Connect with us

देश

आज चांदी ₹19,386 और सोना ₹3,099 सस्ता हुआ:एक किलो चांदी घटकर ₹3 लाख पर आई, सोना ₹1.51 लाख/10g बिका

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। चांदी की कीमतों में आज यानी, गुरुवार 22 जनवरी को गिरावट है। इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन के अनुसार, चांदी 5% या करीब रू.19 हजार प्रति किलो गिर गई।

चांदी सुबह 3,03,584 रुपए पर खुली और 2,99,711 रुपए पर बंद हुई। कल ये 3,19,097 लाख रुपए पर बंद हुई थी और कारोबार के दौरान इसने 3,20,075 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।

सोना भी 3,099 रुपए गिरकर 1,51,128 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। एक दिन पहले सोने ने 1,55,204 रुपए का हाई बनाया था। फिर 1,54,277 रुपए पर बंद हुआ।

सोना-चांदी सस्ते होने की तीन वजहें

जियोपॉलिटिकल तनाव कम होने से सोना-चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट आई हैं।

पिछले दिनों आई बड़ी तेजी के बाद हुई मुनाफावसूली से सोना-चांदी सस्ते हुए है।

शेयर बाजार में तेजी आने से सुरक्षित निवेश के तौर पर सोना-चांदी की डिमांड घटी है।

निवेशकों को थोड़ा इंतजार करने की सलाह

अगर आप नई खरीदारी या निवेश की योजना बना रहे हैं, तो एक्सपर्ट्स का मानना है कि थोड़ा और इंतजार करना सही रहेगा। अभी मुनाफावसूली का दौर चल रहा है, जिससे कीमतों में और गिरावट की संभावना है। वहीं, जिन लोगों ने ऊंचे भाव पर चांदी खरीदी है, उन्हें घबराने के बजाय लंबी अवधि के लिए होल्ड करने की सलाह दी गई है क्योंकि फंडामेंटल्स अब भी मजबूत हैं।

2025 में सोना 75% और चांदी 167% महंगी हुई

  • 2025 में सोना 57,033 रुपए (75%) बढ़ा है। 31 दिसंबर 2024 को 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 76,162 रुपए का था, जो 31 दिसंबर 2025 को 1,33,195 रुपए हो गया।
  • चांदी भी इस दौरान 1,44,403 रुपए (167%) बढ़ी। 31 दिसंबर 2024 को एक किलो चांदी की कीमत 86,017 रुपए थी, जो साल के आखिरी दिन 2,30,420 रुपए हो गई।

सोने-चांदी में निवेश के 2 तरीके

  • फिजिकल गोल्ड-सिल्वर यानी, सिक्के खरीदना।
  • गोल्ड-सिल्वर एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ETF) के जरिए निवेश।
Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देश

चांदी 2 दिन में ₹32 हजार सस्ती हुई:₹2.58 लाख किलो पर आई, 10 ग्राम सोना ₹7 हजार गिरकर ₹1.63 लाख का हुआ

Published

on

नई दिल्ली,एजेंसी। सोने और चांदी के दामों में आज यानी 5 मार्च को लगातार दूसरे दिन गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 3 हजार रुपए घटकर रू.1.60 लाख पर आ गया है। इससे पहले इसकी कीमत 1.63 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम थी। सोना 2 दिन में 7 हजार रुपए सस्ता हो चुका है।

वहीं, एक किलो चांदी 13 हजार रुपए गिरकर ₹2.58 लाख पर आ गई है। इससे पहले इसकी कीमत रू.2.71 लाख रुपए प्रति किलो थी। ये दो दिन में 32 हजार रुपए सस्ती हो चुकी है। सोना चांदी के दाम में ये गिरावट प्रॉफिट बुकिंग की वजह से आई है।

सोना इस साल रू.26 हजार और चांदी रू.27 हजार महंगी

इस साल सोने-चांदी की कीमत में तेजी देखने को मिली है। बीते साल के आखिर में सोना 1.33 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो अब 1.60 लाख रुपए पर है। यानी इसकी कीमत इस साल अब तक 26 हजार बढ़ चुकी है। वहीं चांदी भी इस दौरान 27 हजार रुपए महंगी हुई है।

इस साल अब तक सोने-चांदी की चाल

तारीखसोनाचांदी
31 दिसंबर 2025₹1,33,195₹2,30,420
20 जनवरी 2026₹1,47,409₹3,09,345
10 फरवरी 2026₹1,56,255₹2,59,100
28 फरवरी 2026₹1,59,097₹2,66,700
5 मार्च 2026₹1,59,850₹2,57,800

