Connect with us

छत्तीसगढ़

FIR करने टीआई ने वसूले 30 हजार…लाइन अटैच:20 हजार लेकर आरोपी को छोड़ने का आरोप, नाराज एसएसपी ने महिला को वापस कराए पैसे

Published

on

बिलासपुर,एजेंसी। बिलासपुर में तखतपुर टीआई अनिल अग्रवाल पर महिला से 30 हजार रुपए लेकर एफआईआर करने का आरोप है। टीआई ने आरोपी को मुचलका देने के लिए भी 20 हजार रुपए की उगाही कर ली। मामला सामने आने पर नाराज एसएसपी रजनेश सिंह ने टीआई अग्रवाल को जमकर फटकार लगाई।

साथ ही महिला को रुपए लौटाने की चेतावनी दी। जिसके बाद उन्हें लाइन अटैच भी कर दिया। उनकी जगह विवेक पांडेय को टीआई की जिम्मेदारी दी गई है।

क्या है पूरा मामला

दरअसल, तखतपुर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने छेड़खानी और लूटपाट की शिकायत की थी। महिला के पति ने आरोप लगाया कि, जब वे शिकायत लेकर पहुंचे तो टीआई अनिल अग्रवाल ने पहले एफआईआर करने से इनकार कर दिया। इसके बाद पीड़ित महिला ने एक युवक के माध्यम से संपर्क किया।

तब केस दर्ज कराने के लिए टीआई अग्रवाल ने 30 हजार रुपए की डिमांड की। पीड़ित ने एडवांस में 10 हजार रुपए भी दिए। फिर एफआईआर होने के बाद बाकी रुपए दिए गए।

लूट की नहीं लगाई धारा, आरोपी से पैसे लेकर दिया मुचलका

इधर, पैसे लेने के बाद टीआई ने छेड़खानी का मामला दर्ज कर लिया। लेकिन, एफआईआर में लूटपाट की धाराएं नहीं लगाई गई। पुलिस ने जब आरोपी को गिरफ्तार किया, तब टीआई ने मुचलका देने के लिए आरोपी से 20 हजार रुपए ले लिए। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित महिला और उसके पति एसपी ऑफिस पहुंच गए।

अवैध उगाही की जानकारी मिलने पर एसएसपी रजनेश सिंह टीआई अनिल अग्रवाल पर भड़क गए। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराने के बाद टीआई अनिल अग्रवाल को लाइन अटैच कर दिया है।

शिकायत के बाद एसएसपी की चेतावनी पर लौटाए रुपए

अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद एसएसपी रजनेश सिंह ने टीआई पर कड़ी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने दो टूक चेतावनी देते हुए टीआई अग्रवाल को निर्देशित किया कि, महिला को तत्काल उसके पैसे लौटा दे। जिससे घबराए टीआई अग्रवाल ने महिला को उसके पैसे लौटा दिए।

महिला का आरोप है कि, आरोपी से भी 20 हजार रुपए लेकर उसे मुचलके पर छोड़ा गया है। महिला और उसके पति ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। साथ ही दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

पहले से बदनाम है टीआई अनिल अग्रवाल

निरीक्षक अनिल अग्रवाल इससे पहले सिविल लाइन थाने में एसआई के पद पर कार्यरत थे। तब उन पर मिट्टी तेल चोरी करने वालों को थाने लाकर छोड़ने का आरोप लगा था। इस मामले में उनके खिलाफ विभागीय जांच चली थी। बाद में उनका जिले से तबादला हो गया।

निरीक्षक बनने के बाद उनकी पोस्टिंग फिर से जिले में हुई। यहां उन्हें बेलगहना चौकी और कोटा थाने का प्रभार सौंपा गया। कोटा थाने में पोस्टिंग के दौरान भी उन पर अवैध वसूली करने के आरोप लगे थे। जिस पर एसएसपी ने उन्हें हटा दिया था।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

युवक को बीच सड़क लात-घूंसों से पीटा:नाक-मुंह लहूलुहान, कोरबा में शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेची थी

Published

on

कोरबा। कोरबा में युवक ने शराब पीने के लिए दोस्त की बाइक बेच दी। इसके बाद उसकी नग्न कर सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पिटाई की गई। अब मारपीट का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

मामला 27 मार्च है, लेकिन वीडियो अब वायरल हो रहा है। हालांकि पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर आरोपी दोस्त के खिलाफ केस दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई है। घटना दर्री थाना क्षेत्र की है।

युवक ने शराब के लिए दोस्त की बाइक बेच दी थी।

युवक ने शराब के लिए दोस्त की बाइक बेच दी थी।

दोस्त ने युवक को नग्न कर सड़क पर जमकर पीटा।

दोस्त ने युवक को नग्न कर सड़क पर जमकर पीटा।

सड़क पर लोगों को घटना की जानकारी देकर मदद मांगता रहा युवक।

सड़क पर लोगों को घटना की जानकारी देकर मदद मांगता रहा युवक।

शराब का आदी है युवक

जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवक का नाम अमरदास (36) है, जो शराब पीने का आदी है। वह कावेरी विहार के सर्वेंट क्वार्टर में रहता है, जबकि पत्नी अधिकारियों के घरों में साफ-सफाई का काम करती है।

