Connect with us

कोरबा

जिले में 19 दिसंबर तक किसानों से 63634.04 मिट्रिक टन धान की हुई खरीदी

Published

on

कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा खरीफ वर्ष 2025-26 में जिले के 65 धान उपार्जन केन्द्रों में किसानों से धान की खरीदी की जा रही है। शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी होने से किसानों में हर्ष व्याप्त है। धान खरीदी केंद्रों में जिला प्रशासन द्वारा किसानों की उपज खरीदी के लिए ऑनलाइन टोकन वितरण, बारदाने की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से तौलाई, शीघ्रता से भुगतान आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। जिले में 52 हजार से अधिक किसान धान विक्रय के लिए पंजीकृत है। जिले में 19 दिसम्बर तक 63634.04 मिट्रिक टन गुणवत्तायुक्त धान पंजीकृत किसानों से खरीदी की गई है।
जिला प्रशासन द्वारा समितियों से धान का उठाव भी शीघ्रता से कराया जा रहा है। कोरबा जिले में अब तक 35497.20 मिट्रिक टन धान का उठाव हो चुका है। जिला प्रशासन द्वारा हाथी प्रभावित क्षेत्रों एवं संवदेनशील धान खरीदी केन्द्रो से प्राथमिकता से धान का उठाव किया जा रहा है। जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो। साथ ही किसानो की सुविधा को ध्यान में रखते हुए संग्रहण केन्द्रों की व्यवस्था एवं समितियां में धान की स्टैकिंग कराकर स्थान बनाया गया है।
राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा के लिए तुंहर टोकन की व्यवस्था को 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन प्रारंभ किया गया है। अब किसान किसी भी समय ऑनलाइन टोकन प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही किसान पंजीयन की तिथि में वृद्धि की गई है तथा एग्रीस्टेक पोर्टल पर अधिया/रेगहा, वनाधिकार पट्टाधारी एवं डूबान क्षेत्र के किसानों को विशेष छूट प्रदान की गई है। इन जनहितकारी निर्णयों से किसानों में राज्य सरकार के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में आध्यात्म का अद्भूत संगम:तीसरे सावन सोमवार नाग पंचमी को 121 पार्थिव शिव लिंगों का दिव्य रूद्राभिषेक सम्पन्न

Published

on

नम: आयोजन समिति का दिव्य आयोजन, नमन पाण्डेय ने कहा कि पार्थिव शिवलिंग पूजन से जीवन में सुख-समृद्धि और शांति का होता है संचार
हजारों हाथों ने एक साथ शिवलिंगों पर की जलधारा की बरसात, परिसर हुआ शिवमय
कोरबा। श्रावण शुक्ल पंचमी (नागपंचमी) विक्रम संवत् 2083, 17 अगस्त सावन का तीसरा सोमवार कोरबा के लिए आध्यात्मिक जागृति के लिए काफी महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक रहा। माँ सर्वमंगला देवी और भगवान भोलेनाथ की असीम कृपा से माँ सर्वमंगला देवी मंदिर दुरपा कोरबा परिसर में नम: आयोजन समिति ने 121 पार्थिव शिवलिंगों का दिव्य महारूद्राभिषेक का आयोजन किया। यह कोरबा के लिए दिव्य और सनातन संस्कृति के लिए एक ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन सिद्ध हुआ। 121 पार्थिव शिवलिंगों का जब महाभिषेक प्रारंभ हुआ और घंटियों एवं शंखनाद के साथ दिव्य मंत्रोच्चार हुआ तब पूरा परिसर शिवमय हो गया और वातावरण स्वर्ग से भी सुंदर लग रहा था, मानो भगवान शिव का यज्ञ स्थल में शामिल होकर देव भी भगवान शिवलिंग में जल अर्पित करने के लिए आतुर दिखाई दे रहे हैं। जहां हजारों हाथों ने एक साथ जलधारा से 121 पार्थिव शिवलिंगों में जल अर्पित कर रहे थे, वहीं आसमान अपनी अविरल जलधारा से रूद्राभिषेक कर रहा था। माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में आज (17 अगस्त) नवरात्रि के बाद ऐसा आध्यात्मिक संगम देखने को मिला। आध्यात्मिक दृश्य देखकर मानो आसमां भी गदगद हो रहा था और आसमान बरसात के रूप में अपना आशीर्वाद उन शिव भक्तों पर उड़ेल रहा था, जो 121 पार्थिव शिवलिंग का रूद्राभिषेक करने के लिए माँ सर्वमंगला देवी मंदिर पहुंचे थे। हजारों की संख्या में लोग 121 पार्थिव शिवलिंग का दिव्य महारूद्राभिषेक का दर्शन करने पहुंचे थे और दृश्य देखकर मन तृप्त कर रहे थे।