अमेरिका-ईरान तनाव पर निर्भर रहेगा बाजार

जानकारों का मानना है कि सोने-चांदी की अगली चाल इन दो बातों पर निर्भर करेगी:

  1. मिडल ईस्ट संकट: अगर ईरान और अमेरिका के बीच तनाव और बढ़ता है या कच्चे तेल की कीमतें फिर से उछलती हैं, तो सोने-चांदी में दोबारा तेजी आ सकती है।
  2. अमेरिकी डेटा: अगर अमेरिका के आर्थिक आंकड़े उम्मीद से बेहतर आते हैं, तो डॉलर मजबूत होगा और इससे सोने की कीमतों पर दबाव बढ़ सकता है।

ज्वेलर्स से सोना खरीदते समय इन 2 बातों का रखें ध्यान

1. सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह से हो सकता है- AZ4524। हॉलमार्किंग से पता चलता है कि सोना कितने कैरेट का है।

2. कीमत क्रॉस चेक करें: सोने का सही वजन और खरीदने के दिन उसकी कीमत कई सोर्सेज (जैसे इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन की वेबसाइट) से क्रॉस चेक करें। सोने का भाव 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट के हिसाब से अलग-अलग होता है।

Continue Reading

खेल

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी:सानिया चंडोक के साथ मुंबई में फेरे, अमिताभ, अंबानी और जय शाह पहुंचे, धोनी-द्रविड़ भी शामिल हुए

Published

on

मुंबई,एजेंसी। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की आज सानिया चंडोक के साथ मुंबई में शादी हुई। समारोह में अमिताभ बच्चन, मुकेश अंबानी और जय शाह पहुंचे।

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी पत्नी साक्षी के साथ आए। वहीं, पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले क्रिकेटर अजिंक्य रहाणे, सुरेश रैना, हरभजन सिंह भी मौजूद रहे।

शादी के फंक्शन 3 मार्च से ही चल रहे हैं। अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन 27 फरवरी को गुजरात के जामनगर में अंबानी परिवार के घर में हुए थे।

दोनों ने अगस्त 2025 में सगाई की थी। सानिया चंडोक ग्रैविस ग्रुप के चेयरमैन रवि घई की पोती हैं। अर्जुन की बहन सारा की करीबी दोस्त भी हैं।

शादी की तस्वीरें

शादी के दौरान सचिन पत्नी अंजलि के साथ वर-वधु पर फूल बरसाते दिखे।

शादी के दौरान सचिन पत्नी अंजलि के साथ वर-वधु पर फूल बरसाते दिखे।

शादी से पहले लड़की वालों ने अर्जुन तेंदुलकर को टीका लगाया।

शादी से पहले लड़की वालों ने अर्जुन तेंदुलकर को टीका लगाया।

अर्जुन तेंदुलकर ने लाल शेरवानी पहनी थी।

अर्जुन तेंदुलकर ने लाल शेरवानी पहनी थी।

शादी की सभी रस्में मराठी रीति रिवाज से की गई।

शादी की सभी रस्में मराठी रीति रिवाज से की गई।

शादी के बाद बेटे-बहू और परिवार के साथ सचिन तेंदुलकर।

शादी के बाद बेटे-बहू और परिवार के साथ सचिन तेंदुलकर।

शादी में पहुंचे मेहमानों की तस्वीरें

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन पत्नी जया के साथ शादी में पहुंचे।

बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन पत्नी जया के साथ शादी में पहुंचे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, पत्नी नीता ,बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी, पत्नी नीता ,बेटे आकाश और बहू श्लोका के साथ शादी समारोह में शामिल होने पहुंचे।

अभिनेता अभिषेक बच्चन पत्नी एश्वर्या के साथ शादी में पहुंचे।

अभिनेता अभिषेक बच्चन पत्नी एश्वर्या के साथ शादी में पहुंचे।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी शादी समारोह में शामिल हुए।

बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान भी शादी समारोह में शामिल हुए।

महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ शादी समारोह में पहुंचे।

महेंद्र सिंह धोनी पत्नी साक्षी के साथ शादी समारोह में पहुंचे।

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पत्नी हेजल के साथ शादी में पहुंचे।

पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह पत्नी हेजल के साथ शादी में पहुंचे।

