कोरबा
जनसुविधा से जुड़े किसी भी निर्माण कार्य में अनावश्यक नहीं होनी चाहिए देरी – कलेक्टर
कलेक्टर ने ली निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक
सभी निर्माण विभागों को समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण करने के निर्देश
01 जनवरी 2026 से शहर के मल्टीलेवल पार्किंग को आमजन के लिए शुरू करने हेतु किया निर्देशित
ईई पीडब्ल्यूडी को संचालित कार्यो का नियमित निरीक्षण करने व लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर कार्यवाही करने के निर्देश
चिर्रा–श्यांग मार्ग निर्माण कार्य मे तेजी लाने किया निर्देशित
कोरबा। कलेक्टर अजीत वसंत ने जिले के सभी निर्माण विभागों की विस्तृत समीक्षा करते हुए विभागीय एवं डीएमएफ मद से स्वीकृत कार्यों के अद्यतन स्थिति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक निर्माण विभाग (PWD), सेतु, नगर निगम, आरईएस, पीएमजीएसवाई, नगरीय निकायों, सीजीएमएससी सहित अन्य निर्माण विभागों के कार्य प्रगति से अवगत होते हुए सभी निर्माण विभागो को अपने विभागीय तथा डीएमएफ से स्वीकृत निर्माण कार्यों में तेजी लाते हुए समय सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती माधुरी सोम ठाकुर सहित सभी निर्माण विभागों के कार्यपालन अभियंता एवं अन्य विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने सभी अधिकारियों शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के स्वीकृत निर्माण कार्यों को विशेष गंभीरता से लेने, कार्यो में कसावट लाने और समयबद्धता का ध्यान रखने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि जनसुविधा से जुड़े किसी भी निर्माण कार्य में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। साथ ही कार्यो में गुणवत्ता पर सभी विभाग विशेष ध्यान दें।
बरसात पूर्व सभी छोटे व जरूरी निर्माण कार्य पूरे करने के निर्देश
कलेक्टर ने सभी विभागों को निर्देशित किया करते हुए कहा कि बरसात पूर्व अधूरे छोटे-छोटे निर्माण कार्यों को तत्काल पूरा किया जाए, ताकि आमजन को असुविधा न हो। साथ ही जो कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुए हैं, उन्हें शीघ्रता से प्रारंभ करने के निर्देश दिए।
मेडिकल कॉलेज के निर्माण कार्यो को तेजी से पूर्ण करने के दिए निर्देश
बैठक में कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी एवं अन्य संबंधित विभागों को मेडिकल कॉलेज परिसर में लिफ्ट, प्लिंथ प्रोटेक्शन सहित चल रहे सभी निर्माण कार्यों में तेजी लाने एवं शीघ्रता से पूर्ण करने निर्देशित किया। साथ ही इलेक्ट्रॉनिक पैनल शिफ्टिंग के कार्य एवं वार्डो में लगने वाले एयर कंडीशनर के कार्यो को भी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि संस्थानों में इलेक्ट्रिसिटी के कार्य को पूर्ण सावधानी एवं जांच परख के साथ पूर्ण करें। जिससे भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना की आशंका नही रहे। उन्होंने नगर निगम को परिसर में मरीजों के लिए वेटिंग हॉल, ड्रेनेज सिस्टम, रजिस्ट्रेशन काउंटर, पार्किंग आदि—कार्यों हेतु टेंडर प्रक्रिया जल्द पूर्ण कर निर्माण शुरू करने की बात कही।
पीडब्ल्यूडी के विभागीय व डीएमएफ के निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण करने के दिए निर्देश
कलेक्टर श्री वसंत ने पीडब्ल्यूडी विभाग में विभागीय एवं डीएमएफ से स्वीकृत सभी सड़क निर्माण कार्यो को गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिले के दूरस्थ क्षेत्र के चिर्रा–श्यांग मार्ग निर्माण कार्य की जानकारी लेते हुए कार्य में तेजी लाने निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि उक्त मार्ग के निर्माण पूर्ण हो जाने से क्षेत्रवासियों को आवागमन की सुविधा मिलेगी। इस हेतु इस कार्य को गम्भीरता से लेते हुए कार्य में प्रगति लाने के लिए कहा।