नम: आयोजन समिति द्वारा द्वितीय वर्ष इस तरह का भव्य आयोजन किया गया। आयोजन समिति द्वारा पवित्र 121 पार्थिव शिवलिंग की स्थापना परिसर में दिव्य मंत्रोच्चार के साथ किया गया, जहां 121 शिवभक्त दम्पत्तियों द्वारा शिव महामंत्र, महामृत्युंजय मंत्रों के बीच, शंखनाद एवं घंटियों की दिव्य नाद के बीच महारूद्राभिषेक किया गया। दृश्य देखकर मन तृप्त हो रहा था। ऐसा लग रहा था मानो माँ सर्वमंगला देवी मंदिर परिसर में भगवान शिव ने अपना डेरा डाल रखा है और शिवभक्तों को दिव्य सनातन का पाठ पढ़ा रहा हो।
नम: आयोजन समिति की ओर से मयंक पाण्डेय, नमन पाण्डेय सहित विद्वान आचार्यों एवं पंडितों द्वारा यह महारूद्राभिषेक दिव्यता और आध्यात्मिक मनोभाव से सम्पन्न कराया गया। कार्यक्रम इतना दिव्य था कि चारों तरफ आयोजन की गूंज सुनाई दे रही है और आयोजन समिति के इस दिव्य आयोजन की प्रशंसा चारों तरफ कीर्तिवान बनकर फैल रही है।
पार्थिव शिवलिंग पूजन से तीनों तापों से मिलती है मुक्ति, परिवार बनता है खुशहाल- नमन पाण्डेय

नम: आयोजन समिति के अध्यक्ष राजपुरोहित नमन पाण्डेय ने बताया कि पार्थिव शिवलिंग पूजन का विशेष महत्व है। भगवान राम ने भी लंका विजय प्राप्ति के पूर्व एवं रामसेतू निर्माण से पूर्व पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की थी और भगवान राम का लक्ष्य पूरा हुआ। पार्थिव शिवलिंग की पूजा फलदायी एवं सिद्धिदायी होती है। इसके अलावा पार्थिव शिवलिंग के पूजन से मनुष्य को दैहिक, दैविक और भौतिक तापों से मुक्ति मिलती है और अमरत्व (दीर्घायु) की प्राप्ति होती है। भगवान शिव शिवभक्तों के परिवार, घर में खुशहाली का वरदान देते हैं। भगवान शिव भोले भण्डारी हैं, खुद फकीरी का जीवन अपनाया, लेकिन अपने भक्तों को धन, सुख, समृद्धि का भण्डार प्रदान करते हैं।
कार्यक्रम के अंत में सामाजिक दायित्व का किया गया निर्वहन

121 पार्थिव शिवलिंगों का महारूद्राभिषेक सम्पन्न होने के बाद सर्वमंगला पुलिस चौकी प्रभारी विभव तिवारी सहित अन्य अधिकारियों ने उपस्थित जनों के बीच नम: आयोजन समिति के साथ सामाजिक दायित्व का भी निर्वहन किया और पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ महाभियान के तहत साइबर ठगी से सुरक्षित रहने के उपाय बताए और कहा कि सभी के सतर्क रहने पर साइबर क्राइम शून्य होगा।
आध्यात्म की गूंज शहर के अंतिम छोर तक पहुंची

नम: आयोजन समिति के इस लोक मंगलकारी एवं लोक कल्याणकारी आयोजन की गूंज कोरबा के अंतिम छोर तक पहुंची और नम: आयोजन समिति के इस महाआध्यात्मिक आयोजन की प्रशंसा की गई। इस आयोजन की कीर्ति दूर-दूर तक फैली। यह कोरबा ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश के लिए ऐतिहासिक आध्यात्मिक आयोजन था।

महाभंडारे का आयोजन

नम: आयोजन समिति द्वारा 121 पार्थिव शिवलिंग का महारूद्राभिषेक सम्पन्न कराने के बाद महाभण्डारे का भी आयोजन किया, जिसमें उपस्थित हजारों शिवभक्तों ने महा प्रसाद का आनंद लिया और तृप्त हुए।
नमन पाण्डेय ने जताया आभार

