Connect with us

कोरबा

सरपंचों के खिलाफ एक तरफा रिकव्हरी के आदेश का मामला: निर्णायक जंग तक जारी रहेगा धरना प्रदर्शन

Published

on


0 पाली-तानाखार विधायक मरकाम का धरना लगातार 9 वें दिन जारी, कई सरपंच भी हो रहे शामिल
0 प्रशासन ने नहीं ली अब तक सुध
0 पूर्व 16 सरपंचों पर एक तरफा कार्रवाई न्याय संगत नहीं-बालाराम आर्मो, कहा- सरपंचों की एकता से ही मिलेगा न्याय

कोरबा। कुछ दिन पूर्व 16 पूर्व सरपंचों सहित कई सरपंचों के खिलाफ रिकव्हरी का नोटिस जारी किया गया था। निर्माण कार्यों, 13 वें, 14 वें, 15 वें वित्त, समग्र विकास योजना, डीएमएफ से हुए कार्यों में अनियमितता पाये जाने पर जिले के कई सरपंचों पर रिकव्हरी करने का आदेश जारी हुआ था। सरपंचों के खिलाफ एक तरफा कार्यवाही को लेकर पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने आक्रोश व्यक्त किया था और प्रशासन को इस ओर संज्ञान लेने की बात कही थी। उनके अल्टीमेटम खत्म होने के बाद श्री मरकाम 9 दिन पूर्व पाली ब्लाक मुख्यालय, शिव मंदिर के पास टेंट लगाकर समर्थकों के साथ सरपंचों के हित को ध्यान में रखते हुए धरने पर बैठ गए। 9 वें दिन भी उनका धरना जारी रहा।
धरना को संबोधित करते हुए श्री मरकाम ने कहा कि ग्राम पंचायतों में अनियमितता में सिर्फ सरपंच ही दोषी नहीं हैं। आरईएस के एसडीओ द्वारा सीसी जारी करने के बाद ही भुगतान होता है, उपयंत्रियों की देखरेख में सारा कार्य संपन्न होता है। दबाव बनाकर निर्माण एंजेसी ग्राम पंचायत से काम छीन कर ठेकेदार लोग गुणवत्ताहीन निर्माण करते हैं और रिकव्हरी सरपंच पर ही, प्रशासन की यह कार्रवाही न्याय संगत नहीं है और रिकव्हरी होनी चाहिए लेकिन जो भी दोषी हैं, सभी के खिलाफ कार्रवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि निर्णायक जंग तक धरना जारी रहेगा।
सरपंचों पर एक तरफा कार्यवाही न्याय संगत नहीं-बालाराम आर्मो
9 वें दिन धरना स्थल पर पाली ब्लाक के कई सरपंच भी पहुंचे। पाली ब्लाक सरपंच अध्यक्ष बालाराम आर्मो ने भी धरना को संबोधित किया और कहा कि पंचायतीराज में सरपंचों को भी वित्तीय अधिकार मिला हुआ है, लेकिन इसमें सचिव भी शामिल होता है। जो भी निर्माण कार्य होते हैं, उसमें तकनीकी जानकारी सरपंच-सचिव के पास नहीं होती और आरईएस के सबइंजीनियर, एसडीओ भी इसमें शामिल होते हैं। ग्राम पंचायतों में आर्थिक अनियमितता पर कार्यवाही जरूरी है, लेकिन इसमें सिर्फ सरपंच ही दोषी नहीं होते। निर्माण कार्यों में शामिल सरपंच के अलावा, सचिव , आरईएस के एसडीओ, सबइंजीनियर पर भी रिकव्हरी की कार्यवाही होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि 16 पूर्व सरपंचों पर रिकव्हरी नोटिस जारी किया गया है, इसमें तत्समय के एसडीओ, सबइंजीनियर, सचिव सहित शामिल लोगों के खिलाफ रिकव्हरी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विधायक श्री मरकाम के नेतृत्व में जारी धरना तब तक जारी रहेगा, जब तक पीडि़त सरपंचों, पूर्व सरपंचों को न्याय नहीं मिल जाता।
धरना प्रदर्शन को सरपंच कीर्तिलाल, विधायक प्रतिनिधि कुलदीप सिंह मरकाम सहित कई सरपंचों ने संबोधित किया और सरपंचों की एकता पर बल दिया।
पाली-तानाखार में समस्याओं का अंबार, प्रशासन नहीं ले रहा सुध
पाली-तानाखार विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने पाली-तानाखार क्षेत्र की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा कि अधिक बारिश से कई सडक़ें कट गई, लोगों को बुनियादी सुविधाओं के लिए भी तरसना पड़ रहा, कई हितग्राही वन अधिकार पट्टा से वंचित हैं, स्कूलों में शिक्षक नहीं है, पटवारियों की मनमानी से किसान त्रस्त हैं, इसके बाद भी प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा। उनका धरना जनहित में तब तक जारी रहेगा, जब तक पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र में व्याप्त समस्याओं के निराकरण के लिए प्रशासन पहल नहीं करता। पाली-तानाखार विधानसभा क्षेत्र मूलत: आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है और शासन-प्रशासन की उपेक्षा के कारण यहां आज भी बदहाली की स्थिति बनी हुई है।