राहुल द्रविड़ पत्नी विजेता के साथ शादी में पहुंचे।

राहुल द्रविड़ पत्नी विजेता के साथ शादी में पहुंचे।

क्रिकेटर सुरेश रैना पत्नी के साथ शादी में पहुंचे।

क्रिकेटर सुरेश रैना पत्नी के साथ शादी में पहुंचे।

इरफान पठान पत्नी के साथ शादी में नजर आए।

इरफान पठान पत्नी के साथ शादी में नजर आए।

सुनील गावस्कर पत्नी के साथ शादी में शामिल होने पहुंचे।

सुनील गावस्कर पत्नी के साथ शादी में शामिल होने पहुंचे।

पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे पत्नी के साथ शादी में पहुंचे।

पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे पत्नी के साथ शादी में पहुंचे।

ICC के चेयरमैन जय शाह पत्नी के साथ शादी समारोह में पहुंचे।

ICC के चेयरमैन जय शाह पत्नी के साथ शादी समारोह में पहुंचे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर पत्नी के साथ शादी समारोह में पहुंचे हैं।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के चीफ सिलेक्टर अजित आगरकर पत्नी के साथ शादी समारोह में पहुंचे हैं।

पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद परिवार के साथ शादी में पहुंचे।

पूर्व क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद परिवार के साथ शादी में पहुंचे।

यूसुफ पठान पत्नी आफरीन और BCCI वाइस प्रसिडेंट राजीव शुक्ला पत्नी अनुराधा प्रसाद के साथ शादी समारोह में पहुंचे।

यूसुफ पठान पत्नी आफरीन और BCCI वाइस प्रसिडेंट राजीव शुक्ला पत्नी अनुराधा प्रसाद के साथ शादी समारोह में पहुंचे।

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल परिवार के साथ शादी में पहुंचे।

एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष प्रफुल्ल पटेल परिवार के साथ शादी में पहुंचे।

MNS प्रमुख राज ठाकरे पत्नी के साथ शादी में पहुंचे।

MNS प्रमुख राज ठाकरे पत्नी के साथ शादी में पहुंचे।

बिजनेसमैन गौतम सिंघानिया भी शादी समारोह में पहुंचे।

बिजनेसमैन गौतम सिंघानिया भी शादी समारोह में पहुंचे।

पैट स्पा सेंटर की डायरेक्टर है सानिया

सानिया चंडोक मशहूर बिजनेस परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद सानिया लाइमलाइट से दूर रहती हैं। वे मुंबई में ही मिस्टर पॉज पैट स्पा एंड स्टोर एलएलपी (Mr. Paws Pet Spa & Store LLP) की पार्टनर और डायरेक्टर हैं। यह पशुओं की स्किनकेयर, ग्रूमिंग और इससे रिलेटेड प्रोडक्ट्स की सेवाएं देता है। सानिया ने इसकी शुरुआत 2022 में एक लाख रुपए से की थी।

अपने पैट स्पा सेंटर में सानिया चंडोक।

अपने पैट स्पा सेंटर में सानिया चंडोक।

सानिया की फैमिली यानी घई परिवार हॉस्पिटैलिटी और फूड वर्ल्ड में जाना-माना नाम है। उनका इंटरकॉन्टिनेंटल होटल्स ग्रुप है, जिसकी मल्टीनेशनल वैल्यू 18.43 बिलियन डॉलर (1.6 लाख करोड़ रुपए) है।

वहीं मुंबई में इंटरकॉन्टिनेंटल होटल है। चंडोक परिवार फेमस आइसक्रीम ब्रांड ब्रूकलिन क्रीमरी का भी मालिक है।

Continue Reading

देश

नीतीश ने राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया:बोले- नई सरकार को सहयोग रहेगा, JDU ऑफिस में तोड़फोड़, तेजस्वी ने कहा- BJP ने हाईजैक किया

Published

on

पटना,एजेंसी। बिहार के CM नीतीश कुमार ने गुरुवार को विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा कैंडिडेट के लिए नामांकन दाखिल किया। CM के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन, रामनाथ ठाकुर, उपेन्द्र कुशवाहा और शिवेश कुमार ने भी नामांकन दाखिल किया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहे।

नामांकन के बाद अमित शाह ने कहा, ‘उनका ये कार्यकाल बिहार के इतिहास में स्वर्णिम पृष्ठ के रूप में लिखा जाएगा। बिहार के विकास के सारे मायने को उन्होंने गति देने का काम किया। उन्होंने अपने शासनकाल में बिहार को जंगलराज से मुक्त करने का काम किया।