बताया जा रहा है कि 27 मार्च को अमरदास अपने दोस्त सरोज कुमार के पास पहुंचा और उसकी बाइक लेकर शराब पीने चला गया। बाद में जब अमरदास वापस लौटा, तो उसके पास बाइक नहीं थी। पता चला कि वह शराब के लिए बाइक बेच दी है।

कपड़े उतारकर नग्न कर पीटा

इसके बाद दोस्त ने उसकी जमकर पिटाई की, उसे कपड़े उतारकर नग्न कर दिया गया और सड़क पर दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। राहगीरों ने जब यह देखा तो उन्होंने युवक को रुकवाया। घटना के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई।

आरोपी दोस्त की तलाश जारी

लोगों ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। इसके बाद आरोपी दोस्त मौके से भाग निकला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाज के लिए घायल को अस्पताल पहुंचाया। वीडियो में साफ दिख रहा है कि युवक खून से लथपथ इधर-उधर भागता हुए दिखाई दे रहा है।

फिलहाल पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ अलग-अलग धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

पुलिस बोली- बिलासपुर का रहने वाला आरोपी

दर्री थाना प्रभारी आशीष सिंह ने बताया कि घटना 27 मार्च की है। पीड़ित ने मारपीट की शिकायत की थी, जिस पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पहले यह स्पष्ट नहीं था कि पिटाई हुई है, लेकिन अब वीडियो के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

आरोपी बिलासपुर के रतनपुर क्षेत्र का रहने वाला है और फिलहाल फरार है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Continue Reading

कोरबा

कोरबा में पेड़ पर लटका मिला पति का शव:पत्नी से विवाद के बाद किराए के घर से निकला था, जांच में जुटी पुलिस

Published

on

कोरबा/कुसमुंडा। कोरबा में सोमवार सुबह एक व्यक्ति का शव पेड़ से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामला कुसमुंडा थाना क्षेत्र के गेवरा बस्ती, बरपाली गांव का है।

मृतक की पहचान रामपुर, करतला थाना क्षेत्र निवासी नरेश चौहान (30) के रूप में हुई। नरेश बरपाली में मनीराम खरे के मकान में किराए पर रहता था और मजदूरी करता था।

बताया गया कि नरेश अपनी पत्नी और बच्चों के साथ किराए के मकान में रहता था। रविवार को वह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकला, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। उसकी पत्नी लगातार उसकी तलाश करती रही।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद नरेश घर से निकला और फिर नहीं लौटा। कुसमुंडा थाना पुलिस ने नरेश की पत्नी का बयान दर्ज किया है। बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।

Continue Reading

छत्तीसगढ़

सुकमा : मरीज को मिला समय पर उपचार, सुकमा के चिकित्सकों की टीम ने दिखाई तत्परता

Published

on

जिला अस्पताल में मौत के मुंह से लौटाई महिला की सांसें

सुकमा। सुकमा जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवा की तत्परता और आधुनिक संसाधनों की उपलब्धता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है। सिविल सर्जन डॉ. एमआर कश्यप से प्राप्त जानकारी के अनुसार छिंदगढ़ विकासखंड के कुन्ना निवासी 38 वर्षीय श्रीमती पाली कवासी को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल सुकमा में भर्ती कराया गया।

देरी से अस्पताल पहुंचने के कारण स्थिति अत्यंत जोखिमपूर्ण थी और तत्काल सर्जरी आवश्यक हो गई। अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. अनुजा ने बिना समय गंवाए तुरंत एलएससीएस (सीजर) ऑपरेशन कर मरीज का उपचार प्रारंभ किया। हालांकि ऑपरेशन के दौरान मृत बच्चा पैदा होने से महिला की स्थिति और अधिक जटिल हो गई। 

महिला की हालत लगातार बिगड़ती चली गई और रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान महिला का श्वास बंद सा हो गया, साथ ही नाड़ी और हृदय की धड़कन भी थम सी गई। ऐसे संकट की घड़ी में जिला अस्पताल की मेडिकल टीम ने त्वरित निर्णय लेते हुए महिला को दो बार सीपीआर दिया और तत्काल वार्ड में शिफ्ट कर आधुनिक वेंटीलेटर की सहायता से उपचार शुरू किया गया। इसके बाद महिला को दो यूनिट रक्त चढ़ाया गया।

 डॉक्टरों की सतर्कता और उपलब्ध संसाधनों के कारण महिला की जान बचा ली गई। आज श्रीमती पाली कवासी पूरी तरह स्वस्थ हैं और जिला अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ के प्रयासों की सराहना कर रही हैं।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677