Connect with us

कोरबा

जीर्णशीर्ण सामुदायिक भवन में लग रहे व्यवहार न्यायालय पाली को मिलेगा सर्वसुविधायुक्त विशाल भवन : अधिवक्ताओं ने प्रशासन का जताया आभार

Published

on


कोरबा/ पाली। कोरबा जिले के पाली विकासखंड को 2007 में व्यवहार न्यायालय की सौगात मिली थी। प्रशासन ने तात्कालीक रूप से व्यवहार न्यायालय के लिए सामुदायिक भवन को व्यवस्था के तौर पर उपलब्ध कराया था, तब से अब तक सामुदायिक भवन में ही व्यवहार न्यायालय संचालित हो रहा था। व्यवहार न्यायालय खुलने से आसपास के ग्रामीणों एवं पीडि़तों को तत्काल न्याय सुलभ होने लगा, लेकिन पर्याप्त जगह न होने के कारण न्यायालीन प्रकिया में काफी असुविधा हो रही थी। अब यह सामुदायिक भवन काफी पुराना होने के कारण जीर्णशीर्ण अवस्था में पहुंच रहा है और समय रहते नए भवन का निर्माण आवश्यक हो गया।

अधिवक्ता संघ पाली, व्यवहार न्यायालय के लिए नए एवं सर्वसुविधा युक्त भवन निर्माण की मांग वर्षों से प्रशासन से करते आ रहा है, लेकिन पर्याप्त जगह न मिलने के कारण भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त नहीं हो पा रहा था, ऐसे में प्रशासन को पाली ब्लाक मुख्यालय से 5 किमी दूर पोड़ी में जगह मिली थी, लेकिन यहां भी लोगों ने आपत्ति जतायी। अधिवक्ता संघ पाली ने जमीन की तलाश में खुद जुट गया और बिसाहूदास महंत कॉलेज एवं वहां से लगी एक एकड़ से अधिक जमीन का प्रस्ताव प्रशासन को भेजा। प्रशासन ने उक्त जमीन को जांचा-परखा और राजस्व जमीन होने के कारण यहां व्यवहार न्यायालय के लिए भवन निर्माण को सुनिश्चित कर दिया। अब व्यवहार न्यायालय के लिए सर्वसुविधा युक्त विशाल भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया।
प्रशासन का आभार, शीघ्र निर्माण की मांग- अधिवक्ता संघ
अधिवक्ता संघ पाली ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर प्रशासन की इस पहल के लिए आभार जताया है और प्रशासन से मांग भी की है कि जमीन अब उपलब्ध हो गई है, इस हेतु निर्माण की प्रक्रिया शीघ्र ही प्रारंभ की जाए और शीघ्रता शीघ्र व्यवहार न्यायालय को एक अदद भवन मिल सके और न्यायालीन प्रक्रिया का शीघ्र निपटारा करने की दिशा में न्यायालय और न्यायालीन प्रक्रिया से जुड़े अधिवक्ताओं, पीडि़तों को सरल और सुलभ संसाधन एवं भवन मिल सके।
व्यवहार न्यायालय को नया भवन मिलना गौरव की बात
अधिवक्ता संघ पाली ने व्यवहार न्यायालय के संचालन को पाली के लिए गौरव की बात बताया और कहा कि अब जिलाधीश की पहल से व्यवहार न्यायालय को नया भवन मिलने जा रहा है। नए भवन के निर्माण के साथ पाली का महत्व और बढ़ जाएगा, जो गौरव की बात है। व्यवहार न्यायालय के अदद संचालन से पाली का व्यापार भी बढ़ेगा और रोजगार सृजन भी होगा। अधिवक्ता संघ पाली ने नगर पंचायत अध्यक्ष उमेश चंद्रा का भी आभार जताया है कि नगर पंचायत द्वारा इस भवन के लिए एनओसी जारी की गई है, इसके साथ ही अन्य 6 विभागों ने भी इस भवन के लिए एनओसी जारी की है। इस भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त करने में जिलाधीश के साथ पाली एसडीएम, तहसीलदार की भी अहम भूमिका है, हम सभी के प्रति आभार एवं कृतज्ञता जाहिर करते हैं। अधिवक्ता संघ ने यह भी कहा है, इस भवन का निर्माण हो जाने से पक्षकारों एवं अधिवक्ताओं को भी सुविधा मिलेगी और नगर पंचायत क्षेत्र का विकास आगे बढ़ेगा।
बीडीएम कॉलेज प्रबंधन की दावा आपत्ति बिना दस्तावेज के कारण खारिज
अधिवक्ता संघ पाली ने बताया कि बिसाहू दास महंत कालेज उ”ा शिक्षा के लिए एक माईल स्टोन था, जहां पर अध्ययन कर ब”ो कई क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रहे हैं, लेकिन अब उक्त कॉलेज बंद हो चुका है और क्षेत्र में शासकीय कॉलेज भी बन गया है। संघ के सदस्यों ने बताया कि सिर्फ उक्त जमीन के लिए कॉलेज प्रबंधन ने ही दावा आपत्ति की थी, लेकिन दस्तावेज न होने के कारण प्रशासन ने उनकी दावा आपत्ति को खारिज कर दी। अब भवन निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त

Published

on

  • वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।

वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Continue Reading

कोरबा

आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त

Published

on

कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Continue Reading

कोरबा

शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक

Published

on

कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।

शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677