Connect with us

कोरबा

अयोध्या में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के गौरवशाली पल के साक्षी बने जिलेवासी

Published

on

श्री राम जानकी मंदिर बुधवारी में प्राण प्रतिष्ठा का जिला स्तरीय कार्यक्रम हुआ आयोजित

श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा का एलईडी स्क्रीन पर हुआ सीधा प्रसारण

कोरबा हुआ राममय, विभिन्न भक्तिमय व मानस गायन कार्यक्रमों का आयोजन

कोरबा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर संपूर्ण जिले में हर्ष और उल्लास का माहौल रहा। श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा के इस गौरवशाली पल के पूरे जिलेवासी साक्षी बने। कोरबा में बुधवारी स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में श्रीराम प्राण प्रतिष्ठा समारोह का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला प्रशासन के सहयोग से अयोध्या में आयोजित श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखने श्री रामजानकी मंदिर में एलईडी स्क्रीन की व्यवस्था की गई थी, जहां राम भक्तों और श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री राम मंदिर के गर्भ गृह में किए गए प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का अलौकिक लाइव प्रसारण देखा और प्रभु श्रीराम के बाल्यरूप के अलौकिक छवि के दर्शन किए। जिला स्तरीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन उपस्थित थे। साथ ही सांसद लोकसभा क्षेत्र कोरबा श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत, महापौर राजकिशोर प्रसाद, सभापति नगर पालिक निगम श्याम सुंदर सोनी एवं पार्षद शैलेन्द्र सिंह, कलेक्टर अजीत वसंत, पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, निगमायुक्त सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई, अपर कलेक्टर प्रदीप साहू, दिनेश नाग, मंदिर प्रबंधक व राजपूत क्षत्रिय समाज के अध्यक्ष अवधेश सिंह, विजय सिंह सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ नागरिक, समाजसेवी, समाज के अन्य सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए। श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा के दौरान राम-नाम की गूंज से पूरा कार्यक्रम स्थल गुंजायमान रहा। कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने मंदिर स्थल में भगवान श्री राम की दर्शन व विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। साथ ही सभी अतिथियों ने लोगों को श्री राम प्राण प्रतिष्ठा की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी। मंत्री श्री देवांगन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह एक ऐतिहासिक पल है, जो सदियों तक लोगों के मन-मस्तिष्क में रहेगा। प्रभु श्री राम के आगमन की प्रतीक्षा आज समाप्त हुई है, हम सभी इस अद्भुत क्षण के साक्षी बने है, यह हमारे लिए बड़े सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि आज लोगों में अलौकिक उत्साह नजर आ रहा है। सभी राम धुन में खोए हुए है, राम भक्ति से पूरा शहर डूबा हुआ है, हर तरफ खुशियों का माहौल है। उत्सव मनाए जा रहे है, देश मे फिर से दिवाली आ गई है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का जन जन से गहरा नाता है। हमारा प्रदेश उनका ननिहाल है, इसलिए हम सभी का उनसे विशेष जुड़ाव है। श्री राम हमारे इष्टदेव है, हमारे आराध्य है, मर्यादा पुरुषोत्तम है। हम सभी को उनके आदर्श को अपने जीवन मे आत्मसात करना चाहिए। उनके दिखाए राहों पर चलते हुए अपने जीवन को सार्थक बनाना चाहिए। सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने कहा कि यह पवित्र पल है, यह माहौल, यह ऊर्जा, यह वातावरण, यह घड़ी अद्भुत है। हमारे प्रभु राम आ गए हैं। हम सभी पर प्रभु राम की कृपा हुई है। हमारा जीवन धन्य हो गया, जो इस पल को घटित होते हुए हम देख पाए है। बरसों की अभूतपूर्व प्रतीक्षा, त्याग के पश्चात हमारे राम आ गए हैं। इस दौरान सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत द्वारा उपस्थित सभी लोगों को रामायण मानस गायन की प्रतियां सप्रेम भेंट की गई। कलेक्टर ने कहा कि यह शुभ अवसर है, हमारे जीवन के इस अद्वितीय पल के प्रत्यक्षदर्शी हम सभी बने हैं। उन्होंने कहा कि शासन के निर्देशानुसार श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण यहां मंदिर स्थल पर किया गया है। जिससे अधिक से अधिक लोग समारोह का लाभ उठा सकें। जिलेवासियों में श्री रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हेतु अभूतपूर्व उत्साह एवं उमंग व्याप्त रहा। कार्यक्रम स्थल में भव्य साज-सज्जा किया गया था, पूरे मन्दिर परिसर को फूलों से सजाया गया था। सबेरे से ही रामायण मानस गायन मंडली द्वारा मनोरम रामभक्तिमय मानस गान की प्रस्तुति दी गई। जिसे सुनकर सभी श्रोतागण रामभक्ति में झूम उठे। जिसके अंतर्गत संगम मानस परिवार कुटेलामुड़ा पाली, कृष्णा मानस परिवार सिंचाई कॉलोनी दर्री, जय भगवान मानस मंडली गेवरा, कुशल मानस मंडली मानिकपुर, आदर्श मानस मंडली तथा पुरूषोत्तम दास की भजन मंडलियों ने मनोरम रामायणगान की प्रस्तुति दी। मंदिर परिसर में शाम के समय दीपोत्सव मनाया जाएगा। जिले में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जगह-जगह मंदिरों-देवालयों में भजन, पूजन, कीर्तन, झांकी, प्रभात फेरी, कलश यात्रा की धूम रही। जगह-जगह तोरण, पताका, झंडे लगाए गए थे। प्रवेश द्वार सजाए गए थे। छोटे, बड़े, बच्चे, बूढ़े, महिला, पुरुष सभी वर्ग के श्रद्धालुओं में भगवान श्री राम के प्रति गहरी आस्था, प्रेम और समर्पण भाव नजर आया।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पार्षद अमिला राकेश पटेल के प्रयासों से नराईबोध में थमा बच्चों का इंतजार, स्कूल बस सेवा हुई बहाल