इसी प्रकार उन्होंने कोरबा जिले के मुख्य मार्गों पर रंबल स्ट्रिप निर्माण कार्य को भी पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभाग के अधोसरंचना कार्यो की समीक्षा करते हुए कार्यपालन अभियंता को अपने अधीनस्थ अधिकारियों सहित फील्ड में संचालित कार्यो का नियमित निरीक्षण करने एवं कार्य मे लापरवाही बरतने वाले ठेकेदारों पर गम्भीरता से कार्यवाही करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने पीडब्ल्यूडी व सेतु विभाग को जिले में अपने अधीन सड़क एवं पुल–पुलिया का मूल्यांकन कर मरम्मत योग्य कार्यों के प्रस्ताव समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
महतारी सदन सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं में शामिल, समय पर करें पूर्ण :- कलेक्टर
आरईएस विभाग में स्वीकृत कार्यों की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने जिले में महतारी सदन के निर्माण को तय समय में पूरा करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने बताया कि महतारी सदन शासन की प्राथमिकता है, इसलिए इसकी प्रगति में किसी प्रकार की देरी स्वीकार्य नहीं होगी।
इसके साथ ही जिले में स्वीकृत आवासीय परिसर, शिक्षक आवास, उप स्वास्थ्य केंद्र, आंगनबाड़ी केंद्र, प्राथमिक शाला, पीडीएस भवन एवं दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिया निर्माण कार्यों को प्रगति की जानकारी लेते हुए पंचायतो के छोटे छोटे जरूरी कार्यो को मई–जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए।
नगर निगम को मल्टीलेवल पार्किंग शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
नगर निगम कोरबा के कार्यो की जानकारी लेते हुए कलेक्टर ने शहर के मध्य स्थित मल्टीलेवल पार्किंग के अधूरे कार्य को शीघ्रता से पूरा कर 01 जनवरी 2026 से आमजन के लिए शुरू करने के निर्देश दिए। साथ ही जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा वाले कार्यों को भी समय पर पूर्ण करने निर्देशित किया। पॉलीक्लिनिक रोड, विभिन्न किचन शेड, आंगनबाड़ी, स्कूल, शौचालय के प्रगतिरत कार्यो को तेजी से पूरा करने की बात कही। उन्होंने दर्री बरमपुर मार्ग में निर्माण कार्य पूर्ण करने हेतु पीडब्ल्यूडी के साथ संयुक्त सर्वे कर आवश्यक कार्यो का निर्धारण करने व कार्य प्रारंभ करने के लिए कहा।
सेतु एवं पीएमजीएसवाई के कार्यों की ली जानकारी
सेतु विभाग को सुनालिया नहर में अंडर ब्रिज निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने एवं दूरस्थ क्षेत्रो में निर्मित्त किए जा रहे वृहद पुल-पुलिया के निर्माण कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण करने की बात कही। पीएमजीएसवाई को पीएम जनमन के तहत स्वीकृत कार्यों एवं रिन्यूअल कार्यों में प्रगति तेज करने को कहा गया। साथ ही पीएम ग्राम सड़क, मुख्यमंत्री गौरव पथ योजना के तहत स्वीकृत व मरम्मत कार्यो को पूरा करने के लिए कहा।
नगरीय निकायों को डीएमएफ के कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
पाली, कटघोरा, दीपका, छुरी तथा बांकीमोंगरा नगरीय निकायों को डीएमएफ से स्वीकृत कार्यों की समीक्षा कर उन्हें जल्द पूरा करने को निर्देशित किया गया। उन्होंने सीएमओ बांकीमोंगरा को उपमुख्यमंत्री के घोषणा के स्वीकृत कार्यो को गुणवत्तापूर्ण के साथ पूर्ण करने की हिदायत दी। साथ ही सभी सीएमओ को अन्य निर्माण एवं विभागीय कार्यो को पूर्ण क्वालिटी के साथ पूरा करने निर्देशित किया।
कोरबा
55 बंदियों ने जेल में साक्षर बनने हेतु दी उल्लास महापरीक्षा
पूरे जिले में 17305 लोगो ने दी महापरीक्षा