उन्होंने न केवल बिहार की सड़कों को गांव तक जोड़ा, उसकी स्थिति में भी सुधार किया। इतने लंबे कार्यकाल में विधायक, सांसद, मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री रहते हुए उनके कुर्ते पर कभी दाग नहीं लगा।

भ्रष्टाचार का आरोप लगे बिना इतना लंबा राजनीतिक सफर शायद ही किसी ने तय किया हो, जो नीतीश कुमार ने तय किया है। उनका जो कार्यकाल मुख्यमंत्री होने के नाते हैं, उसे बिहार के लोग याद भी करेंगे और उसका सम्मान भी करेंगे। मैं फिर से नीतीश कुमार का राज्यसभा में आने पर स्वागत करता हूं।’

नीतीश बोले- नई सरकार को पूरा सपोर्ट

नामांकन से पहले नीतीश कुमार ने अपने X पर लिखा कि, ‘संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूं। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूं। बिहार की नई सरकार को मेरा सपोर्ट रहेगा।’

नीतीश के ऐलान पर तेजस्वी यादव ने कहा है कि, बिहार में महाराष्ट्र मॉडल बीजेपी ने लागू किया है। भाजपा ने नीतीश कुमार को इतना टॉर्चर किया कि उन्हें इस्तीफा देना पड़ रहा है। बीजेपी अपनी सहयोगी पार्टी को खत्म कर देती है। बीजेपी ने नीतीश को हाईजैक किया है।

अब नीतीश कुमार का पूरा पोस्ट

मंत्री, विधायक और MLC को भगाया

इधर, सीएम नीतीश के राज्यसभा जाने की खबर मिलने के बाद सुबह से ही कार्यकर्ता सीएम आवास पहुंचने लगे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि, नीतीश कुमार बिहार के हैं। उन्हें कहीं नहीं जाने देंगे। हम अपनी जान दे देंगे। CM हाउस के बाहर कार्यकर्ता रोते दिखे।

कार्यकर्ताओं ने CM हाउस जा रहे बीजेपी कोटे के मंत्री सुरेंद्र मेहता, JDU MLC संजय गांधी और JDU विधायक प्रेम मुखिया को भगा दिया। जदयू दफ्तर में भी गुस्साए कार्यकर्ताओं ने तोड़फोड़ की।

खबर से जुड़े हाईलाइट्स

  • बेगूसराय, नालंदा समेत कई जिलों में नीतीश के राज्यसभा जाने का विरोध हो रहा है।
  • नीतीश के राज्यसभा जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने JDU ऑफिस में तोड़फोड़ की।
  • JDU ऑफिस में कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। ललन सिंह के विरोध में नारे लगे।
  • कार्यकर्ताओं का गुस्सा देखते हुए JDU ऑफिस का गेट बंद कर दिया गया है।
  • मंत्री मदन सहनी सुबह CM हाउस पहुंचे, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री से मिलने का वक्त नहीं मिला।
  • CM हाउस पहुंचे JDU विधायक प्रेम मुखिया का कार्यकर्ताओं ने विरोध किया। गाड़ी को आगे नहीं बढ़ने दिया।
  • मुख्यमंत्री आवास के बाहर JDU कार्यकर्ताओं ने ललन सिंह, विजय चौधरी, संजय झा मुर्दाबाद के नारे लगाए।
  • ललन सिंह ने कहा, CM का जो फैसला होगा, सभी को मानना होगा।

नीतीश के नामांकन और इसके विरोध की तस्वीरें…

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है।

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए नामांकन कर दिया है।

नीतीश कुमार ने अमित शाह का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

नीतीश कुमार ने अमित शाह का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।

कार्यकर्ताओं ने जदयू दफ्तर में तोड़फोड़ की।

कार्यकर्ताओं ने जदयू दफ्तर में तोड़फोड़ की।

CM हाउस के बाहर JDU कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रेम मुखिया का विरोध किया।

CM हाउस के बाहर JDU कार्यकर्ताओं ने विधायक प्रेम मुखिया का विरोध किया।

कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी को घेरा।

कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के मंत्री सुरेंद्र मेहता की गाड़ी को घेरा।

Continue Reading
Advertisement

Trending

Copyright © 2020 Divya Akash | RNI- CHHHIN/2010/47078 | IN FRONT OF PRESS CLUB TILAK BHAVAN TP NAGAR KORBA 495677