Published

on

​कोरबा/गेवरा। नगर पालिका बांकीमोगरा अंतर्गत वार्ड क्रमांक 29 के नराईबोध, भिलाई बाजार में स्कूली बच्चों के लिए खुशहाली की नई किरण जगी है। क्षेत्र की पार्षद अमिला राकेश पटेल के अथक प्रयासों और सतत जनहितकारी विजन के फलस्वरूप स्कूल बस सुविधा का संचालन सुचारु रूप से प्रारंभ हो गया है ।

प्रबंधन और जनप्रतिनिधि के समन्वय की जीत

लंबे समय से बस सुविधा के अभाव में बच्चों और अभिभावकों को हो रही परेशानियों को देखते हुए पार्षद अमिला राकेश पटेल ने इसे अपनी प्राथमिकता बनाया। उन्होंने एसईसीएल (SECL) गेवरा प्रबंधन के साथ निरंतर संवाद स्थापित किया और ग्रामीणों की समस्याओं को प्रमुखता से रखा, उनके इस सकारात्मक दबाव और सार्थक चर्चा का परिणाम बस सेवा के पुनः शुरू होने के रूप में सामने आया है ।

​SECL प्रबंधन का आभार

बस सेवा की शुरुआत होने पर पार्षद अमिला राकेश पटेल ने एसईसीएल गेवरा प्रबंधन के प्रति अपना आभार व्यक्त किया है ।

उन्होंने कहा शिक्षा ही भविष्य की नींव है और बच्चों को स्कूल जाने में कोई बाधा नहीं आनी चाहिए, मैं एसईसीएल गेवरा प्रबंधन को दिल की गहराइयों से धन्यवाद देती हूं कि उन्होंने हमारी मांग को संवेदनशीलता से सुना और इस सामाजिक जिम्मेदारी को बखूबी निभाया ।

