबंधक (उत्खनन) उत्खनन विभाग, राज, सुरक्षा उप निरीक्षक- सुरक्षा विभाग शामिल रहे।
शीर्ष प्रबंधन ने अपने उद्बोधनों में कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी-कर्मचारी अपनी कार्यकुशलता और समर्पण से एसईसीएल को सफलता की नई ऊँचाइयों तक लेकर गए हैं। उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। प्रबंधन ने सभी के उज्ज्वल भविष्य और सुखद पारिवारिक जीवन की कामना की।
सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी कम्पनी के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि एसईसीएल में कार्य करना गौरव का विषय रहा। उन्होंने कहा कि यहाँ के अधिकारी और कर्मचारी कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करते हैं और किसी भी जिम्मेदारी को पूर्ण निष्ठा से निभाते हैं।
कार्यक्रम का चालन एवं सेवानिवृत्त कर्मियों का परिचय प्रबंधक (राजभाषा) श्रीमती सविता निर्मलकर ने सफलतापूर्वक किया।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
