कोरबा। भाजपा की सक्रिय सदस्य ठाकुर स्मिता सिंह को अखिल भारतीय क्षत्रीय महासभा में प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा नियुक्त किया गया है। इनकी नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह तोमर, महिला मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष हेमलता सिंह तोमर, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष शिव सिंह परिहार, युवा राष्ट्रीय संगठन मंत्री ठाकुर विपिन सिंह राजावत एडवोकेट, प्रदेश अध्यक्ष युवा छत्तीसगढ़ बिंदु सिंह कछवाह की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा के पद की जिम्मेदारी दी गई, स्मिता सिंह को पद मिलते ही पूरे छत्तीसगढ़ में क्षत्रीय समाज मेें खुशी की लहर है। सभी ने सोशल मीडिया के माध्यम से और फोन के माध्यम से ठाकुर स्मिता सिंह को बधाईयां दी।
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के अध्यक्षता में आयोजित हुआ कार्यक्रम, मुख्य वक्ता एवं अनुराग सिंह देव ने किया मार्गदर्शन
कोरबा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 11 वर्षों की उपलब्धियों को समर्पित “संकल्प से सिद्धि” पखवाड़ा के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी कोरबा द्वारा एक वृहद कार्यशाला का आयोजन आशीर्वाद पॉइंट, टीपी नगर परिसर में किया गया। इस आयोजन का अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने किया।
कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में बिलासपुर संभाग के संगठन प्रभारी एवं छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष अनुराग सिंह देव उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी गोपाल साहू, जिला संयोजक ज्योति नंद दुबे, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए।
मुख्य वक्ताओं के संबोधन की प्रमुख बातें
अनुराग सिंह देव ने कहा – “संकल्प से सिद्धि मोदी युग का भारत निर्माण है” उन्होंने कहा कि रावी नदी के तट पर लिए गए स्वतंत्रता के संकल्प ने आज विकसित भारत का रूप ले लिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कठोर परिश्रम और दूरदृष्टि के चलते भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। धारा 370 हटने के बाद कश्मीर में आई स्थिरता और विकास से पाकिस्तान बौखला गया, लेकिन भारत ने ऑपरेशन सिंदूर जैसे निर्णायक कदमों से आतंकवाद को करारा जवाब दिया। उन्होंने छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के विरुद्ध जारी सफल अभियानों की भी प्रशंसा की और 9 से 21 जून तक प्रस्तावित “विकसित भारत संकल्प सभा”, चौपाल, योग शिविर, पर्यावरण अभियान और डिजिटल प्रतियोगिताओं की विस्तृत जानकारी दी।
गोपाल मोदी ने कहा – “संकल्प से सिद्धि रामराज्य की दिशा में एक कदम”
भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि यह आयोजन केवल योजनाओं का प्रचार नहीं, बल्कि भारत में रामराज्य की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में एक प्रयास है। जब हर नागरिक स्वस्थ, हर घर शिक्षित और सुरक्षित होगा, तभी भारत सच्चे अर्थों में विकसित बन पाएगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसेवा और विकास में सक्रिय भागीदारी की अपील की।
गोपाल साहू ने कहा – “संगठन की शक्ति से संकल्प सिद्ध होता है” जिला प्रभारी गोपाल साहू ने कहा कि ऐसी कार्यशालाएं संगठन की ऊर्जा को बढ़ाती हैं। उन्होंने बूथ स्तर तक सक्रिय भागीदारी और जन संवाद को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।
ज्योति नंद दुबे ने कहा – “भाजपा कार्यकर्ता सामाजिक बदलाव का वाहक”
जिला संयोजक ज्योति नंद दुबे ने कहा कि यह अभियान केवल उपलब्धियों का प्रचार नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का माध्यम है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से आगामी पखवाड़े में जन संपर्क, सेवा और संवाद को प्राथमिकता देने की बात कही।
प्रमुख झलकियां और सहभागिता
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुआ। तत्पश्चात संगठन गीत और “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन हुआ। मंच संचालन भाजपा सह-संयोजक विकास अग्रवाल ने किया तथा आभार प्रदर्शन भाजपा नेता सतविंदर पाल बग्गा ने किया।
विशिष्ट उपस्थिति
