Connect with us

कोरबा

रजत जयंती वर्ष मनाने निर्धारित कैलेण्डर के अनुसार गतिविधियों का आयोजन सुनिश्चित करें विभाग : कलेक्टर

Published

on

अटल डिजिटल डैशबोर्ड अंतर्गत केपीआई में प्रगति लाने कलेक्टर ने दिए निर्देश
समय सीमा की बैठक में विभागीय कामकाज की हुई समीक्षा

कोरबा। कलेक्टर अजीत वसन्त ने आज समय सीमा की बैठक लेकर विभागीय कामकाजों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने एक माह से अधिक समय के लम्बित प्रकरणों पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री वसंत ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने पर रजत जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों और विभागों को दिए गए निर्देशों के तहत आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि शासन द्वारा सभी विभागों के लिए कैलेण्डर निर्धारित कर कार्यक्रम का आयोजन के निर्देश दिए गये हैं। कलेक्टर ने कोरबा जिले में रजत जयंती वर्ष के दौरान कैलेण्डर अनुसार गतिविधियों का आयोजन करते हुए व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश दिए।

       कलेक्टर वसन्त ने अटल डिजिटल डैशबोर्ड के अंतर्गत शामिल विभागों के कार्यों की गहन समीक्षा की। उन्होंने कम केपीआई वाले विभागों को महत्वपूर्ण इंडिकेटर्स में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग, पीएमजीएसवाय, आबकारी, व्यापार एवं उद्योग, श्रम, नगर निगम, समाज कल्याण विभाग, राजस्व विभाग, स्वास्थ्य, खाद्य विभाग, क्रेडा के अधिकारियों को केपीआई के इंडिकेटर्स को ध्यान रखकर कार्य करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने स्पष्ट  किया कि सभी विभाग दिए गए डाटा का परीक्षण कर योजनाओं का क्रियान्वयन सुनिश्चित करें और प्रगति लाने का कार्य सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने विभिन्न पंचायतों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में खाद्यान्न में गबन करने वाले समूह तथा संचालकों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए राशि वसूली करने अथवा कुर्की की प्रक्रिया प्रारंभ करने के निर्देश एसडीएम को दिए।

     कलेक्टर वसन्त ने समय सीमा की बैठक में लोक सेवा क्रेंद्र अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का समय सीमा के भीतर निराकरण के निर्देश देते हुए आवेदन प्राप्त होने पर प्रकरण निरस्त नहीं करने और आवेदन को वापस नहीं करने के निर्देश दिए। उन्होंने महाप्रबंधक उद्योग विभाग को निर्देशित किया कि विभिन्न योजनाओं में हितग्राहियों का चयन गुणवत्ता के साथ करते हुए प्रकरणों की स्वीकृति और वितरण में प्रगति लाएं। कलेक्टर ने नगरीय निकाय अंतर्गत आबंटन राशि प्राप्त होने पर संबधित कार्य में राशि व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला पंचायत सीईओ को पीएम जनमन अंतर्गत कार्यों, अन्य निर्माण कर्यों में प्रगति लाने, भुगतान समय पर करने के संबंध में निर्देश दिए।
  समय सीमा की बैठक में कलेक्टर वसंत ने सभी विभागों को ई-ऑफिस के माध्यम से फाइलों को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने इस शनिवार को बाल सम्प्रेक्षण गृह के नये भवन में बच्चों को शिफ्ट कर संचालन प्रारंभ करने के निर्देश महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ को दिए। कलेक्टर ने बचे हुए लोगों के आयुष्मान-वयवंदन कार्ड व आधार अपडेशन में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अधीक्षिका निवास निर्माण के लिए प्रक्रिया प्रारंभ करने, इलेक्ट्रनिक आटो के लिए अलग से स्टैण्ड बनाने के निर्देश दिए। समय सीमा की बैठक में अन्य विषयों पर भी चर्चा हुई। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, एसडीएम कटघोरा तन्मय खन्ना, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले (प्रशिक्षु आईएएस), सहित सभी एसडीएम, जिला अधिकारी और सार्वजनिक उपक्रमों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
त्रुटि सुधार, नक्शा बटांकन, विवादित, अविवादित नामान्तरण-बंटवारा में प्रगति लाएं
कलेक्टर ने की राजस्व विभाग की समीक्षा


कलेक्टर अजीत वसंत ने राजस्व विभग के कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अविवादित, विवादित नामान्तरण, बंटवारा, खाता विभाजन, सीमांकन, व्यपवर्तन, ई-कोर्ट, राजस्व न्यालय के लंबित प्रकरण, त्रृटि सुधार, नक्शा बटांकन, फौती नामान्तरण, डिजीटल हस्ताक्षर, आधार प्रविष्टि, किसान किताब, मसाहती ग्राम की स्थिति एवं प्रकाशन, गिरदावरी, फज्ञर्मर रजिस्ट्रेशन, वन अधिकार पट्टा सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने विवादित और अविवादित नामान्तरण, खाता विभाजन अंतर्गत प्रकरणों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने त्रृटि सुधार के प्रकरणों को तहसील एवं एसडीएम न्यायालय में दर्ज कर समय पर प्रकरणों के निराकरण करने, आगामी 15 दिवस तक नक्शा बटांकन और फौती नामान्तरण के कार्य को प्राथमिकता में रखकर में प्रगति लाने के निर्देश दिए। उन्होंने पीएम किसान पंजीयन अंतर्गत खरीफ वर्ष में किसानों के पंजीयन के निर्देश दिए। इसके साथ ही कलेक्टर ने तीन से पांच वर्ष पुराने प्रकरणों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए तीन सप्ताह के भीतर लंबित प्रकरणों की संख्या शून्य करने के निर्देश दिए।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोरबा

पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

Published

on

कोरबा। कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी, जिला कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत पैरामेडिकल स्टॉफ के पद पर भर्ती हेतु विज्ञापन प्रकाषित कर आवेदन आमंत्रित किया गया था।
कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार विज्ञापित पद पर प्राप्त आवेदन के आधार पर स्टॉफ नर्स, डेªसर, ग्रामीण स्वास्थय संयोजक महिला एवं ग्रामीण स्वास्थय संयोजक पुरूष के पद पर पात्र/अपात्र की सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा कोरबा जिले के शासकीय वेबसाईट www.korba.gov.in  मे सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ एवं दावा आपत्ति हेतु अपलोड़ कर दिया गया है। सूची के समस्त कॉलमों का उम्मीद्वारों द्वारा सूक्ष्म अवलोकन कर दावा आपत्ति कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थय अधिकारी में 31 अगस्त 2026 समय 5ः00 बजे तक मय आवश्यक दस्तावेज सहित प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित तिथि एवं समय के पश्चात् किसी भी प्रकार का दावा आपत्ति स्वीकार नही किया जायेगा। निर्धारित समय पर प्राप्त दावा आपत्ति का नियमानुसार निराकरण कर पृथक से दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं पात्र सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा उक्त वेबसाईट पर अपलोड किया जायेगा।

Continue Reading

कोरबा

विधायक अमर अग्रवाल 15 अगस्त को करेंगे ध्वजारोहण

Published

on

स्वतंत्रता दिवस पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का होगा आयोजन

कोरबा। जिले में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह में विधायक अमर अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
स्वतंत्रता दिवस का मुख्य समारोह फुटबॉल ग्राउंड सीएसईबी कोरबा(पूर्व) में आयोजित होगा। प्रातः 08ः59 बजे मुख्य अतिथि का समारोह स्थल पर आगमन होगा। प्रातः 09 बजे मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण, प्रातः 09ः01 बजे सलामी एवं राष्ट्रगान, प्रातः 09ः03 बजे से 09.12 बजे तक मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण एवं हर्ष फायर, 09ः12 बजे से 09.25 तक परेड का मार्च पास्ट, 09.25 से 09.27 बजे परेड की समीक्षा एवं सलामी, 09.27 तक 09.47 बजे तक मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन, 09ः47 से 09.50 बजे रंगीन गुब्बारा उड़ाना, 09.50 से 10.05 बजे परेड का प्रस्थान एवं परेड कमाण्डरों का परिचय, 10ः05 से 10.10 बजे मुख्य अतिथि के साथ परेड कमाण्डरों की छायाचित्र, 10.10 से 10.15 बजे शहीद परिवारों का सम्मान,10.15 से 10.45 बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम, 10.45 से 11 बजे सम्मान/पुरस्कार वितरण, प्रातः 11 से 11.10 बजे आभार प्रदर्शन एवं कार्यक्रम का समापन होगा।

Continue Reading

कोरबा

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

Published

on

कोरबा। भारत सरकार द्वारा संचालित प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के अंतर्गत पूर्व शिक्षण की मान्यता  के लिए जिला लाईवलीहुड कॉलेज कोरबा में 5 दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया जाएगा। प्रशिक्षण के लिए पूर्व से संबंधित व्यवसाय में कुशल अथवा कार्यरत व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
प्रशिक्षण के लिए सोलर इंस्टॉलर (सूर्यमित्र) में 150 सीट, असिस्टेंट इलेक्ट्रीशियन में 150 सीट, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट में 120 सीट, जल वितरण संचालक (नल जल मित्र) में 180 सीट, असिस्टेंट मेसन में 120 सीट तथा सिक्यूरिटी गार्ड में 120 सीट निर्धारित हैं। प्रत्येक प्रशिक्षण की अवधि 5 दिवस (30 घंटे) होगी। प्रशिक्षण के लिए आयु सीमा 15 से 59 वर्ष रखी गई है।
प्रशिक्षण के दौरान हितग्राहियों को संबंधित कोर्स की सामान्य जानकारी दी जाएगी। इसके पश्चात राष्ट्रीय कौशल विकास निगम द्वारा तृतीय पक्ष मूल्यांकन के आधार पर संबंधित कोर्स में प्रमाण-पत्र प्रदान किया जाएगा। प्रशिक्षण में 100 प्रतिशत आधार आधारित फेस उपस्थिति अनिवार्य होगी।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677