कोरबा। ‘उल्लास – नवभारत साक्षरता कार्यक्रम’ के अंतर्गत आयोजित बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान आकलन में कोरबा जिला जेल 30 एवं कटघोरा उपजेल के कुल 25 बंदियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर साक्षर बनने उल्लास महापरीक्षा में शामिल हुए।

यह परीक्षा 22 मार्च, रविवार को प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक जिले के सभी प्राथमिक शाला में आयोजित की गई।
इस बार साक्षरता विभाग द्वारा परीक्षा के माध्यम से जेल के बंदियों में भी शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं उन्हें साक्षर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई।

जेल प्रशासन एवं शिक्षा विभाग के समन्वय से आयोजित इस परीक्षा में बंदियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और सीखने के प्रति अपनी रुचि प्रदर्शित की। जिला परियोजना अधिकारी श्रीमती ज्योति शर्मा ने बताया कि इस प्रकार के प्रयास बंदियों के पुनर्वास एवं समाज की मुख्यधारा से जोड़ने में सहायक सिद्ध होंगे।
इस नवभारत उल्लास महा परीक्षा में पूरे जिले में लगभग 17 हजार 305 लोगो ने साक्षर बनने हेतु अपना काम धाम छोड़कर परीक्षा में शामिल हुए। असाक्षरो ने प्राथमिक शाला में आयोजित परीक्षा में शामिल होकर शिक्षा की अलख जागने और साक्षर बनने की दिशा में एक कदम बढ़ाया । इस महा परीक्षा में 15 साल से 75 साल के लोगों ने परीक्षा दिलाया । जिसमें कहीं पर देरानी- जेठानी, सास- बहू ,देवर – भाभी भी शामिल हुए।
विकासखंड पोड़ी – उपरोड़ा के प्राथमिक शाला में अपने दो बच्चों को साथ में लेकर पति-पत्नी ने परीक्षा दिलाई।
इस अवसर पर जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत, मुख्य कार्यपालन अधिकारी दिनेश कुमार नाग, जिला शिक्षा अधिकारी तामेश्वर भारद्वाज एवं जिला साक्षरता अधिकारी ज्योति शर्मा द्वारा आयोजित उल्लास महापरीक्षा से जेल के बंदियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया।
जिला प्रशासन द्वारा जेल के बंदियों के द्वारा महापरीक्षा में शामिल होने पर सराहना करते हुए भविष्य में भी ऐसे शैक्षणिक कार्यक्रमों को निरंतर जारी रखने की बात कही है।
कोरबा
शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में इलेक्ट्रॉनिक दुकान में आग:कोरबा में CISF की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टला, दुकानें खाली कराई गईं
कोरबा/दीपका। कोरबा के दीपका थाना क्षेत्र स्थित शक्तिनगर शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में रविवार दोपहर एक इलेक्ट्रॉनिक मरम्मत की दुकान में आग लग गई। सीआईएसएफ (CISF) की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया और आसपास की दुकानें सुरक्षित बच गईं। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई।

यह घटना रविवार दोपहर लगभग 2 बजे सामने आई। सीआईएसएफ को सूचना मिली कि शक्तिनगर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक इलेक्ट्रॉनिक सामान की मरम्मत की दुकान में अचानक आग लग गई है। सूचना मिलते ही स्थानीय दुकानदारों और नागरिकों में चिंता फैल गई।

CISF की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई से आग पर जल्द काबू पा लिया गया।
CISF ने तुरंत कार्रवाई कर बुझाई आग
सूचना मिलते ही सहायक कमांडेंट सुमन सिंह के नेतृत्व में सीआईएसएफ के बल सदस्य तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुए। मौके पर पहुंचकर उन्होंने स्थिति का आकलन किया और बिना समय गंवाए राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
बल सदस्यों ने बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने शुरू किया। साथ ही, आग को फैलने से रोकने के लिए आसपास की दुकानों को भी तुरंत खाली कराया गया।