​ग्रामीणों ने किया स्वागत

प्रबंधन के इस कदम और पार्षद की सक्रियता का क्षेत्र के ग्रामीणों ने जबरदस्त उत्साह के साथ स्वागत किया है। ग्रामीणों का कहना है कि अमिला राकेश पटेल के नेतृत्व में वार्ड 29 विकास और जन-सुविधाओं के नए प्रतिमान स्थापित कर रहा है। बस सुविधा शुरू होने से न केवल समय की बचत होगी, बल्कि बच्चों की सुरक्षा भी सुनिश्चित होगी ।

Continue Reading

कोरबा

एक हाथ में लाश,दूसरे में सिगरेट और गुनगुनाता रहा गाना:न्यूज एंकर मर्डर-केस में चश्मदीद ने खोले राज,वारदात के पांच साल बाद मिली थी लाश

Published

on

कोरबा। गोद में शव…हाथ में सिगरेट…और होंठों पर वही गीत, जो कभी सलमा सुल्ताना का पसंदीदा था-“तुझसे नाराज नहीं जिंदगी, हैरान हूं मैं…”। कोरबा के विशेष सत्र न्यायालय में चल रही सुनवाई के दौरान चश्मदीद गवाह डिंपल सिंह (काल्पनिक नाम) ने जो बयान दिया, उसने अदालत कक्ष को सन्न कर दिया।

गवाह के मुताबिक, साल 2018 में सलमा सुल्तान की गला घोंटकर हत्या करने के बाद जिम ट्रेनर मधुर साहू ने शव को बाएं हाथ से गोद में लिया हुआ था। दाएं हाथ से वह सिगरेट के कश ले रहा था और वही गीत गा रहा था। यह वही गाना था, जिसे सलमा बेहद पसंद करती थी।

2018 में हुई सलमा सुल्तान की हत्या की सुनवाई कोरबा के विशेष सत्र न्यायालय में चल रही है। पुलिस ने घटनास्थल पर मौजूद चश्मदीद गवाह डिंपल को सोमवार को पेश किया। डिंपल ने बताया कि वह प्रोटीन वर्ल्ड जिम में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत थी, जहां मधुर साहू ट्रेनर था।

गवाह ने कोर्ट में यह भी स्वीकार किया कि मधुर ने उसे भी अपने प्रेमजाल में फंसा लिया था। हालांकि, जब उसने कंप्यूटर में मधुर की अन्य लड़कियों के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें देखीं, तो उसने उससे रिश्ता खत्म करने की कोशिश की। इस पर मधुर ने उसे आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल करने की धमकी दी और अपनी इच्छा के अनुसार काम करवाता रहा।

बाद में डिंपल को पता चला कि मधुर साहू के सलमा सुल्ताना सहित कई दूसरी लड़कियों से भी संबंध थे। गवाह ने बताया कि सलमा सुल्ताना और मधुर शारदा विहार स्थित घर में लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे थे। सलमा को भी मधुर की इन गतिविधियों पर शक था, जिसके कारण दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था।

क्या है पूरा मामला

25 साल की सलमा सुल्ताना कुसमुंडा के एसईसीएल कॉलोनी में रहती थी। वो धीरे-धीरे न्यूज के फील्ड में अपने पांव जमाने की कोशिश कर रही थी। उसका करियर तो परवान चढ़ ही रहा था, साथ ही जिम ट्रेनर मधुर साहू के साथ उसकी नजदीकियां भी। इसके बाद अचानक 2018 से वो लापता हो गई। यहां तक कि 20 जनवरी 2019 को जब उसके पिता की मौत हुई, तो उसमें भी वो शामिल नहीं हुई।

प्रेमी जिम ट्रेनर मधुर साहू और उसके दो सहयोगी गिरफ्तार किए गए हैं।

प्रेमी जिम ट्रेनर मधुर साहू और उसके दो सहयोगी गिरफ्तार किए गए हैं।

युवती लापता, परिजनों ने जिम ट्रेनर पर जताया संदेह

युवती की स्कूटी स्टेशन पर मिली थी, वहीं उसका मोबाइल स्विच ऑफ था। उससे संपर्क करने की हर कोशिश नाकाम हो गई। इसके बाद परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई और उन्होंने थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया। परिजन ने पुलिस अधिकारियों से खोजबीन की गुहार लगाते हुए जिम संचालक मधुर साहू पर संदेह जताया था, लेकिन पूछताछ में मधुर साहू पुलिस को गुमराह कर देता था।

