Connect with us

Uncategorized

सुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर

Published

on

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा दर्री :– इन दिनों क्षेत्र में बढ़ते अपराध अपने चरम सीमा पर है, कम उम्र के युवाओं के साथ साथ नाबालिक भी रख चुके है अपराध की दुनिया में कदम।

बड़े शहर में देखे जाते थे ऐसे अपराध, अब नए उम्र के युवक छोटे छोटे क्षेत्रों में दे रहे ऐसे घटनाओ को अंजाम

खुलासा – पकड़े गए आरोपियों द्वारा तीन जगह लुट कांड किया जाना स्वीकार किया गया है।

पहली घटना है जिला कोरबा के क्षेत्र बाँकी मोगरा और दर्री के सीमा सुमेधा पुल पर बीते दिनांक 22 सितंबर को लुट कांड की घटना घटित हुई थी जिसमें बाकी मोगरा निवासी अमित सिंह से बाइक, पैसा, मोबाइल और सारा समान लुट कर अमित को पुल के नीचे फेकने की कोशिश की गई थी, जिसके शिकायत के लिए पीड़ित को दोनों थाना को चक्कर काटना पड़ा था बाद में दर्री थाना में शिकायत दर्ज की गई थी।

दूसरी घटना को अंजाम दिया है पहली घटना के अंजाम देने के तुरंत बाद बलगी में स्कूटी से आ रही महिला के साथ लूटपाट का जिसकी शिकायत दर्री थाना में दर्ज कराई गई थी।

तीसरी वारदात पेट्रोल टंकी में लुट किया गया जिसकी शिकायत दर्री थाना में दर्ज कराई गई थी।

प्रशासनिक आला अधिकारियों के दिया निर्देश पर क्राइम ब्रांच और दर्री पुलिस ने इस लुट कांड के तीन आरोपीयो को मध्यप्रदेश के डिंडोरी से गिरफ्तार किया गया है, ये तीनों आरोपी दर्री प्रगति नगर के बताए जा रहे है।

आरोपियों से दो मोटर सायकल १– स्पलेंडर और २– पल्सर व मोबाइल जप्त किया गया।

  • अब तक कुल 08 आरोपियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है जिनमें दो नाबालिक है, इनके से कुछ आरोपी आदतन चोर बताए जा रहे है जो आए दिन ऐसी चोरियों की घटनाओं को अंजाम देते है।

आरोपी के नाम जो गिरफ्तार किए गए है👇

1 – प्रमोद कुमार उर्फ कल्लू (आदतन चोर) पिता गोपाल प्रसाद केवट उम्र 19 साल पता पानी टंकी गुप्ता मुहल्ले बाँकी मोगरा

2 – विष्णु उर्फ छोटू श्रीवास पिता कन्हैया श्रीवास उम्र 18 साल पता कुदरी पारा बाँकी मोगरा

3 – विकास श्रीवास पिता कन्हैया श्रीवास उम्र 20 साल पता कुदरी पारा

4 – राजा बाबू पिता रमेश उम्र 21 साल पता प्रगति नगर दर्री

5 – संदीप दिवाकर पिता लखनलाल दिवाकर 20 साल पता प्रगति नगर दर्री

6 – राहुल यादव पिता राजकुमार यादव उम्र18 साल पता प्रगति नगर दर्री

निखिल साहू और सक्षम (नाबालिक)

सुमेंधा पुल, पेट्रोल पंप और बलगी लूटकांड के स्वीकारने के बाद आसपास के क्षेत्रों में हुई लुट कांड और चोरीयो की जुड़ी हो सकती है आरोपियों के तार। पुलिस प्रशासन द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी व सभी एंगल से की जा रही जांच।

मिली जानकारी अनुसार बीते दिनांक 22 सितंबर की रात लगभग 10:34 बजे सुमेधा पुल पर अमित सिंह से लुट को अंजाम देने के बाद आरोपी दर्री की ओर भागे फिर दर्री से बलगी पहुंचे जहां स्कूटी सवार युवती से लूटपाट की घटना की, इस घटना की शिकायत पर पुलिस द्वारा छानबीन किया गया जिसमें सीसीटीवी कैमरा की फुटेज से आरोपी गण की पहचान कर सभी को हिरासत में ले लिया गया है। दर्री थाना में सभी शिकायत दर्ज कर दर्री थाना द्वारा तीन अलग अलग घटनाओं के पर अपराध पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

अपराध क्रमांक 215/25 धारा 304 (2) बी एन एस दर्ज की गई है इसकी प्रार्थी अंजली सूर्यवंशी बलगी की घटना।

अपराध क्रमांक 216/25 धारा 304 (2), 3(5), 309(4) बी एन एस दर्ज की गई है इस अपराध का प्रार्थी दिलबोध यादव ।

अपराध क्रमांक 224/25 धारा 310(2) बी एन एस दर्ज की गई है इस अपराध का प्रार्थी अमित सिंह बाँकी मोगरा की घटना।

