Connect with us

छत्तीसगढ़

स्वच्छता शपथ के साथ एसईसीएल में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 की हुई शुरुआत

Published

on

बिलासपुर। इस अवसर पर स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 अंतर्गत एसईसीएल मुख्यालय बिलासपुर के मुख्य प्रशासनिक भवन आगंतुक कक्ष में निदेशक तकनीकी (संचालन) एसएन कापरी द्वारा, निदेशक तकनीकी (योजना/परियोजना) फ्रैंकलिन जयकुमार, निदेशक (कार्मिक) बिरंची दास, मुख्य सतर्कता अधिकारी हिमांशु जैन, महाप्रबंधक (सिविल/सीएसआर/कल्याण) आलोक कुमार, विभिन्न विभागाध्यक्षों, अधिकारियों-कर्मचारियों, श्रमसंघ प्रतिनिधियों की उपस्थिति में समस्त उपस्थितों को ’’स्वच्छता शपथ’’ दिलाई साथ ही कर्मियों को अपने कार्यस्थल पर स्वच्छता रखने का आव्हान किया।
इस वर्ष स्वच्छता ही सेवा अभियान की स्वभाव स्वच्छता, संस्कार स्वच्छता है और इसके अंतर्गत कोयला कंपनियों सहित देश भर में स्वच्छता के प्रयासों में नागरिको की भागीदारी और सामूहिक कार्यों की भावना को प्रज्वलित किया जाएगा। इसके अंतर्गत समग्र समाज के तीन महत्वपूर्ण स्तंभों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।
स्वच्छता लक्ष्य इकाई (सीटीयू) – श्रमदान गतिविधियां, विशेष लक्ष्य इकाइयों और संपूर्ण स्वच्छता के लिए समयबद्ध परिवर्तन पर ध्यान केंद्रित करना
स्वच्छता में जन भागीदारी – जन भागीदारी, जागरूकता, विभिन्न भागीदारी गतिविधियों द्वारा नागरिकों को स्वच्छता प्रयासों में सम्मिलित करना
सफाई मित्र सुरक्षा शिविर – स्वच्छता कर्मचारियों की निवारक स्वास्थ्य जांच और सामाजिक सुरक्षा कवरेज प्रदान करना
इसी तारतम्य में अभियान के तहत भारत सरकार के निर्देशानुसार एसईसीएल में भी 14 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच चलने वाले स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024 तथा 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलने वाले स्पेशल कैम्पेन 4.0 के अंतर्गत एसईसीएल में कई कार्यक्रम किए जाएंगे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

छत्तीसगढ़

वार्षिक उत्सव: बच्चों ने प्रस्तुतियों से बांधा समां

Published

on

जांजगीर। शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान फर्स्ट स्टेप इंग्लिश मीडियम स्कूल में वार्षिक उत्सव आयोजित किया गया। इसमें नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, नृत्य, गीत, लघु नाटिकाओं और देशभक्ति गीतों के माध्यम से दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में प्रस्तुतियों का मुख्य आकर्षण देशभक्ति, सामाजिक समरसता, नैतिक मूल्य और जन-जागरूकता पर आधारित थी। बच्चों ने स्वच्छता, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जिम्मेदारियों का संदेश मंच पर प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।

उनकी आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुति दर्शाती है कि विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। मुख्य अतिथि प्रशांत सिंह और विशिष्ट अतिथि मनोज पांडेय (प्रदेश उपाध्यक्ष, प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन) ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना की और विद्यालय के शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक प्रयासों की प्रशंसा की। अतिथियों ने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और सामाजिक चेतना का विकास होता है। विद्यालय संचालक किशोर सिंह ने शिक्षा और सह-शैक्षणिक गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों का सर्वांगीण विकास ही प्राथमिकता है।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

समाज के प्रेरणा स्रोतों को सम्मानित किया गया

Published

on

जांजगीर। गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जांजगीर द्वारा अकलतरा में ‘गुरुकुल सम्मान समारोह एवं आर्ट ऑफ गुड पेरेंटिंग’ विषय पर कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ-साथ समाज में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित करना था।