पुलिस ने कोहड़िया मार्ग पर फोरलेन के आसपास खुदाई शुरू की थी।

पुलिस ने कोहड़िया मार्ग पर फोरलेन के आसपास खुदाई शुरू की थी।

पार्टनर ने खोला हत्याकांड का राज

कई साल तक सलमा का किसी को पता नहीं चला तो मधुर साहू का एक राजदार भी ओवर कॉन्फिडेंस में आ गया था। उसने नशे में मधुर के पार्टनर के सामने सलमा हत्याकांड का राज खोल दिया था। मधुर और उसके पार्टनर का भी लेनदेन को लेकर विवाद चल रहा था।

लेनदेन को लेकर हुए विवाद के बाद पार्टनर ने मधुर को सबक सिखाने के लिए पुलिस के पास पहुंचकर हत्याकांड का राज खोल दिया। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक तब एक बैंक से सलमा के नाम से लोन होने और अब तक उसकी किस्त जमा होने का पता चला।

खुदाई में सैटेलाइट इमेज, स्क्रीनिंग मशीन, थर्मल इमेजिंग और ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार मशीन का भी सहारा लिया।

खुदाई में सैटेलाइट इमेज, स्क्रीनिंग मशीन, थर्मल इमेजिंग और ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार मशीन का भी सहारा लिया।

पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई तो मधुर फरार हो गया। पुलिस ने उसके दोस्तों और परिचितों से बयान लिया। 5 साल पहले का सीडीआर एनालिसिस किया, जिसमें अक्टूबर 2018 में शारदा विहार के एक मकान में मधुर साहू और सहयोगी ट्रेनर कौशल श्रीवास ने सलमा का गला घोंटकर हत्या करने और लाश को अतुल शर्मा की मदद से कोहड़िया पुल के आसपास दफनाने का पता चला।

इसके बाद पुलिस ने कोहड़िया मार्ग पर फोरलेन के आसपास खुदाई शुरू की थी।

मुख्य आरोपी मधुर साहू ने बताया कि पैसों के लेनदेन और चरित्र शंका में एंकर की हत्या की गई।

मुख्य आरोपी मधुर साहू ने बताया कि पैसों के लेनदेन और चरित्र शंका में एंकर की हत्या की गई।

साल 2023 में सैटेलाइट इमेज, स्क्रीनिंग मशीन, थर्मल इमेजिंग और ग्राउंड पेनेट्रेशन रडार मशीन का सहारा लिया। इसके बाद सड़क को खोदकर सलमा का कंकाल बरामद किया गया। डीएनए जांच से पुष्टि हुई कि यह कंकाल सलमा का ही था। इसके बाद पुलिस ने मधुर साहू और उसके साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी मधुर ने बताया कि पैसों के लेनदेन और चरित्र शंका में एंकर की हत्या की गई। आरोपी के पास से हार्ड डिस्क और लैपटॉप जब्त किया गया है। इसकी जांच में कुछ ऑडियो क्लिप के बारे में पता चला। जिस वाहन का इस्तेमाल लाश को दफनाने में किया गया था, उसे भी जब्त किया जा चुका है।

स्थानीय केबल चैनल में एंकर थी सलमा सुल्ताना। 2018 में हुई थी लापता।

स्थानीय केबल चैनल में एंकर थी सलमा सुल्ताना। 2018 में हुई थी लापता।

सलमा ने यूनियन बैंक से लिया था लोन

मार्च 2023 में राज्य स्तरीय ऑपरेशन मुस्कान में गुम इंसान महिलाओं और बच्चों का पता लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी कड़ी में थाना कुसमुंडा के गुम इंसान सलमा सुल्ताना की केस डायरी की भी बारीकी से जांच की गई। परिजनों का बयान लेने पर पता चला कि यूनियन बैंक से सुल्ताना ने लोन लिया था। इस संबंध में यूनियन बैंक से पुलिस ने जानकारी ली, तो पता चला कि लोन की EMI समय पर भरी जा रही है।