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख जनप्रतिनिधियों में पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर, विधायक प्रेमचंद पटेल, महापौर संजू देवी राजपूत, जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, जनपद अध्यक्ष अशोक कंवर, उपाध्यक्ष मनोज झा, नगरपालिका अध्यक्ष राजेंद्र राजपूत, डॉ. राजीव सिंह, पवन गर्ग, मनोज शर्मा, हितानंद अग्रवाल, रेणुका राठिया, मंडल अध्यक्ष डॉ. राजेश राठौर, दिलेंद्र यादव, मनीष मिश्रा, योगेश मिश्रा, मनोज लहरे सहित भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा पदाधिकारी, प्रकोष्ठ संयोजक, पार्षदगण, मंडल अध्यक्षगण एवं सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल रहे।
यह आयोजन भाजपा के “संकल्प से सिद्धि” पखवाड़ा के अंतर्गत जन संवाद, जन सहभागिता और राष्ट्र निर्माण के उद्देश्यों की दिशा में एक मजबूत कदम साबित हुआ।
कोरबा । कोरबा जिले के मुड़ापार स्थित SECL अस्पताल में एक जहरीला नाग दिखने से हड़कंप मच गया। 8 जून की रात अस्पताल के बाथरूम के पास स्टाफ को पहले रस्सी जैसा कुछ दिखा। मोबाइल टॉर्च की रोशनी में देखा तो 5 फीट लंबा नाग फन फैलाए खड़ा था।
डॉक्टर सीमा सिंह ने तुरंत स्नेक कैचर टीम को सूचना दी। सर्पमित्र उमेश यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़ा। एक प्लास्टिक के डिब्बे में कैद किया फिर जंगल में छोड़ दिया।
डिब्बे में भरा गया नाग सांप
जहरीला और फुर्तीला सांप था
स्नेक कैचर के मुताबिक यह एक अत्यंत जहरीला और फुर्तीला सांप था। इसके काटने पर जहर का असर बहुत जल्द होता है। ऐसे में तुरंत इलाज जरूरी होता है।
अस्पताल परिसर के आसपास नर्सरी होने के कारण वन्य जीवों की संख्या अधिक है। यहां सांप निकलने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं।
स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रशासन ने उमेश यादव के समय पर किए गए रेस्क्यू की सराहना की। उनके इस कार्य से अस्पताल में मरीजों और कर्मचारियों की जान बच गई।
कोरबा । कोरबा जिले में किसान से मारपीट के मामले में भाजपा नेत्री ज्योति महंत समेत 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज हुई है। 7 जून को ग्राम बरेडिमुड़ा का किसान युवक बलवंत सिंह कंवर अपने बैल के साथ सड़क से गुजर रहा था। ज्योति का कहना है कि, साइड हटने कहा तो युवक ने गाली दी और कहा कि, बाप का रोड नहीं है।
मामला बांकी मोंगरा थाना क्षेत्र का है। पीड़ित किसान बलवान सिंह कंवर ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाई चंद्रशेखर और मामा रंजीत के साथ हरदीबाजार में बैल खरीदने गया था। रावणभाटा के पास ज्योति महंत, अमन सिंह राजपूत और मुकेश राणा ने उन्हें रोका। आरोपियों ने गालियां दीं और मारपीट की।
किसान को सड़क पर लेटाकर पीटा।
विधायक राठिया बोले- बीजेपी नेत्री पर कार्रवाई हो
रामपुर विधायक फूलसिंह राठिया ने कोरबा जिला एसपी को इस मामले में लेटर लिखा था। कहा कि, भाजपा नेत्री ज्योति महंत के द्वारा अपने साथियों के साथ बांकी मोंगरा थाना परिसर में अभद्र व्यवहार का वीडियो वायरल हो रहा है। घटना थाना परिसर में हुई है।
पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में एक आदिवासी किसान के साथ ऐसी घटना से मैं आहत महसूस कर रहा हूं। मैं भी एक आदिवासी विधायक हूं। लगता है, कि भाजपा नेत्री ज्योति महंत को न शासन का डर है और न ही प्रशासन का। उन पर अपराध दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
झूठे केस में फंसाने की धमकी
पीड़ित के मुताबिक, भाजपा नेत्री ने उसे धमकी दी और कहा कि वह उसे चौराहे पर पिटवा देगी। इसके बाद आरोपी उसे जबरन बाइक पर बिठाकर थाने ले गए। थाना परिसर में भी उसके साथ मारपीट की गई। आरोपियों ने पुलिस और सरकार से अपने संबंधों की धौंस दिखाते हुए झूठे केस में फंसाने की धमकी दी।
मारपीट का वीडियो वायरल
इस घटना का वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में ज्योति महंत किसान को पीटते दिख रही है। मारते हुए कह रही है कि, माफी क्यों मांगा फिर, अगर गाली नहीं दिया है तो तो फिर माफी क्यों मांगा। मजाक बनाकर रख दिया है औरत जात को..रोड किसकी है….मरना है तो मर जा मुझे कोई फर्क नहीं पड़ेगा।
वीडियो में दिख रहे 3 लोगों के खिलाफ FIR
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर 8 जून को भाजपा नेत्री ज्योति महंत, अमन कुमार राजपूत और मुकेश राणा के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।