10 वें दिन प्रशासन ने ली सुध, नायब तहसीलदार धरना स्थल पहुंचे

सरपंचों के खिलाफ एक तरफा रिकव्हरी की कार्यवाही के खिलाफ 9 दिन से विधायक श्री मरकाम समर्थकों के साथ धरना पर बैठे हुए हैं। आज 10 वें दिन हरदीबाजार के नायब तहसीलदार प्रशासन की ओर से धरना स्थल पहुंचे और विधायक श्री मरकाम से धरना समाप्त करने की अपील की। समाचार लिखे जाने तक नायब तहसीलदार की विधायक श्री मरकाम से चर्चा जारी है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालकों के विरुद्ध कार्यवाही, थार जप्त

Published

on

  • वाहन जप्त – वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार कार)

कोरबा। पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने एवं सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सतत कार्यवाही की जा रही है।

इसी क्रम में थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्रांतर्गत दिनांक 19.03.2026 को दोपहर लगभग 03:30 बजे से 04:00 बजे के मध्य घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में कुछ वाहन चालकों द्वारा लापरवाहीपूर्वक एवं खतरनाक तरीके से वाहन चलाने की सूचना प्राप्त हुई। उक्त कृत्य से वहां उपस्थित आम नागरिकों के लिए दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो रही थी।

प्राप्त शिकायत के आधार पर थाना सिविल लाइन रामपुर में अपराध क्रमांक 236/2026 धारा 281, 3(5) BNS एवं 184 मोटर व्हीकल एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG 11 AA 6166 (स्कॉर्पियो), CG 12 BJ 2975 (बोलेरो), CG 12 BF 3890 (स्विफ्ट) एवं CG 04 NG 8300 (थार) के चालकों के विरुद्ध प्रथम सूचना पत्र दर्ज किया गया।

वाहन मालिकों का पता लगाकर वाहन क्रमांक CG 04 NG 8300 (थार) को जप्त कर लिया गया है तथा अन्य वाहनों की तलाश जारी है। वाहनों की जप्ती के उपरांत मोटर व्हीकल एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

पुलिस द्वारा ऐसे लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध सतत अभियान चलाकर निगरानी रखी जा रही है एवं भविष्य में इस प्रकार की गतिविधियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी।

जिला पुलिस कोरबा आम नागरिकों से अपील करती है कि यातायात नियमों का पालन करें, तेज गति एवं स्टंट जैसे खतरनाक कृत्यों से बचें तथा सुरक्षित ड्राइविंग अपनाएं। किसी भी प्रकार की संदिग्ध या खतरनाक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