नम: आयोजन समिति की ओर से नमन पाण्डेय ऊर्फ नन्हा महराज ने 121 पार्थिव शिवलिंग के महारूद्राभिषेक को सफल और सुफल बनाने वाले सभी 121 शिवभक्त दम्पत्तियों, उपस्थित हजारों शिवभक्तों का आभार जताया। श्री पाण्डेय ने पुलिस अधिकारियों का भी आभार जताया, जिन्होंने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करते हुए जनसुरक्षा को प्राथमिकता के साथ अपने कर्त्तव्य पथ पर अडिग रहते हैं। नन्हा महराज ने इस महायज्ञ को सफल बनाने वाले विद्वान आचार्यों, पंडितों का भी आभार जताया, जिनके मंत्रोच्चार, घंटी एवं शंखनादों से परिसर दैदिव्यमान हुआ और शिवमहिमा के सत्व प्रकाश से कोरबा आल्हादित हुआ। व्यवस्था में लगे समस्त सहयोगियों का भी ह्दय से आभार जताया। उन्होंने कहा कि भगवान शिव, शिवभक्तों के परिवारों सहित कोरबा जिले को सुख-शांति, सद्भाव, एकता के साथ समृद्ध और खुशहाल बनाए, यही भगवान भोलेनाथ से मेरी कामनाएं एवं प्रार्थना।

Continue Reading

कोरबा

प्रखर समाजसेवी एवं शिक्षाविद स्व. कार्तिक जायसवाल की स्मृति में परसदा स्कूल में ‘न्योता भोज’, शिक्षा विभाग के आला अधिकारी रहे मौजूद:

Published

on

कोरबा/परसदा(पाली)। प्रखर समाजसेवी,शिक्षाविद स्वर्गीय कार्तिक जायसवाल की स्मृति में परसदा स्कूल में ‘न्योता भोज’ का भव्य आयोजन; शिक्षा विभाग के आला अधिकारी रहे मौजूद परसदा/पाली:क्षेत्र के प्रख्यात सामाजिक कार्यकर्ता,एवं समर्पित शिक्षाविद स्वर्गीय श्री कार्तिक जायसवाल जी की पावन स्मृति को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए आज एक अत्यंत गरिमामयी और सेवाभावी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्वर्गीय कार्तिक जायसवाल जी के ज्येष्ठ सुपुत्र अंबिका जायसवाल उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ऊषा जायसवाल , सुपुत्र सुनील जायसवाल एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती वर्षा जायसवाल के सौजन्य से स्थानीय प्राथमिक शाला एवं माध्यमिक शाला परसदा में ‘न्योता भोज’ कार्यक्रम का आयोजन रखा गया।

इस दौरान स्कूली बच्चों को अत्यंत स्नेह और आदर के साथ सुरुचिपूर्ण भोजन कराया गया।शिक्षा विभाग के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थितिइस न्योता भोज कार्यक्रम में शिक्षा जगत से जुड़े कई उच्च अधिकारियों, संकुल समन्वयकों और वरिष्ठ शिक्षकों ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कुम्देश गोभिल (विकास खंड शिक्षा अधिकारी ), मनीराम मरकाम (सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी), रामगोपाल जायसवाल (विकासखंड स्रोत समन्वयक -),श्रीमती संध्या जायसवाल-सुपुत्री (सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी, कोटा) गणपत दास बंजारे (संकुल समन्वयक)शिक्षक समुदाय और ग्रामीणों की सहभागिता कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय शिक्षक संघ और ग्रामवासियों का भी भरपूर सहयोग रहा। आयोजन के दौरान शिक्षा क्षेत्र के शिक्षक भीष्म प्रसाद साहू, रेवती रमण, लक्ष्मी जायसवाल एवं सचिव संतोष राव विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके साथ ही, स्वर्गीय कार्तिक जायसवाल जी के परिवार के सदस्य नितांश जायसवाल, शांभवी जायसवाल, सार्थक जायसवाल, अंशु जायसवाल, वासु जायसवाल,चंचल जायसवाल,कीर्ति जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामवासी और गणमान्य नागरिक बच्चों का उत्साहवर्धन करने और अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंचे।