सीआईएसएफ की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के कारण आग पर जल्द ही पूरी तरह काबू पा लिया गया। इससे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की अन्य दुकानें आग की चपेट में आने से बच गईं। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोपहर के समय दुकान बंद थी और आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
इस घटना में दुकान संचालक को काफी नुकसान हुआ है, जहां इलेक्ट्रिक सामान जल गए हैं। यह राहत की बात है कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सीआईएसएफ की इस कार्रवाई की स्थानीय नागरिकों और दुकानदारों ने सराहना की है, जो उनकी कर्तव्यनिष्ठा और आपदा प्रबंधन क्षमता को दर्शाती है।
कोरबा
पत्रकारों के मान-सम्मान और अधिकारों का सजग प्रहरी बना सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़
कोरब। छत्तीसगढ़ प्रदेश में पत्रकारों के हितों की रक्षा उनके मान-सम्मान को अक्षुण्ण बनाए रखने और मीडिया जगत की समस्याओं के निराकरण हेतु सर्व पत्रकार एकता महासंघ एक सशक्त आवाज़ बनकर उभरा है, प्रमोद कुमार बंजारे प्रदेशाध्यक्ष सर्व पत्रकार एकता महासंघ छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में महासंघ राज्य के पत्रकारों के साथ होने वाले शोषण और अन्याय के विरुद्ध एक अभेद्य महा संगठन के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है ।

संगठन के मुख्य उद्देश्य और संकल्प
- सुरक्षा और सम्मान की प्राथमिकता:- महासंघ का प्राथमिक लक्ष्य पत्रकारों को कार्यक्षेत्र में सुरक्षा प्रदान करना है, उत्कृष्ट और निष्पक्ष पत्रकारिता करने वाले साथियों के मनोबल को बढ़ाने के लिए संगठन समय-समय पर सम्मान समारोह आयोजित करता है ।
- अन्याय के विरुद्ध ‘ढाल’:- पत्रकारों के विरुद्ध होने वाली किसी भी प्रकार की प्रताड़ना या द्वेषपूर्ण कार्यवाही के खिलाफ महासंघ एक ढाल की तरह खड़ा रहता है ।
- भ्रष्टाचार पर प्रहार:- राज्य में हो रहे अवैध कार्यों के विरुद्ध बुलंद आवाज़ उठाना और शासन-प्रशासन तक धरातल की समस्याओं को पहुँचाना संगठन की प्राथमिकता में शामिल है ।
- विस्तृत नेटवर्क:- वर्तमान में महासंघ कोरबा सहित जांजगीर-चांपा, सक्ती, बिलासपुर, मुंगेली, बेमेतरा, महासमुंद, बलौदाबाजार, कोरिया और राजधानी रायपुर जैसे महत्वपूर्ण जिलों में सक्रिय है ।
एकता में ही शक्ति है
जब हम संगठित होंगे तभी हमारे अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित हो सकेगी। सर्व पत्रकार एकता महासंघ का उद्देश्य हर उस पत्रकार की आवाज़ बनना है जो समाज के हित में कार्य कर रहा है ।
सदस्यता अभियान, एक बनें सशक्त बनें
महासंघ छत्तीसगढ़ के समस्त पत्रकार साथियों से अपील करता है कि वे अपने अधिकारों की रक्षा और संगठन की मजबूती के लिए अधिक से अधिक संख्या में इस मुहिम से जुड़ें। एक बड़ा और एकजुट संगठन ही पत्रकारों के उज्ज्वल भविष्य की नींव रख सकता है ।

-
कोरबा2 years agoकटघोरा विधायक पुरूषोत्तम कंवर के गुर्गों द्वारा दिव्य आकाश कर्मियों पर हमला की कोशिश
-
Uncategorized6 months agoसुमेधा पुल पर लुट कांड सहित तीन अलग अलग जगह पर लुटकांड करने वाले आरोपी पुलिस के गिरफ्त में,,,दो आरोपी नाबालिक,,,देखे पूरी खबर
-
कोरबा2 years agoग्राम पंचायत पोड़ी के पूर्व सरपंच सचिव पर गबन के आधार पर अधिरोपित राशि 3341972/- रुपये शीघ्र वसूल हो- कय्युम बेग
-
कोरबा2 years agoकुसमुंडा खदान में डंपर पलट कर लगी आग, सरकारी गाड़ी में कोयला और डीजल चोर सवार थे, जलने से दोनों गंभीर
-
कोरबा2 years agoश्रीमती स्वाति दुबे का निधन
-
कोरबा2 years agoकटघोरा जनपद की 25 करोड़ की जमीन उनके करीबी कांग्रेसियों की 25 लाख में कैसे हो गई?
-
छत्तीसगढ़2 years agoबिलासपुर में अपोलो अस्पताल के 4 सीनियर डॉक्टर अरेस्ट
-
कोरबा2 years agoदर्री में 1320 मेगावाट विद्युत परियोजना के लिए नई सरकार गठन के बाद होगी पर्यावरणीय जनसुनवाई