Continue Reading

कोरबा

आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज का होली मिलन समारोह: दिखा खुशियों का रंग, उठाया स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त

Published

on

कोरबा। 15 मार्च को दोपहर आदर्श राजवाड़े कुर्मी समाज ने राजवाड़े भवन कुंआभट्ठा में होली मिलन समारोह का आयोजन किया। केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े के नेतृत्व में समाज से बड़ी संख्या में पदाधिकारी, सदस्य एवं समाज के वरिष्ठजन उपस्थित होकर होली मिलन समारोह का आनंद उठाया। सभी ने एक-दूसरे को हर्बल गुलाल लगाकर होली की बधाई दी और एकता का परिचय दिया।

होली मिलन समारोह में सामाजिक एकता को बढ़ावा देने आवश्यक चर्चा भी हुई और पदाधिकारियों ने अपने विचार साझा किए। यहां उपस्थित समाज के लोगों ने स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त भी उठाया।
केन्द्रीय अध्यक्ष कृपासिंधु राजवाड़े ने सभी को रंगोत्सव की बधाई देते हुए कहा कि इस तरह के सामाजिक कार्यक्रमों से सांगठनिक एकता को बढ़ावा मिलता है और विचार साझा होते हैं। अन्य पदाधिकारियों ने भी होली की शुभकामनाएं प्रेषित की।

Continue Reading

कोरबा

शोभायात्रा में दिखी देशभर की संस्कृति की झलक

Published

on

कोरबा। शहर के हर वर्ग में गुरुवार को हिन्दू नववर्ष का उत्साह रहा। पूरे शहर में भगवा ध्वज लहरा रहे थे, वहीं रंग-बिरंगी आकर्षक लाइट से सजे चौक-चौराहों के साथ सड़कों पर रोशनी बिखरी थी। गुरुवार को निकाली गई शोभायात्रा में देशभर की लोक संस्कृति की झलक देखने को मिली। कलाकारों की टीमों ने विविध रूप धारण कर युवाओं का उत्साह बढ़ाया, तो शहर में जगह-जगह लगी आकर्षक व आधुनिक लाइट के बीच डीजे पर गूंज रहे भक्ति गीतों पर शहरवासी थिरकते रहे। युवतियों व महिलाओं के साथ युवाओं की टोली हाथों में ध्वज लिए जय श्रीराम का जय घोष कर रही थी।

शोभायात्रा का आयोजन हिंदू क्रांति सेना, बजरंग दल, विहिप व सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में नगर में दो दिशाओं से किया गया। पहली शोभायात्रा सीतामढ़ी रामजानकी मंदिर से और दूसरी कोसाबाड़ी हनुमान मंदिर से शुरू हुई। दोनों ही शोभायात्रा टीपी नगर पर आकर समाप्त हुई। दोपहर 3 बजे निकलने वाली शोभायात्रा शाम 6 बजे के बाद निकलनी शुरू हुई। इसके पहले ही लोगों की भीड़ पूरे शहर में उमड़ रही थी। दोनों ही दिशाओं की शोभायात्रा में प्रदेश समेत, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, केरल, बंगाल, ओडिशा समेत 13 राज्यों के लोक कलाकारों की टीम शामिल रही।

शोभायात्रा में शामिल कलाकारों की जीवंत झांकियों का सीतामढ़ी से लेकर कोसाबाड़ी तक स्वागत किया गया। जगह-जगह युवाओं का उत्साह बढ़ाने सेवा स्टॉल लगाए गए थे। कहीं ठंडा पानी, तो कहीं शरबत, कहीं खाने का सामान बांटा जा रहा था। शोभायात्रा के दौरान झांकियों का विशेष प्रदर्शन सुभाष चौक निहारिका, घंटाघर सहित अन्य जगह स्वागत हुआ।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677