अतिथियों ने की जायसवाल परिवार की सराहना…..
कार्यक्रम में उपस्थित विकास खंड शिक्षा अधिकारी कुम्देश गोभिल और अन्य अधिकारियों ने स्वर्गीय कार्तिक जायसवाल जी के समाज और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि जायसवाल परिवार द्वारा बच्चों के लिए आयोजित यह ‘न्योता भोज’ समाज के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। इस तरह के आयोजनों से न केवल बच्चों को पोषण और स्नेह मिलता है, बल्कि समाज में समरसता और सेवा की भावना भी सुदृढ़ होती है। भोजन के पश्चात जायसवाल परिवार ने उपस्थित सभी अतिथियों, शिक्षकों और ग्रामीणों का इस पुनीत कार्य में सहभागी बनने के लिए आभार व्यक्त किया।

Continue Reading

कोरबा

समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल छत्तीसगढ़ रत्न से सम्मानित

Published

on

मानव सेवा ईश्वर सेवा – लायन अग्रवाल

कोरबा। कोरबा शहर के लब्धप्रतिष्ठित समाजसेवी एवं उद्योगपति पीएमजेएफ लायन डॉ.राजकुमार अग्रवाल को गत 14 अगस्त 2026 दिन शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आडिटोरियम रायपुर में उनके द्वारा किये गये विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों के लिए अखिल भारतीय प्रतिभा सम्मान महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह में छत्तीसगढ़ रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
सम्मान समारोह में पुरंदर मिश्रा (विधायक, रायपुर), श्रीमती मिनल चैबे (महापौर, नगर निगम रायपुर) बतौर अतिथि उपस्थित थे और उनके हाथों लायन डॉ. अग्रवाल को छत्तीसगढ़ रत्न पुरूस्कार प्रदान किया गया।
छत्तीसगढ़ राज्य के अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन रायपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर प्रतिवर्ष राष्ट्रव्यापी प्रतिभाओं के सम्मान हेतु अखिल भारतीय महासम्मेलन एवं राष्ट्रीय पुरस्कार समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें राष्ट्रहित के पक्ष मेें संपादित विशिष्ट योगदान, उत्कृष्ट कार्यो एवं अनुकरणीय सामाजिक सेवा कार्यो की गौरवपूर्ण प्रेरणा को सम्मानित किया जाता है। इस आयोजन में कोरबा शहर के प्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल (पूर्व प्रान्तपाल, लायंस डिस्ट्रिक्ट 3233 सी) को उनके द्वारा संपन्न विभिन्न सामाजिक सेवा कार्यों जैसे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, महिलाओं का सम्मान, वृहद स्तरीय वृक्षारोपण कार्यक्रम, नि:शुल्क एम्बूलेंस संचालन सहित मड़वारानी में संचालित सीबीएसई मान्यता प्राप्त विद्यालय नितेश कुमार मेमोरियल लायंस पब्लिक स्कूल जिसमें ग्रामीण अंचलों में रहने वाले 700 बच्चे शिक्षा ग्रहण कर समाज की नयी धारा से जुड़ कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे रहे हैं। इन सभी प्रकार के सामाजिक सेवा कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल ने अखिल भारतीय प्रतिभा महासम्मेलन रायपुर के सदस्यों को सम्मान हेतु आभार व्यक्त करते हुये कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर सेवा है। इस ध्येय वाक्य पर हमारे लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल द्वारा विभिन्न सेवा कार्यों का संचालन किया जाता है। आज हमारे सेवा कार्यों से न सिर्फ एक व्यक्ति लाभान्वित होता है, बल्कि उसका पूरा परिवार, समाज, क्षेत्र और राष्ट्र को भी लाभ प्राप्त होता है। हमें सभी के लिए अपने मन में एक दूसरे के प्रति सहयोग की भावना रखनी चाहिए, तभी हम ईश्वर के दिए इस अमूल्य जीवन को सार्थक बना सकते हैं।
पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल के इस उत्कृष्ट उपलब्धि के लिए लायंस क्लब कोरबा गुरूकुल के सभी सदस्यों ने शुभकामनाएं व्यक्त की। इस अवसर पर रायपुर के धुरंधर मिश्रा (विधायक, रायपुर), श्रीमती मिनल चैबे (महापौर, नगर निगम रायपुर) सहित आयोजक सदस्यों सहित अन्य दिग्गज नेतागण, समाजसेवी एवं गणमान्य नागरिक लायंस क्लब कोरबा गुरुकुल के अध्यक्ष लायन दर्शन अग्रवाल उपस्थित थे।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677