जगह जगह हो रहे लुट की घटनाओं से नगर वासियों में डर देखा जा रहा है, इन आरोपियों के गिरफ्तारी व कार्यवाही के बाद लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

इन आरोपियों द्वारा बार बार लुट के घटना को अंजाम देकर गायब होकर पुलिस को एक के बाद एक चुनौती देने जैसा था, जिसे जिला पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी व प्रशासनिक आला अधिकारियों ने घटना को गंभीरता से लेते हुए खोजबीन कर कार्यवाही की निर्देश दिए जिसके बाद क्राइम ब्रांच व दर्री पुलिस हरकत में आते हुए शिकायत पर जांच करते हुए आरोपियों की पतासाजी शुरू कर दी, और सुराग मिलने अनुसार एक के बाद एक सभी आरोपियों को धर दबोचा। दर्री पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मिलकर सभी को हिरासत में लिया, थाना बाँकी मोगरा पुलिस का भी आरोपियों को पकड़ने में बड़ा योगदान रहा।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Uncategorized

घर घुस कर मारपीट करने वाले दो आदतन बदमाशो को बांकी मोंगरा पुलिस ने भेजा जेल… देखे पूरी खबर

Published

on

🇷‌🇪‌🇵‌🇴‌🇷‌🇹‌🇪‌🇷‌ – 🇸‌🇭‌🇦‌🇧‌🇮‌🇷‌ 🇦‌🇳‌🇸‌🇦‌🇷‌🇮‌

बाँकी मोगरा :– बीते दिनांक 27/11/25 को प्रार्थी महेश यादव निवासी मोगरा ने थाना बाँक़ी पहुंच लिखित शिकायत दर्ज कराई क़ी मोहल्ले मे ही रहने वाले 1– अजय कुमार बिंझवार, 2– चन्द्रकुमार, 3– शिवा मेरे घर मे जबरजस्ती घुस कर मुझसे गंदी गंदी गाली ग़लौज और मारपीट किया है और फिर से वापस आकर मारेंगे कहकर धमकी दे रहा है!

थाना मे शिकायत दर्ज करने के बाद अपराध क्रमांक 209/25 पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था आसपास और प्रर्यक्षेदर्शीयो से पूछताछ के बाद तीनो आरोपियों द्वारा घटना करना सही पाया गया था पर तब तक वाह अपने अपने घर से फरार ही चुके थे, जिसके बाद पुलिस उनके घर और जानने वालो पर निगरानी कर रखी थीं, और आरोपियो के बारे मे पता चला की उबके द्वारा पहले भी इस तरह के अपराध पंजीबद्ध हैं।

आज दिनांक 06/02/25 को मुखबिर से सुचना मिली क़ी आरोपी अजय बिंझवार और चन्द्रकुमार अपने घर मे आये हैँ, सुचना पर बाँकी थाना मे पदस्त उप निरक्षक और वर्तमान प्रभारी नन्दलाल टंडन ने अपने टीम के साथ आरोपियों के घर पर छापेमारी की जहाँ से दोनों आरोपी पकड़ लिए गए। आरोपियो से घटना के बारे मे पूछताछ किया गया तब आरोपियो ने घटना करना स्वीकार किया।

आरोपी 👇

1 – अजय कुमार बिंझवार पिता परदेशी उम्र 18 वर्ष मोगरा (आदतन बदमाश)

2 – चन्द्रकुमार उर्फ़ छोटी पिता जयसवाल मोंगरा (आदतन बदमाश)

3 – शिवा जो अब भी फरार है

आरोपियो को अपराध क्रमांक 209/25 धारा 333, 296, 115 (2), 351(2), 3(5) पंजीबद्ध कर माननीय न्यायलय मे पेश किया गया जहा से उनको जेल दाखिल करा दिया।

Continue Reading

कोरबा

UGC के खिलाफ क्षत्रिय करणी सेना ने किया विरोध प्रदर्शन, कलेक्टर को सौपा गया विज्ञापन…. देखे पूरी खबर

Published

on

ℝ𝕖𝕡𝕠𝕣𝕥𝕖𝕣 𝕊𝕙𝕒𝕓𝕚𝕣 𝔸𝕟𝕤𝕒𝕣𝕚

कोरबा :– जिला कोरबा के महाराणा प्रताप भवन मे क्षत्रिय करणी सेना कोरबा द्वारा बढ़े संख्या मे एकत्रित होकर संघ के जिला अध्यक्ष बिपिन सिंह के नेतृत्व मे USG रेगुलेशन को वापस लेने और संवैधानिक कसौटी पर पुनः समीक्षा किये जाने को लेकर जमकर प्रदर्शन किया गया साथ ही जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौपा गया।

संवैधानिक समानता और न्याय की रक्षा के लिए क्षत्रिय करणी सेना का संकल्प…!