मुख्य अतिथि विजय केडिया ने कहा कि बच्चों की अच्छी परवरिश एक कला है और इसमें संस्कार, भावनात्मक जुड़ाव और अभिभावकों का धैर्य महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। विशिष्ट अतिथि सुशील जैन ने बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास, पर्याप्त नींद, पोषण और खेलकूद को जरूरी बताया तथा सोशल मीडिया के दुष्प्रभावों से बचाने पर जोर दिया। प्राचार्य डॉ. देव वशिष्ट ने कहा कि बच्चे उपदेश नहीं, बल्कि अभिभावकों का व्यवहार देखते हुए सीखते हैं। उन्होंने बच्चों को सुनने, उनके साथ समय बिताने, प्यार और स्पष्ट नियमों के साथ अनुशासन सिखाने, छोटे निर्णय लेने और घर के कार्यों में शामिल करने से जिम्मेदारी और आत्मविश्वास बढ़ने की बात कही।

स्कूल प्रबंधन—अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार अग्रवाल, सचिव दीपक राठौर, कोषाध्यक्ष विजय कुमार अग्रवाल, निदेशक मंडल एवं प्राचार्य—ने मिलकर ‘आर्ट ऑफ गुड पेरेंटिंग’ के 5 मुख्य टिप्स साझा किए।

कार्यक्रम में ये प्रस्तुतियां बच्चों ने स्वागत गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अभिभावकों को परवरिश, अनुशासन और तकनीकी सुरक्षा पर व्यवहारिक टिप्स दिए। समाज के प्रेरक व्यक्तित्वों को ‘अकलतरा गौरव अवार्ड’ से सम्मानित किया गया।

इनका इसलिए किया गया सम्मान

{ रीना केडिया: अधिवक्ता, महिला अग्रवाल समाज अध्यक्ष { डॉ. श्रेया दीक्षित: चिकित्सा व मानव सेवा { जयंत सिंह खत्री: अध्यक्ष शिक्षक संघ, निशुल्क शिक्षा में योगदान, एनसीईआरटी सदस्य { धनंजय यादव: पावर लिफ्टिंग स्वर्ण पदक विजेता, स्ट्रांग मैन ऑफ छत्तीसगढ़ { सुशील जैन: समाज सेवा { परसराम गोयल: 21 किमी मैराथन तृतीय स्थान, खेलकूद में योगदान { प्रतीक्षा सिंह: शिक्षिका, राज्यपाल उत्कृष्ट शिक्षक अवार्ड।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

जातिगत गाली-गलौज और मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

Published

on

जांजगीर। जातिगत गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत कुमार शर्मा (47 वर्ष), निवासी शिवरीनारायण को थाना अजाक पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में पेश कर दिया है।

घटना 28 दिसंबर की है। पुलिस के अनुसार पीड़ित रवि कुमार गुप्ता अपने साथियों के साथ सीमांकन के बाद भूमि पर सीमेंट का खंभा गाड़ने का काम कर रहे थे। इसी दौरान आरोपी हेमंत कुमार शर्मा अपने अन्य साथियों के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि उसने सार्वजनिक स्थान पर प्रार्थी को जातिसूचक अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और साथियों के साथ मिलकर मारपीट की, जिससे चोट आई।

प्रार्थी की शिकायत पर थाना अजाक में अपराध दर्ज किया गया। मामले में आरोपी पर धारा 296, 351(2), 191(2), 191 बीएनएस तथा एससी/एसटी अत्याचार निवारण अधिनियम की धारा 3(2)(5क), 3(1)(द)(ध) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। अपराध दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था।

उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार प्रयास कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र के आधार पर आरोपी की लोकेशन ट्रेस की गई। लगातार प्रयास के बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया। हिरासत में पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया, जहां आगे की प्रक्रिया जारी है।

Continue Reading

Trending