यह पैसा EMI के तौर पर गंगाश्री जिम का मालिक और इंस्ट्रक्टर मधुर साहू भर रहा था। पुलिस ने जांच तेज की, तो मधुर साहू फरार हो गया। इसके बाद सलमा के दोस्तों और परिचितों का बयान भी लिया गया। साथ ही उसके 5 साल पहले का सीडीआर एनालिसिस भी किया गया।

गंगाश्री जिम का मालिक और इंस्ट्रक्टर है मधुर साहू।

गंगाश्री जिम का मालिक और इंस्ट्रक्टर है मधुर साहू।

पूछताछ में 2 महिलाओं औ 3 पुरुषों के बयान में विरोधाभाष मिलने पर पुलिस ने इन्हें हिरासत में ले लिया। सबसे कड़ाई से पूछताछ करने पर हत्याकांड का राज खुल गया। 21 अक्टूबर 2018 एलजी 17 शारदा विहार में मधुर साहू और कौशल श्रीवास के द्वारा सलमा सुल्ताना की गला घोंटकर हत्या करने का पता चला।

Continue Reading

कोरबा

आबकारी एक्ट में युवक गया जेल,कुछ घंटे बाद मां की मौत:पैरोल पर अंतिम संस्कार में शामिल हुआ बेटा

Published

on

कोरबा। कोरबा में आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार किए गए युवक अरुण उर्फ गोविंदा श्रीवास को जेल भेजे जाने के कुछ ही घंटों बाद उसकी मां सावित्री श्रीवास (45) की मौत हो गई। मां सावित्री श्रीवास सीतामणी वार्ड नंबर 10, शनि मंदिर के पास रहती थी और बताया जा रहा है कि वह पहले से बीमार थी। पुलिस ने मंगलवार शाम को गोविंदा को जेल भेजा था।

बुधवार सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बस्ती के लोग और वार्ड पार्षद बड़ी संख्या में गोविंदा के घर पहुंचे। उन्होंने अरुण उर्फ गोविंदा श्रीवास को पैरोल पर रिहा करने और मां के अंतिम संस्कार में शामिल होने देने की मांग की। इस मांग को लेकर वार्डवासी एसपी कार्यालय पहुंचे और पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई।

आरोपी पैरोल पर हुआ रिहा, मां की अंतिम यात्रा में हुआ शामिल

पुलिस अधीक्षक से गुहार के बाद कोर्ट से अरुण उर्फ गोविंदा को पैरोल पर रिहा किया गया। वह अपनी मां की अंतिम यात्रा में शामिल हुआ और मोती सागर स्थित मुक्तिधाम पहुंचा। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद था।

इस मामले पर वार्ड के पूर्व पार्षद सुफल दास महंत ने घटना को दुखद बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्य मार्ग पर खुलेआम शराब बेची जा रही है और गोविंदा के खिलाफ हुई कार्रवाई की जांच होनी चाहिए।

आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट में हुई थी कार्रवाई

कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि गोविंदा के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34/2 के तहत कार्रवाई की गई थी और उसे जेल भेजा गया था। परिजनों की पैरोल की मांग पर उसे जेल से लाकर मां के अंतिम संस्कार में शामिल कराया गया।

सीएसपी ने यह भी बताया कि सीतामणी में कुछ दिनों पहले हुई चाकूबाजी की घटना के बाद पुलिस नशे की प्रवृत्ति को कम करने के लिए अभियान चला रही है। इसी क्रम में उस दिन तीन लोगों को आबकारी एक्ट के तहत जेल भेजा गया था।

Continue Reading
Advertisement

Trending