क्षत्रिय करणी सेना ने ज्ञापन के माध्यम से USG रेगुलेशन कानून को लागू करने से होने वाले नुक्सान एवं किसी एक वर्ग को सिमित करके भेदभाव करना बताया, साथ ही USG कानून सबपर बराबर और सामान रूप से लागु करने की बात कही।

भारत संविधान मे निहित समानता, न्याय एवं प्राकृतिक न्याय की सिद्धांतो के अलोक मे USG कानून को पुनः समीक्षा कर इसे जल्द से जल्द वापस लेने की निवेदन की है।

कार्यक्रम मे मुख्य रूप से क्षत्रिय करनी सेना जिला उपाध्यक्ष अमन सिंह राजपूत, प्रदेश मीडिया प्रभारी शुधांशु सिंह राणा, अमरीश सिंह, आदर्श सिंह राजपूत, क्षत्रिय समाज के सभी वरिष्ठ जन, मातृशक्ति एवं युवा साथी शामिल रहे।

Continue Reading

बाँकी मोगरा

बाँकी मोगरा – दिनदहाड़े लुट, आरोपी पुलिस के गिरफ्त में….देखे पूरी खबर

Published

on

लघुशंका के लिए रुक व्यक्ति की बाइक ले भागा चोर।

संवाददाता साबीर अंसारी

बाँकी मोगरा:– आज दिनांक 04 फरवरी को थाना बाँकी मोगरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम देवरी निवासी प्रार्थी गौरव सिंह कंवर ने बाँकी मोगरा थाना पहुंच शिकायत दर्ज कराया कि, मै वाहन चालक का काम करता हूं, रोज की तरह मैं गेवरा खदान से काम कर के दोपहर 03.30 बजे अपने दोपहिया वाहन होंडा साइन क्रमांक CG12BU9741 तेंदुकोना मोहल्ला पुल के पास देवरी रोड में लघुशंका के लिए रुक था, और मेरी गाड़ी पर चाभी लगी हुई ही थी तभी एक मोटर सायकल में 3 लोग आए और पूछा कि बाकिमोनगरा कितना दूर है, मैंने उन्हें बताया और लघुशंका करने लगा, उसके बाद दो लोग आगे चले गए और तीसरा धीरे से वही रुक गया और मेरे पीछे मुड़ने से पहले ही मेरा बाइक चालू कर भाग गया।

मेरे दौड़ाने और चिल्लाने की कोशिश की पर कोई फायदा नहीं हुआ जिसके बाद तुरंत मैने अपने चाचा को जो चांदनी चौक में रहते है उन्हें फोन कर घटना की जानकार दी और उसे चांदनी चौक के पास रोकने के लिए बोला जिसके बाद वो चोर चांदनी चौक पहुंचे जिसे देख मेरे चाचा ने रोकने का प्रयास किया तो उसने एक व्यक्ति को ठोकर मारते हुए भाग गया जिसके बाद इसे ग्राम वाले और मेरे चाचा दौड़ाने लगे और शुक्लाखार के पास पकड़ लिए।

पकड़ में आने के बाद चोर ने अपने पॉकेट से एक धारदार चाकू निकाल लिया और लोगों को डराने लगा जिसके बाद उसे पकड़ ग्राम वासी थाना बाँकी मोगरा ले आए और घटना की जानकार दी।

आरोपी के दो अन्य साथी घटना स्थल से ही भाग निकले जो अब तक पकड़ से दूर है।

अन्य आरोपी कोरबा क्षेत्र के बताए जा रहे है।

घटना समय दोपहर 03.30 बजे

• आरोपी चिराग शेख पिता मुस्ताक शेख 19 वाराह संजय नगर कोरबा थाना कोतवाली

अपराध क्रमांक 29/26 – धारा 303(2), 3(5), 25, 27 बी एन एस

उप निरक्षक एवं वर्तमान थाना प्रभारी नंदलाल टंडन ने घटना की जानकारी लेते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया जिससे पूछताछ करने पर और ग्रामीणों के बतायानुसार घटना करना सही पाया गया।

आरोपी के कब्जे से जप्त

1 – होंडा साइन CG 12 BU 9741 कीमत लगभग 96000

2 – अपराध में प्रयुक्त धारदार चाकू

3 – 14 अलग अलग गाड़ियों की चाभियां

वर्तमान प्रभारी उप निरक्षक नंदलाल टंडन ने घटना की जानकारी आला अधिकारियों को दी जिनके दिशा निर्देश पर आरोपी चिराग शेख पिता मुस्ताक शेख 19 वाराह संजय नगर कोरबा थाना कोतवाली पर अपराध क्रमांक 29/26 – धारा 303(2), 3(5), 25, 27 बी एन एस पंजीबद्ध कर कार्यवाही कर माननीय न्यायालय को पेश कर दिया कहा से आरोपी को जेल दाखिल करा दिया गया।

बांकी मोगरा पुलिस उक्त घटना में सम्मिलित आरोपी के दो अन्य साथियों की पतासाजी कर रही है, जो जल्द ही पुलिस के गिरफ्त में होंगे।

Continue Reading

Trending